Amritpal Singh Case : अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस

1
567
Amritpal Singh Case

चंडीगढ़। Amritpal Singh Case :  पंजाब पुलिस पिछले कई दिनों से ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल को ढूढ रही है, जिसके लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और साथ ही जगह-जगह पर दबिश दे रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य में ‘शांति और सद्भाव’ को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Chaitra Navratri 2023 : जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

18 मार्च से फरार है अमृतपाल

गौरतलब है कि अमृतपाल 18 मार्च से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पंजाब पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित आवास पर पहुंची।

भागने में इस्तेमाल की हई बाइक बरामद

जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है जिस पर बैठकर अमृतपाल मौके से फरार हुआ था।

सूचना के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को जालंधर की एक नहर से बरामद किया गया है।

आईजीपी मुख्यालय सुखचैन गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।

बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Case)  और उसके साथियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में जहां अमृतपाल के साथी गिरफ्तार हुए थे, तो वहीं वह खुद भागने में कामयाब हो गया था। फरार अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है और पंजाब में खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट जारी

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन गिल ने बताया कि भगोड़ा अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस को दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आईजीपी ने अलग-अलग लुक वाले अमृतपाल की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से फरार अमृपाल के ठिकाने का खुलासा करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल ने अपना लुक बदल लिया है। उसी को देखते हुए अमृतपाल के अलग-अलग लुक भी जारी कर दिए गए हैं।

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here