Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 103

Single women self employment scheme : राज्य में किया जाएगा शुरू

0

देहरादून: Single women self employment scheme  राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकल महिलाओं को सम्मानित भी किया। वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को माह फरवरी के 01 करोड़ 89 लाख रूपये का डिजिटल हस्तान्तरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

Umesh Pal murder Case : Allahabad University का मुस्लिम हॉस्टल सील

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति (Single women self employment scheme) में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है,वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है। आज प्रदेश के दुर्गम गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। अपनी कौशल क्षमता के माध्यम से  महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने में अनेक प्रयास हुए हैं। आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए तेजी से कार्य किया है। आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है, वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी  राज्य बनाने का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार को मातृशक्ति का आशीर्वाद एवं समर्थन चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम सरकार के सशक्त मातृशक्ति, सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण (Single women self employment scheme) की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में विधवा पेंशन में बढ़ोत्तरी की गई है। एकल महिलाएं जिस मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, इसके लिए वे सराहना के पात्र हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर विधायक दलीप सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री एच. सी. सेमवाल, अपर सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं मातृशक्ति मौजूद थी।

Umesh Pal murder Case : Allahabad University का मुस्लिम हॉस्टल सील

0

प्रयागराज: Umesh Pal murder Case  सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता सदाकत खान जिस मुस्लिम छात्रावास में रहता था उसको पुलिस ने सील कर दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच एक-एक कमरे को सील किया गया। कई कमरों में छात्र रह रहे थे, उनको निकालकर कमरे में ताला लगा दिया गया।

Delhi Excise Policy : कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड के 11 वें दिन प्रयागराज पुलिस ने यमुनानगर के कौंधियारा थाना इलाके में एक और बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी और उमेश पाल एवं सरकारी गनर पर पहली गोली चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा थाना इलाके में है।

पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान (Umesh Pal murder Case) चलाया। इसी बीच, विजय उर्फ उस्मान का पुलिस से आमना सामना हो गया। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी शूटर को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन विजय उर्फ उस्मान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

आज दोपहर 3:00 से छात्रावास को सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 4:00 बजे तक 110 कमरों में से 70 कमरे सील किए जा चुके थे। सीलिंग की प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी। सदाकत खान इसी छात्रावास के कमरा नंबर 36 में रहता था। इसी कमरे में उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई थी।

पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के डर से छात्रावास के ज्यादातर छात्र कमरा छोड़ कर चले गए थे। 1520 कमरों में जो छात्र रह रहे थे उनको भी सोमवार को छात्रावास से निकाल दिया गया।

Land For Job Scam : जानिए क्या है Land For Job Scam

Delhi Excise Policy : कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

0

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy : पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । सोमवार को दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को दो दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत ने उन्हें 20 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है।

Land For Job Scam : जानिए क्या है Land For Job Scam

इस दौरान सीबीआई के वकील ने कहा, “इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड (Delhi Excise Policy) नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं।” किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है।

एक ओर जहां मामला कोर्ट में चल रहा है और दृष्टि तरफ कहा जा रहा है कि सीबीआइ की कार्रवाई को अवैध बता रहे हैं। साथ ही अदालत ने सिसोदिया से पूछा कि वह जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होना चाहेंगे। सीबीआइ ने मीडिया में चल रहीं खबरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आप मामले का राजनीती करण कर रही है।

सिसोदिया ने भागवत गीता की मांग की

बताया जा रहा है कि अदालत द्वारा सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के बाद मनीष सिसोदिया ने भागवत गीता, डायरी, पेन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही सिसोदिया को दवा ले जाने की भी अनुमति दी।

Temple attacked in australia : ऑस्ट्रेलिया के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

Land For Job Scam : जानिए क्या है Land For Job Scam

0

नई दिल्ली। Land For Job Scam :  सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के घर छापा मारा है। सीबीआई राबड़ी से मामले से जुड़े सवाल कर रही है। जमीन के बदले नौकरी देने के इस मामले में एजेंसी ने कार्रवाई की है। बता दें कि मामले में कोर्ट द्वारा लालू, राबड़ी और बेटी मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए समन भी जारी हो चुका है।

Temple attacked in australia : ऑस्ट्रेलिया के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

आइये जानते है क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला

इस घोटाले मामले में लालू पर वर्ष 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उनके और परिवार द्वारा जमीन के बदले लोगों को नौकरी देने का आरोप है। सीबीआई द्वारा मामले में लालू के साथ उनके परिवार पर भी केस दर्ज किया गया है और आरोप है कि लालू ने परिजनों के नाम पर नौकरी के बदले जमीनें रिश्वत में ली थी।

बिना विज्ञापन जारी किए नौकरी दी (Land For Job Scam)

लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए ही बिना कोई विज्ञापन जारी कर रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के लिए कई लोगों की भर्ती की थी। मामले में यह भी साफ हुआ कि जिन लोगों को ये नौकरी मिली उन्हें अपनी जमीन तक देनी पड़ी। कई लोगों को तो आवेदन देने के 3 दिन में ही नौकरी दे दी थी। इसके तहत लोगों को जबलपुर, मुंबई, छत्तिसगढ़ और जयपुर आदि जगहों पर लगाया गया था।

12 लोगों से लालू ने परिजनों के नाम करवाए 7 प्लॉट

लालू ने पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा समेत कई परिजनों के नाम पर इन प्लॉट को लिया। सीबीआई के आरोपों के अनुसार लालू यादव ने मंत्री रहते हुए जिन लोगों को नौकरी दी उनसे रिश्वत में जमीन ले ली। आरजेडी नेता ने नौकरी के नाम पर 12 लोगों से 7 प्लॉट सस्ते में या बिना कुछ दिए हासिल कर लिए।

राबड़ी देवी से इसी मामले में सीबीआई पूछताछ

सीबीआई कई बार लालू समेत उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। सीबीआई लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गुरुग्राम मॉल, सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, MLC सुनील सिंह और सुबोध राय के ठिकानों पर छापे मार चुकी है। अब राबड़ी देवी से इसी मामले में सीबीआई पूछताछ कर रही है। बता दें कि मामले में राजद के पूर्व विधायक भोला यादव गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

4 करोड़ से ज्यादा की जमीन 26 लाख में हथियाई

लालू पर आरोप है कि उन्होंने लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के लोगों को ही नौकरी दी और करीब 4 करोड़ की जमीन 26 लाख में परिजनों के नाम करवा ली। ये सारे प्लॉट कुल मिलाकर करीब एक लाख स्क्वायर फीट से भी ज्यादा के थे।

IRCTC घोटाले से अलग है ये मामला

बता दें कि रेलवे भर्ती घोटाला IRCTC घोटाले से अलग है। आईआरसीटीसी घोटाला भी लालू के रेल मंत्री रहते हुए 2004 में होने का आरोप है। 2004 में रेलवे बोर्ड द्वारा IRCTC को रेलवे की कैटरिंग और होटलों की सेवा का पूरा जिम्मा सौंप दिया गया था। आरोपों के अनुसार इस दौरान रांची के बीएनआर होटल की सेवा और विकास कार्यों के लिए जारी टेंडर में कई अनियमिताएं हुई थी।

Tunisha Suicide Case : तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत

Temple attacked in australia : ऑस्ट्रेलिया के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

0

Temple attacked in australia : शनिवार को ब्रिस्बेन के मशहूर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की। हिंदू ह्युमन राइट्स की निदेशक सारा गेट्स का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस की तर्ज पर इस घृणा अपराध को अंजाम दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा यह ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं को डराने के लिए किया गया है। मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह के समय श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Tunisha Suicide Case : तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत

जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के कैरम डाउन इलाके में स्थित श्री शिवा विष्णु मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे। मंदिर में जब भारत विरोधी नारे लिखे गए, उस वक्त मंदिर में तमिल हिंदुओं द्वारा तीन दिन का थाई पोंगल त्योहार मनाया जा रहा था। 15 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न में एक कार रैली निकालकर खालिस्तान पर जनमत के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिल सका और मेलबर्न में भारतीय मूल की करीब 60 हजार आबादी रहती है लेकिन रैली के दौरान कुछ सौ लोग ही मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इसी गुस्से में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया।

जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया के मिली पार्क इलाके में स्वामीनारायण मंदिर (Temple attacked in australia) पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। मेलबर्न में मौजूद इस्कॉन मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी। भारत सरकार की तरफ से भी ऑस्ट्रेलिया सरकार के समक्ष हिंदू मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ और भारत विरोधी नारे लिखने की बात उठाई गई थी। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Manish Sisodia Hearing : सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, 10 मार्च को होगी सुनवाई

Tunisha Suicide Case : तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत

Tunisha Suicide Case : ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने सबको हैरान कर के रख दिया था। अभिनेत्री के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तुनिशा की मां ने उन पर तमाम आरोप लगाए थे। जहां अभी तक शीजान की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब शीजान खान के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को महाराष्ट्र अदालत ने शीजान खान को जमानत दे दी है।

Manish Sisodia Hearing : सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, 10 मार्च को होगी सुनवाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता शीजान खान को पिछले साल 25 दिसंबर को अपनी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री की मां के लगाए अरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद लगातार अभिनेता से पूछताछ चल रही थी। शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने जमानत दे दी है। जो शीजान और उनके चाहने वाले के लिए बड़ी राहत भरी खबर है।

पिछले साल 24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा (Tunisha Suicide Case) ने महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे हालांकि शीजान के घर वाले सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था। तुनिशा शर्मा की मां वनीता ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। पहले कई बार शीजान की जमानत याचिका को खारिज किया चुका है।

शीजान खान और तुनिशा शर्मा कथित तौर पर रिलेशन में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। तुनिशा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को धोखा देने और उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने और उर्दू सीखने का आरोप जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा शर्मा 27 साल के शीजान के साथ रिश्ते में थी और दोनों ने आत्महत्या से 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान ने पुलिस को बताया कि तुनिशा के साथ उसका रिश्ता तीन महीने तक चला था।

Post-Budget Webinar : देश के विकास में आधारभूत संरचना का काफी महत्व- पीएम

Manish Sisodia Hearing : सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, 10 मार्च को होगी सुनवाई

0

Manish Sisodia Hearing : शनिवार को मनीष सिसोदिया का सीबीआई को मिली पांच दिन की रिमांड खत्म होने को है। आज सीबीआई सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश करेगी।

Post-Budget Webinar : देश के विकास में आधारभूत संरचना का काफी महत्व- पीएम

सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित

मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं सिसोदिया की रिमांड पर कुछ देर में फैसला आएगा। अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।

वकील ने कही ये बात

सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि रिमांड असाधारण है। आपके पास 15 दिन हैं इसका मतलब ये नहीं कि कोर्ट 15 दिन दे देगी। अदालत को इस ओर ध्यान देना होगा कि आखिर रिमांड का सही कारण क्या है?

दस्तावेज ढूंढना रिमांड का आधार नहीं हो सकता

जज ने सिसोदिया के वकील से कहा कि सीबीआई का कहना है कि उन्हें कुछ दस्तावेज तलाशने हैं जो मिसिंग हैं और दो लोगों के साथ आमना-सामना कराना है। इस पर सिसोदिया के वकील ने कहा, मुझे कस्टडी में रखकर जो दस्तावेज नहीं मिल रहे थे वो क्या मिल जाएंगे? यह रिमांड का आधार नहीं हो सकता। सिसोदिया ने कहा कि रिमांड का आधार ये नहीं हो सकता कि हम तब तक वेट करेंगे जब वो अपना जुर्म कबूल नहीं कर लेते। एजेंसियों की नाकामी रिमांड देने की वजह नहीं हो सकती।

सिसोदिया के वकील ने रखी ये दलील (Manish Sisodia Hearing)

अदालत में वरिष्ठ वकील दयन कृष्णन सिसोदिया की पैरवी कर रहे हैं। वकील ने अदालत से गुजारिश की है कि वह पिछले आदेश के पेज नंबर 7 पर आएं जिसमें सेल्फ इंक्रीमिनेशन की बात की है। सीबीआई चाहती है कि सिसोदिया वो बोलें जो वो सुनना चाहती है। वकील ने कहा कि आप सीबीआई के रिमांड एप्लीकेशन को देखिए। हम पहले दिन जहां थे आज भी वहीं हैं। तब जज ने कहा कि हम देखेंगे कितनी चीजें कंफ्रंटेशन के लिए हैं। अदालत में सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे। इस पर जज ने सीबीआई की केस डायरी मांगी है।

आप दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ अपने पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए निकले सिसोदिया

मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए निकल चुके हैं। उन्हें सीबीआई की टीम कोर्ट लेकर जा रही है।

सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

मनीष सिसोदिया की पेशी को लेकर सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

रविवार को किया था गिरफ्तार

सिसोदिया को 2021-22 की रद्द हो चुकी शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था ताकि सीबीआई को इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किए जा रहे सवालों के सही जवाब मिल सके।

Manish Sisodia Bail Application : सिसोदिया ने एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

Post-Budget Webinar : देश के विकास में आधारभूत संरचना का काफी महत्व- पीएम

0

नई दिल्ली। Post-Budget Webinar  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बुनियादी ढांचा और निवेश’ पर बजट वेबिनार को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया में बुनियादी ढांचा विकास हमेशा एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि इस साल का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को नई ग्रोथ एनर्जी देना वाला है।

Manish Sisodia Bail Application : सिसोदिया ने एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा : PM

पीएम ने कहा कि इस साल का बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर (Post-Budget Webinar)  को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। साथ ही पीएम ने कहा कि इन्फ्रा विकास अर्थव्यवस्था की प्रेरक शक्ति है और इस रास्ते पर चलकर भारत 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

‘गरीबी एक मनोभाव’, यही थी पुरानी सरकारों की सोच

पीएम ने कहा कि देश में पहले दशकों तक एक सोच हावी रही थी कि गरीबी एक मनोभाव है और इसी सोच की वजह से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारें निवेश नहीं करती थी। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने इस सोच से देश को बाहर निकाला है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश किया है।

नैशनल हाईवे बनाने की रफ्तार दोगुनी हुई

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग का औसत वार्षिक निर्माण 2014 की तुलना में दोगुना हो गया है। पीएम ने कहा कि 2014 से पहले हर साल 600 रूट किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण होता था और आज ये आंकड़ा 4000 रूट किमी पर आ गया है। एयरपोर्ट की संख्या भी 2014 की तुलना में 74 से बढ़कर 150 के आस-पास पहुंच चुकी है।

Karnataka News : कर्नाटक में BJP विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद

Manish Sisodia Bail Application : सिसोदिया ने एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

0

Manish Sisodia Bail Application : शुक्रवार को आबकारी घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की। सिसोदिया के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी बेल एप्लिकेशन फाइल की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां मुख्य न्यायधीश द्वारा फटकार लगाते कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए।

Karnataka News : कर्नाटक में BJP विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद

पांच दिन की सीबीआई हिरासत में हैं सिसोदिया

बात दें कि सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 27 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और वहां से सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था।

सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

मनीष सिसोदिया के पास थे 18 विभाग (Manish Sisodia Bail Application)

सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग थे। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

सत्येंद्र जैन के छह विभाग भी सिसोदिया के पास थे

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके छह विभाग भी सिसोदिया ही संभाल रहे थे। सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

Karnataka News : कर्नाटक में BJP विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद

0

Karnataka News : गुरुवार को कर्नाटक में लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने बड़ी कार्रवाई की। यहां भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

बीमा निगम के अधिकारी को भी पकड़ा था रिश्वत लेते हुए (Karnataka News)

इसी तरह की एक घटना में मध्य प्रदेश लोकायुक्त की एक टीम ने 24 फरवरी को ग्वालियर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में तैनात एक क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी क्लर्क की पहचान शुभम गुप्ता के रूप में हुई थी। वह एमपीईबी (मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड) में तैनात एक महिला संविदा कर्मचारी से उसके मातृत्व अवकाश के पैसे जारी करने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राघवेंद्र ऋषिश्वर ने कहा, एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल

मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

इसी साल होना है विधानसभा चुनाव (Karnataka)

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है।

साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड बोर्ड से विधायक ने दिया इस्तीफा

बेटे के घूस लेते पकड़े जाने के बाद भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार के खिलाफ कुछ साजिश है। मैं नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप हैं।’

Bihar Budget Session : विधानसभा में बोलते हुए विपक्ष पर भड़के तेजस्वी

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors