Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 16

Bengal election rally : ‘सत्ता में आते ही Left की कार्बन कॉपी बन गई TMC’, मुर्शिदाबाद में बोले पीएम मोदी

0

कोलकाता। Bengal election rally :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को टीएमसी सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में वह मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है।

Iran US Peace Talks : मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ?

मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा।

‘बंगाल में अब डर या भय का नहीं, अवसर का युग आएगा’

राज्य में घुसपैठ व डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा कि हम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए पीएम ने लोगों को भरोसा दिया कि बंगाल में अब डर या भय का नहीं, अवसर का युग आएगा।

मोदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा का संकल्प है कि बंगाल में सभी के लिए एक कानून- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा।

मोदी ने कहा कि बंगाल अब भाजपा के साथ चलने का फैसला कर चुका है। भाजपा ने जो संकल्प लिया है, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है, यह टीएमसी के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है। हमारे बंगाल का इतिहास रहा है कि बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती।

टीएमसी का अहंकार भी चूर-चूर होगा

आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक, जिस-जिसने बंगाल को चुनौती दी, उसका अहंकार चूर-चूर हो गया। पहले अंग्रेजों का अहंकार टूटा, फिर कांग्रेस का अहंकार टूटा, फिर लेफ्ट का अहंकार टूटा, अब टीएमसी का अहंकार भी चूर-चूर होगा।

मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता (Bengal election rally) ने लेफ्ट को निकाला। बड़ी आशा और उमंग के साथ मां, माटी, मानुष की बातें सुनकर टीएमसी को मौका दिया, लेकिन सत्ता में आते ही तृणमूल, लेफ्ट की कार्बन कापी बन गई। लेफ्ट के गुंडे तृणमूल में आ गए। लेफ्ट का सिंडिकेट तृणमूल में आ गया। पहले वोट के लिए लेफ्ट वाले धमकी देते थे, फिर वही गुंडे टीएमसी को वोट देने के लिए धमकी देने लगे। हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन… सबका ठेका टीएमसी ने ले लिया है।

मोदी ने कहा कि बंगाल में अब एक और एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान भी बनेंगे, ताकि हमारे युवाओं को घर के पास ही अच्छी शिक्षा मिल सके। बंगाल में भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले सावधान हो जाओ। जो जनता का हक खाएगा, उसके लिए रेड कार्पेट नहीं बिछेगा, उसके लिए जेल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने किया टीएमसी पर हमला

वहीं, पूर्वी बर्धमान में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी की सरकार को निर्मम करार दिया और लोगों से इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बर्धमान बंगाल का धान का कटोरा हुआ करता था, टीएमसी के कुशासन और माफिया राज के कारण आज अपनी चमक खो चुका है।

उन्होंने कहा कि बंगाल के किसानों के खाते में 800 करोड़ दिए हैं। यदि कोई फर्जी आधार कार्ड बनाता है तो वह किसानों का हक मार लेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह शानदार है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

Mathura Boat Accident : ‘बोट दौड़ते ही लगने लगा था डर’, सामने आया हादसे का कारण

Iran US Peace Talks : मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ?

0

Iran US Peace Talks :  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को खत्म करने का कूटनीतिक हल निकालने के लिए इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शनिवार को शांति वार्ता होनी है। इस बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ की इस्लामाबाद यात्रा ने ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के लिए माहौल तैयार कर दिया है।

Mathura Boat Accident : ‘बोट दौड़ते ही लगने लगा था डर’, सामने आया हादसे का कारण

गालिबाफ ने दुनिया को एक अलग ही तरह का दृश्य दिखाकर ईरान को शांति वार्ता से पहले अमेरिका पर दबाव बनाने का मौका दिया है। दरअसल, ईरानी संसद के अध्यक्ष जिस विमान से इस्लामाबाद पहुंचे थे, उसकी खाली सीटों पर मिनाब स्कूल पर हुए हमले के पीड़ितों की तस्वीरें रखी थीं। गालिबाफ की ओर से पीड़ितों को इस तरह से श्रद्धांजलि देना अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले के संदेशों में एक केंद्रीय बिंदु बन गया है।

‘इस उड़ान में मेरे साथी’

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब168। उन्होंने 28 फरवरी 2026 को मिनाब के एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में मारे गए बच्चों और कर्मचारियों के लिए मिनाब168 लिखा था। इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 165 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।

‘अच्छी नीयत, पर भरोसा नहीं’ : गालिबाफ

तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार इस्लामाबाद पहुंचने पर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अच्छी नीयत से, लेकिन भरोसे के बिना चर्चा करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतीत में हुई वार्ताएं बार-बार विफल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकियों के साथ बातचीत का उनका अनुभव हमेशा विफलता और समझौते के उल्लंघन से जुड़ा है।

