Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

0
350
Earthquake

नई दिल्ली। Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।

Uttarkashi : 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

जानकारी मिल रही है कि उत्तर-भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा इलाका था।

श्रीनगर के स्थानीय नागरिक ने बताया बहुत डरावना था ये

श्रीनगर के एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप (Earthquake) आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे वो भी डर कर बाहर आ गए। यह बहुत डरावना था। यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था। भूकंप दोपहर करीब 1.33 बजे आया था।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Santosh Suman resigns : बिहार में महागठबंधन को झटका, संतोष सुमन ने दिया इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here