Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 105

Umesh Pal Murder : अतीक के बेटे असद ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, थाने से रिपोर्ट तलब

0

प्रयागराज। Umesh Pal Murder :  दो दिन से स्पेशल टास्क फोर्स के जवान कोर्ट रूम के बाहर माफिया अतीक के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित असद अहमद का इंतजार करते रहे और मंगलवार को उसकी ओर से अधिवक्ताओं ने आत्मसमर्पण की अर्जी लगा दी। कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट तलब की है और दो मार्च को सुनवाई की तिथि नियत की है।

Perovskite Society of India Meet-2023 : में CM धामी ने किया प्रतिभाग

अतीक का सबसे छोटा बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में आरोपित है। उसके अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में मंगलवार को आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल किया। अर्जी में न्यायालय से अनुरोध किया गया है पुलिस उसके घर रिश्तेदारों के यहां दबिश और छापामार रही है।

स्वजनों और रिश्तेदारों को परेशान कर रही है और उनका उत्पीड़न कर रही है। थाने से रिपोर्ट तलब कर ली जाए क्योंकि असद आत्मसमर्पण करना चाहता है। और वह नाबालिग है और उसे राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। जिस पर कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट तलब किया। कोर्ट ने अर्जी पर दो मार्च की तिथि नियत किया।

अतीक के बेटे से वाट्सएप पर चैट करता था सदाकत

उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल रहे सदाकत खान के बारे में पुलिस को नई जानकारी मिली है। उसके मोबाइल की जांच से पता चला है कि सदाकत माफिया अतीक के बेटे एजम से वाट्सएप पर चैट करता था। चैटिंग के दौरान कई तरह की बातचीत का ब्यौरा मिला है, जिसके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सदाकत अतीक के बेटे असद के भी संपर्क में लंबे समय था और परिवार के बाकी सदस्यों से भी बातचीत करता था।

Delhi liquor Scam : गिरफ्तारी के खिलाफ नहीं मिली सिसोदिया को राहत

 

Perovskite Society of India Meet-2023 : में CM धामी ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून: Perovskite Society of India Meet-2023   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आई.आई.टी रूड़की में सौर ऊर्जा पर आधारित ‘पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इण्डिया मीट-2023’ में खटीमा से वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने आईआईटी रुड़की और पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इण्डिया की टीम को सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत में वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों को बढ़ावा देकर ऊर्जा के क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा और स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज रूड़की में ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की विकासवादी सोच पर आधारित सेमिनार का आयोजन हो रहा है। सौर ऊर्जा एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से देश की प्रगति में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा निरन्तर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Delhi liquor Scam : गिरफ्तारी के खिलाफ नहीं मिली सिसोदिया को राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकूल मौसम होने के कारण उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार सौर ऊर्जा के अपार संसाधनों के उचित प्रयोग से प्रदेश में “ऊर्जा क्रांति“ (Perovskite Society of India Meet-2023) लाने के लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूर्ण करने हेतु सौर ऊर्जा अत्यंत प्रभावी साबित हो सकती है। सौर ऊर्जा का किफायती दरों पर उपलब्ध होना पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों के लिए अत्यंत फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि दुर्गम क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक घर तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। इसे पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विज्ञान के क्षेत्र में रूचि रखने वाले महानुभाव सेमिनार के माध्यम से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा के कुशल संचालन हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार एक रोडमैप विकसित करने में मददगार साबित होगा। जिससे हम उत्तराखण्ड राज्य के साथ-साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष में सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर सकेंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विधायक रूड़की श्री प्रदीप बत्रा, आई.आई.टी रूड़की के निदेशक प्रो. के.के. पन्त, सेमिनार के संयोजक प्रो. सौमित्र सतपति एवं विभिन्न प्रदेशों से आये वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Bihar Budget 2023-24 : बिहार में महागठबंधन सरकार देगी 10 लाख युवाओं को रोजगार

Delhi liquor Scam : गिरफ्तारी के खिलाफ नहीं मिली सिसोदिया को राहत

0

नई दिल्ली। Delhi liquor Scam  आबकारी नीति मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आपके लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका सहित विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं। बता दें कि बीते रविवार को आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तारी किया गया था। जिसके बाद पूरे देशभर में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Bihar Budget 2023-24 : बिहार में महागठबंधन सरकार देगी 10 लाख युवाओं को रोजगार

आबकारी नीति घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले (Delhi liquor Scam) में रविवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला था।

मनीष सिसोदिया को चार मार्च तक हिरासत में भेजा

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआई अदालत ने चार मार्च तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

UTTARAKHAND : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए जारी की धनराशि

Bihar Budget 2023-24 : बिहार में महागठबंधन सरकार देगी 10 लाख युवाओं को रोजगार

0

Bihar Budget 2023-24 : मंगलवार को बिहार के वित्तमंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया गया। बजट 2023 में युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक सौगात है।करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का बजट पेश किया गया है। बजट पेश करने के दौरान जो शुरुआती बिंदू सामने आए हैं, उसके तहत पुलिसकर्मियों और शिक्षकों की बहाली की बात कही गई है। साथ ही स्कूलों में करीब 42 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी।

UTTARAKHAND : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए जारी की धनराशि

Bihar Budget 2023-24 UPDATE

बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस दिवस के अवसर पर सीएम ने इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार में पुलिस विभाग में संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर आज बजट पेश करने के दौरान करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का तोफहा युवाओं को दिया गया है। बजट में पुलिसकर्मियों की बहाली की घोषणा से रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद शुरू होती दिख रही है। रोजगार और नौकरी बिहार का बड़ा मुद्दा रहा है और नई सरकार बनने के बाद भारी संख्या में बहाली निकालने की बात कही गई थी।

बजट में शिक्षकों की बहाली की भी स्वीकृति

बजट में शिक्षकों की बहाली की भी स्वीकृति दी गई है। विजय चौधरी ने बजट पेश करने के दौरान कहा, सरकार 42 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसमें प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के करीब 40,546 पदों का सृजन किया जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो युवाओं को 10 लाख नौकरी देने के वादे पर बजट में अमल करने का प्रयास किया गया है। बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। सूबे में 32 प्रतिशत युवा शक्ति है, सरकार ने बजट में इन युवाओं के विभिन्न प्रकार से रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा रखा है।

महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त किया जा रहा है: वित्त मंत्री

अभी तक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जीविका योजना के तहत महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त किया जा रहा है। एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया है। 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/ जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

Char dham Yatra 2023 : 1 लाख 40 हजार लोगों ने कराया यात्रा के लिए पंजीकरण

UTTARAKHAND : सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए जारी की धनराशि

0

देहरादून: UTTARAKHAND  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Char dham Yatra 2023 : 1 लाख 40 हजार लोगों ने कराया यात्रा के लिए पंजीकरण

मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (UTTARAKHAND) द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मॉ हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Umesh Pal Murder : में बड़ा खुलासा, Eat On Biryani के मालिक को पुल‍िस ने दबोचा

Char dham Yatra 2023 : 1 लाख 40 हजार लोगों ने कराया यात्रा के लिए पंजीकरण

0

ऋषिकेश: Char dham Yatra 2023   चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आनलाइन पंजीकरण में अब तक 1.40 लाख से अधिक तीर्थ यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं अब श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति भी शीघ्र दोनों धाम में पूजा व अभिषेक के लिए पंजीकरण खोलने पर विचार कर रही है।

Umesh Pal Murder : में बड़ा खुलासा, Eat On Biryani के मालिक को पुल‍िस ने दबोचा

22 अप्रैल को अक्षय तृतीय तिथि से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह अक्षय तृतीय तिथि पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। बता दें कि इसके लिए अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। साथ ही इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं साथ ही कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है।

21 फरवरी को प्रशासन ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए आनलाइन पंजीकरण भी खोल दिया है। आनलाइन पंजीकरण खुलने के साथ ही पहले दिन 31 हजार तीर्थ यात्रियों ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया। दो दिन पूर्व पंजीकरण की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई। जबकि, सोमवार को पंजीकरण खुलने के सातवें दिन एक लाख 40 हजार 96 तीर्थयात्री बदरीनाथ व केदारनाथ धाम (Char dham Yatra 2023) में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके थे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उप निदेशक वाईएस गंगावार ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक बदरीनाथ धाम के लिए 62953 और केदारनाथ धाम के लिए 77143 तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके थे। बताया कि दोनों धाम में पूजा और अभिषेक के लिए भी आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। शीघ्र ही श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति पूजा व अभिषेक के लिए अपनी आनलाइन वेबसाइड खोलने जा रही है।

