Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 109

Aero India Show 2023 : प्रधानमंत्री ने किया एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन

0

बेंगलुरु। Aero India 2023 : बेंगलुरू के येलहंका एयरबेस में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो 2023 का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। बता दें कि एयरो इंडिया शो 2023 के दौरान भारतीय वायु सेना के ताकत की झलक भी दिखाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी बनने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा और न ही कोई कसर छोड़ेगा।

CM Visit Rawat village: पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा, ग्रामीणों से भी की मुलाकात

शक्ति का प्रदर्शन भारतीय वायु सेना ने किया (Aero India Show 2023)

भारतीय वायु सेना के राफेल विमान ने बेंगलुरु के येलहंका एयरबेस पर एयरो इंडिया 2023 (Aero India show 2023) के दौरान उड़ान भरी। भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक टीम सारंग के हेलीकॉप्टरों ने एयरो इंडिया 2023 के दौरान बेंगलुरु के येलहंका एयरबेस में शक्ति का प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही IAF की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने एयर बेस में परफॉर्म किया।

भारतीय वायु सेना के लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (India Light Combat Helicopter) ने एयरो इंडिया 2023 के दौरान उड़ान भरी।

एयरो इंडिया के 14वें संस्करण में स्वदेशी सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट HLFT-42 सुर्खियों का केंद्र रहा। इसकी टेल पर भगवान हनुमान की फोटो लगी है, जिसमें लिखा है कि तूफान आ रहा है।

भारतीय वायु सेना के तेजस विमान ने एयरो इंडिया 2023 में शक्ति प्रदर्शन किया।

भारतीय वायु सेना का ईएमबी-145, एसयू-30 और मिग-29 ने एयरो इंडिया 2023 में हिस्सा लिया।

इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंटेज विमान डगलस डीसी-3 डकोटा ने एयरो इंडिया 2023 में उड़ान भरी।

एयरो इंडिया शो 2023 में भारतीय वायु सेना का एक शानदार प्रदर्शन

इस आयोजन में एक नहीं बल्कि 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। साथ ही भारत के एमएसएमई, स्टार्टअप के साथ-साथ प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियां इस आयोजन में भाग ले रही हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एयरो इंडिया शो 2023 में भारतीय वायु सेना का एक शानदार प्रदर्शन देखा। उन्होंने इस कार्यक्रम का स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

Public meeting program : मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

 

 

CM Visit Rawat village: पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा, ग्रामीणों से भी की मुलाकात

0

देहरादून: CM Visit Rawat village  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

Public meeting program : मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव (CM Visit Rawat village) में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर योग एवं ध्यान भी किया।
cm dhami

Public meeting program : मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

0
देहरादून: Public meeting program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम (Public meeting program)  में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।
JE-AE Bharti Scam : को लेकर संजीव दुबे के दो भाइयों समेत तीन आरोपितों गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, आईजी श्री के.एस. नगन्याल, अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डे, श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद थे।

CM dhami

JE-AE Bharti Scam : को लेकर संजीव दुबे के दो भाइयों समेत तीन आरोपितों गिरफ्तार

0

हरिद्वार: JE-AE Bharti Scam  पटवारी और जेई-ऐई भर्ती घोटाले को लेकर एक ओर देशभर में तमाम धरना प्रदर्शन हो रहे है वही आज राज्य लोक सेवा आयोग के पटवारी और जेई-ऐई भर्ती घोटाले में एसआइटी ने संजीव दुबे के दो भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जेई-एई परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में एसआईटी ने संदीप व अमित निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि दोनों आरोपित पूर्व में जेल गए संजीव दुबे के भाई हैं। वहीं, पटवारी भर्ती का पेपर लीक करने के मामले में संजीव दुबे के मामा सुरेश उर्फ मनत्तू को हरिद्वार से दबोचा गया।

CM Met Unemployed union : मुख्यमंत्री धामी ने की बेरोजगार संघ से मुलाकात

पटवारी परीक्षा का पेपर (JE-AE Bharti Scam) पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए सुरेश ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों से 20 हजार रुपए एडवांस लिए थे। छानबीन में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला की एक धर्मशाला और सहारनपुर में हसनपुर क्षेत्र का भी पता चला है।

एसआइटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि संदीप ने भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में पेपर पढ़वाने के दौरान अभ्यर्थियों की निगरानी की और अमित ने सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल के लिए बिठाए गए अभ्यर्थियों की निगरानी की। कुछ और नाम भी सामने आए हैं, जल्दी और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Tripura Election : पीएम मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में की रैली

CM Met Unemployed union : मुख्यमंत्री धामी ने की बेरोजगार संघ से मुलाकात

0

देहरादून: CM Met Unemployed union  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि गत दिनों देहरादून में धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों पर विभिन्न धाराओं के तहत करवाई चल रही है, उनको कल होने वाली लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इन बच्चों को लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा देने के लिए  निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वहां से लाने की व्यवस्था की जाय।

Tripura Election : पीएम मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में की रैली

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में नकल विरोधी अध्यादेश लागू किया जा चुका है। भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाई जा रहा है। राज्य के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिले,  इसके लिए रिक्त पदों पर जल्द और विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी। आगामी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि राज्य में जो नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, उसमें गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा का प्राविधान किया गया है। उन्होंने सभी प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों (CM Met Unemployed union) ने राज्य में सख्त नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किए जाने की पहल की भी उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, बेरोजगार संघ से सुश्री निधि गोस्वामी, श्री शैलेश सती, श्री खजान राणा, श्री दीपक बेलवाल, श्री बृजमोहन जोशी, श्री सतपाल सिंह एवं श्री आलोक भट्ट मौजूद थे।

CM DHAMI

Paper Leak : उत्तराखंड में सार्वजनिक हुए परीक्षा में धांधली करने वाले अभ्‍यर्थियों के नाम

Tripura Election : पीएम मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में की रैली

0

नई दिल्ली। Tripura Election : पीएम मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में एक रैली की। भाजपा के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर जुबानी हमला बोला। आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मोदी ने कहा, “ त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है और यहां मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, जहां तक मेरी नजर जा रही है… लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।”

Paper Leak : उत्तराखंड में सार्वजनिक हुए परीक्षा में धांधली करने वाले अभ्‍यर्थियों के नाम

फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार

उन्होंने कहा, “ये खुशी और उत्साह सही मायने में बताता है कि विकास का ये डबल इंजन रुकने वाला नहीं है। सभी दिशाओं से मजबूत आवाजें हैं ‘फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार’।”

विपक्ष पर निशाना (Tripura Election)

PM मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है।

भाजपा सरकार लाई कानून का राज

त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी, लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है। पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पुलिस थानों तक पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।

एशिया का ‘गेटवे’ बनेगा त्रिपुरा

मोदी ने कहा, “हमारा संकल्प पत्र यह साबित करता है कि भाजपा वही करती है जो आप चाहते हैं और हम वही करते हैं जो आपकी प्राथमिकता होती है, जो आपकी जरूरत होती है। हमने अपने संकल्प पत्र में नए लक्ष्य के साथ नए कदम उठाने का फैसला लिया है। त्रिपुरा में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम जारी है। पिछले आठ वर्षों में तीन गुना से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर त्रिपुरा में बिछाए जा चुके हैं। त्रिपुरा दक्षिण एशिया का ‘गेटवे’ बनने की ओर अग्रसर है।

16 फरवरी को विधानसभा चुनाव

त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मेघालय और नगालैंड में भी 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में चुनाव के नतीजों का एलान 2 मार्च को किया जाएगा।

First Rural Science Congress : का देहरादून में हुआ आयोजन

Paper Leak : उत्तराखंड में सार्वजनिक हुए परीक्षा में धांधली करने वाले अभ्‍यर्थियों के नाम

0

देहरादून: Paper Leak  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गलत तरह से पटवारी भर्ती परीक्षा देने वाले और एई-जेई परीक्षा देने वाले 56 अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी है। यह सूची आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की गई है।

First Rural Science Congress : का देहरादून में हुआ आयोजन

हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी

सूची में 44 अभ्यर्थी पटवारी भर्ती परीक्षा (Paper Leak) और 12 अभ्यर्थी एई-जेई भर्ती परीक्षा के हैं। इनमें से अधिकांश अभ्यर्थी हरिद्वार के बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हरिद्वार स्थित मुख्यालय के दो अनुभाग अधिकारियों के इस में लिप्त होने की वजह से और ज्यादातर हरिद्वार और उसके आसपास के इलाकों में परीक्षा प्रश्नपत्र इनके द्वारा लीक किए गए थे। इसलिए माना जा रहा है कि इस कारण ही हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी इस सूची में शामिल हैं।

15 दिनों के भीतर पक्ष रखने को कहा

आयोग ने इन सभी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। ‌ ठोस जवाब न मिलने या फिर आयोग के उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी है।

Dehradun Student Protest : अपर मुख्य सचिव ने कहा- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें

First Rural Science Congress : का देहरादून में हुआ आयोजन

0
देहरादून: First Rural Science Congress  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अविष्कारों और अनुसंधानों के इस युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास की चेतना ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। भारत  के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ जय विज्ञान जोड़ा वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान को जोड़कर एक नया आयाम दिया।

Dehradun Student Protest : अपर मुख्य सचिव ने कहा- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें

शुक्रवार को यूकॉस्ट, परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस -2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ (First Rural Science Congress) का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का यह देश का पहला आयोजन हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने और राज्य के समेकित विकास को गति प्रदान करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हाइड्रोपोनिक यूनिट, क्यू आर कोड आधारित जैव विविधता पार्क एवं प्राईड ऑफ उत्तराखण्ड एक्सपो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास यात्रा एवं विज्ञान पर चर्चा पुस्तकों का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरोधा सम्मान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। प्राकृतिक संसाधनों के उचित प्रयोग से राज्य में जैविक कृषि को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही किसी राज्य और देश के विकास का प्रारूप तैयार होता है।  इस विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य हमारे गांवो का समुचित विकास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिये गौरव का विषय है कि नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में यूकास्ट उत्तराखण्ड को बेस्ट पैवेलियन का अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन इस संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस ग्राम्य विकास की दिशा में एक अनूठा प्रयोग है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, कृषि, ग्रामीण पर्यटन और व्यंजन जैसे विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस 2025 (First Rural Science Congress) तक सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए रौडमैप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। पिछले दो सालों में राज्य में जैविक खेती के क्षेत्र में काफी कार्य हुए है। राज्य में 34 प्रतिशत जैविक उत्पादन हुआ है, जिसे 2025 तक 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि के साथ ही हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। एप्पल एवं कीवी मिशन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मिलेट को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

पद्मभूषण, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान और कृषि से जुड़े लोग एक मंच पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जो यह विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, इसके आने वाले समय में काफी सार्थक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी का समन्वय बहुत जरूरी है। हमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना होगा। यह पलायन को रोकने में भी काफी कारगर होगा। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, सचिव श्री शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकास्ट प्रो. दुर्गेश पंत, वैज्ञानिक डॉ. डी.के. असवाल, आयोजक सचिव डॉ. अपर्णा शर्मा, विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं विभिन्न राज्यों से आये वैज्ञानिक उपस्थित थे।

CM dhami

Dehradun Student Protest : अपर मुख्य सचिव ने कहा- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें

0

देहरादून। Dehradun Student Protest : शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट की। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपने मुद्दों और मांगों से अपर मुख्य सचिव रतूड़ी को अवगत कराया। वहीं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बेराजगार संघ को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा रखे गये मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बेराजगार संघ को कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें।

Rajasthan Budget : 11 लाख किसानों को फ्री बिजली, मुफ्त स्कूटी, जानें बड़ी बातें

Dehradun Student Protest apdate

गत दिवस उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश -2023 के प्रख्यापन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिलें। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएं। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गत एक वर्ष से परीक्षाओं में धांधली से सम्बन्धित शिकायतों पर पूरी निष्पक्षता से जांच हुई है। जांच के परिणामस्वरूप कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने अत्यन्त त्वरित कार्यवाही की है। बहुत सख्ती से जांच हुई है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वाले लोगों के लिए एक कड़ा संदेश गया है।

 

 

 

Former CM Harish Rawat : पूर्व सीएम हरीश रावत की ब‍िगड़ी तबियत, प्रदर्शन में शामिल हुए थे रावत

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह बेरोजगार संघ के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। अचानक हरीश रावत धरना प्रदर्शन स्‍थल पर बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही सभी लोग घबरा गए। वहीं उनको पुलिस वालों ने वहां से उठाया।

Former CM Harish Rawat

 

Uttarakhand Bandh : देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, जानें हर अपडेट

Rajasthan Budget : 11 लाख किसानों को फ्री बिजली, मुफ्त स्कूटी, जानें बड़ी बातें

0

जयपुर। Rajasthan Budget :  आज राजस्थान सरकार ने अंतिम बजट पेश करना जैसे ही शुरू किया विधानसभा में भाजपा ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। गहलोत पर पिछला ही बजट पढ़ने के आरोप लगते ही सदन में हंगामा मच गया, हालांकि, अब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2023 पेश करते हुए कहा, “मुझे खेद है, जो हुआ वह गलती से हुआ।”

Uttarakhand Bandh : देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, जानें हर अपडेट

रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा (Rajasthan Budget 2023 update)

सीएम ने नई भर्तियों की घोषणा की है और कहा है कि अगले साल राज्य में 100 मेगा जॉब फेयर लगेंगे। सीएम ने इसी के साथ छात्रों के लिए एलान किया कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क बैठ सकेंगे। सरकार को इससे 200 करोड़ का खर्च आएगा। सीएम ने इसी के साथ कहा कि ये घोषणाएं अभी ट्रेलर है।

बजट में सबसे बड़ी घोषणा चिरंजीवी योजना को लेकर की गई। सरकार ने बजट में घोषणा की कि अब प्रति परिवार योजना के तहत मेडिक्लेम 10 से बढ़ाकर 25 लाख किया गया। इसी के साथ बीमा की राशि जो पहले 850 रुपये देनी होती थी, वो भी नहीं देनी होगी।

इसी के साथ सरकार ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया। 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर में 500 रुपये की छूट मिलेगी। यह उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को मिलेगी।
सीएम गहलोत ने इसी के साथ 100 यूनिट फ्री बिजली देने की भी घोषणा की।

युवाओं के लिए हुआ एलान (Rajasthan Budget)

सीएम गहलोत ने बजट में युवा कल्याण कोष गठित करने का एलान किया, जिसके लिए 500 करोड़ दिए जाएंगे। इसी के साथ हर जिले में आनलाइन परीक्षा केंद्र भी खोले जाएंगे। पेपर लेकर को लेकर भी गहलोत ने स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। यह समिति पेपर लीक होने से रोकने को कदम उठाएगी। इसी के साथ भर्तियां समय पर होने की भी बात कही गई।

फ्री बिजली की घोषणा

बजट में आम लोगों के लिए फ्री बिजली योजना की भी घोषणा की गई। सीएम ने एलान किया कि अब घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट की जगह 100 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इस योजना से 1 करोड़ 4 लाख लोगों को फायदा होगा।

महिलाओं का खास ध्यान रखते हुए गहलोत सरकार ने इस बजट में उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर में 500 रुपये की छूट की घोषणा की। इस घोषणा से 76 लाख परिवारों को फायदा होगा और सरकार पर 1 हजार करोड़ का खर्च आएगा।

सीएम ने मानी गलती

  • सीएम ने बजट पढ़ना शुरू ही किया था कि भाजपा ने पुराना बजट पढ़ने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक सदन के वेल में आ गए और शोर शराबा शुरू कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा कि किसी अधिकारी से एक पेज गलती से लग गया, जिसपर विपक्ष ने बजट लीक होने की बात कही।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बजट भाषण में सबसे पहले इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी की घोषणा की। सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होने के चलते यह चुनावी बजट होने की संभावनाएं हैं। गहलोत के पास वित्त विभाग होने के चलते वे विधानसभा में बजट पेश करने पहुंच गए हैं और इस बार उनका फोकस युवा और महिलाओं पर होगा। बजट में रोजगार और कई मुफ्त योजनाओं को लेकर घोषणाएं की जा सकती है।

लोग देख रहे राज्य कितना सुरक्षित- वसुंधरा

पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी सीएम गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, इससे पता चलता है कि वो बिना पढ़े आए थे। सिंधिया ने कहा कि लोग अब देख सकते हैं कि जो सीएम पुराना बजट पढ़ सकता है उसके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है।

Accident in chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, सात स्कूली बच्चों की मौत

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors