नई दिल्ली। Air India Incident एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शख्स ने माफी मांगी थी। आरोपी शख्स ने महिला से पुलिस में शिकायत दर्ज ना करने की गुजारिश भी की थी। आरोपी ने कहा था कि केस दर्ज होने से उसके परिवार को तकलीफ होगी। हालांकि, बुधवार को दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Delhi Mayor Election : आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट, सदन स्थगित
गुमराह कर समझौता करवाने का आरोप
एफआईएर के मुताबिक, पीड़िता ने एयर इंडिया के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी इच्छा के बिना उसे आरोपी का विरोध करने से रोका गया। साथ ही उसे गुमराह करते हुए आरोपी के साथ समझौता भी करवाया गया।
पीड़िता ने बताई आपबीती (Air India Peeing Incident)
शिकायत में आगे लिखा है कि 26 नवंबर को एयर इंडिया एआई 102 में दोपहर के खाने के बाद लाइट्स बंद कर दी गई थी। तभी बिजनेस क्लास में सफर कर रहा एक व्यक्ति नशे की हालत में बुजुर्ग महिला की सीट के पास आया और उन पर यूरीन कर दी। वह तब तक वहीं खड़ा रहा जब तक महिला के बगल में बैठे व्यक्ति ने उसे जाने के लिए नहीं कहा।
यूरीन से भीगे कपड़े, जूते
पीड़िता ने बताया कि यूरीन से मेरे कपड़े, जूते और बैग भीग गया था। बैग में मेरा पासपोर्ट, यात्रा संबंधी दस्तावेज और पैसे थे। एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें हाथ लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने मेरे बैग और जूतों पर डिसइंफेक्टेंट डाला और मुझे बाथरूम में ले गए। उन्होंने मुझे एयरलाइन के पजामों और मोजों का सेट दिया। मैंने स्टाफ से सीट बदलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा दूसरी सीट उपलब्ध नहीं है।
आरोपी ने रोते हुए मांगी माफी
स्टाफ ने पीड़िता को बताया कि आरोपी उनसे मांफी मांगना चाहता है। इस पर उन्होंने कहा कि वे उससे बात करना तो दूर उसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं। वे चाहती हैं कि गंतव्य पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया जाए, हालांकि क्रू उसे मेरे सामने ले आया। उसने अचानक रोना शुरू किया तो मैं हैरान रह गई। वह मांफी मांगते हुए मुझसे शिकायत दर्ज न करवाने की गुहार कर रहा था।
UP Nikay Chunav : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत



/>
/>
It’s amazing in favor of me to have a site, which is good in favor of my know-how.
thanks admin xnxx