Uttrakhand : CM धामी ने की राजस्व प्राप्ति स्थिति की समीक्षा

Umesh Pal Murder : में बड़ा खुलासा, Eat On Biryani के मालिक को पुल‍िस ने दबोचा

0

प्रयागाराज। Umesh Pal Murder : उमेश पाल हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा। पुलिस ने मंगलवार को नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है नफीस माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी है। ये ‘Eat On Biryani’ नाम से बिरयानी बेचता है। आरोप है कि हत्यारे जिस कार से गए थे, वो नफीस की थी। नफीस अतीक का फाइनेंसर भी है। साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी करता था। इसके पहले सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों को नफीस नि:शुल्क बिरयानी भेजता था।

Uttrakhand : CM धामी ने की राजस्व प्राप्ति स्थिति की समीक्षा

राजू पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य गवाह उमेश पाल और गनर संदीप की हत्या में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की क्रेटा कार माफ‍िया अतीक अहमद के फाइनेंसर और बेहद करीबी माने जाने वाले Eat On Biryani के माल‍िक नफीस की न‍िकली है। कुछ द‍िन पहले ही नफीस ने इस कार को निसार अहमद की बीवी रुखसार अहमद के नाम पर रजिस्टर्ड कराया था।

हत्याकांउ (Umesh Pal Murder) के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को अतीक के घर के पीछे वाली गली से बरामद कर लिया था। हत्‍या से पूर्व धूमनगंज में उमेश पाल के घर के आसपास की रेकी करने के ल‍िए भी इसी कार का प्रयोग क‍िया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जांच में सामने आया कि कार में गलत नंबर प्लेट लगाई गई थी, लेकिन चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर आरटीओ से जानकारी मांगी गई तो निसार की बीवी रुखसार के नाम पंजीकृत पाई गई। वहीं पुलिस का कहना है छानबीन में यह पता चला है कि निसार ने नफीस अहमद से एक साल पहले कार को खरीदा था।

Swachh Sujal Shakti Samman 2023 : के लिए चयनित दो महिला सरपंचों को CM ने दी बधाई 

Uttrakhand : CM धामी ने की राजस्व प्राप्ति स्थिति की समीक्षा

0

देहरादून: Uttrakhand  विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास किये जाएं। विभिन्न विभागों एवं राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए। जिन विभागों का लक्ष्य के हिसाब से राजस्व प्राप्ति कम है, इसके कारणों का गहनता से अध्ययन किया जाए, जहां पॉलिसी में सुधार की आवश्यकता है, वो करवाई जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।

Swachh Sujal Shakti Samman 2023 : के लिए चयनित दो महिला सरपंचों को CM ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों (Uttrakhand) को निर्देश दिये कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सबंध में बैठक की जायेगी। जिसमें सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी पूरी योजना बतायेंगे। जिन विभागों का अभी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम है, मुख्यमंत्री ने उन विभागों के सचिवों को निर्देश दिये कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसको अधिक से अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ऊर्जा, खनन एवं वन विभाग में राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए विभागों को विशेष प्रयासों की जरूरत है। विभागीय सचिव राजस्व बढ़ाने के लिए इसकी नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्राप्ति (Uttrakhand) को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा। ऑनलाईन व्यवस्थाओं से जहां सबको कार्य करने में सुविधा होती है, वहीं सिस्टम पारदर्शी भी होता है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में कठिनाई आ रही है, इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सचिवों को ही रास्ता निकालना है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जब पूरा विश्लेषण होता है तो उसका समाधान अवश्य निकलता है।

बैठक में जानकारी दी गई कि राजस्व प्राप्ति के मुख्य स्रोत में एसजीएसटी, नोन-जीएसटी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन फीस,परिवहन, स्टेट एक्साइज ड्यूटी में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की स्थिति अच्छी है। ऊर्जा, वन एवं खनन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में और प्रयासों की जरूरत है।

बैठक में वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री दिलीप जावलकर, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एच.सी. सेमवाल, श्री बृजेश कुमार संत, प्रमुख वन संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंघल, अपर सचिव गण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

CM DHAMI

Shivamogga Airport : पीएम मोदी ने किया शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

Swachh Sujal Shakti Samman 2023 : के लिए चयनित दो महिला सरपंचों को CM ने दी बधाई 

0
देहरादून: Swachh Sujal Shakti Samman 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले की सुश्री कविता देवी तथा देहरादून जिले की सुश्री निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है- CM

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है। यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने तथा गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवो के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड में महिला ग्राम प्रधान, महिला सरपंच, महिला स्वच्छाग्रही, महिला स्वयं सहायता समूह, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनें धरातल स्तर पर अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबन्धन के माध्यम से राज्य के विकास में असाधारण योगदान दे रही हैं।

04 मार्च से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान (Swachh Sujal Shakti Samman 2023) के तहत 04 मार्च से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष उत्तराखण्ड की दो महिलाओं का चयन भी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए हुआ है। 04 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इन्हें सम्मानित करेंगे। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जनपद बागेश्वर से सरपंच सुश्री कविता देवी तथा देहरादून जिले से सरपंच सुश्री निकिता चौहान को अपने गांवो को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य तथा असाधारण योगदान देने हेतु स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है।

Shivamogga Airport : पीएम मोदी ने किया शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

0

Shivamogga Airport : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। शिवमोगा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया। वहीं पीएम ने मंच पर मौजूद कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

CM Dhami on Paper Leak : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का बड़ा बयान

कर्नाटक में विकास से जुड़े हजारों-करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण (Shivamogga Airport Inaugurated)

पीएम मोदी ने कहा, ” आज शिवमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है, यह बहुत ही भव्य और सुंदर है। यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है बल्कि इस क्षेत्र के जवानों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है। आगे पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों-करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मिला है। ”

‘गाड़ी हो या सरकार, डबल इंजन से स्पीड कई गुना बढ़ जाती है’

कोई गाड़ी हो या सरकार… डबल इंजन लगता है तो उसकी स्पीड कई गुना बढ़ जाती है। पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों तक ही सीमित रहती थी लेकिन हमारी सरकार विकास को कर्नाटक के गांवों तक… टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुँचाने का काम कर रही है।

‘दुनिया में बज रहा भारत के एविएशन सेक्टर का डंका’ (Shivamogga Airport)

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के राज में ‘एअर इंडिया‘ की पहचान घोटालों के लिए होती थी। घाटे वाले बिजनेस मॉडल के रूप में होती थी लेकिन आज ‘एअर इंडिया’ भारत के नए सामर्थ्य के रूप में विश्व में नई ऊंचाई, नई उड़ान भर रहा है। आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ वाले विमान में सफर करेंगे।

पीएम ने कहा, “छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं। आज देश के अनेक छोटे शहरों के पास आधुनिक हवाई अड्डे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि भाजपा सरकार के काम करने की रफ़्तार क्या है।” अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर इस पूरे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाने जा रहा है।

‘माताओं-बहनों के लिए सरकार का नल से जल अभियान’

पीएम मोदी ने नल से जल अभियानकी विशेषता बताते हुए कहा. “आज शिवमोगा और इस क्षेत्र की माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए भी एक बड़ा अभियान चल रहा है। ये अभियान है ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने का। बीजेपी की सरकार गांव-गरीब और किसान की सरकार है, बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है। बीजेपी की सरकार माताओं-बहनों के स्वाभिमान, माताओं-बहनों के लिए अवसर और माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के रास्ते पर चलने वाली सरकार है।”

पीएम इसके बाद बेक्लागवी जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

पीएम-किसान के तहत लाभार्थियों को जारी करेंगे 13वीं किस्त

भारतीय रेलवे और जल जीवन मिशन के संयोजन में पीएम-किसान की 13वीं किस्त की बहुप्रतीक्षित किस्त कर्नाटक के बेलगावी में जारी की जाएगी। रविवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 13वीं किस्त जारी करेंगे, इस किस्त के तहत किसानों को 2000 रुपये मिलेंगे। योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे 16,800 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव, मनोज आहूजा उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों सहित एक लाख से अधिक लोगों की प्रभावशाली उपस्थिति का अनुमान है। योजना के तहत 11वीं और 12वीं किस्त पिछले साल मई और अक्तूबर में दी गई थी।

Patna Violence : पटना में फिर सुलगी आग, हालात पर काबू पाने में प्रशासन नाकाम

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors