Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 56

एक दिन पूर्व सील गोदाम से निकाले सिलेंडर, बड़ी कार्रवाई

0

सील गैस गोदाम से ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने पर प्राथमिकी दर्ज।

डीएम ने वाइरल विडिओ एवं उक्त प्रकरण पर एसडीएम एवं डीएसओ को दिए थे कार्यवाही निर्देश।

सील गैस सिलेंडर गोदाम से सिलेंडर निकालना पड़ा भारी, फंसा कानूनी शिकंजे में हुई मुकदमा दर्ज। जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

उपजिलाधिकारी सदर ने उक्त मामले को सक्रियता से लेते हुए डीएसओ को रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।

सील गैस गोदाम से सिलेंडर निकलने की वायरल वीडियो पर डीएसओ ने कराया मुकदमा दर्ज।

DEHRADUN: जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायत के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम को 03-01-2025 को डीएम के निर्देश पर सील किया गया था।

सील किये गये गोदाम के बाहर कल 03.01.2025 की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/ जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की गई ।

 

वृद्धा की जमीन पर अवैध गैस गोदाम प्रशासन ने किया सील, लाइसेंस निरस्त

0

तीन माह के लिए हुआ लाइसेंस निरस्त,

वृद्ध महिला फरियादी की व्यथा पर नियम विरूद्ध लार्ज स्केल पर संचालित गैस गोदाम एवं लेण्डफ्राड पर प्रशासन का त्वरित/सुखमय एक्शन।

अवैध मामला डीएम के संज्ञान में आते ही मची हलचल, लीज समाप्त होने के बाद भी संचालित हो रहा गैस गोदाम

जिला प्रशासन की तड़के ही बड़ी कार्यवाही नियम विरूद्ध संचालित गैस गोदाम किया सील।

लीज समाप्त होने के बाद कैसे चल रहा गैस गोदाम, कहां थे विभाग के अधिकारी और नियम: डीएम

तीन दिन में अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने पर निरस्त होगा लाईसेंस

क्यों चुपी साघे रहे भारतीय पैटेªालियम विभाग, एवं विस्फोटक तंत्र के जिम्मेदार अधिकारी

संलिप्तता सामने आने पर होगी कार्यवाही।

DEHRADUN: जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम। जिलाधिकारी सविन बंसल के के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से जहां एक 95 वर्षीय बुर्जुग महिला फरियादी को न्याय मिला वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में गढीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम होने तथा भूमि कब्जे की शिकायत की गई थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम ने अवैध गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। तथा शिकायती पत्र में उल्लिखित अन्य समस्त बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए।
डीएम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस गोदाम का अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि इतने लम्बे समय से जिम्मेदार विभागों ने क्यों नही की, विभागीय अधिकारियों के प्रकरण पर संज्ञान न लिए जाने पर हैरानगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी एवं नियम कहां थे क्यों नही लिया गया सख्त एक्शन। अवैधरूप से संचालित गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने की तैयारी, अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
महिला ने अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि रायपुर में उनकी स्थिति को देखते हुए रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति द्वारा वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने हेतु दिया गया था, जिसकी लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से किराया देना बंद कर दिया तथा अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर दी प्रकरण को गंभीरता से लेते डीएम ने स्पष्ट जांच के साथ उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशों के क्रम में पूर्ति विभाग द्वारा स्टेट लेबल कॉर्डिनेटर (एलपीजी), क्षेत्रीय प्रबन्धक भारत पैट्रोलियम एलपीजी लंढौरा रूड़की, विस्पोटक नियंत्रक इन्दिरानगर को कार्यवाही के निर्देश दिए है।

निकाय चुनावों में भाजपा ने इस बार युवाओं पर खेला दांव

0

90 प्रतिशत हार्ड कोर कैडर और युवाओ को निकाय टिकट मे दी गयी प्राथमिकता: भट्ट

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दे बागी प्रत्याशी: भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनावों में संगठन को सर्वोपरि रखते हुए 85 से कम 90 प्रतिशत हार्ड कोर कार्यकर्ताओ और युवाओं को निकाय मे टिकट दिये हैं। पार्टी ने अधिकांश टिकटों में पार्टी प्रतिबद्धता और सक्रियता को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही से पूर्व अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नाम वापिस नहीं लेने वालों को भी समर्थन देने का एक और मौका दिया है।

मीडिया से हुई बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्पष्ट किया कि भाजपा सैद्धांतिक और विचार समर्पित कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि इस बार के निकाय चुनाव में लगभग सभी सीटों पर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओ को टिकट मे तरजीह दी गई है। जो कार्यकर्ता लंबे समय से पूरी कर्मठता और समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम कर रहा है, उन्हें प्राथमिकता दी गई है। जिसमें हार्ड कोर कैडर और युवाओं को भी विशेष रूप से अधिक अवसर दिए गए हैं।

देहरादून और हल्द्वानी निगमों में सौरभ थपलियाल और गजराज बिष्ट इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। निगमों के अतिरिक्त नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबरों में भी लगभग शतप्रतिशत पार्टी के पुराने योग्य और जुझारू कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि जीत की संभावना और योग्य उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण हमारे सामने बड़े पैमाने पर विकल्प सामने आए थे। लेकिन पार्टी के अनुशासित सिपाही होने के नाते अधिकांश ने नाम वापिस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कैडर आधारित पार्टी है, लिहाजा हमारी प्राथमिकता उनकी मनोभावना एवं अपेक्षाओं का अहसास करते हुए सामंजस्य बिठाने की है। पार्टी नहीं चाहती है कि जिन्होंने अपना अमूल्य योगदान पार्टी में दिया है उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। यही वजह है कि उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे नाम वापिसी की तिथि निकलने के बाद भी पार्टी उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं।

उन्होंने तीन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जताई है। जिसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। साथ ही इसे सरकार के कार्यों और संगठन के कामों की जीत बताते हुए निकाय चुनावों के लिए शुभ शुरुआत बताया है।
प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर ऐसे तमाम कार्यकर्ताओं को एक दिन का मौका दिया गया है कि जिन लोगों नाम वापिस नहीं लिया है। उन सभी से पदाधिकारियों द्वारा बातचीत हो रही है, ताकि वे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में खड़े हो जाएं। ऐसी कोशिशों के चलते ही कर्णप्रयाग से थराली विधायक के पुत्र ने पार्टी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाई समेत अपना नामांकन भी वापिस ले लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज के बाद जो लोग पार्टी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देंगे, उनके नामों पर एक दो दिन विचार विमर्श कर अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पार्टी के चुनाव अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सभी निकायों के अनुसार वहां के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को चिन्हित कर निराकरण योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं हमारी राज्य और केंद्र सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं उन कामों को सूचीबद्ध कर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के साथ शहरी क्षेत्रों की 3457 बूथ कमेटियों की बैठक कर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है।

इस्तीफा देकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया प्रदेश अध्यक्ष को बताया विफल

0

आरुषी सुन्दरियाल ने दिया राष्ट्रीय प्रवक्ता, युवा कांग्रेस के पद से इस्तीफा

• करण महारा को बताया अब तक का सबसे विफल प्रदेश अध्यक्ष
• कहा महिला विरोधी है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व
• पार्टी हाईकमान को उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व में फेर बदल करने का सुझाव

DEHRADUN: आरुषी सुन्दरियाल ने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तिफा दे दिया है। दरअसल, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आरुषी सुन्दरियाल के कांग्रेस में किसी पद पर न होने का बयान दिया गया था, जिसके बाद आरुषी सुन्दरियाल को युवा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा अपलोड किया गया, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता के नियुक्ति पत्र के लिंक साझा करते हुए मीडिया में विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी। आरुषी द्वारा सोनिया आनंद पर डाकैती और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद अचानक पार्टी में उनके पद को लेकर ब्यान बजी से आरुषी खासा नाराज है। आरुषी के अनुसार ऐसा करके उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई है।

आरुषी ने कहा कि “उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व की यह शर्मनाक हरकत सिर्फ मेरा अपमान नहीं है, बल्कि यह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड की सभी महिलाओं का भी अपमान है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के प्रति इतना असंवेदनशील हो सकता है तो आम महिलाओं के मामले में ऐसे अहंकारी नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। करण महारा के नेतृत्व के बाद कांग्रेस भवन के अजीब माहौल के कारण ज्यादातर कांग्रेसी महिलाएं कांग्रेस भवन में जाने से झिझकती हैं, साथ ही पार्टी में अंतर्कलह काफी बढ़ गई है।

आरुषी ने करण महारा को अब तक का सबसे विफल प्रदेश अध्यक्ष बताया। किसी भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता पार्टी को श्रमदान देता है, बदले में पार्टी का दयेत्वा है कि कार्यकर्ताओं को यथोचित सम्मान मिले, लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस के अतिमहत्वाकांक्षी नेता प्रदेश अध्यक्ष की नाक के नीचे पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की नेत्री को अपमानित करते रहे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभायी। कांग्रेस पार्टी मुझे प्रिय है, परंतु कांग्रेस भवन में अक्सर बैठे रहने वाले कुछ दकियानूसी लोग कांग्रेस को दिमाग की तरह खोखला कर रहे हैं। वर्तमान प्रदेश नेतृत्व के रहते उत्तराखंड कांग्रेस डूबता जहाज है, जहाँ अब पानी सर से ऊपर हो चुका है, इसलिए मैं इस्तीफा देने को विवाश हूं।”

 

naukri.com के नाम से 23 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी

0

राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर साईबर धोखाधडी के 02 अभियुक्तों को दिल्ली से किया गिरफ्तार तथा 04 को दिये नोटिस
देहरादून निवासी एक पिड़ित के साथ naukri.com के नाम से की गयी थी लगभग 23 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी
साइबर क्राइम पुलिस द्वारा इस प्रकरण में बड़े स्तर पर अब तक कुल 12 अभियुक्त गण के विरुद्ध की जा चुकी है वैधानिक कार्यवाही
विदेशों में बैठे साइबर ठगों की मदद से बाईनेन्स एप्प के माध्यम से USDT क्रिप्टो करेंसी खातों में धनराशि का लेनदेन प्रकाश में आया
अभियोग में पूर्व में 03 अभियुक्त गण को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया तथा 03 अभियुक्त को 41A CrPC का नोटिस दिया गया था

DEHRADUN: साइबर ठगी के एक मामले में मोहब्बेवाला, जनपद देहरादून निवासी शिकायतकर्ता/पीड़ित द्वारा माह जून-2024 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा पंजीकृत कराया कि उसके द्वारा नौकरी के लिए आनलाईन naukri.com सर्च किया गया था।

साइट पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा पीड़ित को व्हाट्सएप नं0 से फोन कर बताया कि उन्हें naukri.com से आपका सी०वी०/ रिज्यूम प्राप्त हुआ है जिसके लिये पहले आपको रजिस्टेशन चार्ज 14,800/-रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, पीड़ित द्वारा भुगतान करने के बाद [email protected] से इन्टरव्यू के लिए SKYPE से फोन आया तथा उनके द्वारा लगभग 1 घंटे तक टैक्निकल इन्टरव्यू लिया गया और उसके बाद दिनांक 22.11.2023 को फाईनल राउंड के लिए इन्टरव्यू लेने के बाद सलैक्शन हो जाने की बात कहकर दस्तावेज वैरिफिकेशन, जॉब सिक्यिोरिटी, फास्ट ट्रैक वीजा तथा IELTS exam आदि के नाम पर क्विक सोल्यूशन (Quick Solution) आकाउंट में रुपये जमा कराये गये। इसके बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसके द्वारा IELTS exam के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया जिस कारण वीजा कैन्सिल किया जा रहा है तथा पीड़ित का पैसा 03 महीने में वापस करने की बात कही गयी।

इसके बाद इसी प्रकार पीड़ित को अन्य व्हाट्सएप नं0 से पुनः कॉल आयी व coca cola UK as AVP (Operation) में वेकैन्सी होना बताकर फिर से वही रजिस्ट्रेशन, इण्टरव्यू आदि दोहराकर शिकायतकर्ता से पुनः विभिन्न खातों में भुगतान कराकर कुल 22,96,000/- (बाईस लाख छियानवे हजार) रुपये की साईबर ठगी की गई। उक्त साइबर ठगी के लिये साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता की ई-मेल आई0डी0 पर जानी-मानी कम्पनियों के नाम से मिलती जुलती ई-मेल आई0डी0 [email protected], [email protected], [email protected] जो आजकल [email protected] और [email protected] से सम्पर्क किया गया।
प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये गठित टीम को समुचित दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर कार्यवाही करते हुये साईबर क्राईम पुलिस द्वारा प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी मुकदमा से धोखाधडी से ठगी गयी धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित किया गया था।

पूर्व में भी विवेचना के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपियों को चिन्ह्ति करते हुये अभियोग में 03 अभियुक्त गण अलमास आजम, अनस आजम व सचिन अग्रवाल को मेट्रो स्टेशन जनकपुरी वैस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था तथा 03 अभियुक्त गण को 41A CrPC का नोटिस तामील कराया जा चुका है ।*
साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश जारी रखते हुए गिरफ्तारी हेतु कई स्थानों पर दबिशें दी, किन्तु आरोपी काफी शातिर किस्म के थे जो पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से समय-समय पर अपनी लोकेशन बदलते रहते थे । साईबर पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कर कार्यवाही करते हुये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 17 मोबाईल फोन, 03 लैपटॉप व दर्जनों सिम कार्ड बरामद हुए है तथा अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर 04 अभियुक्ता गण 1- शिखा वर्मा पुत्री हरि चन्दर वर्मा निवासी G-196, महिन्द्रा एन्क्लेव, शास्त्री नगर थाना कविनगर गाजियाबाद उ0प्र0 2- सोनम ढींगरा पत्नी रवि ढीगरा निवासी फ्लैट नं0 2302, टावर ए, 12th एवेन्यू, गौर सिटि, ग्रेटन नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 35 वर्ष 3- वर्षा पंवार पुत्री राजकुमार पंवार निवासी म0नं0 507, खसरा नं0 146, टाकिया चौक, निकल पोस्ट ऑफिस बुराड़ी, नॉर्थ दिल्ली उम्र 32 वर्ष 4- मीनू शर्मा माता ऊमा देवी निवासी B-3/A 452 तारा नागर, नगर ककरोला दिल्ली 28 वर्ष को 41A CrPC नोटिस तामील कराये गये । उपरोक्त अभियुक्त गण के बैंक अकाउंटों पर सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से भी NCRP पर शिकायतें दर्ज होना पाया गया है ।

अपराध का तरीका:-
विभिन्न लोगों के द्वारा नौकरी के लिए आनलाईन naukri.com आदि विभिन्न साइटों पर सर्च करने पर साइबर अपराधियों द्वारा सक्रिय होकर फर्जी आई0डी0 पर प्राप्त मोबाइल नम्बरों, व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं जानी मानी कम्पनियों के नाम से मिलती जुलती फर्जी ई-मेल आई0डी0 आदि के माध्यम से ऑनलाइन नौकरी के इच्छुक लोगों से सम्पर्क कर उन्हें पूर्ण विश्वास में लेकर विदेश में नौकरी हेतु दस्तावेज वैरिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन, जॉब सिक्यिोरिटी, फास्ट ट्रैक वीजा आदि के नाम पर धोखाधडी की जाती है।
उक्त साइबर अपराधियों द्वारा पीडितों से धोखाधडी कर प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने के लिये भोले भाले लोगों के बैंक खातों की डिटेल्स, उनके ऑरिजनल आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि लेकर खोले गये फर्जी बैंक खातों में पैसा जमा कराया जाता था तथा विदेशों में बैठे साइबर ठगों की मदद से बाईनेन्स एप्प (जो कि क्रीप्टो ट्रांजेक्सन के लिए यूज होता है) के माध्यम से 1- USDT =90 RS भाव पर खरीद कर बाईनेन्स वॉलेट में USDT ट्रान्सफर कर दिया जाता है। जहां से इनसे कनैक्टेड विदेशी ठग इन्हें एक USDT के लिए 104 रुपये के भाव में इण्डियन रुपया भेजता था और मुनाफे को आपस में बांट लेते थे ।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा दुबई, चाईना व पाकिस्तान से कनैक्शन होना स्वीकार किया गया है जिनके सम्बन्ध में इनके मोबाइल फोन में भी व्हाट्सएप, टेलीग्राम के माध्यम से चैटिंग होनी पायी जिसमें आपस में बैंक खातों की यूपीआई आईड़ी, खातों की डिटेल्स, क्यूआर कोड, स्केनर आदि का आदान प्रदान किया गया है इसके अलावा USDT क्रिप्टोकरेंसी में एक दूसरे से खातों में भारतीय रुपया का ट्रान्ज़ैक्शन सम्बन्धी चैट्स पाई गयी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त गण के नामः-
1- रवि ढींगरा पुत्र स्व0 बिशन दास ढींगरा निवासी फ्लैट नं0 2302, टावर ए, 12th एवेन्यू, गौर सिटि, ग्रेटन नोएडा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष
2- हरपाल सिंह पुत्र स्व0 हरमिन्दर सिंह निवासी WZ 734, पदम बस्ती, नागल राय थाना मायापुरी वैस्ट दिल्ली उम्र 35 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान- दिल्ली
दिनाँक गिरफ्तारी- 02.01.25

41A(CrPC) नोटिस तामील कराये अभियुक्त गण के नामः-
1- शिखा वर्मा पुत्री हरि चन्दर वर्मा निवासी G-196, महिन्द्रा एन्क्लेव, शास्त्री नगर थाना कविनगर गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष
2- सोनम ढींगरा पत्नी रवि ढीगरा निवासी फ्लैट नं0 2302, टावर ए, 12th एवेन्यू, गौर सिटि, ग्रेटन नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 35 वर्ष
3- वर्षा पंवार पुत्री राजकुमार पंवार निवासी म0नं0 507, खसरा नं0 146, टाकिया चौक, निकल पोस्ट ऑफिस बुराड़ी, नॉर्थ दिल्ली उम्र 32 वर्ष
4- मीनू शर्मा माता ऊमा देवी निवासी B-3/A 452 तारा नागर, नगर ककरोला दिल्ली उम्र 28 वर्ष

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गण के नामः-
1- अलमास आजम पुत्र गौशल आजम निवासी 85/42 अशरफाबाग जाजमऊ नियर शिवांश टेनरी थाना चकैरी कानपुर उ0प्र0 उम्र-29 वर्ष। (गिरफ्तार-24.08.2024)
2- अनस आजम पुत्र गौशल आजम निवासी 85/42 अशरफाबाग जाजमऊ नियर शिवांश टेनरी थाना चकैरी कानपुर उ0प्र0, उम्र- 25 वर्ष। (गिरफ्तार-24.08.2024)
3- सचिन अग्रवाल पुत्र श्री राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सी-34 सेकण्ड फ्लौर कृष्णा पार्क विकासपुरी दिल्ली, उम्र- 41 वर्ष। (गिरफ्तार-24.08.2024)

 

भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बागियों पर होगा एक्शन

0

भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

देहरादून। भाजपा कल से निकाय चुनावों को लेकर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ सीएम, पूर्व सीएम समेत सांसदों और मंत्रीगणों की सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। वहीं पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में अधिकांश नाम वापिसी पर संतुष्टि जताते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व विधायक ठकराल के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार और संगठन की तरह निकायों में भी युवाओं को तरजीह देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी, फिर स्वयं उनको मौका दिया गया और अब देहरादून में सौरभ थपलियाल और हल्द्वानी में गजराज बिष्ट को अवसर दिया। सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने बताया कि लगभग शतप्रतिशत ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने नाम वापिस ले लिया है। शेष लोगों को लेकर पार्टी अपने संविधान अनुसार अनुशासनहीनता की कार्यवाही करेगी।, जिसके तहत उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन्होंने नाम वापिस लिया है, वह बिना शर्त, पार्टी के प्रति उनका सम्मान है। क्योंकि भाजपा एक परिवार है और उनमें नाराजगी होना स्वाभाविक होता है। लेकिन जिस तरह कोई भी पारिवारिक सदस्य अपने सहयोगी का अहित नहीं करता है, ठीक उसी तरह भाजपा परिवार में हुआ है। अब सभी मिलकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने राजकुमार ठुकराल को लेकर पूछे सवाल का ज़बाब देते हुए कहा, वे अभी किसी भी पार्टी से संबध नहीं हैं। इसलिए उन्होंने और उनके भाई ने नामांकन किया। फिलहाल उन्होंने सीएम और स्वयं उनसे मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है। लिहाजा एक पूर्व विधायक होने के नाते केंद्रीय नेतृत्व ही इस विषय पर निर्णय लेने के लिए सक्षम है। उन्होंने उम्मीद जताई उचित मंच पर चर्चा उपरांत यथाशीघ्र केंद्र द्वारा अवगत करा दिया जाएगा। जहां तक उनके पार्टी को समर्थन की बात है, यह सब पार्टी की जीत को और अधिक शानदार बनाने में सहयोगी होगा।

भट्ट ने विधायक अरविंद पांडे के बयानों पर कहा कि वे पार्टी के लोकप्रिय विधायक हैं और कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को अवसर दिलाना प्रत्येक की इच्छा रहती है। इस संबंध में उनसे बात हुई है और उन्हें बताया गया है कि ऐसे सभी विषयों को उचित फोरम पर ही उठाया जाए।

अपने प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करने के कांग्रेसी आरोपी पर उन्होंने पलटवार कर कहा कि पूर्णतया संवैधानिक प्रक्रिया एवं नियमावली के तहत ही सभी नामांकन की जांच हुई है। ऐसे में जो आवेदन नियमों के तहत नहीं पाए गए या त्रुटियां पाई गई हैं उन्हें निरस्त किया गया है जिसमें कुछ एक भाजपा के भी हैं। अब चूंकि निरस्त नामांकनों में बड़ी संख्या कांग्रेस की है तो उनके नेतृत्व को विचार करना चाहिए कि वे क्यों ऐसे अयोग्य एवं अनाधिकृत लोगों को टिकट देते हैं। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस नेतृत्व एवं उनके विधायक आदि सभी अधिकांशतया भ्रष्ट, अपराधिक एवं अक्षम लोगों से घिरे रहते हैं और उन्हें ही टिकट दिलाने की पैरवी करते हैं। यह हम नहीं बल्कि स्वयं उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कैमरे पर कह रहे हैं। लिहाजा संवैधानिक प्रक्रिया पर उंगली उठाने की बजाय उन्हें अपने पार्टी के गिरेबान में झांकना चाहिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज नाम वापिसी के बाद कल से पार्टी सभी निकायों में प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके क्रम में सभी शहरी बूथों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सभी निगमों में जनसभाएं और रोड शो के साथ बड़ी नगरपालिकाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयं वे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, श्री विजय बहुगुणा, श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रचार सभाएं में शामिल होंगे। वहीं सभी सांसद, विधायक अपने क्षेत्र के निकायों में प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। हमारी पार्टी में मंत्री, सांसद होने से पहले सभी कार्यकर्ता होते हैं, लिहाजा निकाय चुनावों में भी वे सभी अपनी कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

नए साल की बैठक में समूल अपराध का उन्मूलन संकल्प

0

नये साल की पहली बैठक में सख्त रूख में दिखे एसएसपी देहरादून

लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कसे पेंच

अभियानों के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को दिये स्पष्ट निर्देश

पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर/ऋषिकेश को नियमित रूप से थानों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु किया निर्देशित

सभी थाना प्रभारियो को दिये स्पष्ट निर्देश “लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होगी बर्दाश्त, होगी जवाबदेही तय”

DEHRADUN: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी, गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय तथा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों के तहत थानों द्वारा की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा की गई तथा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों क निर्देश दिये गये जिसमें मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाने तथा अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की कुण्डलियां तैयार कर उनके विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियो से ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज अभियोगों तथा उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण हेतु की गयी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले थाना प्रभारियों को कडी हिदायत दी गई।

सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानों द्वारा की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

थानों पर लम्बित पडे माल मुकदमाती की समीक्षा के दौरान अधिक समय से लम्बित मालों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गयी।

नये कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों से चर्चा करते हुए उक्त कानूनों के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही उक्त कानूनों में निहित प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक कार्यवाहियों को नियमबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि उक्त कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही/कोताही न बरती जाये। लापरवाही/कोताही बरतने वाले प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

ईनामी/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों से मफरूर अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही 30 साल से अधिक अवधि से फरार चल रहे अपराधियों के नाम मफरूर लिस्ट से हटाने के लिये रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये।

नववर्ष पर सिद्धपीठ, मंदिरों में दिखी लोगों की उत्साहजनक बढ़ोतरी

0

नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार यात्री कर चुके हैं दर्शन

ज्योर्तिमठ। नए साल के पहले दिन, बुधवार को ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस साल शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु
नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खास आस्था के केंद्र रहते हैं। साथ ही शंकराचार्य की शीतकालीन गद्दी भी यहीं पर स्थित है। इसलिए बुधवार को नए साल के पहले दिन साढ़े तीन सौ अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच, नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए। बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि अब तक करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। बीते दिनों औली में बर्फवारी के बाद, पयर्टकों की भीड़ बढ़ी है। इसलिए औली आने वाले पयर्टक भी नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग पांडुकेश्वर में स्थित योग ध्यान बद्री के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। इस तरह शीतकाल में लोग पयर्टन स्थलों के नजारे लेने के साथ ही बिना किसी भीड़ भाड़ के धार्मिक महत्व के मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। कुलदीप भट्ट ने बताया कि इस साल पहली बार शीतकालीन यात्रा संचालित हो रही है, इस कारण आने वाले वर्षों में शीतकाल के दौरान भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या गद़दी स्थलों पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं और पयर्टकों के लिए रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था है, कहीं भी किसी को कोई परेशानी नहीं है।

शीतकालीन यात्रा को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। इस कारण सभी जगह शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अच्छी खासी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सौरभ थपलियाल ने शुरू किया भ्रमण, संवाद और प्रचार

0

देहरादून: देहरादून नगर निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने आज शहर में भ्रमण कर शहर के प्रबुद्ध जनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी निकाय चुनाव हेतु आशीर्वाद लिया ।

इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल करणपुर स्थित एबीवीपी कार्यालय पहुंचे जहां विद्यार्थी परिषद के छात्रसंघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य सम्मान किया।

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एक पूर्व विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता को मेयर प्रत्याशी टिकट मिलने को छात्रशक्ति का सम्मान बताया।

 

Delhi Liquor Case : दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते संजय सिंह; जमानत की शर्तें तय

0

Delhi Liquor Case : मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा। साथ ही कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे और शराब घाटाला मामले में कोई बयान या टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

9 Effective Tips to protect your Plants in summer

आप सांसद संजय सिंह के वकील ने अदालत से दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले पूर्व अनुमति की शर्तें नहीं लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक नेता हैं और यह चुनाव का समय है। अदालत ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले अपना यात्रा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

संजय सिंह से मिलने के लिए उनके मां और बेटे अस्पताल पहुंचे

उधर, आप सांसद संजय सिंह (Delhi Liquor Case) से मिलने के लिए उनके मां और बेटे आईएलबीएस अस्पताल पहुंचे। संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा।

उधर, एएनआई ने तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से बताया कि तिहाड़ जेल अधिकारियों को अभी तक आप सांसद संजय सिंह का जमानत आदेश नहीं मिला है। जमानत की शर्तों के साथ कोर्ट में आदेश तैयार किया जाएगा, जिसके बाद आदेश को जेल भेजा जाएगा।

हमारे घर में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा : अनीता सिंह

आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने बताया, ‘कल हमने संजय सिंह को अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती कराया था जहां हमें पता चला कि उन्हें बेल मिल गई है। आज वे करीब 12 बजे डिस्चार्ज होंगे उसके बाद वे तिहाड़ जाएंगे। वहां से फिर वे रिलिज होंगे उसके बाद हम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे और भगवान का शुक्रिया करेंगे। जबतक मेरे तीनों भाई (अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन) बाहर नहीं आते तबतक हमारे घर में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा।’

Celeb-inspired short kurtas perfect for summer

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors