Tuesday, July 28, 2026
Home Blog

GANGA DUSSEHRA FESTIVAL : हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

0

हरिद्वार : GANGA DUSSEHRA FESTIVAL  गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. श्रद्धालु मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वहीं रविवार को जहां 27 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था, वहीं आज सोमवार को सुबह गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं की संख्या 16 लाख पहुंच चुकी है.

Nautapa : नौतपा आज से शुरू, कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया है. सभी गंगा घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. सुबह से ही हर की पौड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. शहर के अलवा गंगा घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके.

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं. सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. घाटों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है और रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर स्वयं हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.

Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत

Nautapa : नौतपा आज से शुरू, कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं

0

Nautapa : आसमान से बरस रही आग देश के बड़े हिस्से को लगातार झुलसा रही है। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य की गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ने पहले से ही अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा।

Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत

उत्तर प्रदेश लू और आंधी की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 46.8 डिग्री के साथ बांदा यूपी में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी भारत को छोड़कर अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना रहा। देश के बड़े भू-भाग में शुक्रवार तक राहत की उम्मीद भी नहीं है। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।

एनसीआर में 29 से बदलेगा मौसम, बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।

इन राज्यों के 50 फीसदी इलाकों तक में शुक्रवार को बारिश, आंधी का अनुमान है। इसके कारण इन इलाकों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

केरल में बारिश, उत्तराखंड में ओले

मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरल के तट से टकरा सकता है। इसके पहले ही केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी व उससे सटे इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

असम, सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय के अलावा पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज आंधी-बारिश का अनुमान जारी किया है।

असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, उप हिमालयी प. बंगाल में कुछ स्थानों पर 60-100 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कई जगह ओले गिरने की सूचना है।

MARCO RUBIO MEETS PM : अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पीएम मोदी से मिले, व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा की

Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत

0

नई दिल्ली। Fuel price hike : सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

MARCO RUBIO MEETS PM : अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पीएम मोदी से मिले, व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा की

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख शहरों में अब क्या है पेट्रोल की कीमत?

अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों की तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में अब क्या है डीजल की कीमत?

अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में डीजल के कीमत की तो नई दिल्ली में 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुड़गांव में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, चंडीगढ़ में 89.5 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये, पटना में 99.5 रुपेय प्रति लीटर है।

पिछले शनिवार को बढ़ी थी कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले शनिवार को बढ़ी थी, जब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी। शनिवार को ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

क्यों दोबारा बढ़ी ईंधन की कीमतें?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कर लिया। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।

पिछले कई हफ्तों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल को पुरानी कीमतों पर ही बेच रही थी। लेकिन पिछले दो हफ्तों से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

अनुमानों के अनुसार, तीनों तेल और गैस कंपनियां – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) – प्रतिदिन सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठा रही थीं। इसलिए, सरकार को कीमतें बढ़ानी पड़ीं।

Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप

MARCO RUBIO MEETS PM : अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पीएम मोदी से मिले, व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा की

0

नई दिल्ली: MARCO RUBIO MEETS PM  अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने देश का दृष्टिकोण साझा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों का संवाद और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान निकाले जाने का आह्वान किया.

Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्को रूबियो से मुलाकात के बाद कहा, “अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में सतत प्रगति पर चर्चा की. साथ ही हमने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.”

वहीं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है. गोर ने कहा, “सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर हमारी सार्थक चर्चा हुई.”

रविवार को, रुबियो जयशंकर के साथ दो-तरफा बातचीत करेंगे और अमेरिकी दूतावास के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे. रूबियो सोमवार को आगरा और जयपुर जाएंगे और मंगलवार सुबह क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए दिल्ली लौटेंगे.

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि जयशंकर और रुबियो के बीच बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, जरूरी टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच लेन-देन में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा सप्लाई सहित इसके आर्थिक असर पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

रुबियो की भारत यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिसरी के वाशिंगटन डीसी के तीन दिन के दौरे के पांच हफ़्ते बाद हो रही है, जिसमें अनिश्चितता और तनाव के दौर के बाद संबंधों को स्थिर करने पर ध्यान दिया गया था.

वाशिंगटन द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले मई में भारत-पाकिस्तान सैन्य झड़पों को कम करने में अपनी भूमिका के बारे में विवादित बयान देने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में बड़ी गिरावट आई. अगले कुछ महीनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार और सबके सामने दावा किया कि उन्होंने दोनों पड़ोसियों के बीच मिलिट्री लड़ाई को सुलझा लिया है और लाखों जानें बचाई हैं, क्योंकि यह पूरी तरह से जंग की ओर बढ़ रहा था.

नई दिल्ली ने जोर देकर कहा कि दुश्मनी खत्म होना भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का नतीजा था, और अमेरिका के शामिल होने का इससे कोई लेना-देना नहीं था.

Petrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप

1

नई दिल्ली। Ivanka Trump :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई थी। इस साजिश को एक इराकी गुट ने अंजाम देने की कोशिश की थी और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रेनिंग दी थी। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।

Petrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर 2020 के उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने की कोशिश की, जिसका आदेश राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में दिया था। इस हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी मारे गए थे।

इवांका के घर का था ब्लूप्रिंट

खबर के मुताबिक, अल-सादी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा वाले घर का ब्लूप्रिंट था और उसने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां पोस्ट की थीं, जिनमें अमेरिकियों को चेतावनी दी गई थी, “न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी।”

इराक के पूर्व राजनयिक एंटिफाध कानबर ने अखबार को बताया कि अल-सादी बार-बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात करता था, ताकि “ट्रंप का घर भी उसी तरह जला दिया जाए, जिस तरह उसने हमारा घर जलाया था।”

तुर्की में गिरफ्तार हुआ आरोपी

इस इराकी नागरिक को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका को सौंप दिया गया। अधिकारियों का आरोप है कि वह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 18 हमलों और हमलों की कोशिशों में शामिल था। इनमें कथित तौर पर आगजनी, गोलीबारी, चाकूबाजी और यहूदी स्थलों तथा अमेरिकी राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले शामिल हैं।

न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि अल-सादी ईरान-समर्थित मिलिशिया ‘कताइब हिजबुल्लाह’ की ओर से काम करता था और IRGC के साथ उसके करीबी संबंध थे। शोधकर्ता और पूर्व बंधक एलिजाबेथ त्सुरकोव ने कथित तौर पर कहा कि संदिग्ध के सुलेमानी के साथ और बाद में उनके उत्तराधिकारी इस्माइल कानी के साथ करीबी संबंध थे।

NAMAZ BAN ON ROAD : ‘देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज, कानून व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं’, बोले उत्तराखंड सीएम

 

Petrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

0

नई दिल्ली। Petrol price increase :  देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

NAMAZ BAN ON ROAD : ‘देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज, कानून व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं’, बोले उत्तराखंड सीएम

इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम (Petrol price increase)

इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव

डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

Twisha Sharma Case : दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

NAMAZ BAN ON ROAD : ‘देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज, कानून व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं’, बोले उत्तराखंड सीएम

0

NAMAZ BAN ON ROAD :  सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त होनी चाहिए। हमने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है।

Twisha Sharma Case : दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

सीएम ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। इसलिए इस समय सड़कों को धार्मिक प्रदर्शनों का जरिया बिल्कुल भी नहीं बनने दिया जाएगा। हमने तय किया है कि किसी भी कीमत पर हमारे राज्य में आने वाले सनातनी और चारधाम तीर्थयात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

कुछ लोग हर चीज़ को केवल वोट बैंक के नजरिए से देखते हैं, और यह सही नहीं है। इन सभी व्यवस्थाओं में हमें वोट बैंक से ऊपर उठना चाहिए। हम किसी को भी देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और सड़कों को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.’ गौर हो कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर सड़क पर नमाज को लेकर तल्ख बयान देते आए हैं. वे कह चुके हैं कि ‘सड़कें चलने के लिए होती है, तमाशे के लिए नहीं’. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इसी तरह के बयान दे चुके हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी. जिसमें उन्होंने साफतौर पर कहा था सड़कें चलने के लिए होती है, नमाज के लिए नहीं. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा था कि ‘जुम्मे (शुक्रवार) के दिन कभी-कभी कतार सड़क तक पहुंच जाती है. यह कोई आम चलन नहीं होना चाहिए, लेकिन विशेष परिस्थितियों में नमाज पढ़ना लोगों का अधिकार है, हम उनका यह अधिकार छीन नहीं सकते.’

Dhar Bhojshala Controversy : हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज ही सुनवाई की उम्मीद

Twisha Sharma Case : दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

0

Twisha Sharma Case : जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को त्विषा केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।

Dhar Bhojshala Controversy : हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज ही सुनवाई की उम्मीद

इससे पहले राजधानी भोपालT (Twisha Sharma Case ) के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

Rajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

Dhar Bhojshala Controversy : हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज ही सुनवाई की उम्मीद

0

नई दिल्ली। Dhar Bhojshala Controversy : धार भोजशाला परिसर को लेकर चल रहे विवाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि धार भोजशाला मंदिर ही है। जिसके बाद से हिंदू पक्ष को वहां पूजा का अधिकार मिल गया है। इस बीच मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखठाया है।

Rajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

दरअसल, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देते हुए काजी मोइनुद्दीन ने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। ऐसे में संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट आज इस मुद्दे पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद पहले शुक्रवार को धार नगर स्थित भोजशाला में मां वाग्देवी की महाआरती और विशेष पूजन की तैयारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंदिर पक्ष सुबह नौ बजे भोजशाला में महाआरती करेगा, जबकि दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्योति मंदिर से भोजशाला दर्शन के लिए रवाना होंगे।

721 वर्षों बाद आज पहला ऐसा मौका

बता दें कि 721 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह पहला अवसर होगा, जब शुक्रवार को भोजशाला परिसर मां वाग्देवी के जयकारों से गूंजेगा। अब तक प्रत्येक शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ते थे। लेकिन आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और महाआरती होगी।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

वहीं, धार में जिला व पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। इसके अलावा आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; यूपी के पांच लोगों की मौत

Rajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

0

नई दिल्ली। Rajya Sabha elections :  चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 24 खाली सीटों को भरने के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा।

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; यूपी के पांच लोगों की मौत

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

10 राज्यों के लिए होगा चुनाव

चुनाव आयोग (Rajya Sabha elections) ने शुक्रवार को 18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में, EC ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे।

इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं क कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Rajasthan : शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें! NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors