Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 101

Cabinet Decision : जानें धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में हुए फैसले

0

देहरादून : Cabinet Decision राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को 13 मार्च को भराड़ीसैंण में हुई। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरूआत हुई। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 6 बिन्दुओं पर मुहर लगी है।

Same Sex Marriage Case : सुप्रीम कोर्ट ने केस 5 जजों की संवैधानिक पीठ को सौंपा

इन फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर (Cabinet Decision)

इस दौरान राज्‍य की नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी मिली।
वहीं राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा।
बैठक में विधायक निधि बढ़ाने को भी मंजूरी मिली।
विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की गई।
मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख के बजाय 50 लाख रुपये मिलेंगे।
महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की गई।
राजभवन ने वापस लौटा दिया था विधेयक
बता दें कि वर्ष 2011 से राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था, लेकिन राजभवन की ओर से कुछ आपत्ति के बाद इसे वापस लौटा दिया गया था।

Rajasthan Politics : जयपुर में जवानों की विधवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

Same Sex Marriage Case : सुप्रीम कोर्ट ने केस 5 जजों की संवैधानिक पीठ को सौंपा

0

नई दिल्ली। Same Sex Marriage Case  सोमवार को एक बार फिर देश में समलैंगिक शादी का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। जैसा की आप जानते है कि समलैंगिक जोड़ों (Same Sex Marriage Case) की शादी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। केंद्र ने कहा है कि यह भारत की पारिवारिक व्यवस्था के खिलाफ है साथ ही ये समाज को एक गलत सदेंश दे रहा है । केंद्र ने याचिका में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत समलैंगिक विवाह के रजिस्ट्रेशन की मांग की गई है। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का मामला SC ने 5 जजों की संविधान पीठ को सौंप दिया है, जिसकी सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।

Uttarakhand Budget Session 2023 : गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला जीवन के अधिकार, सम्मान से जीने के अधिकार से जुड़ा है। इसलिए यह ध्यान में रखते हुए हम मानते हैं कि संविधान पीठ इस मुद्दे पर विचार करे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट याचिकाओं को 5 जजों की संविधान पीठ के समक्ष भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट की समलैंगिक विवाह पर भी टिप्पणी आई, जिसमें कहा गया कि समलैंगिक या समलैंगिक जोड़े के गोद लिए हुए बच्चे का समलैंगिक होना जरूरी नहीं है।

शादी के अधिकार को प्रदान करना सही नहीं : SG तुषार

केंद्र की ओर से पेश तुषार मेहता का कहना है कि प्यार, अभिव्यक्ति और पसंद की स्वतंत्रता का अधिकार पहले से ही बरकरार है और कोई भी उस अधिकार में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, लेकिन इसका मतलब शादी के अधिकार को प्रदान करना नहीं है।

एसजी मेहता ने आगे कहा कि जिस क्षण एक मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में समान लिंग के बीच विवाह होता है, गोद लेने पर सवाल उठेगा और इसलिए संसद को बच्चे के मनोविज्ञान के मुद्दे को देखना होगा, जिसे जांचना होगा कि क्या इसे इस तरह से उठाया जा सकता है।

Oscars 2023 Winners : ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर

Uttarakhand Budget Session 2023 : गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ

0

गैरसैंण : Uttarakhand Budget Session 2023  सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हो गया है। सत्र में 15 मार्च को वर्ष 2023-24 के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। विधायक वेल पर पहुंच गए। राज्यपाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच अभिभाषण पढ़ा।

Oscars 2023 Winners : ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर

अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं: सीएम

अभिभाषण के दौरान विपक्ष के सदस्य पीठ के सम्मुख आकर नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं है। विपक्षियों के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं।

विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

सोमवार को सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्‍होंने भर्ती घोटाले, महंगाई सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी विधायकों के पास पहुंचे और बातचीत कर उन्‍हें सदन में जाने के लिए मनाया।

कांग्रेस के मार्च को पुलिस ने जंगलचट्टी पर रोका

विधानसभा सत्र के दौरान अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा मार्च किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंगलचट्टी मालसी में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

वहीं ओपीएस की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने विधानसभा कूच किया। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर वह पहुंचे। जंगलचट्टी पहुचते ही पुलिस के बैरियर पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच जोर आजमाइश हुई।

कांग्रेस की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति

उधर, विपक्ष ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, भर्ती प्रकरण, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, आपदा प्रभावितों को मुआवजा समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सरकार ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपने तरकश में तीर तैयार किए हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य सदन में जोर-आजमाइश होगी और सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है।

सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय

बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय होने के बाद से विधानसभा सत्र (Uttarakhand Budget Session 2023) की तैयारियों में जुट गई थी, जो पूर्ण हो चुकी है। पांचवीं विधानसभा का यह चौथा और इस वर्ष का पहला सत्र है। इसमें राज्य का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाना है।

रविवार देर शाम को गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के लिए विधायी व संसदीय कार्यों पर चर्चा और 13 व 14 मार्च का एजेंडा तय किया गया। पहले दिन सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अगले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही विधायी कार्य होंगे।

राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण

बताया गया कि सत्र के दौरान भर्ती परीक्षाओं में नकलरोधी कानून, राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, मतांतरण कानून में संशोधन समेत 10 विधेयक सरकार की ओर से पेश किए जाएंगे। इनमें छह पुराने और चार नए विधेयक हैं।

अभी तक की जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल 15 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास व शहजाद उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने दलीय नेताओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होना है और सभी सदस्यों को उनकी गरिमा का ध्यान रखना होगा।

Badrinath Highway Closed : राजमार्ग पर आया मलबा, कई घंटों से आवाजाही बंद

Oscars 2023 Winners : ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर

1

नई दिल्लीOscars 2023 Winners :  95वां अकादमी ऑस्कर 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीत हासिल की। इसके अलावा गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड अपने नाम किया। अकादमी अवॉर्ड्स के अलावा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर भी अच्छी खबर आई।

Badrinath Highway Closed : राजमार्ग पर आया मलबा, कई घंटों से आवाजाही बंद

ऑस्कर 2023 नाटू-नाटू ने जीता

एक बार फिर दुनियाभर में एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। विदेशों में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रही ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को हॉलीवुड के टॉप गानों के साथ ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने ने सभी गानों को पछाड़कर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत हासिल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

‘आरआरआर’ की टीम को नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी आरआरआर की टीम को बधाई दी है। एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू-नाटू’ दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। गाने-गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म को मिले पुरस्कार के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी जीता अवॉर्ड (Oscars 2023 Winners)

इस बार ऑस्कर भारतीय सिनेमा के लिए तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इनमें शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’, एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ नॉमिनेट का नाम शामिल है। ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ इस रेस से बाहर हो गई, लेकिन गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ में अपनी सफलता का डंका बजाया।

प्रेजेंटर बनकर दीपिका पादुकोण ने लूटी वाहवाही

बता दें कि इस साल 95वें अकादमी अवॉर्ड में दीपिका ने नाटू-नाटू के डांस परफॉर्मेंस की घोषणा की। इस इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का लॉन्ग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 2023 ऑस्कर में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘आरआरआर’ के अलावा भारतीयों के लिए एक और बात आकर्षण का केंद्र रही और वो है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही हैं। होली पर रिलीज हुई फिल्म को थिएटर्स में अब पांच दिन हो चुके हैं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने शानदार ओपनिंग के बाद पहले वीकेंड पर भी अच्छा कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पांच दिनों में लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Rajasthan Politics : जयपुर में जवानों की विधवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

Badrinath Highway Closed : राजमार्ग पर आया मलबा, कई घंटों से आवाजाही बंद

0

जोशीमठ: Badrinath Highway Closed  जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैय्या पुल के पास मलबा आने से बंद हो गया। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैय्या पुल के पास मलबा आने से बंद हो गया। यहां चारधाम यात्रा के तहत बीआरओ द्वारा हाईवे चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Rajasthan Politics : जयपुर में जवानों की विधवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

एसडीएम ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

वहीं चारधाम यात्रा तैयरियों को लेकर उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं केा लेकर निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी निरीक्षण किया। चारधाम यात्रा को व्यवस्थित ढंग से सुचारु व चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चमोली प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट गया है।

उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने बदरीनाथ धाम में जाकर बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण व जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ तक ऑल वेदर रोड का भी निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम में भी व्यवस्थाओं को लेकर धाम के कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

बदरीनाथ महायोजना का कार्य फिर शुरू (Badrinath Highway Closed)

मौसम में हल्की गर्मी महसूस हुई तो बदरीनाथ महायोजना के द्वितीय चरण का कार्य भी शुरू हो गया है। यह कार्य भारी बर्फबारी के बाद फरवरी माह के बाद रोक दिया गया था। द्वितीय चरण में बदरीनाथ मंदिर के आस पास भवनों का ध्वस्तीकरण का कार्य मेनुअली चल रहा है। इस काम में फिलहाल 60 से अधिक अधिकारी , कर्मचारी, मजदूर बदरीनाथ में डटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंर्तगत तीन चरणों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। प्रथम चरण में अरावली प्लाजा, बीआरओ बाइपास ,लूप रोड निर्माण , शेष नेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यकरण, चिकित्सालय का विस्तारीकरण व रिवर फ्रंट के डेप्लमेंट का कार्य किए गए हैं जोकि लगभग पूर्ण हो गए हैं।

नवंबर माह में बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद दूसरे चरण के कार्यों के तहत बदरीनाथ मंदिर के आस पास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण किए जाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसके तहत नारायण पर्वत के तलहटी पर मंदिर के आस पास भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया।

फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भारी बर्फबारी के बाद बदरीनाथ में द्वितीय चरण के कार्य को प्रशासन ने रोक दिया था, तथा कार्य में लगे तीन सौ से अधिक मजदूर कर्मचारियों को वापस बुला दिया गया था।

K Kavitha News : तेलंगाना में लगाए गए भाजपा पर कटाक्ष करते पोस्टर्स

Rajasthan Politics : जयपुर में जवानों की विधवाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

0

जयपुर। Rajasthan Politics जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की विधवाओं के विरोध के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी।

K Kavitha News : तेलंगाना में लगाए गए भाजपा पर कटाक्ष करते पोस्टर्स

हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता

पुलिस के जवान प्रदर्शन स्थल को घेरे हुए हैं। पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की विधवाओं के विरोध के मामले को लेकर एक विशाल विरोध रैली निकाल रहे थे।

शहीद के परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि शहीद परिवारों के मामले में सरकार उनके साथ खड़ी हैं। भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है… अगर इस मामले में मुझे किसी से भी बात करने की जरूरत पड़ी तो मैं करूंगा। मैं मुख्यमंत्री जी से भी बात करूंगा।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना (Rajasthan Politics)

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आंखों में शर्म है, इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीदों की पत्नियों से नहीं मिलना चाहते। झूठी पार्टी, झूठे वादे। ये वीरांगनाओं के सामने नहीं खड़े हो सकते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आगामी दिनों में राजस्थान में ‘जन आक्रोश’ अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

Manish Sisodia Bail Hearing : मनीष सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च को होगी सुनवाई

K Kavitha News : तेलंगाना में लगाए गए भाजपा पर कटाक्ष करते पोस्टर्स

0

हैदराबाद। K Kavitha News   शनिवार को ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता से आज शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। इस बीच विपक्ष नेताओं ने तेलंगाना में भाजपा नेताओं पर पोस्टर के जरिए जमकर कटाक्ष किया। दरअसल, हैदराबाद में कई पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उन अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को दिखाया गया है जिनपर भाजपा में शामिल होने के बाद किसी एजेंसी ने छापा नहीं मारा है।

Manish Sisodia Bail Hearing : मनीष सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च को होगी सुनवाई

‘भाजपा में शामिल होते ही धुल गए दाग’

बता दें कि विपक्ष ED की रेड को लेकर लगातार भाजपा पर हमला बोल रहा है। पोस्टर के जरिए एक तरफ दिखाया गया है कि अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर अब कोई दाग नहीं है और कोई भी रेड नहीं हो रही है। दूसरी ओर बीआरएस एमएलसी के कविता को पोस्टर में दिखाया गया है और उन्हें साफ छवि का बताया गया है।

सिंधिया, सरमा सहित कई भाजपा नेताओं के पोस्टर

हैदराबाद की सड़कों पर लगे पोस्टर में केंद्रीय मंत्री और एमपी से नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के नेता नरायण राणे, पश्चिम बंगाल के नेता सुवेन्दु अधकारी की फोटो लगी है। पोस्टर में दिखाया गया है कि ये सभी नेता ईडी-सीबीआई की रेड के बाद दूसरी पार्टियों से भाजपा में आ गए और इनके दाग धुल गए।

कविता ने की भूख हड़ताल (K Kavitha News)

इससे पहले शुक्रवार को कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की। शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली अपनी भूख हड़ताल का हवाला देते हुए, उसने जांच एजेंसी से शनिवार तक अपनी पूछताछ स्थगित करने को कहा।

मनीष सिसोदिया हो चुके गिरफ्तार

गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसी मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद कविता आठ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं।

Chardham Yatra 2023 : की तैयारियों को लेकर राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक

 

Manish Sisodia Bail Hearing : मनीष सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च को होगी सुनवाई

0

नई दिल्ली। Manish Sisodia Bail Hearing  ईडी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राउज एवेन्यू अदालत के समक्ष पेश किया, जहां कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में ईडी के वकील ने सिसोदिया की रिमांड के लिए अपनी दलीलें दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। वहीं, सीबीआई मामले में उनकी जमानत याचिका पर अब सुनवाई 21 मार्च को होगी।

Chardham Yatra 2023 : की तैयारियों को लेकर राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक

ईडी ने लगाए गंभीर आरोप

ईडी ने अपनी दलीलों में सिसोदिया के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ निजी कंपनियों को थोक व्यापार देने की साजिश के तहत नीति को लागू किया गया था। निजी संस्थाओं को थोक लाभ मार्जिन का 12% तय करने का भी लगाया आरोप। ईडी ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि साजिश विजय नायर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी और आबकारी नीति थोक विक्रेताओं के लिए असाधारण लाभ मार्जिन के लिए लाई गई थी।

ED ने मांगी 10 दिन की रिमांड

वहीं, ईडी इंडोस्पिरिट्स कंपनी को एल1 लाइसेंस सुनिश्चित करने में सिसोदिया की भूमिका को बता रही है। सूत्रों की मानें सिसोदिया की 10 दिनों की रिमांड की मांग की है।

सिसोदिया ने अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थी सिम: ED

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि मनीष सिसोदिया ने अन्य लोगों के नाम से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे। सूत्रों की मानें को ईडी ने पूछाताछ के लिए दस दिनों की रिमांड मांगी है।

LG के पास गई थी नीति: सिसोदिया के वकील

वहीं, सिसोदिया के वकील ने अदालत में कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि किसी व्यक्ति को केवल इसलिए विशेष अधिनियम के तहत हिरासत में रखा जाए कि सिर्फ उसे जमानत न मिले। कभी-कभी वास्तविकता का सामना करना अच्छा होता है। नीति एलजी के पास भी गई। मुझे आशा है कि उन्होंने उससे भी पूछताछ की है? यह भी कहा कि कुछ लोगों से बैठक करने और मिलने से अपराध साबित नहीं होता है।

न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया (Manish Sisodia Bail Hearing)

इससे पहले सीबीआई ने सिसोदिया की रिमांड पूरी होने के बाद 6 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एम.के. राउज एवेन्यू कोर्ट के नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। न्यायाधीश ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले सीबीआई को सात दिनों के लिए रिमांड दिया था।

न्यायाधीश ने सीबीआई को सिसोदिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। आप नेता ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया है कि कि उन्होंने जांच के दौरान जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया था।

उसने कहा है कि चूंकि सभी बरामदगी पहले ही की जा चुकी है, उसे हिरासत में रखने से कोई औचित्य नहीं है और इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य अभियुक्तों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद संभाला है और समाज में उनकी गहरी जड़ें हैं।

हालांकि, पिछली सुनवाई के दौरान केंद्रीय एजेंसी की ओर से पेश हुए वकील ने कहा था कि इस स्तर पर वे और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में वे इसकी मांग कर सकते हैं।

ED ने सिसोदिया को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उनकी जमानत की सुनवाई की शाम से पहले 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में पूछताछ की थी, जो आप नेता को साउथ के एक ग्रुप से हवाला चैनल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता और हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण पिल्लई से भी इस बारे में पूछताछ की गई है।

CM Visit Dehli : मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट

Chardham Yatra 2023 : की तैयारियों को लेकर राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक

0

देहरादून: Chardham Yatra 2023  उत्तराखण्ड में आगामी माह से शुरू होने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायियों, तीर्थपुरोहित समाज  व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।

CM Visit Dehli : मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) में जितनी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे, इस बार उससे अधिक आने की संभावना है, लिहाज़ा सरकार हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले बिजली- पानी की व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाए। अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और भी सुलभ बनाए जाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर पूरे देश में सकारात्मक संदेश जाए उस दिशा में हम सबको  सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में हमारे प्रदेश की छवि पर्यटन प्रदेश कि रूप में है  ऐसे में हम सबको को इस बात को ध्यान रखना होगा कि जो भी यात्री प्रदेश में आए वह एक अच्छा अनुभव लेकर वापस जाए।

बैठक में सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे ने कहा जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार  तक 2 लाख 12 हज़ार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। चारधाम यात्रियों को पंजीकरण के लिए 65 दिनों का समय दिया गया है, इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु ऑन कॉल पंजीकरण और व्हास्ट्सएप्प के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था भी लागू की गई ह सचिव पर्यटन ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के पंजीकरण के लिए और भी बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था इस वर्ष लागू की जा रही है।

बैठक के दौरान गंगा सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने गंगोत्री धाम में नए घाट निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।  उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने पार्किंग संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान उत्तराखण्ड टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के अभिषेक आहलूवालिया, चारधाम महापंचायत से डॉ बृजेश सती, गंगोत्री तीर्थपुरोहित समाज से रजनीकांत सेमवाल ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि बैठक में विभिन्न धामों से आये प्रतिनिधियों द्वारा जो भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं उन्हें माननीय मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी श्री किशोर भट्ट, बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता समेत चारों धामों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

CM Visit Dehli : मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट

0

देहरादून: CM Visit Dehli  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये।  राज्य में निवेश बढ़ने  से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे ।

Land for Job Scam : लालू यादव और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी

CM Visit Dehli  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

 

 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ0 नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट 
देहरादून : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ0 नरोत्तम मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
CM DHAMI
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors