Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 57

DEHRADUN : सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी को दी श्रद्धांजलि

0

DEHRADUN : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Essential Winter Skin Care Tips

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे गांववासी (DEHRADUN)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिससे समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।

उन्होंने कहा, गांववासी प्रदेश में भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे हैं। राज्य में कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां जाकर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम न किया हो। उनके इसी अतुलनीय योगदान के कारण ही उन्हें गांववासी के उपनाम से जाना गया। लिहाजा भाजपा परिवार बेहद दुखी मन से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

OUTFIT IDEAS FOR CHRISTMAS PARTY 2023

CM Dhami in NSE : स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का CM धामी ने किया अवलोकन

0

देहरादून। CM Dhami in NSE : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, NSE पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, NSE की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Benefits of eating dates in winter season

सीएम सिंह धामी ने 08 और 09 दिसंबर 2023 को देहरादून में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (CM Dhami in NSE) के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी को बढ़ाने के एनएसई राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh elections 2023 : PM मोदी ने महादेव बेटिंग ऐप को लेकर CM बघेल को घेरा

Chhattisgarh elections 2023 : PM मोदी ने महादेव बेटिंग ऐप को लेकर CM बघेल को घेरा

0

Chhattisgarh elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

Best Outfit Ideas For Diwali 2023

‘छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा’

पीएम मोदी ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं  : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता (Chhattisgarh elections 2023) से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं। दुर्ग में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं।

पीएम बोले भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहते हैं वो करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं।

CM Delhi Visit : सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

CM Delhi Visit : सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

0

देहरादून: CM Delhi Visit  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव  से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत एक्सप्रेस“ के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।

World Food India 2023 : ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा (CM Delhi Visit) कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने हर सम्भव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री श्री धामी को आश्वस्त किया।

Nainital : सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरुद्ध सीएम धामी की सख्ती

World Food India 2023 : ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

0

नई दिल्ली। World Food India 2023 : शुक्रवार को ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर के बीच होगा, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

Nainital : सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरुद्ध सीएम धामी की सख्ती

80 देशों के मेहमान होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही खानपान की विरासत को दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश होगी। 200 से अधिक शेफ इसमें शामिल होंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे।

SHG सदस्यों को दी पूंजी सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ (World Food India 2023)के उद्घाटन पर 1 लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया शुरू की।

कृषि निर्यात में 7वें स्थान पर भारत

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ के निर्यात में 150% की वृद्धि हुई है। आज हमारा कृषि-निर्यात विश्व स्तर पर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। खाद्य क्षेत्र में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारत ने प्रगति न की हो। यह वृद्धि तेज लग सकती है, लेकिन यह निरंतर और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार के कार्यकाल में भारत ने पहली बार कृषि-निर्यात नीति लागू की है। हमने पूरे भारत में लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे का एक नेटवर्क स्थापित किया है।”

उन्होंने कहा, “फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़ा ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारत ने वृद्धि न दर्ज की हो। ये फूड सेक्टर से जुड़ी हर कंपनी, हर स्टार्टअप के लिए सुनहरा मौका है।”

महिलाओं में है लीड करने की क्षमता

भारत की महिलाओं में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को लीड करने की स्वाभाविक क्षमता है। इसके लिए हर स्तर पर महिलाओं को, कुटीर उद्योगों और SHGs को प्रमोट किया जा रहा है। भारत में जितनी सांस्कृतिक विविधता है, उतनी ही खाद्य विविधता भी है। हमारी ये खानपान की विविधता, दुनिया के हर इन्वेस्टर के लिए एक लाभदायक है।

उन्होंने कहा, “फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़ा ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारत ने वृद्धि न दर्ज की हो। ये फूड सेक्टर से जुड़ी हर कंपनी, हर स्टार्टअप के लिए सुनहरा मौका है।”

वृद्धि के तीन मुख्य कारक

भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ पैकेज्ड फूड की मांग भी बढ़ रही है। इन महत्वाकांक्षी नीतियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपकी योजनाएं भी उतनी ही महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में, इसकी सफलता में योगदान देने वाले तीन मुख्य कारक हैं, छोटे किसान, छोटे उद्योग और महिलाएं।

देश के कोने तक पहुंचेगा मोटा अनाज

मोटे अनाज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मिलेट्स हमारी ‘सुपर फूड बकेट’ का हिस्सा है। भारत में हमने इसे अन्न की पहचान दी है। भारत की पहल पर आज दुनिया में एक बार फिर मिलेट्स को लेकर जागरूकता अभियान शुरू हुआ है। मुझे विश्वास है कि जैसे इंटरनेशनल योग दिवस ने योग को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया, वैसे ही अब मिलेट्स भी दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगा।”

टेस्ट और टेक्नोलॉजी नए भविष्य को देगा जन्म

पीएम मोदी ने कहा, “टेस्ट और टेक्नोलॉजी का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा, एक नई इकोनॉमी को गति प्रदान करेगा। आज की बदलती हुई दुनिया में 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक फूड सिक्योरिटी भी है, इसलिए वर्ल्ड फूड इंडिया का ये आयोजन और भी अहम हो गया है।”

उन्होंने कहा, “पिछले 9 वर्षों में फूड इंडस्ट्री के सेक्टर में 50 हजार करोड़ का FDI आया है। ये भारत सरकार की प्रो- इंडस्ट्री और प्रो फार्मर्स पॉलिसी (Pro Farmers policies) का परिणाम है। हमने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए PLI की स्किम प्रारंभ की है।”

80 करोड़ आबादी को मिल रहा मुफ्त राशन

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के उद्घाटन पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा, “पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र अभूतपूर्व विश्वास दिखा रहा है। उनके आशीर्वाद से देश के 140 करोड़ वाली आबादी में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आपने देखा होगा कि पहले भूख से मौतें होती थीं, लेकिन अब कोई भूख से नहीं मरता।”

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को दुनिया की खाद्य टोकरी के रूप में सामने रखना और 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ (International Year Of Millets) के रूप में मनाना भी है।

Top Best-dressed celebrities at Jio World Plaza opening

Nainital : सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरुद्ध सीएम धामी की सख्ती

0

नैनीताल। Nainital : नैनीताल में अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्ती का असर दिखा। ज्योलीकोट के वीरभट्टी स्थित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने 266.05 वर्ग मीटर भूमि पर बना मदरसा ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि मदरसे में पढ़ रहे बच्चों ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए है। पूरे प्रदेश में मदरसों की जांच के आदेश गृह विभाग को दिए थे।

Top Best-dressed celebrities at Jio World Plaza opening

मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न का है मामला

जिलाधिकारी वंदना को वीरभट्टी क्षेत्र में अंजुमन इकरा नाम से 2010 से संचालित हो रहे मदरसे में बच्चों उत्पीड़न की शिकायत मिली थी। इस पर आठ अक्टूबर को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्य के नेतृत्व में टीम ने मदरसे में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को भारी अनियमितताएं मिली थी। गंदगी के बीच वहां बच्चों को बेहद खराब अवस्था में रखा गया था।

शारीरिक शोषण, मारपीट और अश्लील फिल्में दिखाने के आरोप

पूछताछ में बच्चों ने मदरसा संचालक पर शारीरिक शोषण, मारपीट और अश्लील फिल्में दिखाने के आरोप भी लगाए थे। जांच में यह भी पता चला था कि मदरसा संचालन के लिए अवैध फंडिंग हो रही थी। मदरसा शिक्षा विभाग या किसी अल्पसंख्यक संस्था से पंजीकृत नहीं था।

टीम ने मदरसे से 24 बच्चों को निकालकर काउंसलिंग के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया था। साथ ही मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन व उसके बेटे इब्राहिम के विरुद्ध हल्द्वानी निवासी अफजल खान की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत संक्रमण फैलाना, चोट पहुंचाना व गुंडा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मदरसे को सील कर दिया था। आरोपितों को जमानत पर छोड़ा गया था।

एसडीएम ने जारी किया नोटिस

एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार की ओर से मदरसा संचालक को दो नोटिस जारी किए गए तो संचालक ने सरकारी भूमि पर निर्माण की बात स्वीकार की। गुरुवार को एसडीएम प्रमोद कुमार की अगुवाई में टीम ने बुलडोजर और मजदूरों की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

मस्जिद के नाम करीब 1.2 नाली भूमि दर्ज

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि दस्तावेजों को जांचने पर वर्ष 1955 से क्षेत्र में मस्जिद होने के प्रमाण मिले है। मस्जिद के नाम करीब 1.2 नाली भूमि दर्ज है। जिसके बाद राजस्व विभाग की पैमाइश में 266.05 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर मदरसा भवन व शौचालय बने थे।

यही नहीं स्थानीय निवासी धन सिंह नेगी के नाम से आवंटित एक नाली 12 मुट्ठी भूमि पर भी मदरसा संचालक पर कब्जा करने का आरोप है। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान पट्टाधारक मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने संबंधित दस्तावेज पेश करने के बाद पट्टे पर आवंटित भूमि में तारबाड़ करने के निर्देश दिए।

CM Visit Gujarat : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से मुख्यमंत्री धामी ने की भेंट

CM Visit Gujarat : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से मुख्यमंत्री धामी ने की भेंट

0

देहरादून: CM Visit Gujarat  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय गुजरात – अहमदाबाद, दौरे पर आज प्रातः  गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

Gujarat : गुजरात दौरे पर सीएम धामी, गुजरात मॉडल को लेकर पीएम की तारीफों

 

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद में पहुंचे गांधी आश्रम, चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।

मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

CM DHAMI

9 Best Places to Visit in India in Nov

Gujarat : गुजरात दौरे पर सीएम धामी, गुजरात मॉडल को लेकर पीएम की तारीफों

0

देहरादून। Gujarat : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अहमदाबाद दौरे पर हैं। राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए जहां उन्होंने निवेशकों से बातचीत की तो वहीं सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले।

9 Best Places to Visit in India in Nov

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रूप से विकसित किया गया। यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

मॉर्निंग वॉक (Gujarat) के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हुआ विकास

साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

Tejas screening : CM योगी ने कंगना रनोट व सीएम धामी के साथ देखी फ‍िल्‍म तेजस

 

Tejas screening : CM योगी ने कंगना रनोट व सीएम धामी के साथ देखी फ‍िल्‍म तेजस

2

लखनऊ : Tejas screening  मंगलवार को कंगना रनौत की फिल्म तेजस की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे। सीएम योगी के कार्यक्रम में पहुंचने पर फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उठकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कंगना सीएम धामी से फिल्म से संबंधित विषय पर काफी देर चर्चा करती रही। इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड सीएम धामी की तरफ इशारा करते दिखते हैं।

Karwa Chauth 2023: Bollywood celeb-inspired red ethnic outfits.

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जाना है। इस समिट में उत्तराखंड सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्‍य तय किया है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम धामी लगातार यात्रा कर रहे हैं। पिछल दिनों उन्होंने चेन्नई में रोड शो किया था। वहीं, आज यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। बुधवार को सीएम धामी गुजरात में रोड शो करेंगे। इसके लिए वे लखनऊ से अहमदाबाद जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है।

सीएम धामी ने की योगी से मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सीएम धामी लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पहुंची थी। उन्होंन सीएम योगी से मुलाकात की। इसी दौरान सीएम योगी ने सीएम धामी की तरफ इशारा किया।

दावा किया जा रहा है कि सीएम धामी की तरफ इशारा कर उन्होंने कहा कि आज स्क्रीनिंग में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी पधारे हैं। उन्हें देखते ही कंगना भी काफी खुश हुई। गर्मजोशी के साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर उत्तराखंड सीएम का कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया।

सीएम योगी ने देखी तेजस सीएम धामी भी मौजूद

सीएम योगी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों और अधिकारियों के साथ लोकभवन में दोपहर 12.30 बजे से हिंदी फिल्म ‘तेजस’ देखी। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दफा उनके साथ मौजूद रहे। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट की भूमिका निभाई है। तेजस फिल्म राष्ट्रवाद से प्रेरित है। सीएम योगी ने इससे पहले पिछले मई में लोकभवन में ही हिंदी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ भी मंत्रियों के साथ देखी थी।

Uttarakhand Cabinet : सरकारी कर्मचारियों को भत्ता समेत 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Uttarakhand Cabinet : सरकारी कर्मचारियों को भत्ता समेत 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0

देहरादून। Uttarakhand Cabinet : आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे सचिवालय में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम विधेयक पर मुहर लगी।

Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी में लगाई डुबकी

धामी कैबिनेट के प्रमुख निर्णय (Uttarakhand Cabinet)

वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम
गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया
एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।
गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा
पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम
15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी
कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट
वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी
10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन
2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन
35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता
घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी
मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया
पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी
आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर
कैबिनेट बैठक से पहले विधायक सरवत करीम के निधन पर मौन
सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।

Top Exercises for Ab-Splitting

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors