Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 102

Land for Job Scam : लालू यादव और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी

0

नई दिल्ली/पटना। Land for Job Scam : ईडी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाला के मामले (Land for Job Scam) में अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी अधिकारियों ने बिहार, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई के ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी लालू यादव के अलावा उनकी बेटियों के ठिकानों पर भी हुई है।

Maa Purnagiri Fair : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, की ये घोषणाएं

रागिनी, चंदा, हेमा यादव के ठिकानों पर छापा

वहीं अधिकारियों ने बताया कि पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई में छापेमारी की गई। ईडी ने लालू यादव की बेटी रागिनी, चंदा और हेमा यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। इसके अलावा पूर्व आरजेडी विधायक अबु दुजाना के घर पर भी छापेमारी की है।

चार्जशीट दायर कर चुकी है CBI (Land for Job Scam)

बता दें की सीबीआई इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव और 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चार्जशीट दायर की है। अधिकारियों ने बताया की सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है।

लालू और राबड़ी से पूछताछ हो चुकी है

मंगलवार को सीबीआई ने लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की थी। इससे एक दिन पहले राबड़ी देवी से भी पूछताछ हुई थी। बता दें कि सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण के बाद लालू यादव 11 फरवरी को दिल्ली लौटे थे।

लालू यादव और मीसा भारती से पांच घंटे तक चली पूछताछ

किडनी का प्रत्यारोपण कराने के बाद लालू फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हैं। पूछताछ के लिए सीबीआई के आठ अधिकारियों की टीम मंगलवार की सुबह दिल्ली के पंडारा पार्क में मीसा भारती के आवास पर दो कारों में पहुंची थी। सीबीआई ने लालू यादव और मीसा भारती से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की थी। पहले चरण में तीन घंटे तक पूछताछ हुई और फिर लंच के बाद करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई।

Film Company Junglee Pictures : ने सीएम धामी का अदा किया धन्यवाद

Maa Purnagiri Fair : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, की ये घोषणाएं

0

चंपावत/देहरादून: Maa Purnagiri Fair  एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Film Company Junglee Pictures : ने सीएम धामी का अदा किया धन्यवाद

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि ककराली गेट, टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। मां पूर्णागिरि धाम (Maa Purnagiri Fair) में लगने वाले मेले व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु मंदिर समिति को अनुदान दिया जाएगा। टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के बाटनागाड़ में पुल का निर्माण किए जाने, भैरव मंदिर में स्थाई पुलिस चौकी बनाए जाने, पूर्णागिरि क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किए जाने, टनकपुर शारदा नदी के तट पर कर्मशाला का निर्माण किए जाने, बनबसा में मुक्तिधाम का निर्माण किए जाने, बनबसा खटीमा सितारगंज होते हुए टनकपुर से राजस्थान खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू किए जाने, चम्पावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु रात्रि में भी खोले जाने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर में एक फ्लोर और चार अतिरिक्त कक्ष बनाये जाने, चंपावत में साइंस सेंटर का निर्माण किए जाने, श्री पूर्णागिरी मंदिर घाटी क्षेत्र में हेलीपैड का निर्माण किया जाने एवं आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा को जाते वक्त अल्मोड़ा से एवं चम्पावत के रास्ते यात्रा को वापस लाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ (Maa Purnagiri Fair)  कर मां पूर्णागिरि मैया के चरणों में शीश नवाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरि मैया की महिमा से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा पूर्णागिरि मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से आते हैं। उन्हें प्रत्येक सुविधा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में लहरा रही है और दुनिया भर के देश हमारी प्राचीन संस्कृति और दर्शन से परिचित हो रहे हैं। हमारे धर्म ने कभी भी ’’स्व’’ अर्थात स्वयं की बात नहीं की, इसने सदा ’’सर्व’’ अर्थात सभी की बात की है, यही हमारी विशेषता है। हजारों वर्षों के पश्चात भी विश्व हमारी आस्थाओं और मान्यताओं के सामने नतमस्तक है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने धर्म मार्ग से कभी विचलित ना हों और अपनी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें। आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना पुनः जागृत हुई है। वहीं प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए प्रतिबद्ध है। आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को देवी-देवताओं की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड पुकारा जाता है वहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को कैलाश मानसरोवर की भूमि मानते हुए मानसखंड कहा जाता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारखंड के मंदिरों को विकसित करने के साथ ही हम मानसखंड कॉरिडोर को भी विकसित करने कि दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिसके अंतर्गत कुमांऊ के गोलज्यू मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, देवीधुरा, कैंचीधाम, बाल सुंदरी तथा मां पूर्णागिरि मंदिर (Maa Purnagiri Fair) सहित अनेक मंदिरों को चिह्नित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर  “कर्तव्य पथ“ में मानसखंड कॉरिडोर पर आधारित हमारी झांकी को पहली बार प्रथम पुरस्कार मिला। राज्य सरकार उत्तराखंड के पौराणिक धार्मिक स्थलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के साथ साथ विकास के ऐसे नए नए आयाम स्थापित करें जिससे उत्तराखंड का नाम पूरे देश में गूंजे। प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में हमारी सरकार आज उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा पूर्णागिरि धाम हेतु तैयार किए गए प्रसाद  तथा प्रसाद रखने हेतु समूह की महिलाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीरुल की टोकरी जो बनाई गई है, उसका भी शुभारंभ  किया गया। सांसद श्री अजय टम्टा ने कहा कि सभी धामों को आगे बढ़ाने हेतु कुमाऊं मंडल के सभी धामों, मंदिरों को मानसखंड में शामिल कर उन्हें आगे बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है।जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। युवा नेतृत्व में राज्य विकास की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार पर्यटन, साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री धामी के दिशा-निर्देशों में प्रत्येक वर्ग का विकास तेजी के साथ किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं भक्तों द्वारा लगाए गए भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

CM DHAMI

US Intelligence Report : पाकिस्तान के उकसावे का करारा जवाब दे सकता है भारत

Film Company Junglee Pictures : ने सीएम धामी का अदा किया धन्यवाद

0

देहरादून: Film Company Junglee Pictures  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म बधाई दो की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखण्ड में मिले सहयोग हेतु  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री श्री धामी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट(ट्वीट और इंस्टा) पर टैग करते हुए लिखा है ‘‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद का उनके सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य हेतु हार्दिक धन्यवाद। बधाई दो फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखण्ड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जंगली पिक्चर्स (Film Company Junglee Pictures) के इस पोस्ट को बधाई दो के अभिनेता प्रसिद्ध स्टार राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा  ‘‘धन्यवाद सर’’।

US Intelligence Report : पाकिस्तान के उकसावे का करारा जवाब दे सकता है भारत

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को एक उद्योग की भांति बढ़ावा दिया जायेगा। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर फोकस किया जा रहा है। नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको दी जाने वाली सब्सिडी में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए भी नीति बना ली गई है। श्री तिवारी ने बताया कि राज्य के शूटिंग लोकेशनों और फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों तथा तकनीशियनों हेतु डायरेक्ट्री बनाने के लिए सूचना संकलन का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल में ही लागू की गई निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापना नीति-2023 के अंतर्गत भी निजी फिल्म सिटी, स्टूडियो एवं अन्य उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कई बड़े फिल्म निर्माता राज्य में फिल्म निर्माण, फिल्म सिटी, फिल्म संस्थान हेतु बातचीत कर रहे हैं।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष बड़े बैनर की दो हिन्दी फिल्मों बधाई दो (जंगली प्रोडक्शन) तथा तड़प (साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन) को सब्सिडी दी गई है। जिन्होंने अपनी कुल शूटिंग का 75 प्रतिशत से अधिक उत्तराखण्ड में शूट किया है। कुछ अन्य हिन्दी और क्षेत्रीय फिल्मों की सब्सिडी हेतु भी कार्यवाही गतिमान है। पिछले वर्ष बनी कई फिल्में रिलीज होने के बाद सब्सिडी हेतु आवेदन करेंगी। पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग अनुमतियां जारी की गई हैं। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग चल रही हैं या शीघ्र प्रस्तावित हैं। इन फिल्मों में फिर आई हसीन दिलरूवा, राज और डी के निर्मित वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया, पुतुल, मेघना गुलजार की सैम बहादुर प्रमुख हैं।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने अमन लस्सी स्टोर पर लस्सी का लिया आनन्द, जाना जनता का हाल-चाल 

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने निजी आवास नगला तराई से टनकपुर (कार से) यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांशः स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ’रामू’, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।
CM DHAMI

IND vs AUS : मैच में PM Modi के जाने पर विपक्ष ने कसा तंज

US Intelligence Report : पाकिस्तान के उकसावे का करारा जवाब दे सकता है भारत

0

US Intelligence Report : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पाकिस्तानी उकसावे में सैन्य जवाब देने की अधिक संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संकट अधिक गंभीर हैं क्योंकि दोनों परमाणु-सशस्त्र देश हैं। अमेरिकी खुफिया तंत्र की इस रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि पाकिस्तानी उकसावों की स्थिति में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पहले की तुलना में अधिक सैन्य बल के साथ जवाब देगा।

IND vs AUS : मैच में PM Modi के जाने पर विपक्ष ने कसा तंज

अमेरिकी खुफिया समुदाय (US Intelligence Report) की हर साल रिलीज होने वाली रिपोर्ट में भारत के लिए खतरों का आकलन भी किया गया है। इस रिपोर्ट को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय द्वारा अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-चीन द्विपक्षीय सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन 2020 में देशों की सेनाओं के बीच हुए संघर्ष के मद्देनजर संबंध तनावपूर्ण ही रहेंगे। इस घटना के बाद से दोनों के बीच संबंध गंभीर स्तर पर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘विवादित सीमा पर भारत और चीन दोनों द्वारा ‘सेना का विस्तार’ दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव के जोखिम को बढ़ाता है, जिससे अमेरिकी लोगों तथा हितों को सीधा खतरा हो सकता है। इसमें अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की जाती है। पिछले गतिरोधों से स्पष्ट है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगातार निम्न-स्तर के संघर्ष तेजी से बढ़ सकते हैं।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विशेष रूप से चिंता का विषय है। हालांकि, दोनों देश संभवत: 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के फिर से संघर्षविराम पर राजी होने के बाद से अपने संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक हैं। इसमें बताया गया है, ‘‘हालांकि, पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का लंबा इतिहास रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में कथित या वास्तविक पाकिस्तानी उकसावों का जवाब अब भारत द्वारा पहले से कहीं अधिक सैन्य बल के जरिए देने की आशंका है।’’

यूक्रेन और रूस युद्ध से बढ़ी गरीबी

Corona 19 के साथ मिलकर यूक्रेन में रूस के युद्ध ने गरीबी में वृद्धि की है। साथ ही आर्थिक विकास में युद्ध ने बाधा डाली है। घरेलू अशांति, उग्रवाद, लोकतांत्रिक पीछे हटने और अधिनायकवाद के लिए परिपक्व स्थितियों को बढ़ाया है। यूक्रेन में युद्ध ने प्रदर्शित किया है कि अंतरराज्यीय संघर्ष न केवल सीधे तौर पर शामिल पार्टियों को प्रभावित करता है, बल्कि क्षेत्रीय-और यहां तक कि वैश्विक-स्तर पर व्यापक व्यापक सुरक्षा, आर्थिक और मानवीय प्रभाव डाल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों के बीच संभावित संघर्षों में से कुछ निम्नलिखित हैं, जो नतीजों के साथ फैल सकते हैं, जिन पर तत्काल अमेरिकी ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दुनिया भर में खतरों की यह वार्षिक रिपोर्ट इंटेलिजेंस कम्युनिटी की सामूहिक अंतर्दृष्टि को दर्शाती है, जो नीति निर्माताओं, युद्ध लड़ने वालों और घरेलू कानून प्रवर्तन कर्मियों को सूक्ष्म, स्वतंत्र और साफ-सुथरी खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए हर दिन प्रतिबद्ध है। दुनिया में कहीं भी अमेरिकी जीवन और अमेरिका के हितों की रक्षा करना।

Satish Kaushik Death : सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता के सामने रखा था यह प्रस्ताव

 

IND vs AUS : मैच में PM Modi के जाने पर विपक्ष ने कसा तंज

0

IND vs AUS : प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने टेस्ट शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचकर इस आयोजन में राजनीति का तड़का लगा दिया। गुरुवार से अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं दोनों नेताओं ने मैच से पहले एक विशेष गोल्फ कार में सवार होकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा ने जहां इसे सरकार की क्रिकेट कूटनीति बताया है। वहीं विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है।

Satish Kaushik Death : सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता के सामने रखा था यह प्रस्ताव

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अपने ही नाम वाले स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए चक्कर लगाना, आत्ममुग्धता का चरम है।’ वहीं बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर कर इसे ‘क्रिकेट कूटनीति’ बताया। बता दें कि दोनों नेताओं ने क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। दोनों देशों के राष्ट्रगान बजने तक भी दोनों प्रधानमंत्री स्टेडियम में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्टेडियम में मौजूद हॉल ऑफ फेम म्यूजियम का भी दौरा किया।

इससे पहले अल्बानीज बुधवार शाम में अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज साबरमती आश्रम भी गए। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार और भारत सरकार मिलकर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन क्वालिफिकेशन रिकोग्निशन मैकेनिज्म पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी गुजरात के गांधीनगर में बन रही गिफ्ट सिटी में अपना एक शाखा कैंपस भी खोलने जा रही है। बता दें कि चीन की बढ़ती चुनौती के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया में नजदीकियां बढ़ी हैं। दोनों देश क्वाड संगठन का भी हिस्सा हैं।

Aushadhi Diwas and holi : की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

Satish Kaushik Death : सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता के सामने रखा था यह प्रस्ताव

Satish Kaushik Death : पर्दे पर हमेशा एक जिंदादिल इंसान का किरदार निभाया वाले अभिनेता सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। सतीश कौशिक ने पर्दे पर हमेशा एक जिंदादिल इंसान का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी दुख (Satish Kaushik Death) और संघर्ष से गुजरे थे। पर्दे पर सबकी मदद करने वाले इंसान असल जिंदगी में भी दोस्ती के लिए जान न्योछावर करते थे। एक बार अभिनेत्री नीना गुप्ता की परेशानी हल करने के लिए अभिनेता ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों के खुलासे किए थे।

Aushadhi Diwas and holi : की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

सतीश कौशिक और नीना गुप्ता बहुत अच्छे दोस्त थे। अपनी दोस्ती निभाने के लिए सतीश ने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव तक रखा था। दरअसल, नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। उनकी मुलाकात मुंबई में हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान नीना प्रेगनेंट हो गईं। विवियन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए उन दोनों शादी होनी मुश्किल थी। इस दौरान अभिनेत्री परेशान रहने लगीं और तनाव में थीं, तब सतीश उनका सहारा बने।

जब इस बात की जानकारी सतीश को हुई तो उन्होंने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। सतीश ने अभिनेत्री से कहा था कि चिंता मत करो, अगर बच्चा काला पैदा होता है तो कह देना यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को इस बात पर शक भी नहीं होगा। मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम चिंता क्यों करती हो।

इस बात का खुलासा सतीश कौशिक ने भी इंटरव्यू के दौरान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह एक अच्छे और सच्चे दोस्त के नाते नीना के साथ खड़े होना चाहते थे। जब वह अकेली थीं और उन्हें उस समय एक व्यक्ति की जरूरत थी, तब अभिनेता उन्हें आत्मविश्वास से भर देना चाहते थे। हालांकि, किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हुई। नीना ने उस दौर में साहस दिखाते हुए अकेले ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया और सिंगल मदर बनकर मसाबा गुप्ता की परवरिश करने की ठान ली थी।

जब नीना ने अकेले ही बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश करने का फैसला लिया, तब सतीश कौशिक ने उनका समर्थन किया और उनके इस फैसले की सराहना की। आज दिग्गज अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

UP Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन जारी है, अंसारी के करीबी का घर गिराया

Aushadhi Diwas and holi : की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

0

देहरादून: Aushadhi Diwas and holi  राज्य के जिन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं हैं, उन सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे। राज्य के सभी चिकित्सा इकाइयों में एमआरआई, सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था एवं टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा, इसमें सभी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2022-23 में जन औषधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले डॉ. पूनीत धमीजा, जन औषधि मित्र के रूप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले श्री मुकुल अग्रवाल एवं जन औषधि ज्योति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली श्रीमती कुसुम गोयल को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को जन औषधि दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना अत्यंत आवश्यक है, शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। बीमारी लगने पर पहले लोगों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती थी।

UP Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन जारी है, अंसारी के करीबी का घर गिराया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइयां उपलब्ध कराने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए केंद्र तथा राज्य की सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आज सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक कार्य कर रही है। जन औषधि योजना के अंर्तगत सरकार कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध करा रही है। इस योजना के द्वारा अभी तक 850 से ज्यादा दवाओं का मूल्य नियंत्रित किया गया है। इन केंद्रों द्वारा हमारी बहनों और बेटियों को सिर्फ एक रुपये में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जन औषधि योजना सेवा (Aushadhi Diwas and holi) और रोजगार दोनों का एक सशक्त माध्यम बन गई है। इस योजना से सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी बहुत लाभ हुआ है। देशभर में एक हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र तो ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ महिलाएं ही चला रही हैं। यह योजना बेटियों की आत्मनिर्भरता को भी बल दे रही है। इस योजना द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में, मलिन बस्तियों में, जनजातीय तथा पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले देशवासियों तक सस्ती दवा पहुंचाने में मदद मिल रही है। इस योजना से फार्मा सेक्टर में संभावनाओं का एक नया आयाम भी खुला है, आज मेड इन इंडिया दवाइयों और सर्जिकल्स की मांग बढ़ी हैं और मांग बढ़ने से उत्पादकता भी बढ़ी है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत मुहिम को भी बल मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही आज लोगों को निःशुल्क इलाज के साथ ही सस्ती दवाएं मिल पा रही है। महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना आज देश भर में लाखों लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में फायदा पहुँचा रही है। प्रदेश में अभी तक आयुष्मान योजना के अंतर्गत भारत सरकार के सहयोग से, 70 हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र स्थापित किये जा चुके हैं। इन सभी 70 हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में जनसामान्य की चिकित्सा सुविधा के लिए योग, आयुर्वेद, पंचकर्म सम्बंधित सभी सेवाओं के साथ-साथ लैब टेस्टिंग जैसी सुविधाओं और जन औषधि केंद्र को भी जोड़ा गया है, ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार प्रदेश में अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य कर रही है। राज्य में भी अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 05 लाख रूपये तक का सुरक्षा कवच दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना की नियमित समीक्षा करने को भी कहा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में जो भी जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे हैं, उनमें सरकार द्वारा 05 लाख रूपये की सहायता दी जाती है। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में जन औषधि केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य को अभी 400 जन औषधि केन्द्र खोलने का लक्ष्य मिला है, 225 जन औषधि केन्द्र खोले जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य की सभी 670 न्याय पंचायतों में कोपरेटिव सोसायटी में एक-एक जन औषधि केन्द्र खोला जायेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट ने राज्य में 500 से अधिक विकलांग बच्चों को घर पर ही शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार 265 अध्यापकों की नियुक्ति करने जा रही है। राज्य के 850 अनाथ बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम से 13 हॉस्टल बनाये जा रहे हैं, जिनमें से 10 पूर्ण हो चुके हैं। इन हॉस्टल में अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं रहने की व्यवस्था की गई है। हर जनपद में एक-एक डायलिसिस केन्द्र चल रहा है। राज्य में संस्थागत प्रसव में तेजी से वृद्धि हुई है, पिछले 05 सालों में संस्थागत प्रसव 37 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हुआ है। शिशु मृत्युदर में भी कमी आई है। प्रति हजार शिशु पर शिशु मृत्युदर 29 से घटकर 24 हुआ है। इसे 10 से कम लाने का लक्ष्य रखा गया है।

जन औषधि दिवस कार्यक्रम में आईं श्रीमती दीपा शाह ने कहा कि उन्हें पेरालसिस के ईलाज के लिए पहले 7000 रूपये दवाई लेने में लगते थे, जन औषधि केन्द्रों से उनको यह दवाई मात्र 1500 रूपये में मिलने लगी। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेकर वह ठीक हुई। अब वे इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करती हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

CM DHAMI

Land For Job Scam : राबड़ी देवी के बाद लालू यादव से CBI ने की पूछताछ

UP Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन जारी है, अंसारी के करीबी का घर गिराया

0

कानपुर। UP Bulldozer Action   खाईपर मुहल्ले में ठेकेदार इफ्तेखार के घर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की शुरू हो गई है। माफिया मुख्तार अंसारी व उसके पुत्र मऊ विधायक अब्बास के मददगारों में शामिल पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार इफ्तेखार के घर पर बुलडोजर पहुंच गया है।

Land For Job Scam : राबड़ी देवी के बाद लालू यादव से CBI ने की पूछताछ

छज्जा व दुकान गिराया

मंगलवार को बुलडोजर की कार्रवाई में इफ्तेखार के घर का छज्जा व एक दुकान गिरा दी गई है। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पड़ोसियों के घर को खाली करा लिया है। ताकि पड़ोसियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक और मददगार के घर पर गरजेगा बुलडोजर

इसके अतिरिक्त ईदगाह रोड पर एक और मुख्तार अंसारी के मददगार रफीकुसमद के निर्माणाधीन घर को ढहाने के लिए पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही रफीकुसमद के निर्माणाधीन घर पर बुलडोजर की कार्रवाई होने वाली है।

अब्बास-निखत केस में पुलिस कर रही कार्रवाई

चित्रकूट जेल में अब्‍बास अंसारी के साथ पत्नी निखत के पकड़े जाने को लेकर पुल‍िस मददगारों की तलाश कर रही है। अभीतक छह घरों में छापेमारी हो चुकी है। 11 लोगों को पकड़ा गया है। अलग-अलग जगहों पर गिरफ्त में आए सभी लोगों की अभी जांच चल रही है। इसमें इफ्तेखार व रफीकुस्समद का नाम भी शामिल है।

रफीकुस्समद व इफ्तिखार की है गहरी दोस्ती

दोनों ठेकेदार रफीकुस्समद व इफ्तिखार के बारे में उनके जानने वालों का कहना है कि दोनों की गहरी दोस्ती व काफी नजदीकियां हैं। यहीं से रफीकुस्समद के तार मुख्तार व उसके परिवार से जुड़ना बताए जा रहे हैं।रफीकुस्समद, की फोटो भी मुख्तार व विधायक अब्बास अंसारी के साथ मिली है।

डबल बैरल गन व कारतूस बरामद (UP Bulldozer Action)

एसपी अभिनंदन ने बताया कि रफीकुससमद माफिया मुख्तार अंसारी को सपोर्ट और अन्य सुविधा देता था। जबकि इफ्तिखार अहमद उसके परिवारी जनों व गुर्गों को रहने की सुविधाएं मुहैया कराता था। रफीकुससमद व इफ्तिखार के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन व सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं।

माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर होगी कार्रवाई

लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है व अन्य कार्यवाही भी कराई जा रही है। रफीकुसमद के घर से सात लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं, जिसको लेकर आयकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। दोनों के ही घरों पर अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार अपराध करने व अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Agniveer Bharti 2023 : सेना भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

Land For Job Scam : राबड़ी देवी के बाद लालू यादव से CBI ने की पूछताछ

0

पटना : Land For Job Scam  मंगलवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की टीम राजद सांसद मीसा भारती के दिल्‍ली में स्‍थ‍ित निवास पर लालू प्रसाद यादव से करीब तीन घंटे तक पूछताछ कर रवाना हो गई। बता दें कि बीते सोमवार को सीबीआई ने लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से लगभग 5 घंटे पूछताछ की थी।

Agniveer Bharti 2023 : सेना भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

साथ ही सीबीआई की टीम ने पूछताछ के दौरान मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो किया, लालू यादव के क‍िडनी ट्रांसप्लांट के चलते आवश्‍यक दूरी, मास्‍क का उपयोग और अन्‍य मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो करने के लिए कहा गया। लालू यादव को अभी संक्रमण का खतरा है इसलिए डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो करने की सलाह दी है।

इस मामले में 15 मार्च को इन सभी आरोपि‍तों की कोर्ट दिल्‍ली राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पेशी है। सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधान के तहत आपराधिक षड़यंत्र के आरोप हैं।

आइये जानें कब-कब क्या हुआ (Land For Job Scam)

18 मई 22- सीबीआई ने 16 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया

20 मई 22- बिहार और दिल्ली के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई

27 जुलाई 22- पूर्व विधायक भोला यादव व रेलकर्मी हृदयानंद चौधरी गिरफ्तार

27 जुलाई 22- भोला यादव के पटना व दरभंगा के आवास पर सीबीआई का छापा

24 अगस्त 22- राजद नेताओं के बिहार, दिल्ली व गुरुग्राम के 17 ठिकानों पर छापा

7 अक्टूबर 22- सीबीआई ने लालू, राबड़ी, मीसा और हेमा समेत 17 के खिलाफ चार्जशीट दायर की

इन्होंने दी लालू प्रसाद और उनके स्वजनों को जमीन

राजकुमार, मिथिलेश कुमार और अजय कुमार को नौकरी देने के नाम पर (Land For Job Scam) लालू प्रसाद ने किशुन देव राय और उनकी पत्नी सोनमतिया देवी से छह फरवरी 2008 को महुआबाग की 3375 वर्गफीट जमीन राबड़ी देवी के नाम ट्रांसफर कराई। एवज में दिए 3.75 लाख। तीन को नौकरी मिली और मुंबई सेंट्रल में हुआ पदस्थापन।

संजय राय, धर्मेंद्र राय, रविंद्र राय ने अपने पिता कामेश्वर राय की महुआबाग की 3375 वर्ग फीट जमीन छह फरवरी 2008 को राबड़ी देवी के नाम पर लालू प्रसाद के कहने पर ट्रांसफर की। एवज में इन्हें मुंबई सेंट्रल में समूह-डी में नौकरी मिली।

किरण देवी नाम की महिला ने 28 फरवरी 2007 में बिहटा की अपनी 80905 वर्ग फीट जमीन लालू प्रसाद के कहने पर उनकी पुत्री मीसा भारती के नाम कर दी। इस जमीन के एवज में किरण देवी को 3.70 लाख रुपये और उनके पुत्र अभिषेक कुमार को सेंट्रल रेलवे, मुंबई में नौकरी दी गई।

हजारी राय ने महुआबाग की अपनी 9527 वर्गफीट जमीन 10.83 लाख रुपये लेकर मेसर्स एके इंफोसिस के नाम लिख दी। इसके एवज में हजारी राय के दो भांजे दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार में से एक को पश्चिम सेंट्रल रेलवे, जबलपुर में और दूसरे को पूर्वोत्तर रेलवे कोलकाता में नौकरी मिली।

लाल बाबू राय ने महुआ बाग, पटना की अपनी 1360 वर्गफीट जमीन 23 मई 2015 को लालू प्रसाद के नाम ट्रांसफर की, जिसके एवज में लाल बाबू को 13 लाख रुपये दिए गए। इसके पहले ही उनके पुत्र लालचंद कुमार को 2006 में उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर में नौकरी मिल चुकी थी।

ब्रजनंदन राय ने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफीट की जमीन 29 मार्च 2008 को गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को 4.21 लाख लेकर ट्रांसफर किया।

बाद में यह जमीन हृदयानंद चौधरी ने लालू की पुत्री हेमा यादव के नाम कर दी, जिसके बाद यह जमीन तोहफे में दी गई उस वक्त उसका सर्किल रेट 62.10 लाख रुपये था। जमीन के एवज में हृदयानंद चौधरी को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर (बिहार) में नौकरी मिली।

विशुन देव ने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफीट जमीन 29 मार्च 2008 को सिवान निवासी ललन चौधरी के नाम ट्रांसफर की। ललन चौधरी ने बाद में यह जमीन हेमा यादव को 28 फरवरी 2014 को तोहफे में दे दी। सीबीआई के अनुसार इस तोहफे के बदले में ललन चौधरी के पोते पिंटू कुमार को दक्षिण रेलवे, मुंबई में नौकरी दी गई।

Single women self employment scheme : राज्य में किया जाएगा शुरू

Agniveer Bharti 2023 : सेना भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

0

देहरादून : Agniveer Bharti 2023 उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti 2023) के लिए पहली बार शारीरिक परीक्षण से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा उत्तराखंड के सात शहरों में होगी। गढ़वाल में देहरादून, रुड़की व पौड़ी और कुमाऊं में नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व हल्द्वानी में परीक्षा होगी। यह जानकारी लैंसडौन भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मुनीष शर्मा ने दी।

Single women self employment scheme : राज्य में किया जाएगा शुरू

परीक्षा के लिए युवा 15 मार्च तक पंजीकरण कराए

कर्नल मुनीष ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Agniveer Bharti 2023) के लिए युवा 15 मार्च तक वेबसाइट, ज्वाइन इंडियन आर्मी पर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वे किसी भी राज्य में जहां अस्थायी रूप से रह रहे हैं वहां अपनी सुविधानुसार केंद्र चुनकर लिखित परीक्षा दे सकेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने पत्रकार वार्ता में दी।  साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षा केंद्रों के पांच विकल्प मिलेंगे, जिसमें से कोई एक आवंटित हो जाएगा। अलबत्ता, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के लिए अपने गृह राज्य में ही जाना होगा।

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को भर्ती रैली के लिए निश्चित स्थानों में बुलाया जाएगा। जिसके लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिसे रैली स्थल पर साथ लाना होगा। उन्होंने साफ किया कि भर्ती रैली की प्रक्रिया या मानकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया कि अंतिम मेरिट आनलाइन टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल के आधार पर बनेगी।

ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट को अब डिजी से जोड़ा

उन्होंने बताया कि ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट को अब डिजी लाकर से जोड़ दिया गया है। ताकि कोई भी गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ जाए। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड आवश्यक है। आधार कार्ड को डिजी लाकर से सत्यापित किया जाएगा।

माक टेस्ट की भी व्यवस्था (Agniveer Bharti 2023)

संयुक्त प्रवेश परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के स्वरूप से वाकिफ कराने के लिए माक टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है। उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से माक टेस्ट दे सकते हैं। कोई अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के तय स्लाट में परीक्षा देने नहीं पहुंचता, तो उसे आगे मौका नहीं मिलेगा।

मोबाइल नंबर व ई-मेल सही दें

लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। जिसके प्रवेश पत्र 10-15 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसकी सूचना अभ्यर्थी की ओर से दर्ज ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह पंजीकरण कराते वक्त सही मोबाइल नंबर व ई-मेल आइडी दर्ज करें। पंजीकरण उपरांत इसमें बदलाव न करें।

इन माध्यमों से जमा होगा शुल्क

आनलाइन पंजीकरण के लिए इस बार शुल्क निर्धारित किया है। अभ्यर्थी को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि वास्तविक शुल्क 500 रुपए है, ऐसे में 250 रुपए का शुल्क सरकार वहन करेगी। अभ्यर्थी यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग. डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट या वेबसाइट पर उपलब्ध बार कोड को स्कैन कर जमा करवा सकता हैं। शुल्क अदायगी व रोल नंबर जनरेट होने के बाद ही पंजीकरण पूर्ण माना जाएगा।

हेल्प डेस्क स्थापित

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है। जिसका विवरण ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रश्न के लिए 7996157222 पर काल की जा सकती है।

नवीनतम फोटो ही अपलोड करें

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, आधार कार्ड साथ लाना होगा। कर्नल मुनीष ने कहा कि अभ्यर्थी पंजीकरण कराते वक्त अपना नवीनतम फोटो ही अपलोड करें। ताकि परीक्षा केंद्र पर फोटो से मिलान में परेशानी न हो।

टेक्नीकल पदों के लिए हुए बदलाव

टेक्नीकल पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पहले बारहवीं निर्धारित थी पर, इस बार 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हंै। यदि उसने आइटीआइ से 2 वर्ष का कोर्स या 3 वर्ष का डिप्लोमा किया हुआ हो। इन अभ्यॢथयों को फाइनल मेरिट में 2 वर्ष का कोर्स करने पर 20 अंक तथा 3 वर्ष का डिप्लोमा करने पर 30 अंकों की वेटेज मिलेगा।

सी-सर्टिफिकेट धारक को भी देनी होगी परीक्षा

एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती थी, पर अब उन्हें भी परीक्षा देनी होगी। उन्हें अंतिम मेरिट में सी-सर्टिफिकेट का वेटेज मिलेगा।

दसवीं या बारहवीं की परीक्षा देने जा रहे भी आवेदन के पात्र

ऐसे युवा जो इस बार दसवीं या बारहवीं की परीक्षा देने जा रहे हैैं, वह भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य औपचारिकताओं को पूरा करते हों। भर्ती रैली के वक्त उन्हें दसवीं या बारहवीं का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

Umesh Pal murder Case : Allahabad University का मुस्लिम हॉस्टल सील

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors