नई दिल्ली। Rozgar Mela 2023 13 मार्च यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार मेले के तहत भर्ती हुए 71 हजार युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। साथ ही पीएम मोदी नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
Jharkhand News : झारखंड में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
इन पदों पर काम करेंगे युवा (Rozgar Mela 2023)
देश भर से चुने गए नए युवा ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर काम करेंगे।
पीएमओ की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।” नए भर्ती किए गए लोगों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्त लोगों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।
पिछले साल की थी 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान
रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।
Sachin Pilot Protest : अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट



/>
/>
I am sure tuis article has tokuched all tthe internet viewers, its really
reall pleasant paragraph onn building upp new webb site.
xnxx