Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 2

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; यूपी के पांच लोगों की मौत

0

नैनीताल। Nainital Accident :  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार यूपी की है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Rajasthan : शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें! NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।

एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत

स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत व बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस एवं एसडीआरएफ, एसएसबी टीम द्वारा सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम (Nainital Accident)

भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
रवी पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष

चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
सीएम धामी ने दुख जताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

Vijay Cabinet Expansion : विजय कैबिनेट का विस्तार, TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली शपथ

Rajasthan : शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें! NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

0

Rajasthan : नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को कांग्रेस ने बीजेपी मुख्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक के रास्ते बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Vijay Cabinet Expansion : विजय कैबिनेट का विस्तार, TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली शपथ

बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन (Rajasthan)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

“नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” के लगे नारे

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया।

डोटासरा ने NTA भंग करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार NEET पेपर लीक हो रहा है और अब एजेंसी पर लोगों का भरोसा नहीं बचा है।

डोटासरा ने NTA को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और सिर्फ CBI जांच पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाए।

बुधवार को भी पूरे राजस्थान में हुए थे प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किए थे। कई जिलों में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Shubhendu Sarkar : बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का एक और बड़ा फैसला

 

 

 

Vijay Cabinet Expansion : विजय कैबिनेट का विस्तार, TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली शपथ

0

नई दिल्ली। Vijay Cabinet Expansion :  तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। नई सरकार में विजय की टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

Shubhendu Sarkar : बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का एक और बड़ा फैसला

टीवीके सरकार के बहुमत के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले दो अहम सहयोगी दल, आईयूएमएल और वीसीके फिलहाल इस कैबिनेट विस्तार का हिस्सा नहीं हैं। दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं।

एनडीटीवी के अनुसार, IUML और VCK दोनों के लिए कैबिनेट में एक-एक पद आरक्षित रखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने मंत्रियों के नाम तय नहीं किए हैं। इन दोनों सहयोगी दलों को बाद के चरण में सरकार में शामिल किया जाएगा।

सहयोगियों को सरकार में शामिल होने का न्यौता

टीवीके नेतृत्व लगातार वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल को औपचारिक रूप से गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जो फिलहाल सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।

तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल मंत्री आधव अर्जुन ने मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया है। यह उनकी इच्छा और सपना भी है। हमें अच्छी खबर की उम्मीद है। हम चाहेंगे कि वीसीके प्रमुख थोल तिरुमावलवन भी मंत्रिमंडल में शामिल हों।

सीएम विजय ने 10 मई को 9 मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली थी। उनके मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। आज 23 नए मंत्रियों के शामिल होने से विजय सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 32 हो गई है। ऐसे में वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों के लिए अभी भी 3 पद खाली हैं।

शपथ लेने वाले विधायकों की सूची (Vijay Cabinet Expansion)

शपथ लेने वाले विधायकों में 21 टीवीके से हैं, जिनमें श्रीनाथ, कमली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जगदेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन और विग्नेश के शामिल हैं।

छह दशक बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी

विजय के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने वाले दो कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और तिरु पी. विश्वनाथन हैं। लगभग छह दशकों में यह पहली बार है जब कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार का हिस्सा बनने जा रही है।

पिछली बार कांग्रेस ने एम. भक्तवत्सलम के नेतृत्व में सरकार चलाई थी, जो राज्य में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल मार्च 1967 में समाप्त हुआ था।

1967 के ऐतिहासिक विधानसभा चुनावों में सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व वाले डीएमके ने कांग्रेस पार्टी को हरा दिया था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस राज्य में किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं रही थी। अब विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होकर पार्टी ने लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है।

BC Khanduri Funeral : भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी एवं मनोहर लाल खट्टर जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Shubhendu Sarkar : बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का एक और बड़ा फैसला

0

Shubhendu Sarkar :  पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार (Shubhendu Sarkar) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बंगाल सरकार के अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब मदरसों में इस आदेश का पालन करना जरूरी है। यह नया नियम सरकारी मदरसों से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मदरसों पर भी लागू होगा।

BC Khanduri Funeral : भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी एवं मनोहर लाल खट्टर जनप्रतिनिधि हुए शामिल

इससे पहले क्या दिया गया था निर्देश?

पिछले सप्ताह स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक नोटिस में सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया था कि हर दिन कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम गीत का गायन सुनिश्चित किया जाए। आदेश में कहा गया कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम गीत का गायन अनिवार्य किया जाए, ताकि राज्य के सभी स्कूलों में सभी छात्र तत्काल प्रभाव से इसे गाएं।

राज्य सरकार का यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय के जनवरी में जारी उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे गाने की बात कही गई थी।

नए आदेश में क्या नहीं स्पष्ट?

इससे पहले राज्य की पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत स्कूलों की सुबह की सभा में बांग्लार माटी बांग्लार जल गीत गाना अनिवार्य था। हालांकि, नए आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अब राज्य गीत को वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ जारी रखा जाएगा या नहीं।

कुछ स्कूलों ने व्यावहारिक दिक्कतों की शिकायत की

कुछ स्कूल प्रमुखों ने इसको लेकर व्यावहारिक दिक्कतों की ओर भी इशारा किया है। एक स्कूल प्रमुख ने कहा कि हम राष्ट्रगान को नहीं हटा सकते, क्योंकि वह अनिवार्य है। अब पहला गीत वंदे मातरम होगा और अगर राज्य गीत भी जोड़ा गया तो इसमें ज्यादा समय लगेगा, जिससे कक्षाएं शुरू होने में देरी होगी। नोटिस में राज्य गीत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन छात्रों को तीन गीतों के लिए रोकना आसान नहीं होगा।

शिक्षा विभाग ने क्या बताया?

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए निर्देश में केवल वंदे मातरम को लेकर आदेश जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हमें वंदे मातरम को स्कूल प्रार्थना के रूप में शुरू करने को कहा गया है, लेकिन राज्य गीत का कोई उल्लेख नहीं है।

वहीं, कई स्कूलों ने इस आदेश को लागू करना भी शुरू कर दिया है। जादवपुर विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक पार्थ प्रतिम बैद्य ने कहा कि पिछले सप्ताह से हम राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गीत गा रहे हैं।

Italy : पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

BC Khanduri Funeral : भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी एवं मनोहर लाल खट्टर जनप्रतिनिधि हुए शामिल

0
हरिद्वार/देहरादून : BC Khanduri Funeral  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन (BC Khanduri Funeral) राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।
केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखंड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा,  डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, श्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, सांसद श्री अनिल बलूनी, श्री अजय भट्ट , कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री सतपाल महाराज, डॉ .धन सिंह रावत, श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा, श्री  खजान दास, विधायकगण, संतगण मौजूद थे।

Italy : पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

0

Italy :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की।

B. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

भारतीय समुदाय ने रोम में पीएम का किया भव्य स्वागत

इससे पहले दिन में पीएम मोदी रोम पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और वहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की और एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने उनका चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था।

सनातन धर्म संघ को इटली की संसद में मान्यता दी गई

भारतीय समुदाय की सदस्य स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी ने बताया कि यह उनकी पीएम मोदी से दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 2021 में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं और तब से उन्होंने उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संघ को इटली की संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने एनआई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हमने 2021 में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है।

वहीं, भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए और उन्होंने हमसे बातचीत की। पहली बार हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए बेहद विशेष क्षण है। उन्होंने हमें एकता और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर

 

B. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

0

देहरादून/हरिद्वार: B. C. Khanduri  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र (बीसी) खंडूड़ी का आज 20 मई हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे होगा. इससे पहले 11 बजे देहरादून भाजपा मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री (B. C. Khanduri) के निधन पर सरकार ने शोक व्यक्त करते राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. ऐसे में आज यानी अंत्येष्टि वाले दिन सभी सरकारी कार्यालय, सभी शिक्षण संस्थान (सरकारी/निजी) बंद रहेंगे.

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर

भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी (B. C. Khanduri) का 19 मई की सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ. वे पिछले करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई लोगों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की. जबकि राज्य के सभी दलों के नेताओं, अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर उनके दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वहीं, आज 20 मई को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर दोपहर 12 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. जबकि सुबह 10:30 प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जाएंगे. सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई सांसद और विधायक अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यायल पहुंचेंगे. इसके बाद अंत्येष्टि के लिए 11 बजे हरिद्वार खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा. सीएम धामी भी हरिद्वार खड़खड़ी घाट जाएंगे.

उधर, आज प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखे गए हैं. साथ ही सरकारी निजी प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे. प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रखा गया है. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.

Bhuvan Chandra Khanduri Death : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन,पीएम मोदी ने जताया शोक

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर

0

नई दिल्ली। Medical Stores Closed :  ई-फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में आज बुधवार (20 मई, 2026) को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

Bhuvan Chandra Khanduri Death : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन,पीएम मोदी ने जताया शोक

एसोसिएशन का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है, जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर पा रहे हैं।

बंद रहेंगी 12.5 लाख से ज्यादा केमिस्टों की दुकानें

संगठन ने दावा किया है कि इस प्रोटेस्ट के तहत देशभर में 12,50,000 और बिहार में 40,000 केमिस्ट हैं। भारत और बिहार की सभी दुकानें एक साथ बंद रहेंगी।

खुली रहेंगी ये दुकानें

राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद 20 मई को देशभर में सभी बड़ी फार्मेसी चेन, अस्पतालों के मेडिकल स्टोर, जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी खुली रहेंगी। साथ ही कई राज्य-स्तरीय फार्मेसी एसोसिएशनों ने भी प्रस्तावित बंद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख के रीटेल फार्मेसी एसोसिएशंस ने लिखित आश्वासन दिया है कि उनके राज्यों में दवा दुकानें खुली रहेंगी और दवाओं की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। हालांकि, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

एआईओसीडी की क्या है मांग?

एआईओसीडी ने यह कदम तब उठाया गया है जब हाल ही में उसके प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय दवा नियामक से मुलाकात की और ई-फार्मेसी के कामकाज व नियमन से जुड़ी अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं।

इस मुद्दे पर बात करते हुए प्रभाकर कुमार ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के प्रति केमिस्टों के विरोध को स्पष्ट किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खुदरा फार्मेसियां कड़े ‘प्रिस्क्रिप्शन-बेस्ड’ (prescription-based) सिस्टम के तहत काम करती हैं और एंटीबायोटिक्स, नशीले पदार्थ तथा गर्भपात किट जैसी प्रतिबंधित दवाओं का विस्तृत रिकॉर्ड रखती हैं।

उन्होंने ई-फार्मेसी सिस्टम पर आरोप लगाया कि यह उन दवाओं तक ऑनलाइन पहुंच की अनुमति देता है जिन्हें अन्यथा रेगुलेट किया जाना चाहिए और डिजिटल लेन-देन में नकली पर्चों के संभावित इस्तेमाल के प्रति आगाह किया।

सूत्रों के अनुसार, नियामक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की सक्रिय रूप से समीक्षा की जा रही है और इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे की जांच की जा रही है, ताकि खुदरा फार्मेसी से जुड़े लोगों की उचित चिंताओं का समाधान किया जा सके।

Citizenship of India : नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

Bhuvan Chandra Khanduri Death : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन,पीएम मोदी ने जताया शोक

1

देहरादून: Bhuvan Chandra Khanduri Death  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन हो गया है. बीसी खंडूड़ी के निधन के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीसी खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने भी बीजेपी के सिपाही रहे बीसी खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Citizenship of India : नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

पीएम मोदी ने बीसी खंडूड़ी को याद करते हुए लिखा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.

उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है. देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बीसी खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं सुशासन के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित किया. उत्तराखंड की विकास यात्रा में उनका योगदान तथा केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें.

बीसी खंड़ूड़ी ने निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा एक सैनिक के रूप में जितने शानदार रहे उतने ही वह व्यक्ति के रूप में भी शानदार थे.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री सेनि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का आकस्मिक निधन प्रदेश और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका पूरा जीवन देश सेवा और समाज सेवा को समर्पित रहा है. भारतीय सेना में उच्च पद से लेकर केंद्र सरकार में मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देश और प्रदेश के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है.

गणेश गोदियाल ने उनसे जुड़ा एक वाक्या साझा किया. उन्होंने कहा जब वह केंद्र में सड़क परिवहन मंत्री हुआ करते थे, तब पौड़ी जिले में एनएच प्रपोजल था. कांग्रेस में होने के बावजूद जब मैंने इस प्रपोजल को उनके समक्ष रखा, उस समय उनके साथ अधिकारी प्रभात कुमार सारंगी हुआ करते थे, उन्होंने इस समय उन अधिकारी को प्रपोजल सौंपते हुए कहा कि अगर यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगी तो क्षेत्र का काफी विकास होगा. उनकी सोच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हुआ करती थी. उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुख का विषय है. उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के विधायकों और कांग्रेस जनों ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

Citizenship of India : नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

0

Citizenship of India : गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता नियम, 2009 में अहम संशोधन करते हुए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले नागरिकता आवेदकों के लिए पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस कदम को नागरिकता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

क्या है नया बदलाव?

नए प्रावधानों के अनुसार, नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले इन तीन देशों के आवेदकों को अब अपने पासपोर्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी देना जरूरी होगा। इसमें पहचान, यात्रा इतिहास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। गृह मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य नागरिकता प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोकना है।

इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि उनके पास संबंधित देशों का वैध या समाप्त पासपोर्ट है या नहीं। यदि आवेदक के पास ऐसा पासपोर्ट है, तो उन्हें निम्न जानकारी देना जरूरी होगा:

पासपोर्ट नंबर
जारी होने की तारीख और स्थान
समाप्ति तिथि

15 दिन में पासपोर्ट जमा करना अनिवार्य

नए नियमों (Citizenship of India) के तहत जिन आवेदकों के पास ऐसे पासपोर्ट होंगे, उन्हें नागरिकता आवेदन मंजूर होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों को पासपोर्ट जमा करना होगा। सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह संशोधन दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने और नागरिकता आवेदन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। गृह मंत्रालय ने नागरिकता नियमों की अनुसूची आईसी में नया क्लॉज जोड़ा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और अधिक स्पष्ट और सख्त हो गई है।

किन देशों के आवेदकों पर लागू होगा नियम?

यह संशोधन विशेष रूप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले आवेदकों पर लागू होगा। इन देशों के नागरिक यदि भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें नए नियमों का पालन करना होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नागरिकता आवेदन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आवेदकों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि की बेहतर जांच संभव होगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकता केवल उन्हीं लोगों को मिले जो सभी कानूनी शर्तों को पूरा करते हैं।

नागरिकता प्रक्रिया होगी और सख्त

इस संशोधन के बाद नागरिकता प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त और विस्तृत हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

NEET 2026 PAPER LEAK CASE : NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, लातूर आरसीसी कोचिंग डायरेक्टर को हिरासत में लिया

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors