Haridwar : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मदन दास देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की

1
516
Haridwar

हरिद्वार/देहरादून: Haridwar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाह श्री मदन दास देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री मदन दास देवी जी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है।

TIPS TO REDUCE FACE FAT

श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय, प्रफुल आकांत, डॉ. शैलेन्द्र आदि ने भी श्री मदन दास देवी जी को श्रद्धांजलि दी।

श्री मदन दास देवी जी को श्रद्धाजंलि (Haridwar) देने वालों में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत राम मुनि, महंत जसविंद्र शास्त्री, महंत विष्णुदास, श्री अनिल गुप्ता, श्री सुनील, श्री दयानन्द, श्री आशीष चैहान, अधिवक्ता परिषद से श्री हरि बोरिकर, श्री उमेश दत्त शर्मा, श्री अमोल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत व श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई, श्री पदम सिंह, श्री दिनेश सेमवाल, डॉ. शैलेन्द्र, श्री अजय कुमार, श्री सुरेश जोशी, श्री रमेश गाड़िया, श्री विक्रम, डॉ ममता सिंह, श्री रितांशु कंडारी, श्री नवीन पन्त, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, श्री रोहन सहगल, डॉ. यतींद्र नागयन, श्री विकास तिवारी आदि प्रमुख थे।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री कुँवर रोहिताश्व ने किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व सह कार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी जी की अस्थियों को पूर्ण विधि विधान से हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड से विसर्जित किया गया। श्रीगंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित, अनमोल आदि तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

Ministry of Finance : उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ की स्वीकृति, CM ने व्यक्त किया आभार

1 COMMENT

  1. May I simply say what a relief to discover someone who actually knows what they’re talking about on the web.

    You definitely know how to bring an issue to light and make
    it important. A lot more people really need to check this out and understand this
    side of the story. I can’t believe you aren’t more popular because you surely possess the gift.
    xnxx

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here