Karnataka Election Results 2023 : कांग्रेस को बहुमत मिलते देख भावुक हुए डीके

0
327
Karnataka Election Results 2023

Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है।

Imran Khan News : अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान खान को राहत

Karnataka Election Results 2023 update

भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

कांग्रेस को मिली 4 सीट पर जीत, 2 पर भाजपा का खुला खाता

चुनाव आयोग ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस ने 4 सीट जीत ली है, वहीं 2 पर भाजपा को जीत मिली है।

सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ये जनता की जीत

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है।

शिवकुमार बोले- पार्टी को पहले से था मुझपर भरोसा

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

भावुक हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है और झूठ का पर्दाफाश किया है।

शख्स ने अपने सीने पर ‘सिद्धारमैया सीएम’ का टैटू गुदवाया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर सिद्धारमैया सीएम का टैटू गुदवाया।

 सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया

राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

रुझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस को अभी से ऑपरेशन लोटस का डर

कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ पार्टी में अभी से ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायकों के लिए रिजॉर्ट बुकिंग करा दी है।

राहुल की गदा लिए फोटो जारी (Karnataka Election Results 2023)

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलते देख कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने राहुल गांधी की गदा लिए फोटो जारी की है। उन्होंने इसी के साथ ट्वीट कर जय बजरंग बली लिखा। दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विजय के पोस्टर लगाए।

कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर, बीजेपी को 36.17 फीसद वोट शेयर और जेडीएस को 12.97 फीसद वोट शेयर मिला है।

रुझानों में AAP, JDU, AIMIM को नोटा से भी कम वोट

चुनाव आयोग के रुझानों में कई बड़ी पार्टियों की खस्ताहालत दिख रही है। AAP, AIMIM को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, अभी तक JDU को 0 फीसद वोट शेयर मिला है।

कर्नाटक की सभी सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 118 सीटों के साथ बहुमत मिल रहा है तो भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

रुझानों में कांग्रेस सरकार, अब 117 सीटों पर चल रही आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनती दिख रही है। 11 बजे तक के रुझानों के तहत कांग्रेस को 117 तो भाजपा को 71 सीटें मिल रही है। वहीं, जेडीएस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी शुरू, मिठाई बांट रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक चुनाव के रुझानों में जीत मिलते देख दिल्ली में AICC कार्यालय में आतिशबाजी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है।

एचडी कुमारस्वामी के बेटे रुझानों में काफी पीछे

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रुझानों में काफी पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार निखिल 13000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

The Kerala Story Film : SC ने ममता सरकार को फिल्म बैन करने को लेकर लगाई फटकार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here