इस्लामाबाद। Imran Khan Arrested : मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार किया । इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी के स्थानीय समाचार एजेंसी ने दी है।
Conspiracy Case : तमिलनाडु में NIA की छह जगहों पर छापेमारी, हिरासत में दो लोग
भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि किए बिना कहा, ‘इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।’
धक्के मारकर ले गए पाक रेंजर्स (Imran Khan Arrested)
इमरान खान की पार्टी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें पाक रेंजर्स इमरान खान को धक्के मारते हुए दिख रहे हैं।
जेल जाने के लिए तैयार हूं: इमरान खान
उधर, इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, ‘मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है। वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।’
ISI अधिकारी पर हत्या की साजिश का आरोप
इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि दो बार उनकी हत्या का प्रयास करने वाले आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल थे।
Bus Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत



/>
/>
You’ve made some decent points there. I checked on the web for more information about the issue and found most individuals
will go along with your views on this website. xnxx