अमेरिका को दी चेतावनी

उन्होंने कहा, “आगामी वार्ताओं में अगर अमेरिकी पक्ष एक वास्तविक समझौता करने और ईरानी लोगों के अधिकारों को प्रदान करने के लिए तैयार है, तो वे समझौते के लिए हमारी तत्परता भी देखेंगे।” उन्होंने कूटनीति में धोखे के प्रति आगाह किया और कहा कि अगर वार्ता का उपयोग बेईमान कार्रवाई को ढकने के लिए किया गया तो ईरान दृढ़ता से जवाब देगा।

All India Police Water Sports : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, उत्तराखंड को पहली बार मिली मेजबानी

Mathura Boat Accident : ‘बोट दौड़ते ही लगने लगा था डर’, सामने आया हादसे का कारण

0

Mathura Boat Accident : यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोल दी है। यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल हटाया जा रहा है। इस दौरान बिना किसी सुरक्षा प्रबंध क्षेत्र को प्रतिबंधित किए ही बुलडोजर पीपों को खींचकर हटाया जा रहा था।

All India Police Water Sports : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, उत्तराखंड को पहली बार मिली मेजबानी

इसी की चपेट में आकर मोटरबोट पलट गई और 10 लोगों की जान चली गई। पुल हटाने वाली टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। दोपहर करीब 2:30 बजे के करीब 37 लोग श्रृंगार घाट पर पहुंचे। वहां से श्रद्धालु दो मोटरबोट में सवार हुए। डूबने वाली मोटरबोट में 37 लोग सवार थे। यमुना में जब नाविक बोट को दौड़ने लगा तो कुछ जगह पर लोगों को डर लगने लगा।

कुछ लोगों ने चालक से मोटरबोट की स्पीड कम करने के लिए कहा लेकिन चालक ने एक न सुनी और कहा कि हम लोगों को रोज का काम है। वह मोटरबोट को पांटूल पुल के पास ले गया। जहां यमुना रिवर फ्रंट के कार्य के चलते पांटून पुल को हटाया जा रहा था, यहां पुल के पास यमुना में पानी भी कम था।

‘अब बोट को आगे नहीं ले जाओ, वापस ले चलो’

मोटरबोट वहां आकर रुक गई। चालक ने उसे चलाने के लिए स्पीड़ बढ़ाई तो बोट अनियंत्रित होने लगी। इस पर फिर लोगों ने चालक से कहा कि अब बोट को आगे नहीं ले जाओ, वापस ले चलो लेकिन चालक ने फिर लोगों की बातों को अनुसना कर दिया और बोट की स्पीड बढ़ा दी।

अचानक तेज गति से मोटरबोट बढ़ी और हवा के झोंके से पांटून पुल से टकरा गयी। पुल की टक्कर लगते ही बोट अनियंत्रित होने लगी। बोट में सवार लोग एक तरफ हो गए। एक तरफ वजन बढ़ने के कारण मोटरबोट नदी में पलट गई।

ड्रोन से की गई निगरानी

यमुना में मोटरबोट पलटने के बाद डूबे श्रद्धालुओं की तलाश में देर रात तक बचाव दल लगे हुए थे। डूबे श्रद्धालुओं की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों की मदद भी ली गई, ताकि किसी तरह से कोई श्रद्धालु नजर आए तो उसे रिकवर किया जा सके। शाम को अंधेरा होने तक ड्रोन कैमरों की मदद भी ली गई। उधर नाविक पप्पू का भी कोई पता नहीं चला है।

Bengal Polls : आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे TMC नेता, SIR से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल

All India Police Water Sports : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, उत्तराखंड को पहली बार मिली मेजबानी

0

देहरादून All India Police Water Sports :  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ  किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है।

Bengal Polls : आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे TMC नेता, SIR से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि राज्य को साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग एवं कयाकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनविश्वास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे खेल आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत, नदी बचाव और तटीय सुरक्षा जैसे कार्यों में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इन खेलों में दक्षता कई बार जीवन रक्षक साबित होती है और आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है और युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा किया है। राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और राज्य देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी उभर रहा है। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के विकास, पर्यटन संवर्धन और खेल प्रतिभाओं के उन्नयन में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सुश्री इशिता सजवान, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी गढ़वाल श्री मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, एडीजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दन फ्रंटियर आईटीबीपी श्री मनु महाराज, आईजी सीआरपीएफ श्री दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी श्री गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल और एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे मौजूद थे।

US-Iran Ceasefire : ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान, होर्मुज को लेकर रखी बड़ी शर्तें

Bengal Polls : आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे TMC नेता, SIR से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल

0

Bengal Polls :  पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसका बड़ा कारण राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी है, जिसके चलते राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी अपने सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसी बीच अब एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया कई लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित कर रही है।

US-Iran Ceasefire : ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान, होर्मुज को लेकर रखी बड़ी शर्तें

टीएमसी के राज्यसभा नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखा था और मंगलवार को आयोग से मुलाकात के लिए समय मिला। इसके बाद आज बुधवार को चार सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में ओब्रायन, सकेत गोखले, मेणका गुरूस्वामी और सगरिका घोष शामिल होंगे।

ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगे टीएमसी प्रतिनिधिमंडल

टीएमसी प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेगा और उनके व्यवहार पर भी सवाल उठाएगा। ओ ब्रायन ने कहा कि हम केवल टीएमसी के लिए नहीं आए हैं, बल्कि उन लोगों की आवाज सुनाने आए हैं जिनके वोट छीनने की कोशिश की जा रही है। टीएमसी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर नियुक्त बीडीओ, पुलिस पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी भाजपा के करीब हैं। इस तरह के कई मामलों को भी पार्टी सामने लाएगी।

सगरिका घोष ने आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं सगरिका घोष ने कहा कि आयोग डरता हुआ और दबाव बनाने वाला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 27 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं, और इसमें से केवल दो लोगों ने न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अपने नाम वापस पाये। डेटा के मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल में कुल लगभग 91 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं।

गौरतलब है कि यह संख्या अक्तूबर 2025 के अंत में 7.66 करोड़ मतदाताओं की कुल सूची का लगभग 11.85 प्रतिशत है। ऐसे में ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि इतने बड़े पैमाने पर वोटर सूची से लोगों को हटाना गंभीर अपराध है। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपाती हो गया है और वह नागरिकों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रहा है।

Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन

US-Iran Ceasefire : ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान, होर्मुज को लेकर रखी बड़ी शर्तें

0

US-Iran Ceasefire : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि यह एक ‘दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर’ होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। हालांकि इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है, ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना होगा।

Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन

अपने लक्ष्य हासिल कर चुका है अमेरिका- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिका पहले ही अपने कई सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और अब ईरान (US-Iran Ceasefire) के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के आधार के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच पुराने विवादों के अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब इन दो हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो यह पश्चिम एशिया में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

अमेरिका-इस्राइल और ईरान संघर्ष

इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले के साथ हुई थी। जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका-इस्राइल के हमले के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जमकर हमले किए थे, इस दौरान इस्राइल पर भी ईरान ने मिसाइलें दागीं थी। इस जंग के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बड़े पैमाने पर बाधित हुई।

ट्रंप ने क्या दी थी चेतावनी?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर अपने एक पोस्ट में साफ कहा था कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!’ जबकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान में पावर प्लांट और पुल सब कुछ निशाने पर होगा।’

पहले ट्रंप ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

बता दें कि, ट्रंप पहले भी ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके थे, लेकिन बाद में इस समय-सीमा को कई बार बढ़ाया गया। फिर इसे बढ़ाकर 8 अप्रैल की रात तक कर दिया गया था। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि समझौते की संभावना अभी भी है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो वे ‘सब कुछ खत्म कर देंगे।’ उन्होंने यह भी दावा किया था कि ईरान के आम लोग अपनी सरकार से खुश नहीं हैं और वे अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन कर सकते हैं।

Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन

0

Salman Support Rajpal Yadav :  राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पड़ी की जिस पर काफी विवाद हुआ।

Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

इस पूरे मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। उन्होंने न सिर्फ राजपाल यादव के काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें।

सलमान ने की राजपाल की तारीफ (Salman Support Rajpal Yadav)

सलमान खान ने लिखा, ‘राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है। यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।’

किस बात पर हुआ विवाद?

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब शो के होस्ट ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए उनके पुराने केस का जिक्र कर दिया। होस्ट ने मजाक में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको पैसे तो उतने ही वापस करने हैं।’

क्या है राजपाल यादव का केस?

आपको बता दें कि राजपाल यादव के खिलाफ एक चेक बाउंस केस दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। उन्होंने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

राजपाल यादव का काम

राजपाल यादव अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ का भी हिस्सा होंगे।

CEC GYANESH KUMAR : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 विपक्षी सांसदों को लगा जोर का झटका

Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

0

Pawan Khera :  असम में चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर हुई है। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिंकी के पास तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पहुंची। हालांकि, सीएम हिमंत ने पुलिस की कार्रवाई के बीच कहा कि खेड़ा अपना दिल्ली का घर छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं, उन्हें ये जानकारी मीडिया से मिली है।

CEC GYANESH KUMAR : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 विपक्षी सांसदों को लगा जोर का झटका

असम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग, पासपोर्ट, पाकिस्तान और राजनीति का जिक्र

दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बीच असम के शिवसागर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह कल गुवाहाटी से दिल्ली भाग गए। कानून अपना काम करेगा। इससे पहले सीएम हिमंत ने एक दिन पहले ही राज्य में चढ़ते सियासी पारे के बीच कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई मीडिया वार्ता के दौरान दिखाए गए तमाम दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम ने तैयार किए थे।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है। खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां चल रही हैं। कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग भी की थी।

मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फेक एआई कैंपेन और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है, उनके असली मालिक कोई और हैं। उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।

Delhi Assembly security breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, VIP गेट का बैरियर तोड़ घुसी कार; दबोचा गया ड्राइवर

CEC GYANESH KUMAR : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 विपक्षी सांसदों को लगा जोर का झटका

0

नई दिल्ली: CEC GYANESH KUMAR  राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करने वाले विपक्षी सदस्यों के महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 130 लोकसभा सदस्यों और 63 राज्यसभा सदस्यों ने साइन किए थे.

Delhi Assembly security breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, VIP गेट का बैरियर तोड़ घुसी कार; दबोचा गया ड्राइवर

बता दें, लोकसभा और राज्यसभा में 12 मार्च, 2026 को लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के तहत भारत के संविधान के आर्टिकल 324(5) के तहत, चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य इलेक्शन कमिश्नर (अपॉइंटमेंट, सर्विस की शर्तें और टर्म ऑफ ऑफिस) एक्ट, 2023 के आर्टिकल 124(4), सेक्शन 11(2) और जज (इन्क्वायरी) एक्ट, 1968 के साथ, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई थी.

लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक स्पीकर ने पूरी तरह सोच-विचार के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया है. बुलेटिन में कहा गया है कि मोशन के नोटिस पर पूरी तरह सोच-विचार करने और उससे जुड़े सभी जरूरी पहलुओं और मुद्दों का ध्यान से और सही तरीके से आकलन करने के बाद, लोकसभा स्पीकर ने जज (इंजरी) एक्ट, 1968 के सेक्शन 3 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मोशन के नोटिस को स्वीकार करने से मना कर दिया है. राज्यसभा के एक बुलेटिन में भी सदस्यों को नोटिस खारिज होने की जानकारी दी गई.

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के प्रस्ताव को खारिज किए जाने पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लोकसभा बुलेटिन को अटैच करते हुए लिखा कि हम जानते हैं कि राज्यसभा के पिछले चेयरमैन के साथ क्या हुआ था, जिन्होंने विपक्षी सांसदों की याचिका स्वीकार कर ली थी. जगदीप धनखड़ ने पिछले साल जुलाई में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्षी पार्टियां अभी भी सरकार पर निशाना साध रही हैं.

liquor scam case : दिल्ली हाईकोर्ट से CBI को नोटिस, सुनवाई बाद केजरीवाल बोले- केस कोर्ट में, कुछ नहीं कहूंगा

Delhi Assembly security breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, VIP गेट का बैरियर तोड़ घुसी कार; दबोचा गया ड्राइवर

0

Delhi Assembly security breach :  दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश नंबर की एक सफेद रंग की कार गेट पर लगे बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में घुस गई। अधिकारियों के मुताबिक, कार के अंदर से एक नकाबपोश शख्स नीचे उतरा और एक गुलदस्ता विधानसभा परिसर में रखकर वापस लौट गया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। बताया जा रहा है यह घटना विधानसभा के गेट नंबर दो पर हुई है। पुलिस ने ड्राइवर (Delhi Assembly security breach) को पकड़ लिया है। आरोपी पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

liquor scam case : दिल्ली हाईकोर्ट से CBI को नोटिस, सुनवाई बाद केजरीवाल बोले- केस कोर्ट में, कुछ नहीं कहूंगा

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की कार दोपहर करीब दो बजे गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में प्रवेश कर गई। दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा, “कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया।” वीआईपी गेट पर सीआरपीएफ तैनात थी। किसी भी तरह की संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली।

इस घटना ने गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दी हैं और अधिकारी इसे संभावित “सुरक्षा उल्लंघन” के रूप में देख रहे हैं। यह घटना हाल ही में संपन्न बजट सत्र के दौरान विधानसभा को मिले बम धमकी भरे संदेशों के बाद सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीआईपी गेट पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, विधानसभा के गेट नंबर-2 यानी कि वीआईपी गेट से एक कर घुसी। इसी गेट से वीआईपी का आना-जाना होता है।

BJP Foundation Day 2026 : PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors