Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 108

Jharkhand : पलामू में धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी, धारा 144 लागू

0

जासं। Jharkhand  महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हो गई। देखते ही देखते धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें लगभग दर्जनाधिक लोग घायल हुए हैं। दो बाइक एवं एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। साथ ही कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

Uttarakhand Cooperative Department : की पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

पलामू के पांकी में महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई झड़प में इलाके में तनाव का माहौल है। वही राज्य में स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही पुलिस के भारी बल की तैनाती की गई है।

धारा 144 लागू (Jharkhand)

इस घटना के बाद पांकी में तनाव का माहौल है। डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं और काफी हद तक इसे नियंत्रण में कर भी लिया गया है। इलाके में 144 लागू कर दिया गया है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पांकी में हिंसक दंगे हो चुके हैं।

kanpur fire incident : कानपुर अग्निकांड का मामला गरमाया, 23 घंटे बाद उठाया गया शव

Uttarakhand Cooperative Department : की पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

0

देहरादून: Uttarakhand Cooperative Department  राज्य के पर्वतीय जनपदों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का आम जन अधिक से अधिक फायदा ले सकें, इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जाय कि एक जैसी प्रकृति की योजनाओं के तहत लोगों को संबंधित विभागों की योजना का लाभ उठाने के लिए मिश्रित लोन लेने की सुविधा मिल सके। सहकारी बैंकों द्वारा एनपीए को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएं। बैंकों को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने की दिशा में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में और प्रयासों की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में  उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंकों की बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

kanpur fire incident : कानपुर अग्निकांड का मामला गरमाया, 23 घंटे बाद उठाया गया शव

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए  राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। कलस्टर आधारित अप्रोच पर अधिक ध्यान दिया जाए। पर्वतीय जनपदों में सहकारिता आधारित कार्यों को तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य में मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाय। आम जन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, सहकारी बैंकों के माध्यम से  लोन की प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।

सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं (Uttarakhand Cooperative Department) की आम जन को गोष्ठियों एवं कैम्प के माध्यम से जानकारी दी जाय। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले 5 सालों में राज्य के सहकारी बैंकों में एनपीए में तेजी से कमी की गई है। 5 साल पहले एनपीए लगभग 20 प्रतिशत था, जो अब घटकर 3.81 प्रतिशत है। सहकारी बैंकों के माध्यम से मोबाईल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सभी पैक्स का कंप्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सहकारी बैंकों में आईबीपीएस के माध्यम से भर्तियां की जा रही हैं।

बैठक में सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, श्री बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, अपर निबंधक सहकारिता श्रीमती ईरा उप्रेती, एमडी सहकारिता श्री नीरज बेलवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Delhi Murder : एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, ढाबे के फ्रिज में छुपाया शव

kanpur fire incident : कानपुर अग्निकांड का मामला गरमाया, 23 घंटे बाद उठाया गया शव

0

कानपुर : kanpur fire incident  रूरा के मड़ौली गांव में कब्जा हटाने के दौरान मां बेटी की जिंदा जलने के मामले में घटना के करीब 23 घंटे के बाद शव उठाया जा सका है। स्वजन की मांग थी कि मुख्यमंत्री को गांव बुलाया जाए व जो आरोपित मुकदमे में नामजद किए जाएं उनकी गिरफ्तारी हो, तभी शव उठने दिया जाएगा। काफी मान मनौव्वल और लेखपाल तथा एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के बाद गांव वाले शव हटाए जाने के लिए राजी हुए।

Delhi Murder : एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, ढाबे के फ्रिज में छुपाया शव

इस शर्त पर तैयार हुआ पीड़ित परिवार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से पूरे परिवार की बातचीत के बाद परिवार इस शर्त पर राजीव हुआ कि उनको मुख्यमंत्री से 1 सप्ताह के अंदर भेंट कराई जाएगी शासन स्तर से एक-एक करोड़ की राहत दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार के समर्थन में बजरंग दल, विहिप, कांग्रेस, भीम आर्मी समेत कई संगठन आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अधिकारियों से बात की है, किसी भी दोषी को हम बख्शेंगे नहीं। प्रशासनिक अधिकारी हों या पुलिस के अधिकारी हों, कानपुर में झुग्गी झोपड़ी पर जाकर जिन लोगों ने ऐसा काम किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट आज मिल जाएगी।

लेखपाल और एसडीएम हिरासत में (kanpur fire incident)

दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। किसी जगह रखा गया है अधिकारी अभी बता नहीं रहे हैं। मामले को गरमाते देख गांव जाने वाले सभी रास्ते को पुलिस ने रोक दिया है। किसी भी नेता या बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश से पहले भरपूर चेकिंग का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि आम आदमी को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है।

कांग्रेस के नेताओं को रोका गया

कानपुर देहात घटना स्थल पर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उन्नाव के सोहरामऊ थाने में रोका गया है, कानपुर के रेल बाजार में कांग्रेसी नेता राजेश सिंह के घर से जिला अध्यक्ष कानपुर, प्रदेश सचिव वा अन्य एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता कानपुर देहात के लिए कुछ देर में रवाना होंगे।

सपा विधायक को पुलिस ने पकड़ा

दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव कानपुर देहात में हुई घटना मामले में कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। इंडियन आयल चौकी समीप हाईवे पर उन्हें पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कहासुनी के दौरान वह सड़क पर ही बैठ गए। मामला तूल पकड़ता इससे पहले उन्हें हिरासत में लिया गया। वहीं कार्याकर्ता भी जुटने शुरू हो गए है।

परिवार घर में था लेकिन सूचित किए बना निर्माण गिराने लगे

दिवंगत प्रमिला के बेटे शिवम दीक्षित तहरीर में लिखा कि इस जमीन पर हमारे बाबा निवास करते थे। 14 जनवरी को मैथा एसडीएम, लेखपाल व रूरा एसओ बुलडोजर लेकर बिना किसी सूचना के मकान गिराने आ गए। उस दिन कुछ निर्माण गिराया व 10 से 12 दिन का समय दिया गया कि इसे खुद गिरा लो। इसके बाद हम मवेशी संग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां एडीएम प्रशासन ने सुनवाई नहीं की बल्कि बलवा का मुकदमा लिखवा दिया गया।

इसके बाद सोमवार को यही लोग टीम लेकर आए और विपक्षी अशोक दीक्षित, अनिल दीक्षित, निर्मल, विशाल व बुलडोजर का चालक दीपक सुनियोजित तरीके से आए। परिवार घर में था लेकिन सूचित किए बना निर्माण गिराने लगे। आरोप है कि लेखपाल ने आग लगा दी और एसडीएम ने कहा कि आग लगा दो झोपड़ी में कोई बच न पाए। मुझे भी पीटा गया और एसओ व पुलिसकर्मियों ने आग में फेंकने की कोशिश की। आग से मेरी मां व बहन जलकर मर गईं जबकि पिता झुलस गए।

दिवंगत महिला के बेटे शिवम दीक्षित ने दी घटना की तहरीर

कानपुर देहात में जमीन का कब्जा हटाने गई टीम के सामने मां-बेटी के जिंदा जलकर मरने की घटना पर सपा व कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सपा ने ट्वीट किया कि पुलिस प्रशासन ने कानपुर में बलवंत सिंह की हत्या कर दी थी, अब भी प्रशासन निर्दोषों की मौत का कारण बन रहा।

Pulwama Attack Anniversary : मुख्‍यमंत्री ने बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

Delhi Murder : एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, ढाबे के फ्रिज में छुपाया शव

0

नई दिल्ली। Delhi Murder राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती की हत्या कर उसका शव ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढाबे से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपित का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि यह घटना नजफगढ़ के मितरांव गांव में घटी है।

Pulwama Attack Anniversary : मुख्‍यमंत्री ने बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपित की प्रेमिका थी। कुछ दिनों पहले ही आरोपित गहलोत की किसी और युवती से शादी तय हुई, जिसमें मृतका खलल डाल रही थी।

आफताब ने भी फ्रिज में छुपाया था श्रद्धा का शव

श्रद्धा हत्याकांड (Delhi Murder) के आरोपित आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शवों को काटने से पहले आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था।

Pulwama Attack Anniversary : मुख्‍यमंत्री ने बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

 

Pulwama Attack Anniversary : मुख्‍यमंत्री ने बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

0

देहरादून: Pulwama Attack Anniversary  उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर बलिदानियों को नमन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा पुलवामा आंतकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया। साथ ही आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

BBC IT Raid : बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की तलाशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीरों के बलिदान को किया याद

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश इन वीरों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा। मंगलवार को मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack Anniversary) चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में बलिदान हो गये थे। जिसमें उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। मंत्री ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकी ठिकानों को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था। शहीदों के सम्मान में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो।

कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है। सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Police Station Inauguration : CM ने 6 नए पुलिस थानों एवं 20 चौकियों का किया उद्घाटन

BBC IT Raid : बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की तलाशी

0

नई दिल्ली। BBC IT Raid :  मंगलवार को अधिकारी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी बीबीसी दफ्तर पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। सूत्रों के अनुसार आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। साथ ही बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है।

Police Station Inauguration : CM ने 6 नए पुलिस थानों एवं 20 चौकियों का किया उद्घाटन

कांग्रेस ने तलाशी को बताया अघोषित आपातकाल (BBC IT Raid)

बीबीसी के दफ्तर पर तलाशी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।”

जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस तलाशी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।

बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री पर प्रतिबंध

बता दें कि बीबीसी हाल ही में अपनी विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा था। ये डॉक्युमेंट्री 2002 गुजरात दंगों पर बनाई गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश की कई यूनिवर्सिटियों में इसकी स्क्रीनिंग के लिए बवाल भी हुआ था।

Uttrakhand : मुख्यमंत्री ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

Police Station Inauguration : CM ने 6 नए पुलिस थानों एवं 20 चौकियों का किया उद्घाटन

0

देहरादून: Police Station Inauguration  उत्तराखण्ड में 06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियां खेली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से इनका वर्चुअल उद्घाटन किया गया है।  इन 06 थानों में 661 ग्राम एवं 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। ये क्षेत्र पहले राजस्व पुलिस के अधीन थे, अब इनमें नियमित पुलिस की व्यवस्था की गई है। जिन 06 नये पुलिस थानों (Police Station Inauguration) का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया उनमें पौड़ी में थाना यमकेश्वर, टिहरी में थाना छाम, चमोली में थाना घाट, नैनीताल में थाना खनस्यूॅ एवं अल्मोड़ा में थाना देघाट एवं धौलछीना शामिल हैं। जिन 20 नई चौकियों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया उनमें देहरादून में लाखामण्डल, पौड़ी में बीरोखाल, टिहरी में गजा, काण्डीखाल एवं चमियाला, चमोली में नौटी, नारायणबगड़ एवं उर्गम, रूद्रप्रयाग में चौपता एवं दुर्गाधार, उत्तरकाशी में सांकरी एवं धौंतरी, नैनीताल में औखलकाण्डा, धानाचूली, हेड़ाखाल एवं धारी, अल्मोड़ा में मजखाली, जागेश्वर एवं भौनखाल तथा चम्पावत में बाराकोट शामिल हैं।

Uttrakhand : मुख्यमंत्री ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास एवं व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारने की हमेशा गुंजाइश होती, इस दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस को निरन्तर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की यह भी बड़ी जिम्मेदारी है कि समाज के अच्छे लोगों का उन पर विश्वास बढ़े और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को पुलिस का डर भी हो। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने की पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा। अपने कार्यों के साथ ही हम समाज सेवा के कार्य करते हैं, तो यह हमारे लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान,  एवं सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी उत्तराखण्ड पुलिस को लगातार कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल से पुलिस के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला है। विपरीत परिस्थितियों में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा समाज सेवा के लिए जो कार्य किये गये वह सराहनीय है। हमें आगे भी हर क्षेत्र में इसी मनोयोग से कार्य करना होगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से विधायक राम सिंह कैड़ा, श्री अनिल नौटियाल, श्री भूपाल राम ट्म्टा, श्री महेश जीना, आयुक्त गढ़वाल श्री सुशील कुमार एवं संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं एसएसपी उपस्थित थे।

Uttrakhand : मुख्यमंत्री ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

0
पौड़ी/ देहरादून: Uttrakhand  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को पौड़ी जनपद के विकास भवन सभागार में सभी विभागों के विकास कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को पारदर्शिता, तेजी से और दूरदृष्टिता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से व्यापक विचार-विमर्श करते हुए सबकी भागीदारी से विकास कार्यों के प्रस्ताव निर्मित करने और उन्हें क्रियान्वित करने की बात कही। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को पेयजल योजनाओं की क्षमता और उसकी वस्तुस्थिति को एक बार पुनः चेक करने के निर्देश दिये ताकि आगामी गर्मी में पेयजल की किल्लत न होने पाए। उन्होंने वन विभाग को वन्य जीव हमले में मानव व पशुधन के मुआवजे का भुगतान स्वो मोटो प्रोसेस से करने के निर्देश दिये ताकि संबंधित प्रभावित को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।
मुख्यमंत्री ने पुनः बनाये जा रहे राशन कार्ड को अच्छे तरीके से क्रास वैरिफाई करवाने तथा जो मानक के अनुरूप वास्तव में हकदार हैं उन्हीं के बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल और जिलाधिकारी को सरकार की योजनाओं का लोगों को समुचित लाभ दिलाने, विकास कार्यो को तेज गति से व पारदर्शिता से क्रियान्वित करने तथा सार्वजनिक सेवाओं की जटिलता को आसान बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री (Uttrakhand) ने जनपद की पर्यटन थीम पर आधारित पर्यटन कैलेंडर का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्र हमारे प्रदेश के विकास में कैसे भागीदार बनें, हम इस पर गंभीरता से कार्य कर रहें है। साथ ही युवा, महिला, गरीब, वंचित का किस तरह से अधिक से अधिक भला हो, हम इस को प्राथमिकता में लेकर कार्य कर रहे हैं।
समीक्षा बैठक में जनपद पौड़ी शहर हेतु सीवरेज लाइन, पौड़ी शहर बाइपास, श्रीनगर नगर निगम सीवर विस्तार, जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पंपिग योजना, ट्रैचिंग ग्राउण्ड, तिमली रोड़, लोअर चोपडा, वन ग्रामों में मूलभूम सुविधा विकास और रांसी स्टेडियम के समीप हैलीपैड निर्माण जैसी जनपद (Uttrakhand) की प्रमुख चुनौतियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा लिविंग विद लेपर्ड प्रोग्राम, ट्राइडेन्ट पार्क देवप्रयाग, बिटल्स फैस्टिबल इन ऋषिकेश, पहाड़ी अंजीर (बेडु) इनीशिएटिव, युज ऑफ टेक्नोलॉजी गवर्नेंस एक्शन, बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर कोटद्वार, पैराग्लाइडिंग स्पोर्ट्स स्कूल बिलखेत, माउंटेन म्यूजियम, प्लैनेटेरियम एण्ड बंजी जपिंग, डिस्ट्रिक कलेक्ट्रेट, हैरिटेज बिल्डिंग और गंगा म्यूजियम जैसे इनोवेटिव कार्यो का भी प्रेजेन्टेशन दिया। साथ ही जिला सेक्टर और राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना का प्रेजेन्टेशन भी दिया गया व समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्मिक उपस्थित थे।

CM In Pauri : छात्राओं के साथ “क्यों होता है गाँव से पलायन“ कार्यक्रम में CM ने किया प्रतिभाग

0

पौड़ी/ देहरादून: CM In Pauri   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विकास भवन, पौड़ी में एन०सी०सी० कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गाँव से पलायन“ विषय पर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

lathicharge in dehradun : तीसरे दिन भी धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय है। कई गांव का खाली होना राज्य एवं देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर गांव में रोकने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में लाखों प्रवासी भाई बहन अपने गांव आए। सरकार के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना एक बड़ा अवसर था। कोरोना काल में कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया। आज वही युवा कई अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। सरकारी एवं जनता के बीच आपसी समन्वय एवं सहभागिता से पलायन रुकेगा।

मुख्यमंत्री (CM In Pauri) ने कहा कि लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरित किया जा रहा है। आज महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन गांव से पलायन रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।  हमारा राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इन संभावनाओं को हम प्रयास एवं परिश्रम से खोज सकते हैं, जिससे पलायन रुकेगा एवं लोगों को आर्थिक फायदा भी होगा। उन्होंने कहा हमारे युवा वर्ग को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होना चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (CM In Pauri) ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड“ को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा एन.सी.सी से हमें सेना के जैसा अनुशासन एवं साहस सीखने को मिलता है। एन.सी.सी जवान हर मोर्चे पर अपने तन मन के साथ खड़े रहते हैं। देश के अंदर आने वाले हर संकट में एनसीसी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का समय अमूल्य होता है। हमें अपने विद्यार्थी काल में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। यदि संकल्प लेकर आगे बढ़ा जाए तो सपने जरूर साकार होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश का मान, सम्मान, स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें जी – 20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। हम सभी उत्तराखण्डवासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की दो बैठकें आयोजित होने वाली हैं। जी 20 देशों के साथ अन्य 9 देश एवं 15 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष प. राजेन्द्र अंथवाल, सदस्य पलायन आयोग वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी पौडी डॉ.आशीष चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Aero India Show 2023 : प्रधानमंत्री ने किया एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन

lathicharge in dehradun : तीसरे दिन भी धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवक

0

देहरादून: lathicharge in dehradun  सोमवार को एक बार फिर कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर मामला गर्माता नजर आ रहा है। पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवकों के साथ सोमवार को कुछ उनके स्वजन व राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। वहीं पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया

Aero India Show 2023 : प्रधानमंत्री ने किया एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बॉबी पवार को तुरंत रिहा करने की मांग की है। वहीं जिला सत्र न्यायालय गेट पर युवा धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस उन्हें भी अब तक नहीं हटा पाई है। दूसरी और बॉबी पवार सहित 13 आरोपितों की रिहाई को लेकर एक बजे बहस होगी।

भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन (lathicharge in dehradun) जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।

दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है।

CM Visit Rawat village: पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा, ग्रामीणों से भी की मुलाकात

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors