Accident Sheopur : श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
भात देने के लिए जा रहे थे लोग
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले (Accident Sheopur) के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।


Hi there mates, pleasamt poxt aand good argyments commented at thhis place,
I amm iin fat enjokying bby these. xnxx