Mumbai Murder : ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में बदबू छुपाने को अपनाया था ये हथकंडा

1
314
Mumbai Murder

मुंबई। Mumbai Murder :  मुंबई के ‘लिव-इन पार्टनर’ मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने शव के टुकड़ों से बदबू न आए, इसका हल गूगल से निकाला था।

Cyclone Biparjoy : पीएम मोदी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुलाई बैठक

आरोपी ने हत्या करने के बाद शव की ली थी तस्वीरें

पुलिस ने खुलासा किया कि साने ने हत्या करने के बाद शव की तस्वीरें ली थीं। साने ने शरीर को ठिकाने लगाने का तरीका जानने के लिए कई गूगल सर्च भी किए। पुलिस ने कहा कि साने पूछताछ के दौरान बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हालांकि, पुलिस ने उसके कई बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया।

सरस्वती वैद्य की तीन बहनें

जांच में पता चला है कि सरस्वती वैद्य की तीन बहनें थीं। तीनों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि वे आरोपी मनोज साने को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस से उसके खिलाफ मजबूत मामला बनाने की अपील कर रही हैं।

बाल काटकर किचन प्लेटफॉर्म पर रखे

पुलिस के सामने सरस्वती वैद्य के लंबे बालों की एक तस्वीर देखकर उनकी एक बहन भावुक हो गई थी, जो आरोपी ने खींची थी। साने ने सरस्वती के बाल काटकर अपने फ्लैट के किचन के प्लेटफॉर्म पर रख दिए थे। वसई-विरार पुलिस ने कहा कि बहन ने कहा कि सरस्वती को उसके लंबे बाल बहुत पसंद थे।

नीलगिरी के तेल की पांच बोतलें लाया

साने ने वुडकटर से सरस्वती के शव के टुकड़े कर उसे पूरी तरह से साफ कर दिया था। आरोपी ने इसके बाद शरीर के टुकड़ों से आने वाली दुर्गंध से बचने के लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद वो अपने इलाके की एक दुकान से नीलगिरी के तेल की पांच बोतलें ले आया और उसे छिड़का।

Uttarakhand : CM ने किया भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

1 COMMENT

  1. fantastic post, very informative. I’m wondering why
    the opposite specialists of this sector don’t understand this.
    You must continue your writing. I’m sure, you have a huge readers’ base already!

    xnxx

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here