Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 106

CM Dhami on Paper Leak : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का बड़ा बयान

0

देहरादून : Uttarakhand Paper Leak  उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पेपर लीक प्रकरण पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्‍होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष चाहता है छात्र प्रदर्शन करें। आगे मुख्‍यमंत्री ने कहा विपक्ष छात्रों को गुमराह कर रहा है। वह चाहता है कि छात्र पढ़ाई न करें। छात्र किसी के बरगलाने में न आएं। पेपर न होने से छात्रों को दिक्‍कत आएगी। साथ ही सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद हम सीबीआइ जांच भी कराएंगे।

Patna Violence : पटना में फिर सुलगी आग, हालात पर काबू पाने में प्रशासन नाकाम

त्रिवेंद्र ने कहा पुलिस बताए इसके इशारे पर युवाओं पर हुआ लाठीचार्ज (CM Dhami on Paper Leak)

वहीं बागेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए था। पुलिस की कार्रवाई ठीक नहीं रही। पुलिस बताए कि उसने यह किसके इशारे पर किया है। वह युवाओं से माफी मांग रहे हैं। प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कौन सीएम नहीं बनना चाहता है।

भाजपा कार्यालय मंडलसेरा पर पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि नगर पंचायत, नगर पालिका और लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी लगन के साथ काम करना है। केंद्र और राज्य सरकार के विकास को लोगों को बताना है। लोक सभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के भ्रमण (CM Dhami on Paper Leak) पर हैं। कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। पूर्व में भी वह पूरे प्रदेश का भ्रमण कर चुके हैं। उत्तराखंड का विकास करना ही पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं पर लाठी चार्ज के सवाल पर कहा कि युवाओं के साथ गलत हुआ है। वह उसके लिए माफी मांग रहे हैं। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से पुलिस पर निशाना साधा। कहा की पुलिस बताए किसके निर्देश पर युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया।

एक सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि अधिकारी सरकार की लगाम में हैं। विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें दुबरा सीएम बनने की बात पर कहा कि कौन सीएम नहीं बनना चाहता है। नेतृत्व परिर्वतन पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

Maharastra Political Crisis : उद्धव पहुंचे शिवसेना भवन, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

Patna Violence : पटना में फिर सुलगी आग, हालात पर काबू पाने में प्रशासन नाकाम

0

पटना। Patna Violence  सोमवार को एक बार फिर से पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में तनाव भड़क गया है। रविवार को दर्जनों राउंड फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद उपद्रवियों ने सोमवार सुबह फिर विवाह घर में आग लगा दी। साथ ही आक्रोशित भीड़ ने एक मीडियाकर्मी को भी पीटा और उसका कैमरा तोड़ दिया। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस बल को भी खदेड़ दिया। पुलिस पूरी तरह से हालात पर काबू पाने में नाकाम साबित होती दिख रही है। उपद्रवियों पर काबू पाने के दौरान एक एएसआई भी जख्मी हो गया है। वहीं कुछ घरों में लूटपाट की बात भी सामने आ रही है।

Maharastra Political Crisis : उद्धव पहुंचे शिवसेना भवन, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

अब तक आठ लोग गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने सोमवार को पुलिस पर फिर से पथराव किया है। मुख्य आरोपित सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (Patna Violence)

बता दें कि नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में रविवार को दो पक्षों में टकराव की शुरुआत दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। दोनों पक्षों के घर आसपास हैं। पुलिस की मानें तो जेठुली गांव के बिट्टू कुमार, उमेश राय व बच्चा राय के बीच गंगा घाट के किनारे ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष (उमेश राय) के लोग लाठी-डंडा और हथियार से लैस होकर पहुंच गए और पहले पक्ष (बिट्टू कुमार) के लोगों पर फायरिंग कर दी।

दर्जनों राउंड फायरिंग में दो की मौत, तीन गंभीर

फायरिंग में पांच लोगों को गोली लग गई। इसके बाद दूसरे पक्ष से भी लोग हथियार लेकर जुट गए। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मीणा देवी पति उमेश राय के घर और पास में अवस्थित विवाह घर को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य मकान को भी जलाने का प्रयास किया गया। एक गाड़ी को भी आग लगा दी गई।

भीड़ ने आरोपित पक्ष के घर और विवाह घर में लगाई आग

आगजनी के दौरान विवाह घर में आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे थे। पुलिस ने काफी मशक्कतके बाद सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों पक्ष के लोगों का दुस्साहस ऐसा कि फायरिंग और आगजनी के बाद पुलिस पर ही पथराव करते रहे। इस दौरान जेठुली गांव से गुजरने वाला फतुहा पटना स्टेट मार्ग करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा। मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहा।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

घटना की सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस लाइन से अतिरिक्त सौ जवानों को गांव में भेजा गया। पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। बावजूद इसके सोमवार को फिर से हिंसा भड़क गई। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है।

Mahashivratri : मुख्यमंत्री ने किए श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर शिव के दर्शन

Maharastra Political Crisis : उद्धव पहुंचे शिवसेना भवन, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

0

मुंबई। Maharastra Political Crisis  सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शिवसेना का नाम और चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को देने के बाद गरमा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेना भवन को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे में तकरार शुरू हो गया है। वहीं दोनों गुट शिवसेना भवन पर अपना दावा कर रहे हैं।

Mahashivratri : मुख्यमंत्री ने किए श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर शिव के दर्शन

उद्धव ठाकरे पहुंचे शिवसेना भवन

अपने समर्थकों द्वारा नारेबाजी और जयकारों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में शिवसेना भवन पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे अपने गुट के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

शिवसेना भवन हमारे लिए मंदिर (Maharastra Political Crisis)

इसी बीच, एकनाथ शिंदे गुट के नेता सदा सर्वंकर ने कहा है कि हम किसी संपत्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिवसेना भवन हमारे लिए एक मंदिर है। हमारे लिए (पार्टी की) हर शाखा एक मंदिर है।

ठाकरे गुट को लगा दोहरा झटका

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ठाकरे गुट को आज दोहरा झटका मिला। विधानसभा में स्थिति शिवसेना के दफ्तर को भी शिंदे गुट के हवाले कर दिया गया। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न धनुष बाण शिंदे गुट को दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया शिंदे गुट साथ ही समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर इसकी मांग की थी।

चुनाव आयोग के फैसले से भड़का ठाकरे गुट

चुनाव आयोग ने 17 फरवरी को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न धनुष-बाण देने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद से ही ठाकरे गुट के नेता भड़के हुए हैं वे शिंदे गुट पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने 2000 करोड़ में शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न देने का सौदा किया है।

Mayor chunav 2023 : दिल्ली को 22 फरवरी को मिलेगा मेयर

Mahashivratri : मुख्यमंत्री ने किए श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर शिव के दर्शन

0
देहरादून: Mahashivratri  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। शिवरात्रि के  पावन (Mahashivratri) अवसर पर भगवान शिव की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुखशान्ति समृद्धि एवं खुशहाली की कांमना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों  को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुर्ननिर्माण का भूमि पूजन करने का शौभाग्य जो मुझे देवभूमि के मुख्य सेवक के रूप में आज प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सप्त ऋषियों ने जहाँ तपस्या की, ऐसा पवित्र व आस्था के इस केन्द्र पर कोई किसी के बुलाने से नहीं आता, यह महादेव का ही आशिर्वाद ही है कि मैं यहाँ पंहुचा हूँ। *उन्होंने कहा कि सपतेश्वर प्राचीन मंदिर की स्थापना करने वाले बाबा भैरव गिरि ने जो स्वप्न देखा था आज वह स्वप्न मंदिर के भव्य व दिव्य पुर्ननिर्माण के रूप में पूर्ण होने जा रहा है,भविष्य में भी यहाँ के लिए अनेक  योजनाएं सरकार बना रही है, जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को अवश्य मिलेगा।
उन्होंने अवगत कराया कि सरकार द्वारा सपतेश्वर (Mahashivratri) के लिए 7 किमी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा उसके पूर्ण होने से निश्चित रूप यह स्थान स्वयं में जो भव्यता और दिव्यता से भरा है विकास की ओर आगे बढ़ेगा*। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है और दुनिया भर के देश हमारी प्राचीन संस्कृति और उसके परम वैभव से परिचित हो रहे हैं।   उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ने कभी भी “स्व“ अर्थात स्वयं की बात नहीं की, इसने सदा “सर्व“ अर्थात सभी की बात की है, यही हमारी विशेषता है, तभी तो हमारे यहां ’“सर्वे भवन्तु सुखिनः“’ बोला जाता है। यही कारण है कि हजारों वर्षों के पश्चात भी विश्व हमारी आस्थाओं, संस्कृति और मान्यताओं के सामने नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म मार्ग से विचलित न हों और जो हमारे सनातन संस्कृति है उस सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए, उसको बचाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना पुनः जागृत हुई है वहीं हमारी प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्वार के लिए कृत संकप्लिप, प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को महादेव की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि *गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड (Mahashivratri)  पुकारा जाता है वहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को कैलाश मानसरोवर की भूमि मानते हुए मानसखंड कहा जाता है। यही कारण है कि केदारखंड के मंदिरों को विकसित करने के साथ ही हम मानसखंड कॉरिडोर को भी विकसित करने कि दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके अंतर्गत कुमांऊ के गोलज्यू मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, गुरूगोरखनाथ, मॉ पूर्णागिरि, देवीधुरा, कैंचीधाम, बाल सुंदरी समेत अनेक मंदिरों को प्रथम चरण लिया है और दूसरे चरण में अन्य मंदिरों को लिया जायेगा*। इसके लिए हम महायोजना तैयार कर रहे है और उसी अनुसार कार्य कर रहे है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि *मानसखंड कॉरिडोर पर आधारित हमारी झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम पुरुष्कार मिला*।
उन्होंने कहा कि चंपावत जिले (Mahashivratri)  के विकास हेतु वह कृत संकल्पित हैं इसी उद्देश्य से  जिला मुख्यालय एवं टनकपुर में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सी.एम. कैंप कार्यालय भी खोला है। सरकार *चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए लगातार मिशन मोड़ में कार्य कर रही हैं*। जल्द ही इसी माह चम्पावत में विकास कार्यां को लेकर एक बैठक प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि सिप्टी वॉटर फॉल का सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। चंपावत के साथ साथ पूरे प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि *चम्पावत जिले के विकास हेतु अभी तक कुल 95 घोषणाएं की जिसमें जिसमें 45 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है और शेष घोषणाओं पर कार्य किया जा रहा है*। *टकनपुर में बनने वाले आईएसबीटी बस अडडे हेतु 58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गयी है
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास हेतु विभिन्न  घोषणाएं भी की जिसमें *श्यामलाताल झील में पूरे राज्य के अन्दर चल रही 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत पर्यटन संस्थाओं के लिए बनी डीपीआर को जल्द ही स्वीकृति प्रदान करने किए जाने की घोषणा।
बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा
जिला मुख्यालय में स्थित गोरलचोड़ मैदान को स्टेडियम का स्वरूप दिया जायेगा,इसके लिए विस्तृत डीपीआर बनायी जायेगी ।
टनकपुर स्थित साहसिक खेल केंद्र को संचालित करते हुए ऐरो स्पोटर्स गतिविधियों एवं आधारभूत ढांचा तैयार किया जायेगा।
सप्तेश्वर महादेव मंदिर (Mahashivratri) के पूरे स्थान का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा और यहा के स्नान घाट एवं अन्तिम संस्कार के स्थान का पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री बीएडीपी योजनान्तर्गत पौराणिक लधौन धूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
सिप्टि पंपिंग योजना को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत लागत रुपए 81.97 लाख के पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरण,  स्वीकृत लागत रुपए 89.41 लाख के पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरण, स्वीकृत लागत रुपए 61.35 लाख के पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण तथा स्वीकृत लागत रुपए 78.20 लाख के सिप्टी वाटरफाल का सौंदर्यीकरण एवं ट्रैक रूट का विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर में आयोजित होली गायन,झोड़ा गीत कार्यक्रम में भी सामिल होकर गायन किया।
इस अवसर पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिलवाल, सुभाष बगोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, अध्यक्ष भाजयूमो गौरव पांडे, श्याम नारायण पांडे, जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा,विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया।

Mayor chunav 2023 : दिल्ली को 22 फरवरी को मिलेगा मेयर

0

नई दिल्ली। Mayor chunav 2023  22 फरवरी को राजधानी दिल्ली को महापौर मिल जाएगा। उपराज्यपाल ने निगम की बैठक के लिए 22 फरवरी की तारीख पर मुहर लगा दी है। वहीं दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार ने इसी तारीख को मेयर और उपमहापौर का चुनाव कराने के लिए 22 फरवरी का प्रस्ताव भेजा था।

Bihar Politics : नीतीश कुमार की कांग्रेस से अपील, बोले-साथ लड़ें तो भाजपा 100 सीटों से नीचे

साथ ही शुक्रवार को मेयर के चुनाव और MCD की पहली बैठक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह नोटिस 24 घंटे के भीतर ही जारी किया जाए। बता दें कि इस नोटिस में तारीख का उल्लेख करना भी जरूरी है, जिस दिन मेयर पद का चुनाव होना है।

 बीजेपी पर केजरीवाल ने साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि SC का आदेश जनतंत्र की जीत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करते हुए ट्वीट में लिखा कि ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा। साथ ही केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला भी किया है। केजरीवाल ने कहा कि अब ये साबित हो गया है कि LG और BJP मिलकर आये दिन दिल्ली में गैरकानूनी और असंवैधानिक आदेश पारित करते हैं।

Tamil Nadu : मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Bihar Politics : नीतीश कुमार की कांग्रेस से अपील, बोले-साथ लड़ें तो भाजपा 100 सीटों से नीचे

0

पटना। Bihar Politics :  शनिवार को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में सीपीआइ एमएल का महाधिवेशन हो रहा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस से बड़ी अपील की है। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर हमलोग साथ मिलकर लड़ते हैं तो भाजपा को 100 सीटों पर समेट देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग (कांग्रेस) जल्द फैसला लें। यदि मेरा सुझाव लेते हैं और एक साथ लड़ते हैं, तो बीजेपी 100 सीटों से नीचे चले जाएंगी, लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं लेते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा।

Tamil Nadu : मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई को भुलाने और नया इतिहास रचने की कोशिश हो रही है। आजादी की लड़ाई में सबका योगदान है।

तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को सलाह दे डाली

वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी लगे हाथ कांग्रेस को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि क्षेत्रीय दल को ड्राइविंग सीट पर बिठाए। जहां सीधी टक्कर है, वहां कांग्रेस खुद लड़े। हमलोग साथ होंगे।

इसके साथ ही तेजस्वी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज देश का माहौल और हालात ऐसे हैं कि बीजेपी के खिलाफ बोलोगे तो छापा पड़ेंगे, चरित्रहनन होगा या जेल भेज दिया जाएगा। इसके उलटा बीजेपी के साथ रहे तो हरिश्चंद्र कहलाएंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि आप पर कितना भी दाग ​​हो, अगर आप बीजेपी के साथ हैं, तो वह वाशिंग मशीन के अंदर साफ हो जाएगा। आप सभी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं।

महाधिवेशन में मौजूद सलमान खुर्शीद ने नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब गुजरात मॉडल की बात नहीं होती है। अब नीतीश मॉडल की बात होती है, यानी बिहार की बात होती है।

Maha shivratri 2023 : घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Tamil Nadu : मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

0

मदुरै। Tamil Nadu : शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु के मदुरै पहुंची। कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होगी, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मदुरै हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया।

Maha shivratri 2023 : घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने जताई खुशी

तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जताई। तमिलनाडु राजभवन ने ट्वीटर पर लिखा, ‘तमिलनाडु के लोगों और राज्यपाल रवि की ओर से, संतों की इस आध्यात्मिक भूमि की अपनी पहली यात्रा पर हमारे माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हैं।’

78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी साथ ही 19 फरवरी को, वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी। राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मदुरै की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से, राष्ट्रपति मुर्मू भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन करने के लिए मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी जाएंगी।

सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इतजाम (Tamil Nadu)

राष्ट्रपति की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है । राष्ट्रपति के दौरे से पहले, उनकी सुरक्षा टीम ने 16 फरवरी को मदुरै में व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सूत्रों ने कहा कि जिला कलेक्टर ने मंदिर के अंदर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक भी की।

सूत्रों के अनुसार मदुरै जिले में 17 और 18 फरवरी को ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति, मंदिर में स्वामी दर्शन संपन्न करने के बाद अन्नदान कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुरक्षा टीम मदुरै के होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा भी जुटा रही है। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा जांच भी तेज कर दी गई है।

Delhi Mayor Election : 24 घंटों में महापौर चुनने के लिए जारी किए जाए आदेश

Maha shivratri 2023 : घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

0

रुद्रप्रयाग : Mahashivratri 2023  आज शिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। 25 अप्रैल 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शनिवार को कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई।

Delhi Mayor Election : 24 घंटों में महापौर चुनने के लिए जारी किए जाए आदेश

22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा (Maha shivratri 2023)

चार धामों में गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद यहां भी यात्रा की तैयारियां तेज हो जाएंगी। हर साल की तरह शिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है।

बाबा केदार का शृंगार कर महाभिषेक किया गया

शिवरात्रि पर्व पर शनिवार सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार का शृंगार कर महाभिषेक किया गया। इसके बाद वेदपाठी, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग व मुख्य पुजारी के साथ ही हक-हकूकधारी, प्रशासन व तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में पंचांग गणना के बाद सुबह 9:30 बजे कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त निकाला गया।

साथ ही उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ रवाना होने की तिथि भी घोषित होगी।

आनलाइन पंजीकरण की बाध्यता समाप्त हो वहीं होटल एसोसिएशन उत्‍तरकाशी ने चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त करने की वकालत की। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला को भी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

गंगोरी में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने उत्तरकाशी में पर्यटन को बढ़ाने के लिए, होटल व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी ने प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए हर संभव मदद, होटलों के पंजीकरण व्यवस्था के लिए कैंप लगाने की बात कही।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूड़ा ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या को निर्धारित करना गलत है। इसका असर सीधे होटल व्यवसाय पर पड़ेगा। चारधाम यात्रा पूर्व की भांति आफलाइन पंजीकरण, बायोमेट्रिक पंजीकरण व्यवस्था के आधार पर संचालित की जाए।

शैलेंद्र मटूड़ा ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यथावत रखने, मरीन ड्राइव निर्माण, कलेक्ट्रेट में कार पार्किंग निर्माण, दयारा बुग्याल व वरुणावत में रोपवे, जदूंग को इनर लाइन से मुक्त कर पर्यटकों के लिए खोलने की मांग की।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अजय पुरी, सचिव सुभाष कुमाईं, उपाध्यक्ष प्रकाश भद्री, धीरज सेमवाल, कोषाध्यक्ष बिन्देश कुड़ियाल, सहसचिव शंकर दयाल पंत, जनसंपर्क प्रभारी सुरेश राणा, मीडिया प्रभारी गोपीनाथ रावत, अशोक सेमवाल, खुशाल नेगी, रमेश पैन्यूली, दीपेंद्र पंवार, राजेन्द्र पंवार, विशेष जगूड़ी, प्रमोद राणा, अंकित उप्पल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल आदि मौजूद थे।

Mahashivratri 2023 : हरिद्वार में शिवभक्तों और कांवड़ियों की धूम

Delhi Mayor Election : 24 घंटों में महापौर चुनने के लिए जारी किए जाए आदेश

0

नई दिल्ली। Delhi Mayor Election  दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेयर के चुनाव और MCD की पहली बैठक के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह नोटिस 24 घंटे के भीतर ही जारी किया जाए। बता दें कि इस नोटिस में तारीख का उल्लेख करना भी जरूरी है, जिस दिन मेयर पद का चुनाव होना है।

Mahashivratri 2023 : हरिद्वार में शिवभक्तों और कांवड़ियों की धूम

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि SC का आदेश जनतंत्र की जीत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करते हुए ट्वीट में लिखा कि ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा। साथ ही केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला भी किया है। केजरीवाल ने कहा कि अब ये साबित हो गया है कि LG और BJP मिलकर आये दिन दिल्ली में गैरकानूनी और असंवैधानिक आदेश पारित करते हैं। SC का आदेश जनतंत्र की जीत। SC का बहुत बहुत शुक्रिया। ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा।

शैली ओबेरॉय ने दायर की थी याचिका (Delhi Mayor Election)

दिल्ली मेयर चुनाव में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि MCD मेयर चुवाव में मनोनीत पार्षद वोट नहीं कर सकते हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला सुना दिया था कि मनोनित सदस्य वोट नहीं डाल पाएंगे।

Turkey-Syria earthquake : सफल ऑपरेशन के बाद भारत लौटी NDRF की टीम

Mahashivratri 2023 : हरिद्वार में शिवभक्तों और कांवड़ियों की धूम

0

देहरादून: Mahashivratri 2023  शनिवार को महादेव की उपासना व साधना का पर्व शिवरात्रि मनाया जाएगा। उत्‍तराखंड में मंदिरों को फूलों व रंग विरंगी लाइटों से सजाने को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु पूरा दिन जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक व रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सेवादार तैनात रहेंगे।

Turkey-Syria earthquake : सफल ऑपरेशन के बाद भारत लौटी NDRF की टीम

हरिद्वार के हरकी पैड़ी सहित अन्‍य गंगा घाटों पर जल भरने आए कांवड़ियों की शुक्रवार को भारी भीड़ पहुंची। हर-हर गंगे और जय भोले नाथ के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की परंपरा अनुसार शारदीय कांवड़ में भी शिवभक्त कावड़ यात्री हरिद्वार हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने अपने निर्दिष्ट गंतव्य स्थानों पर शिवालय में शिव जलाभिषेक को जाते हैं। पवन यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल जाते हैं । इस दौरान खड़ी कांवड़ दौड़ती कांवड़ और दंडवत कांवड़ के रूप में वह गंगाजल हरिद्वार से लेकर जाते हैं।

मध्यरात्रि से भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेंगे दून के शिवालय

देप्रथम पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार शाम 6: 41 से शुरू होगा। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारी जोरों पर हैं।

इधर, ज्योतिषाचार्य डा सुशांत राज के मुताबिक कई श्रद्धालु 18 अथवा 19 के दिन शिवरात्रि मनाने को लेकर असमंजस में हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार रात आठ बजकर तीन मिनट से रविवार शाम चार बजकर 19 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में होगी है, ऐसे में शनिवार को मनाई जाएगी।

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर (Mahashivratri 2023) में 2100 दीये के साथ रंगोली सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आज 2100 दीयों की रंगोली में भोलेनाथ व शिवलिंग व प्रतिमा स्वरूप दर्शन होंगे। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मध्य रात्रि से हरिद्वार से लाए गंगाजल व अन्य सामग्रियों से महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक होगा।

तोरण द्वार व रंग विरंगी लाइटों से सजाया गया टपकेश्वर गढ़ी कैंट स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में कल शिवरात्रि पर 11 हजार लीटर दूध, फल मिठाई का विशेष भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर को तोरण द्वार व रंग विरंगी लाइटों से सजाया गया है।

पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की बैठक मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी के सानिध्य में बैठक हुई। जिसमें टपकेश्वर व जंगमेश्वर में शिवरात्रि पर चर्चा हुई। मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि मध्यरात्रि में टपकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के बाद भोग लगेगा।

इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग लाइन, दिव्यांग व बुजुर्ग लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी विनय शर्मा आदि रहे।

नीलकंठ मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा

ऋषिकेश में स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ मेले को लेकर जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के तहत पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। पूरे क्षेत्र में करीब 120 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सहित दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।

आगामी शिवरात्रि मेले (Mahashivratri 2023) की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला पर समस्त फोर्स को ब्रीफिंग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल ने बताया कि शिवरात्रि कांवड़ मेला के संबंध में संपूर्ण क्षेत्र को तीन जोन तथा छह सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टर में निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

मेले के लिए कुल पांच निरीक्षक, चार थानाध्यक्ष, 30 उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल, 60 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ यूनिट, जल पुलिस, फायर सर्विस को तैनात किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के लिए सादा वस्त्रों में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था के अंतर्गत नीलकंठ महादेव मंदिर जाने के लिए पशुलोक बैराज-गरुड़ चट्टी-नीलकंठ मंदिर मार्ग को निर्धारित किया गया है। मंदिर से वापसी में निकासी के लिए नीलकंठ-गरुड़ चट्टी-तपोवन मार्ग निश्चित किया गया। 17 से 19 फरवरी तक संपूर्ण क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैदल मार्ग पर रात्रि के समय यात्रियों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।

वाहनों को अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। साथ ही नीलकंठ में पार्किंग फुल होने की दशा में वाहनों को पीपल कोटी दिउली मार्ग पर डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई, ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Billionaire George Soros : की PM मोदी पर टिप्पणी से भड़की BJP

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors