Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 15

Bihar New Chief Minister : बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

0

पटना। Bihar New Chief Minister :  Samrat Choudhary को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुहर लग गई है। भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी रही। सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई है।

Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण

इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

नेतृत्व परिवर्तन से बदले समीकरण

बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद यह बदलाव संभव हुआ।

भाजपा ने नए नेतृत्व के रूप में सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे पार्टी की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।

आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।

संगठन और अनुभव बना ताकत

सम्राट चौधरी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उनकी भूमिका अहम रही है। सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर अनुभव हासिल किया।

उनकी प्रशासनिक क्षमता को पार्टी ने प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

कल होगा शपथ ग्रहण (Bihar New Chief Minister)

कल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। राजभवन में इसकी तैयारियां शुरू होने की चर्चा है।

नई कैबिनेट को लेकर भी मंथन जारी है। कौन-कौन मंत्री बनेगा, इस पर विचार किया जा रहा है। संतुलन साधने की कोशिश पार्टी स्तर पर चल रही है। औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी है।

इसे भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखने की उम्मीद है।

Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण

0

Dehradun-Delhi Expressway :  वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सीएम धामी ने शॉल और नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे (Dehradun-Delhi Expressway) पर बनाए गए एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तीन जोन में बांटा है। इसमे गणेशपुर, मोहंड और आसारोडी देहरादून तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास

11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Dehradun-Delhi Expressway) कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

काफी समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। और आज ये एक्सप्रेस वे पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, खजान दास, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी मौजूद रहे।

पीएम ने उत्तराखंड को कई सौगातें दीं

सीएम धामी ने कहा कि जब भी पीएम मोदी आए हैं कोई ना कोई सौगात दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को नया विजन दिया है। आज इस कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। 2027 के चुनाव में भी हम कमल खिलाएंगे।

12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

क्यों खास है एक्सप्रेस-वे

शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
लागत – 11,963 करोड़
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से

Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

0

Bihar New CM :  बिहारवासियों को अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी आज शाम तक मिल जाएगी। आज सुबह से ही सियासी गलियारे में काफी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे देंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पटना पहुंच रहे हैं। दोनों के आने के बाद भाजपा और एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी।

Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

किस समय सामने आएगा नए सीएम का नाम?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन बजे के पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक हैं। वह बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाने के बाद जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों को अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ जुटना है। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, ताकि राज्यपाल नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण का समय दे सकें।

इस्तीफा अब किसी भी समय, नजर लोक भवन पर

10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का इस्तीफा अब किसी भी समय हो सकता है। आखिरी कैबिनेट बैठक के पहले नीतीश कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने गए थे। अब नीतीश कुमार का कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं बचा है। अब सभी की नजरें लोक भवन, यानी गवर्नर हाउस पर है। नीतीश कुमार अभी जिस आवास में रहते हैं, उससे 100 मीटर की दूरी पर लोक भवन है। नीतीश निकलेंगे और लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले भाजपा के कुछ दिग्गज भी उनके पास रहेंगे, खासकर दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। दोनों के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी हो सकते हैं।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि दोपहर 2 बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए की बैठक होगी। हमारे राष्ट्रीय नेता यहां आ रहे हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि यह एनडीए और हमारे नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्णय है कि वे बिहार के लिए काम करने हेतु राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करें। नीतीश कुमार आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो उत्पादक होगी।

चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर राज्य मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आज आखिरी कैबिनेट बैठक है, यह अच्छा नहीं लग रहा है। उनके साथ काम करते हुए हमने बहुत कुछ सीखा है। आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Ambedkar Jayanti : राष्ट्रपति, PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया

Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

0

नोएडा। Noida labor protest :  वेतन वृद्धि की मांग के साथ सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने सोमवार को जगह-जगह जमकर उपद्रव किया। इसे लेकर पुलिस ने 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही वॉट्सएप ग्रुप्स की जांच की जा रही है।

Ambedkar Jayanti : राष्ट्रपति, PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया

कब से लामबंद हुए श्रमिक?

बीते शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से कामगार महिला के घायल होने के बाद से ही श्रमिक लामबंद हो रहे थे। सोमवार सुबह डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने जिले के तीन औद्योगिक क्षेत्रों में भारी उत्पात मचाया। 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर पथराव व तोड़फोड़ की और पुलिस वाहन सहित 20 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

एनएच-9 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर यातायात बाधित किया। औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक संपत्ति में हुई तोड़फोड़ से 3000 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। प्रदर्शन के बाद नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत बढ़ाने का एलान किया गया है।

नौ घंटे ‘बंधक’ रहा नोएडा

गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वालों को भी जाम से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह घटनाक्रम चलता रहा। यानी करीब नौ घंटे तक पूरा नोएडा ‘बंधक’ बना रहा। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जो ऑफिस जाते-आते हैं।

10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल

उपद्रव के दौरान 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए। औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ से करीब 3000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने 300 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। वीडियो और फोटो से अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

डीएम ने श्रमिकों से की शांति की अपील

डीएम मेधा रूपम और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने श्रमिकों से शांति की अपील की है। इस बीच नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने नोएडा-ग्रेनो की औद्योगिक इकाइयों को मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया है।

इन जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी (Noida labor protest)

श्रमिकों ने फेज-2 थाना क्षेत्र में मदरसन ग्रुप की एक इकाई, इक्का इलेक्ट्रानिक्स और डिक्सन एक्सपोर्ट की बिल्डिंग में घुसकर तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, तभी श्रमिकों ने पुलिस की गाड़ी को डंडे-पत्थर से तोड़कर पलट दिया और पुलिस के तीन अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

फेज-3 औद्योगिक क्षेत्र में उग्र श्रमिकों ने सेक्टर-63 स्थित मारुति के विपुल मोटर्स सर्विस सेंटर, एफ-429 में चल रही औद्योगिक इकाई, नेक्सा सर्विस सेंटर व सेक्टर-57 में एयरटेल की बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ की। विपुल मोटर्स के सर्विस सेंटर में घुसकर श्रमिकों ने 35 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर छह वाहनों में आग लगा दी।

20 से ज्यादा वाहन जलाए और 500 से ज्यादा क्षतिग्रस्त किए

सेक्टर-63 में कई औद्योगिक इकाइयों पर पथराव किया गया। ए ब्लाक में लावा मोबाइल फोन की इकाई के साथ वाली फैक्ट्री पर जमकर पथराव किया। सेक्टर-63 में ही एक केमिकल फैक्ट्री में घुसकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात पुलिस बल और अग्निशमन कर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

चेतावनी के बाद भी स्थिति भांपने में प्रशासन नाकाम

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक पिछले कई दिनों से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। श्रमिकों ने शनिवार को ही चेतावनी दी थी कि मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा, लेकिन पुलिस-प्रशासन स्थिति को भांपने में पूरी तरह विफल रहा। उद्यमियों का आरोप है कि श्रमिकों की मांग मान ली गई थी, लेकिन समय रहते उन्हें सूचना नहीं दी गई। इसलिए श्रमिक उग्र हो गए।

पलवल, फरीदाबाद और भिवाड़ी में भी प्रदर्शन

पलवल के औद्योगिक क्षेत्र पृथला में साईं ऑटो कंपनी की महिला कर्मियों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ढाई घंटे जाम लगाया और बढ़ा वेतन मिलने के आश्वासन पर जाम खोला। फरीदाबाद सेक्टर-37 में बिजली के तार बनाने वाली फैक्ट्री मदर्सन ग्रुप के कर्मियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया। भिवाड़ी में पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने प्रदर्शन किया।

क्या हैं श्रमिकों की प्रमुख मांगें (Noida labor protest)

अकुशल को 12 हजार और कुशल श्रमिकों को 20 हजार वेतन मिले
ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान
हर महीने की 10 तारीख को वेतन भुगतान
सप्ताह में एक दिन अवकाश मिले
नवंबर तक बोनस का भुगतान
सुरक्षित कार्य क्षेत्र और व्यवस्था

Swachhta Se Swachhta : अभियान में CM धामी ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

Ambedkar Jayanti : राष्ट्रपति, PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया

0

Ambedkar Jayanti :  बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य सियासी हस्तियों ने उन्हें नमन किया। इसी के साथ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य सांसदों ने संसद परिसर में स्थित बीआर आंबेडकर प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Swachhta Se Swachhta : अभियान में CM धामी ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया।”

बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करें : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा, ”उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनके बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास प्रेरणादायक : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

Swachhta Se Swachhta : अभियान में CM धामी ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

0

देहरादून : Swachhta Se Swachhta  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, देहरादून के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट,  मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Asha Bhosle Funeral : राजकीय सम्मान से होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे होंगे अंतिम दर्शन

Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

0

Delhi-Dehradun Expressway :  वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

Asha Bhosle Funeral : राजकीय सम्मान से होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे होंगे अंतिम दर्शन

11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Expressway)  कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

काफी समय से एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। अब 14 अप्रैल का दिन इस लिहाज से खास होने जा रहा है जब एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होगा। इसके साथ ही दून-दिल्ली का सफर भी सुगम हो जाएगा।

12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

पीएम बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है। पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड आएंगे। वह 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। बता दें कि मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का कर्म और मर्म का रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। उनके मार्गदर्शन में दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

नाम से जुड़ा इतिहास, मां डाट काली मंदिर है खास

उत्तराखंड में प्रवेश करते ही शिवालिक की तलहटी में स्थित मां डाट काली मंदिर पीएम मोदी के प्रस्तावित पूजन कार्यक्रम के चलते इन दिनों मंदिर चर्चाओं में है। खास बात यह है कि मंदिर का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश तो दूसरा उत्तराखंड में आता है। मान्यता है कि जब देहरादून-सहारनपुर राजमार्ग पर अंग्रेज टनल का निर्माण कर रहे थे तो बार-बार बाधा आ रही थी। एक रात निर्माण में लगे इंजीनियर के सपने में मां काली आईं और उनके कहने पर 1804 में पिंडी को स्थापित किया गया। इसके बाद ही मंदिर का नाम मां डाट काली रखा गया। माना जाता है कि नया वाहन लेने पर चुनरी बंधवाने पर माता रानी स्वयं भक्त और वाहन की रक्षा करती हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर ही करेंगे।

Crude Oil Prices : शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

 

Asha Bhosle Funeral : राजकीय सम्मान से होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे होंगे अंतिम दर्शन

1

Asha Bhosle Funeral :  दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

Crude Oil Prices : शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

दिग्गज गायिका को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रसून जोशी बोले- ‘उनके जीवन पर मैं एक स्क्रिप्ट लिख रहा था’

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी कहते हैं, ‘जब भी मैं आशा जी से मिला और उनके जीवन के बारे में सुना, तो मुझे लगा कि उनके बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो लोग नहीं जानते… उन्होंने बहुत ही गंभीर काम किया। संगीत के मामले में, वह किसी भी नई चुनौती से नहीं डरती थीं। उन्होंने संगीत की सभी शैलियों में गाने गाए’। इस दौरान प्रसून जोशी ने बताया कि वे आशा ताई के जीवन पर एक स्क्रिप्ट लिख रहे थे।

आईपीएल में भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी गई

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी का IPL मैच शुरू होने से पहले दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने एक मिनट का मौन रखा।

फैंस 11 बजे से कर सकेंगे गायिका के अंतिम दर्शन

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि (Asha Bhosle Funeral)

आशा भोसले के निधन की खबर से इंडस्ट्री गमगीन है। दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सितारे उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। जावेद अख्तर-शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सलीम मर्चेंट और विशाल ददलानी सहित फिल्म जगत के तमाम सितारे और सिंगर-संगीतकार गायिका को श्रद्धांजलि देने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

बीते दिन शाम को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। बीते दिन रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। प्रख्यात गायिका को शनिवार को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 92 वर्ष की थीं। आज सोमवार को आशा भोसले का अंतिम संस्कार होना है। गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंच रही हैं।

DAV PG College : डी०ए०वी० पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Crude Oil Prices : शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

0

नई दिल्ली। Crude Oil Prices :  शनिवार को अमेरिका-ईरान में चल रही शांति वार्ता विफल होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है।

DAV PG College : डी०ए०वी० पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतें 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 प्रतिशत बढ़कर 102.29 डॉलर हो गई। यह वही बेंचमार्क है, जो फरवरी के अंत में युद्ध से पहले लगभग 70 डॉलर था, और फिर चरम पर 119 डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।

शांति वार्ता विफल होने से पहले इसकी कीमत गिरकर 95 डॉलर तक पहुंच गई थी। लेकिन वार्ता विफल होने से यह राहत खत्म हो गई है।

क्या है अमेरिका का उद्देश्य

अमेरिकी रक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा ईरानी बंदरगाहों के आसपास नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा की है। जिसका द्देश्य ईरानी तेल निर्यात को रोकना और होर्मुज स्ट्रेट में टोल शुल्क से बचना है।

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों को घेरा

अमेरिकी नाकाबंदी के तहत ईरानी बंदरगाहों को घेरा गया है। यह ईरानी निर्यात और टैंकरों की आवाजाही के लिए खतरा है। चूंकि वैश्विक स्तर पर व्यापार किए जाने वाले तेल का 20% हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। ऐसे में तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। इसके असावा सीजफायर की स्थिति कमजहोर ने से डॉलर में मजबूती और शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और स्टर्लिंग जैसी जोखिम वाली मुद्राओं में गिरावट आई। अमेरिकी ट्रेजरी वायदा में भी गिरावट आई क्योंकि व्यापारी मुद्रास्फीति के बढ़ते दबाव की आशंका जता रहे थे। युद्ध से पहले तेजी से बढ़ रहे सोने की कीमत में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण गिरावट आई है।

Bengal election rally : ‘सत्ता में आते ही Left की कार्बन कॉपी बन गई TMC’, मुर्शिदाबाद में बोले पीएम मोदी

DAV PG College : डी०ए०वी० पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून : DAV PG College  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bengal election rally : ‘सत्ता में आते ही Left की कार्बन कॉपी बन गई TMC’, मुर्शिदाबाद में बोले पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (DAV PG College) जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षा संस्थानों से लेकर देश की सीमाओं तक राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलें शामिल हैं, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसे परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले  चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, श्री रामसिंह कैड़ा, विधायक श्री उमेश कुमार, प्राचार्य डी.ए.वी पीजी कॉलेज प्रो. कौशल कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष श्री ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री श्री करन नेगी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Iran US Peace Talks : मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ?

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors