Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 104

Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

0

नई दिल्ली। Sonia Gandhi गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, स्वास्थय संबंधी परेशानियों के कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षिय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। साथ ही उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

Bihar Budget Session : विधानसभा में बोलते हुए विपक्ष पर भड़के तेजस्वी

सोनिया गांधी की हालत है स्थिर (Sonia Gandhi)

सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने बताया, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।”

दूसरी बार कराया गया अस्पताल में भर्ती

मालूम हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sushmita Sen : एंजियोप्लास्टी से सुष्मिता सेन को मिली नई ज़िंदगी

Bihar Budget Session : विधानसभा में बोलते हुए विपक्ष पर भड़के तेजस्वी

0

पटना : Bihar Budget Session  शुक्रवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर भाजपा ने सदन में ​तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा का मामला उठाया। साथ ही बिहार सरकार पर एक के बाद एक निशाना साधा। वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है। सरकार को जांच करानी चाहिए और तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं।

Sushmita Sen : एंजियोप्लास्टी से सुष्मिता सेन को मिली नई ज़िंदगी

Bihar Budget Session UPDATE

जबाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विपक्ष के सारे आरोपों का खंडन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जिन दो वीडियो को लेकर हंगामा मचा रखा था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर संज्ञान लिया। उन्होंने ​अधिकारियों के जरिए तमिलनाडु के अफसरों से संपर्क साधा। तमिलनाडु के डीजीपी डॉ. सी शैलेंद्र बाबू ने साफ-साफ बताया है कि ये दोनों वायरल वीडियो त्रिपुर और कोयंबटूर में हुईं पुरानी घटनाओं के हैं।  उन्होंने आगे बताया कि ये वीडियो तमिलनाडु के स्थानीय लोगों और प्रवासियों के बीच संघर्ष के नहीं हैं, वहां किसी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ है। अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वो सरकार को मुहैया कराए।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों का काम केवल अफवाह फैलाना है। भाजपा वाले केवल नकारात्मकता की राजनीति करते हैं। ये भारत की माता की जय बोलते हैं और खुद को देशभक्त बताते हैं। अब जरा बताइए कि तमिलनाडु भारत का अंग नहीं है क्या! अगर है तो फिर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा वाले भारत माता की जय बोलते हैं और दो राज्यों के बीच नफरत फैलाते हैं। ये कैसी देशभक्ति है? इस तरह की घटना होती तो क्या यहां और वहां की सरकार चुप बैठती। बिहार और तमिलनाडु की सरकार इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो फर्जी हैं, अगर हम पर भरोसा नहीं है तो देश के गृहमंत्री से जांच करवा लीजिए।

Bulldozer Action in UP : सफदर अली के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई

Sushmita Sen : एंजियोप्लास्टी से सुष्मिता सेन को मिली नई ज़िंदगी

नई दिल्ली। Sushmita Sen : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया है कि उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया और अब उनकी एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।

Bulldozer Action in UP : सफदर अली के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई

सुष्म‍िता को आया हार्ट अटैक

एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता संग एक फोटो शेयर कि और इसके साथ लंबा-चौथा पोस्ट भी लिखा- शोना, अपने द‍िल को हमेशा खुश और ताकतवर रखना और देखना जब भी तुम्हें इसकी जरूरत होगी, ये तुम्हारा साथ देगा. (ये शब्द मेरे पापा ने मुझे कहे थे) दो दिन पहले मुझे हार्ट अटैक आया था। अब मेरी एंजियोप्लास्टी हो गई है और स्‍टेंट डल गया है। सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने भी ये बात कही है कि ‘मेरा दिल बहुत बड़ा है।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मेरा साथ देने के लिए बहुत सारे लोगों का शुक्रिया करना है। जल्द ही दूसरे पोस्‍ट में वो भी करूंगी। ये पोस्ट मैंने सिर्फ इसल‍िए की है ताकि मेरे शुभचिंतकों को अच्‍छी खबर मिल सके कि सब ठीक है और मैं थोड़ी सी और जिंदगी के लिए तैयार हूं। आप सभी को मेरा प्‍यार। इस पोस्ट के बाद सुष्मिता के फैंस और सेलेब्स उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

सेलेब्स कर रहे हैं दुआ (Sushmita Sen)

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने लिखा- आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं। पूनम ढिल्लों ने लिखा- स्वस्थ रहो – तुम एक अद्भुत महिला हो! भगवान आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। सूफी चौधरी ने लिखा- आपको प्यार और रोशनी भेज रही हूं… मैं जानती हूं कि आप और आपका दिल दोनों पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

हेल्थ से लेकर कुछ दिन पहले किया पोस्ट

कुछ दिन पहले ही सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। सुष्मिता ने आगे देखो, आगे बढ़ो, हमेशा आगे बढ़ते चलो के हैशटैग के साथ कैप्शन की शुरुआत की थी और लिखा था- और ऐसे ही करते हुए सब आपके पीछे रह जाएगा। थोड़ा सा मौसम खराब है, मुझे ठीक होने के लिए आपकी दुआओं की बेहद जरूरत है। आप भेजिए, मैं रिसीव कर लूंगी. आपका दिन शुभ हो। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द आर्या 3 में नजर आएंगी।

Hathras Case : मुख्य आरोपी संदीप आजीवन कारावास की सजा; रामू, रवि और लवकुश बरी

 

Bulldozer Action in UP : सफदर अली के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई

0

प्रयागराज। Bulldozer Action in UP  योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के माफ‍िया को मिट्टी में म‍िलाने की सदन में शपथ लेने के बाद प्रयागराज प्रशासन और पीडीए एक्‍शन मोड में है। आज धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक‍िया इलाके में सफदर अली के मकान को प्रयागराज व‍िकास प्राध‍िकरण का बुलडोजर जमींदोज करेगा।

Hathras Case : मुख्य आरोपी संदीप आजीवन कारावास की सजा; रामू, रवि और लवकुश बरी

माफिया अतीक अहमद के करीबी सफदर अली का घर विरोध के बीच गिराया जा रहा है। चकिया में दो सौ वर्गगज में सफदर अली का मकान बना है। तीन जेसीबी और एक पोकलैंड के जर‍िए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मकान को खंडहर में तब्‍दील कर द‍िया। घर गिराने की कार्रवाई शुरू हुई तो सफदर के बेटे और बहू अंदर घुस गए, उन्होंने बाहर निकलने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने अंदर जाकर सबको जबरन बाहर निकाला। इसके बाद मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई।

प्राधिकरण के अधिकारियों (Bulldozer Action in UP) का कहना है कि मकान बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। इसको लेकर लगातार नोटिस दी जा रही थी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर बीती 28 फरवरी को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया है। वहीं, सफदर का कहना है कि उसने वर्ष 2002 में मकान बनवाया था। मकान उसके बेटों के नाम पर है। फिर मुझे कैसे नोटिस दे सकते हैं? कहा कि उसका अतीक से कोई संबंध नहीं है। न ही उमेश पाल हत्याकांड में उसके परिवार के सदस्य का हाथ है।

सफदर अली को मकान के ध्‍वतीकरण के संबंध में पीडीए ने नोट‍िस भी दे द‍िया है। इसका मकान नक्शा पास कराए बिना ही बनाया गया है। इसी कारण प्रयागराज विकास प्राधिकरण मकान गिरवा रहा है। मकान को ध्‍वस्‍त करने से पहले सारा सामान बाहर न‍िकाल ल‍िया गया है। ब‍िजली का कनेक्‍शन भी काट द‍िया गया है। बता दें क‍ि पुल‍िस को सफदर अली का कोई क्र‍िमि‍नल र‍िकार्ड नहीं म‍िला है, लेक‍िन जांच में सामने आया है क‍ि उमेश पाल हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद शूटरों ने यहां रात गुजारी थी।

अतीक अहमद गैंग के करीबी और उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोप‍ित की मदद करने वालों पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार का बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को खाल‍िद जफर के घर को खंडहर बनाने के बाद आज सफदर अली के मकान को ध्‍वस्‍त क‍िया जाएगा। ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई से पहले मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। जहां पर कार्रवाई होनी है उस रास्‍ते को पुल‍िस ने बंद कर द‍िया है। आरएएफ की टुकड़ी भी तैनात की गई है।

International Women’s Day : के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Hathras Case : मुख्य आरोपी संदीप आजीवन कारावास की सजा; रामू, रवि और लवकुश बरी

0

हाथरस। Hathras Case :  बूलगढ़ी कांड में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्‍य आरोप‍ित संदीप को धारा 304 और एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अन्य आरोपित रामू, रवि और लवकुश को वरी करने का आदेश दिया गया है। पीड़‍िता के अध‍िवक्‍ता मह‍िपाल स‍िंंह ने यह जानकारी दी है।

International Women’s Day : के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

अनुसूचित जाति की एक युवती पर हुआ था हमला

बूलगढ़ी में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती पर हमला हुआ था। युवती के भाई ने गांव के ही संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में युवती के बयानों के आधार पर रवि, रामू और लवकुश के नाम और धाराएं बढ़ाई गईं। युवती का इलाज एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में चला।

सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मौत

28 सितंबर को युवती को अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया। 29 को उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद यह मामला गरमा गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भाीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद समेत देशभर के नेता, संगठनों से जुड़े लोग बूलगढ़ी पहुंचे थे।

सीबीआइ ने 104 लोगों को बनाया था गवाह

सीबीआइ ने इस मामले में 67 दिन की जांच के बाद 18 दिसंबर 2020 को चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। 4 जनवरी 2021 को पहली सुनवाई हुई। सीबीआइ ने 104 लोगों को गवाह बनाया था, जिनमें से 35 लोगों की गवाही हुई थी।

मुकदमे में पूरी हो चुकी है बहस (Hathras Case)

गुरुवार को चारों आरोपितों को कड़ी सुरक्षा में अलीगढ़ जेल से यहां पेशी पर लाया गया। सीबीआइ के अधिवक्ता अनुराग मोदी, मृतका पक्ष के अधिवक्ता सीमा कुशवाह, महीपाल सिंह निमहोत्रा, बचाव पक्ष से अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर, मृतका के स्वजन समेत अन्य लोग उपस्थित हैं। अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा ने बताया कि इस मुकदमे में दोनों पक्षों से बहस पूरी हो चुकी है।

हाथरस में चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात है पुल‍िस

गुरुवार को आरोप तय करने के साथ न्यायालय सजा सुना सकता है। सुनवाई और फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं। आइजी दीपक कुमार ने भी पुलिस अधिकारियेां के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। एसपी देवेश कुमार पांडे ने भी कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

Election Results : मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, नगालैंड में BJP बढ़त की ओर

International Women’s Day : के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

0

देहरादून: International Women’s Day  हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल माना जाता है, यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ में प्रतिभाग करते हुए कही।

Election Results : मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, नगालैंड में BJP बढ़त की ओर

ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को सक्षम स्तर पर सूचित करते हुए रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा तथा मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने दूसरी घोषणा की कि समाज की कुरीति बाल विवाह की पूर्व सूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त नारीशक्ति को नमन करते हुए महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम (International Women’s Day) की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि किसी समाज या राज्य की रीढ़, उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं। यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता।  उत्तराखण्ड के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की मातृशक्ति ने पूरे समाज को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाया, जूझना सिखाया, वहीं दूसरी ओर हर परिस्थिति में जीतना भी सिखाया है। राष्ट्र-निर्माण में महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कहा गया है जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। परंतु कालांतर में आक्रांताओं के प्रभाव के कारण समाज का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदल गया,इसका परिणाम महिलाओं के साथ किए जाने वाले अपराधों के रूप में सामने आया। परंतु अब समय आ गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के मन में भय पैदा किया जाय। ऐसे लोगों को ऐसा दंड मिले कि ऐसा घृणित अपराध करने से पहले इसके परिणाम के बारे में सोचकर उनकी रूह कांप जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र तथा राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर सभी प्रकार के प्रयत्न कर रही हैं। महिलाओं को होम-मेकर के साथ – साथ नेशन-मेकर के रूप में आगे बढ़ना होगा, तभी सही अर्थों में राष्ट्र का विकास संभव हो पायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा निरंतर प्रयास है कि महिलाओं के जीवन स्तर को जितना अधिक हो सके उतना ऊपर उठाया जा सके। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र हो या फिर सामाजिक न्याय की बात हो, हर क्षेत्र में महिलाओं को शक्ति संपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रदेश के 01 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को साल में तीन गैस सिलिण्डर मुफ्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों में महिलाएं हमेशा प्राथमिकता (International Women’s Day ) पर रही हैं।  प्रधानमंत्री जी द्वारा उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है, इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 01 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को साल में तीन गैस सिलिण्डर मुफ्त दिये जा रहे हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मंत्र ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ को लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, देश का नाम रोशन करें, यह हम सबका दायित्व है। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं की राह को आसान करने के लिए सरकार ‘जल जीवन मिशन‘ योजना पर तेजी से काम कर रही है। हमारा लक्ष्य 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार को मातृ शक्ति का आशीर्वाद एवं समर्थन चाहिए।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट दी जा रही है। 12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह (International Women’s Day) तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज महिला सुरक्षा एवं भागीदारी प्रोत्साहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय दिवस में महिलाओं एवं बालिकाओं, विशेषकर अकुशल श्रमिक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के साथ समन्वयन कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। तृतीय दिवस  मानव तस्करी एवं बाल विवाह निषेध सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गृह विभाग के साथ समन्वयन कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा । चतुर्थ दिवस राज्य में संचालित सरकारी / निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, उद्यमों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग द्वारा “गौरा शक्ति एप“ एवं “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न“ के कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया जायेगा। पंचम दिवस में परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक यातायात के साधनों, यथा-बसों, ऑटो, टैक्सियों पर आपातकालीन नम्बर-112, महिला हैल्पलाईन नम्बर-1090, के साथ-साथ “मैं महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ“ टैग लाईन का अंकन किया जायेगा। षष्ठम दिवस में महिला सशक्तिकरण हेतु अन्तर्विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निराश्रित/एकल महिलाओं के उत्थान कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री एच.सी. सेमवाल, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

CM DHAMI

BJP Abhar Rally : उत्तराखंड में समूह ‘ग’ की परीक्षा में इंटरव्यू खत्म

Election Results : मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, नगालैंड में BJP बढ़त की ओर

0

नई दिल्ली। Election Results   मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा, इसकी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। नगालैंड में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि त्रिपुरा में भी भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। यहां किसी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

BJP Abhar Rally : उत्तराखंड में समूह ‘ग’ की परीक्षा में इंटरव्यू खत्म

Election Results live update

  • नगालैंड में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (आठवले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।jagran

  • अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, क्योंकि भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है।

  • त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा फिर 31 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

  • त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

  • त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है- चुनाव आयोग

  • मेघालय में टीएमसी चौंकाने वाला प्रदर्शन करती दिख रही है। टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है।

  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

  • नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।

  • नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।

  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है।

  • नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।

  • नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।

  • मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

  • नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है।

  • त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।

  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।

UP budget 2023-24 : CM योगी ने दिया विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब

BJP Abhar Rally : उत्तराखंड में समूह ‘ग’ की परीक्षा में इंटरव्यू खत्म

0

देहरादून: BJP Abhar Rally  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली (BJP Abhar Rally) में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की किसमूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो। सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाय। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे अर्थात् जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी। उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पी०सी०एस० या अन्य उच्च पद वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा। साक्षात्कार के अकों को भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।

UP budget 2023-24 : CM योगी ने दिया विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब

हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा देने वाले नौजवान के हक पर कोई डाका न डाले सके। युवाओं के हिस्से की सफलता का कोई और लाभ न उठा सके इसके लिए राज्य सरकार कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन्हीं कदमों के अंर्तगत प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरकार ने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है। ये कानून नकल माफिया को काल कोठरी के अंदर तक ले जायेगा। राज्य सरकार किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार के लिए राज्य की जनता सर्वोपरि है और हमारा हर एक फैसला जन भावनाओं के आधार पर लिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले वर्ष केदारनाथ की पुण्य भूमि से कहा था कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए आप और हम मिलकर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार जनता के हित में सदैव कार्य करने का प्रयास करता रहेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाला बजट युवा और रोजगार केंद्रित बजट हो। हम ऐसा बजट लाने का प्रयास करेंगे जो प्रदेश के युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। हम आने वाला बजट में  प्रदेश की माताओं और बहनो को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे और प्रदेश के किसानों को खुशहाली प्रदान करने का भी प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि आम लोगों का जीवन सुगम बनाया जा सके। आम जन की प्रगति, विकास से ही उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की सेवा करने का मुझे जितना भी अवसर मिला है, मैंने उसका एक- एक पल राज्य के लिए समर्पित करने का प्रयास किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का अपना फैसला, धरातल पर उतारा वहीं खेल कोटा भी पुनः प्रारंभ किया। सरकार ने उत्तराखंड में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया। नई खेल नीति लाकर युवा खिलाड़ियों से किए गए वादे को भी पूरा करने का प्रयास किया। इसी प्रकार से हम प्रदेश में पर्यटन नीति, ऊर्जा नीति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित नीतियां लाने का कार्य कर रहे हैं, ये नीतियां भविष्य में रोजगार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में लागू किए गए नकल विरोधी कानून का कठोर निर्णय नकल माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का काम करेगा।  पहली बार नकल करने वालों ,कराने वालों और प्रक्रियाओं को सही प्रकार से लागू न करने वालों को जेल की काल कोठरी में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा वर्तमान में भर्ती घोटाले की जो भी जाँच हमारी सरकार करवा रही है वह जाँच निष्पक्ष हो और किसी भी माफिया या अपराधी को छोड़ा न जाय यह सुनिश्चित करने के लिए मैं स्वयं निरन्तर जाँच और कार्यवाही का पर्यवेक्षण कर रहा हूँ। जाँच में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, कोई पक्षपात न हो,  कोई माफिया या अपराधी छूटे नहीं, इसके लिए सरकार ने माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति से पूरी जाँच की निगरानी करने का अनुरोध भी किया है। इस कानून में हमने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करवाने वाले और नकल करने वाले दोनों को ही कठोतम् सजा का प्रावधान किया है। जहाँ नकल में शामिल अपराधियों को आजीवन कारावास भी होगा, 10 करोड़ तक जुर्माना भी होगा और घोटाले से अर्जित सम्पत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। सरकार ने हाल ही में पीसीएस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का कार्य किया है, इस परीक्षा में करीब एक लाख से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून केवल और केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए है न कि किसी स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं के लिए। केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए भविष्य में भी जो सुझाव आएंगे उन्हें भी हमारी सरकार आवश्यकतानुसार लागू करेगी। राज्य सरकार अंत्योदय के मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ रही है। विकसित उत्तराखंड का जो स्वप्न हमने देखा है, उसके लिए हम एक विजन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा संकल्प है राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष तक उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक श्री अरविंद पांडे, श्री दीवान सिंह, श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्रीमती सरिता आर्या, श्री राम सिंह कैड़ा, श्री शिव अरोड़ा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत, भाजपा महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रताप बिष्ट, भा.ज.यु.मो प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
BJP Abhar Rally

UP budget 2023-24 : CM योगी ने दिया विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब

0

नई दिल्ली: UP budget 2023-24   उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने रामचरित विवाद से लेकर माफियाओं तक पर विपक्ष के एक एक आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है।

Uttarakhand Budget : अपर मुख्य सचिव ने ली राज्यपाल के अभिभाषण के संबंध में बैठक

UP budget 2023-24 update

बकौल सीएम, पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बनेगी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी है। पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें।

सीएम योगी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में बजट ₹3.40 लाख करोड़ का था। अब वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट का आकार ₹6.90 लाख करोड़ से अधिक का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…समस्याओं से मुंह मोड़ने वाली नहीं, उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनमानस के प्रति संवेदनशील हो, लेकिन भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके।

उन्होंने कहा कि हर समस्या के दो समाधान होते हैं…भाग लो या ‘भाग लो’। चुनौती स्वीकार कर कार्ययोजना बनाकर समाधान पहुंचाओ या फिर उससे भाग लो।

सीएम ने कहा कि आज हर तबके की अपनी जिम्मेदारी है, कोई अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है। पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ हर एक तबका अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।

ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया, पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया।

Umesh Pal Murder : अतीक के बेटे असद ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, थाने से रिपोर्ट तलब

 

Uttarakhand Budget : अपर मुख्य सचिव ने ली राज्यपाल के अभिभाषण के संबंध में बैठक

0

देहरादून: Uttarakhand Budget  अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा माननीय राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र (Uttarakhand Budget) के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों  को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Umesh Pal Murder : अतीक के बेटे असद ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, थाने से रिपोर्ट तलब

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Perovskite Society of India Meet-2023 : में CM धामी ने किया प्रतिभाग

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors