Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 110

Uttarakhand Bandh : देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, जानें हर अपडेट

0

देहरादून: Uttarakhand Bandh शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया। बेरोजगार संघ ने पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध प्रदर्शन किया, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने दून शहर में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही साथ देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में दुकानें व प्रतिष्‍ठान बंंद रखे गए। यहां जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बंद के मद्देनजर हल्‍द्वानी में भी पुलिस तैनात रही।

Accident in chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, सात स्कूली बच्चों की मौत

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे छात्र करने लगे प्रदर्शन

शुक्रवार को उपद्रव मचाने व पत्थरबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष सहित 13 की आज कोर्ट में पेशी होनी है। वहीं कोर्ट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इसी के विरोध में छात्र कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। छात्र बॉबी पवार को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठन भी पहुंचे।

गुरुवार को गांधी पार्क के बाहर हुई घटना को लेकर डीजीपी ने बैठक बुलाई है। देखा जा रहा है कि किस स्तर पर चूक हुई है। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

हंगामे की आशंका को देखते हुए कोर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। शहीद स्मारक पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल भी पहुंचे।

उत्‍तरकाशी में दुकानें बंद करवाने को लेकर हंगामा (Uttarakhand Bandh)

उत्तरकाशी में बेरोजगार छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों के समर्थन से उत्तरकाशी बाजार बंद कराया गया। इस दौरान कुछ दुकानों को बंद कराने को लेकर छात्रों का जमकर हंगामा हुआ।

चमोली में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया (Uttarakhand Bandh)

पौड़ी में अन्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे, हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की लाठीचार्ज का अल्मोड़ा में भी विरोध शुरू हो गया। इस दौरान युवाओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी।

ऋषिकेश में भी धारा 144 लागू

ऋषिकेश में हाथों में गुलाब लेकर युवाओं ने मौन जुलूस निकाला।
वहीं ऋषिकेश में भी प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
तहसील क्षेत्र में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है।
उप जिलाधिकारी नंदन कुमार आईएएस की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड युवा एकता मंच के आह्वान पर बेरोजगार युवा भर्ती घोटाला और बेरोजगारों से देहरादून में हुई बर्बरता को लेकर सड़कों पर हैं।

इसी क्रम में हल्द्वानी में रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, पुलिस व राज्य सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालने के बाद युवाओं ने अंत्येष्टि और पिंडदान किया।

इधर, बुद्ध पार्क में युवा आगे की रणनीति बनाने के लिए सभा करने पहुंचने लगे। जिसके लिए भारी पुलिस बल तैनात हो

कोटद्वार में पुलिस ने छीना सीएम का पुतला, प्रदर्शनकारी भड़के

शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तालाबंदी की। महाविद्यालय बंद करने के बाद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर तहसील में पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Turkey Earthquake : तुर्किये और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 16000 की मौत

 

Accident in chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, सात स्कूली बच्चों की मौत

0

Accident in chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक ऑटो से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चा और ऑटो चालक घायल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें कांकेर रेफर कर दिया गया है। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है।

Turkey Earthquake : तुर्किये और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 16000 की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार मार दी टक्कर (Accident in chhattisgarh)

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद आठ बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही चार बच्चों तुरुगहन निवासी रुद्रदेव (7) व रुद्राक्षी (6), बनौली निवासी इंसान मंडावी (4) और आसरा निवासी मानव साहू (6) की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सहित पांच बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि हालत गंभीर देख उन्हें कांकेर रेफर कर दिया गया। यहां भी उपचार के दौरान तीन बच्चो ने दम तोड़ दिया। इनमें निशांत (8) और पीयूष (8) भी शामिल हैं। दोनों चचेरे भाई थे। सभी बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। यह प्राइमरी क्लास में पढ़ते थे और सभी की उम्र चार से सात साल के बीच है। डॉक्टर अब चालक और एक अन्य बच्चे गौतम को रायपुर रेफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर है।

आम के पेड़ को उखाड़ 50 मीटर घसीट ले गया ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो सड़क किनारे लगे आम के पेड़ तक को उखाड़कर साथ करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। इसके बाद सड़क किसाने नीचे उतरकर रुक गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बच्चों की मौत पर जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में बच्चों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

Budget Session : राज्यसभा में पीएम के संबोधन के बाद हंगामा

 

Turkey Earthquake : तुर्किये और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 16000 की मौत

0

अंकारा। Turkey Earthquake : तुर्किये और सीरिया में भूकंप के तेज झटकों से मची तबाही के बाद मरने वालों की संख्या 16000 के पार पहुंच गई है। भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के चलते वहां कई हजारों इमारतें धराशायी हो गई। आज भी उन इमारतों के नीचे से लोगों को निकालने का बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Budget Session : राज्यसभा में पीएम के संबोधन के बाद हंगामा

16000 से ज्यादा लोगों की मौत

भूकंप के दो बड़े झटकों के बाद तुर्किये और सीरिया में सड़कों, इमारतों समेत कई हाइवे तक धराशाई हो गए। यहां तक की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। कई बहुमंजिला इमारतों के ढह जाने के चलते अब मृतकों का आंकड़ा 16000 के पार पहुंच गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों के अनुसार अकेले तुर्किये में 12,873 और सीरिया में 3,162 लोगों की मौत हुई है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से इमारतों को नुकसान हुआ है और लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ट्विटर की वापसी (Turkey Earthquake)

दूसरी ओर तुर्किये में भूकंप के बाद ब्लॉक हुए ट्विटर की ऑनलाइन वापसी हो गई है। तुर्किये के प्रमुख मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा कम से कम 12 घंटे के लिए ट्विटर को ब्लॉक करने के बाद यह ब्लॉक खत्म किया गया है। बता दें कि घातक भूकंप के बाद सरकार की ऑनलाइन आलोचना के बाद यह कदम उठाया गया था।

3 मीटर तक खिसकी जमीन

भूकंप की तीव्रता तेज होने के चलते तुर्किये के टेक्टोनिक प्लेट्स में बड़ी गतिविधि देखने को मिली है। टेक्टोनिक प्लेट्स में ज्यादा तेज गतिविधियों के कारण जमीन 3 मीटर तक खिसक गई है। बता दें कि जमीन खिसकने के चलते तुर्किये में नदियों की दिशा तक बदलने की आशंका है।

Budget Session : राज्यसभा में पीएम के संबोधन के बाद हंगामा

Budget Session : राज्यसभा में पीएम के संबोधन के बाद हंगामा

0

नई दिल्ली। Budget Session : पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी के बोलते ही विपक्षी दलों ने अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। मोदी ने कहा कि सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली है। माननीय सदस्यों को मैं कहूंगा कि ‘कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल… जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल’। जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज्यादा खिलेगा।

Student Protest : सरकारी भर्ती में धांधलियों के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

Budget Session 2023 update

राज्यसभा में बोल रहे पीएम मोदी

पीएम (Budget Session) ने कहा कि बीते दशकों में अनेक बुद्धजीवियों ने इस सदन से देश को दिशा दी है। देश का मार्गदर्शन किया है। इस सदन में अनेक साथी ऐसे हैं। जो अपने व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत सिद्धियां प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बड़े काम भी किए हैं। इसलिए, इस सदन में जो भी बात होती है, उस बात को देश गंभीरता से सुनता है।

11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा

एक जमाना था किसी गांव में एक हैंडपंप लगा दिया तो उसका एक हफ्ते तक उत्साह मनाया जाता था। हमने जल संरक्षण, जल सिंचन हर पहलू पर ध्यान दिया है। पिछले तीन-चार सालों में 11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा है। कोई परिवार पानी के बिना नहीं चल सकता। भविष्य को देखते हुए हमने समाधान के रास्ते चुने।

कांग्रेस परिवार ने किए गड्ढे

मोदी ने कहा कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे। तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।

पहले योजनाएं अटकाई, लटकाई जाती थी

हमारी देश में पहले परियोजनाएं अटकाना, लटकाना, भटकाना ये उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया था। यही उनका कार्य करने की तरीका था। ईमानदार टैक्स पेयर्स की कमाई का नुकसान होता था। हमनें टेक्नोलॉजी को तैयार किया। पीएम गतिशक्ति प्लान लेकर आए। 1600 लेयर में डेटा के जरिए विकास को गति देने का काम हो रहा है।

खरगे को पीएम का जवाब

पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी जवाब दिया। मोदी ने कहा, “कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं मैं आता हूं वह तो आपने देखा, लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं। सिर्फ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज्यादा जनधन खाते खुले हैं।” मोदी ने कहा कि इसे देखकर उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं। आप दलित की बात करते हैं यह भी देखें कि उसी जगह दलित को चुनाव में जीत भी मिली। अब आपको जनता ही नकार दे रही है तो आप उसका रोना यहां रो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बैंकों का एकीकरण इस इरादे से किया था कि गरीबों को बैंकों का अधिकार मिले, लेकिन इस देश के आधे से अधिक लोग बैंक के दरवाजे तक नहीं पहुंच पाए थे। हमने स्थायी हल निकालते हुए जन-धन बैंक खाते खोले। इसके जरिए देश के गांव तक प्रगति को ले जाने का काम हुआ है।

आज औसत 22 घंटे बिजली मिल रही

पहले की सरकारों में कुछ घंटे बिजली आती थी। गांव के बीच में खंबा डाल दिया तो हर साल उसका समाचार बनाते थे। आज औसत हमारे देश में 22 घंटे बिजली दी जा रही है। हमें इस काम के लिए नई ट्रांसमिशन लाइन लगानी पड़ी। नए ऊर्जा उत्पादन के लिए काम करना पड़ा। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करना होगा। हमने लोगों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ा। राजनीति घाटे-फायदे के बारे में नहीं सोचा। आने वाले कल को उज्जवल करने के बारे में सोचा।

RBI Repo Rate : आरबीआई ने की रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 

Student Protest : सरकारी भर्ती में धांधलियों के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

0

Student Protest :  भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही हो कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए।

RBI Repo Rate : आरबीआई ने की रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Student Protest update

राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लगाया गया है। घंटा घर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही जब तक नकलरोधी कानून नहीं बन जाता, तब तक कोई भी भर्ती परीक्षा न कराई जाए।

बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त सेवा चयन आयोग की ओर से करवाई गई सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है। धांधली की वजह से तमाम परीक्षाएं निरस्त हुई हैं। पुलिस, पटवारी, वन क्षेत्राधिकारी, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, आरओ, एआरओ, पीसीएस जे, प्रवक्ता एई, जेई की परीक्षाएं दे चुके युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे में परीक्षा नियंत्रकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

Pithoragarh News : नैनी सैनी एयरपोर्ट और बेस चिकित्सालय भवन का CS ने किया निरीक्षण

RBI Repo Rate : आरबीआई ने की रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

0

RBI Repo Rate : आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट में लगातार छठी बार केंद्रीय बैंक ने इजाफा किया है। रेपो रेट को 6.25% से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल 2022 से रेपो रेट 2.5 प्रतिशत बढ़कर 4 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले तीन दिनों तक आरबीआई की एमपीसी की अहम बैठक चली। अब एमपीसी के फैसले के बाद अगर विभिन्न बैंक अपने होम लोन के ब्याज दरोंं में न्यूनतम बढ़ोतरी भी करते हैं तो होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी।

Pithoragarh News : नैनी सैनी एयरपोर्ट और बेस चिकित्सालय भवन का CS ने किया निरीक्षण

मान लिजिए किसी व्यक्ति ने अप्रैल महीने से पहले किसी बैंक से 10 लाख रुपये का लोन 10 वर्षों के लिए 7.2% की ब्याज दर पर लिया था। ईएमआई कैलकुलेटर की गणना के अनुसार उसे प्रति माह 11714 रुपये का ईएमआई चुकाना पड़ता था। इस तरह उसे 10 वर्षों में 11714 रुपये प्रति माह की दर से 120 महीनों (10) में 120×11714= 14,05,680 रुपये की राशि चुकानी पड़ती।

इससे पता चलता है कि उसे 10 लाख के लोन के बदले 14,05,680 रुपये चुकाने पड़ते मतलब उसे 14,05,680-10,00,000= 4,05,680 रुपये ब्याज के तौर पर और 10 लाख रुपये मूलधन के रूप में चुकाने पड़ते।

पहले ब्याज दर= 7.2% सालाना (RBI Repo Rate)

अब ब्याज दर= 7.2+2.5= 9.7% सालाना (रेपो रेट 2.5% बढ़ने के बाद अगर बैंकों ने ब्याज दर में न्यूनतम बढ़ोतरी भी की तो भी यह अप्रैल महीने की तुलना में 2.5% अधिक होगी।)

अप्रैल महीने से अब तक आरबीआई ने रेपो रेट में 2.5 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। ऐसे में अगर उक्त व्यक्ति के बैंक ने अपने होम लोन ब्याज दरों में न्यूनतम बढ़ोतरी भी की तो नई ब्याज दर 7.2+2.5=9.7% होगी। अगर इस आधार पर ईएमआई कैलकुलेटर से गणना करें तो संबंधित व्यक्ति को मासिक ईएमआई के रूप में हर महीने 13,050 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह दस वर्षों के दौरान उसे 13,050×120= 15,66,000 रुपये चुकाने होंगे। यहां हम पाते हैं कि उसे मूलधन के रूप में 10 लाख रुपये जबकि ब्याज के रूप में 15,66,000-10,00,000= 5,66,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

अप्रैल महीने के रेपो रेट के हिसाब से उसे 4,05,680 रुपये ब्याज के रूप में चुकाना पड़ रहा था नई गणना के हिसाब से उसे 5,66,000 रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे मतलब उसे 5,66,000- 4,05,680= 1,60,320 रुपये अतरिक्त चुकाने होंगे।

Pithoragarh News : नैनी सैनी एयरपोर्ट और बेस चिकित्सालय भवन का CS ने किया निरीक्षण

0

देहरादून: Pithoragarh News  प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

Joshimath landslide : 10 फरवरी को आपदा को लेकर PMO ने बुलाई बैठक

Pithoragarh News UPDATE

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया। इस दौरान मुख्य सचिव द्वारा सचिव दिलीप जावलकर से नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी ली गई। जिस पर सचिव श्री जावलकर ने बताया कि आगामी 2 माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके बाद मुख्य सचिव द्वारा पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरन्त की जाए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय भवन के उचित रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाय। इस दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि सचिव स्वास्थ्य बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। संभावना है कि  बेस चिकित्सालय का संचालन अति शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय के संचालन को लेकर सचिवालय स्तर पर भी कुछ दिन पूर्व मीटिंग आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव सिविल दिलीप जावलकर, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी आदि उपस्थित थे।

Parliament Budget Session : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी आज देंगे जवाब

Joshimath landslide : 10 फरवरी को आपदा को लेकर PMO ने बुलाई बैठक

0

देहरादून: Joshimath landslide  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार चमोली जिले में आपदा का दंश झेल रहे जोशीमठ शहर पर नजर बनाए हुए है। 10 फरवरी को पीएमओ ने बैठक बुलाई है, जिसमें जोशीमठ से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण भी देगा।

Parliament Budget Session : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी आज देंगे जवाब

राज्य मंत्रिमंडल की 10 फरवरी को होने वाली बैठक अब 15 फरवरी को होगी

उधर, राज्य मंत्रिमंडल की 10 फरवरी को होने वाली बैठक अब 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में होगी। माना जा रहा है कि पीएमओ की बैठक के दृष्टिगत बैठक की तिथि आगे की गई है। इसमें जोशीमठ को लेकर केंद्र को भेजे जाने वाले राहत पैकेज के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगाएगी। राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन सचिव बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे।

जोशीमठ में भूधंसाव और भवनों में दरारों का क्रम तेज होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर बीती आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डा पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आपदा के कारणों की तह तक पहुंचने और समस्या के समाधान के दृष्टिगत आठ संस्थानों के विज्ञानियों ने जोशीमठ में मोर्चा संभाल लिया था। ये संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय जोशीमठ की स्थिति और वहां चल रहे राहत व जांच से संबंधित कार्यों का निरंतर अपडेट ले रहा है।

प्रधानमंत्री के सलाहकार लेंगे बैठक (Joshimath landslide)

अब पीएमओ ने 10 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ पर बैठक बुलाई है। इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री के सलाहकार यह बैठक लेंगे। बैठक में एनडीएमए की ओर से जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु, सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे।

जोशीमठ के दृष्टिकोण से इस बैठक को अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें एनडीएमए द्वारा विज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्या के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही पीएमओ की ओर से अहम दिशा-निर्देश उत्तराखंड शासन को दिए जा सकते हैं। यही नहीं, अप्रैल के तीसरे सप्ताह से होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है।

एनडीएमए ने किया विमर्श

जोशीमठ को लेकर दिल्ली में एनडीएमए की मंगलवार को हुई बैठक में विमर्श किया गया। एनडीएमए के सदस्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विज्ञानियों की प्रारंभिक रिपोर्ट पर संक्षिप्त चर्चा हुई। सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार अब एनडीएमए बुधवार को जोशीमठ में जांच में जुटी विज्ञानिक संस्थाओं के साथ उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के संबंध में मंथन करेगा।

Char Dham Yatra 2023 : 20 फरवरी से शुरू होंगे पंजीकरण

Parliament Budget Session : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी आज देंगे जवाब

0

नई दिल्ली। Parliament Budget Session  बुधवार को राज्यसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस और बीजेपी सांसदों में जमकर हंगामा हुआ। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गौतम अदाणी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। वहीं बीजेपी सांसदों ने खरगे के बयान पर पलटवार किया।

Char Dham Yatra 2023 : 20 फरवरी से शुरू होंगे पंजीकरण

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का अदाणी मुद्दे पर हमलावर

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति जिसकी संपत्ति ढाई साल में 13 गुना बढ़ गई। 2014 में 50,000 करोड़ की थी, वह 2019 में एक लाख करोड़ की हो गई। अचानक ऐसा क्या जादू हुआ कि संपत्ति 12 लाख करोड़ बढ़ गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भी बीजेपी नहीं मान रही है। इसकी जांच जेपीसी से कराई जानी चाहि।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार

खरगे के आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए पर बीजेपी ने पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “वे विदेश रिपोर्टों (हिंडनबर्ग रिपोर्ट) पर बातें कर रहे हैं, यह तो कांग्रेस का तारीका है। मैं स्पष्ट कहता हूं कि इनके खुद के नेता जिनके कहने के बगैर ये कुछ नहीं करते हैं, उनकी संपत्ति ही देखें कि 2014 में इनके नेता की कितनी संपत्ति थी और आज कितनी है।”

Parliament Budget Session update

पीयूष गोयल ने कहा कि जेपीसी तब बैठती है जब आरोप सिद्ध हो जाए। जब सरकार पर आरोप लगता है तब संयुक्त संसदीय समिति बिठाई जाती है किसी निजी व्यक्ति के मुद्दे पर नहीं।

अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नोटिस दिया।

पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।

बीआरएस सांसद केशव राव ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी समूह की अन्य कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया।
देश में हिंदू मुस्लिम हो रहा

खरगे ने कहा कि कई सासंद-मंत्री सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करते हैं, क्या बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। दूसरी तरफ कोई अनुसूचित जाति के लोग मंदिर जाते हैं तो उन्हें मारते हैं, उनकी सुनवाई नहीं होती है आगे खरगे ने कहा “अनुसूचित जाति को तो हम हिंदू समझते हैं ना, तब उन्हें मंदिर जाने से क्यों रोकते हैं अगर समझते हैं तो उन्हें बराबरी का स्थान क्यों नहीं देते। कई मंत्री दिखावे के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हैं और तस्वीर खींचवा कर बताते हैं कि हमने उनके घर खाना खाया है।”

Earthquake in Turkey : तुर्किये की स्थिति पर भावुक हुए पीएम मोदी

Char Dham Yatra 2023 : 20 फरवरी से शुरू होंगे पंजीकरण

0

Char Dham Yatra 2023 : मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने ऋषिकेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा सीजन की पहली बैठक की। बैठक के दौरान पूर्व में यात्रा के दौरान आई समस्याओं और उनके निराकरण के साथ व्यवस्था तैयार करने पर चर्चा की गई।

Earthquake in Turkey : तुर्किये की स्थिति पर भावुक हुए पीएम मोदी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजीकरण के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी होगी। 20 फरवरी यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। साथ ही यह भी तय हुआ कि परिवहन और पर्यटन विभाग के एक ही एप से पंजीकरण करवाया जाएगा। गत वर्ष दो एप से पंजीकरण होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

पिछली बार चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के दौरान तीर्थयात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान पंजीकरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। तीर्थयात्रियों को कई दिनों तक पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा था। तीर्थयात्रियों को बस अड्डे और सड़कों पर खुले में रात गुजारनी पड़ी थी। इसलिए बैठक में भीड़, यातायात नियंत्रण, स्लॉट (पंजीकरण) प्रबंधन, यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम आदि पर चर्चा की गई।

पहली बार लागू होगी कतार प्रबंधन प्रणाली

चारधामों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा न होना पड़े। इसके लिए पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से कतार प्रबंधन प्रणाली लागू किया जाएगा। इसके तहत धाम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं को एक टोकन दिया जाएगा। जिसमें दर्शन के लिए समय निर्धारित होगा। टोकन प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
पिछले साल करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था।

बता दें कि पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

Haldwani Sewage Plant : मुख्यमंत्री धामी ने किया एसटीपी का शुभारंभ

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors