UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA : केदारनाथ यात्रा के बड़े फैसले, ड्रोन उड़ाने पर बैन; 10 मिनट में शिकायत समाधान

0
67
Actor Sunny Leone just experienced the proudest moment of her career at the 2023 Cannes Film Festival. Sunny walked the red carpet at the 76th edition of the prestigious film festival

रुद्रप्रयाग: UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA  केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद कमान संभाल ली है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लगातार दूसरी बार धाम पहुंचकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि केदारनाथ यात्रा में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

MAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया दुर्योधन, दुशासन से की अखिलेश की तुलना

केदारनाथ धाम पहुंचते ही डीएम ने यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया. अधिकारियों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, तेज और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए गए.

सबसे अहम निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यूट्यूबर व ब्लॉगर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही यात्रा के खिलाफ किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो, ब्लॉग या रील प्रसारित करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. जिला सूचना अधिकारी को 24×7 निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को 24×7 अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है. किसी भी शिकायत की स्थिति में संबंधित विभाग को सिर्फ 10 मिनट के भीतर संपर्क कर समाधान करना अनिवार्य किया गया है. लापरवाही पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर, संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा यात्रा की छवि और श्रद्धालुओं का अनुभव सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है.

Raghav Chaddha : AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा ने की भाजपा में शामिल होने की घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here