Air India Urination Case : पेशाब कांड को लेकर DGCA ने की सख्त कार्रवाई

0
264
Air India Urination Case

नई दिल्ली। Air India Urination Case   26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए पेशाब कांड को लेकर DGCA ने अब कार्रवाई की है। DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीन माह के लिए पायलट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। साथ ही साथ एयर इंडिया के फ्लाइट सर्विसेस निदेशक पर भी 3 लाख का जुर्माना लगया गया है।

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं उत्‍तराखंड की वादियां

26 नवंबर को आरोपित मिश्रा ने की थी गंदी हरकत

एयर इंडिया के विमान में 26 नवंबर 2022 को एक बुजुर्ग महिला यात्री के सामने पेशाब (Air India Urination Case) करने के मामले में आरोपित शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित शंकर मिश्रा को पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के साथ शर्मनाक हरकत की थी। जिसके बाद इसके विरोध में कई राजनितिक नेता सामने आए और इस हरकत को शर्मनाक बताया।

शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने 4 महीनों के लिए बैन भी लगाया है। शंकर मिश्रा अब 4 महीनों तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि यह एक बहुत ही घटिया हरकत है। साथ ही उन्होंने कहा, ”घटनाओं का एक पूरा क्रम दिखाता है कि महिला, जो दावा कर रही है उसमें सच्चाई है।”

Mumbai Metro Rail : मुंबई मेट्रो की दो लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here