Dehli Crime : दिल्ली में सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से किए 21 वार

0
448
Dehli Crime

बाहरी दिल्ली। Dehli Crime :  दिल्ली में एक बार फिर दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक में एक नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Niti Aayog : नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक जारी

बर्थडे पार्टी में जा रही थी साक्षी (Dehli Crime)

भावना ने बताया कि वह साक्षी के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रही थी। भावना नहाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में चली गई। इस दौरान साक्षी भावना के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया व साक्षी से बात करने लगा। बातों ही बातों में उसने जेब से चाकू निकाला व साक्षी के पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर देखा तो साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

इसका एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता जरा रहा है। इतना ही नहीं चाकू से वार करने के बावजूद उसका जब मन नहीं भरता तो उसे लात मारता है और फिर सिर पर पत्थर से वार करता है।

Cannes 2023 : Sunny Leone steals the spotlight at Kennedy screening

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here