Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 11

Uttarakhand Board Result 2026 : जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप

0

रामनगर। Uttarakhand Board Result 2026  उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित किया गया।

ED Raid in Kolkata : ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी; राशन घोटाले में जांच जारी

ये हैं टॉपर

हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है।
12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत, भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
ऋषिकेश के आर्यन सेकेंड टॉपर और हरिद्वार की वंशिका र्थड टॉपर हैं।

छात्र स्कूलों में जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।

प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।

यहां देख सकते हैं रिजल्ट (Uttarakhand Board Result 2026)

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।
दैनिक जागरण की वेबसाइट https://www.jagranjosh.com/results/ubse-uk-uttarakhand-board-result-in-hindi-175621 पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए तीन हेल्पलाइन नंबर

परीक्षार्थियों की मदद के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने तीन अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं, जिसमें बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी का मोबाइल नंबर 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी का मोबाइल नंबर 7055513072 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत का मोबाइल नंबर 7830403040 शामिल हैं।

बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही दिक्कत, स्कूटनी भरने व सुधार परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए परीक्षार्थी इन हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकते हैं।

UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA : केदारनाथ यात्रा के बड़े फैसले, ड्रोन उड़ाने पर बैन; 10 मिनट में शिकायत समाधान

ED Raid in Kolkata : ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी; राशन घोटाले में जांच जारी

0

ED Raid in Kolkata : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले कोलकाता में राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने शहर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई कोलकाता, बर्दवान और हाबरा में स्थित उन नौ परिसरों पर की जा रही है, जो सप्लायर्स और एक्सपोर्टर्स से जुड़े बताए जा रहे हैं।

UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA : केदारनाथ यात्रा के बड़े फैसले, ड्रोन उड़ाने पर बैन; 10 मिनट में शिकायत समाधान

यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जो राशन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की गहराई से पड़ताल कर रही है। ईडी की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे पहले अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया, जिसके बाद वह बुधवार को कोलकाता स्थित कार्यालय पहुंचीं थी।

ईडी की जांच जारी

यह मामला पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) घोटाले से जुड़ा है, जिसमें निरंजन चंद्र साहा समेत कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मिलकर गरीबों को मिलने वाला गेहूं गलत तरीके से हेराफेरी कर लिया।

आरोप है कि गेहूं को कम कीमत पर अवैध तरीके से खरीदा गया और सप्लायर्स, डीलरों, एजेंटों और बिचौलियों की मदद से उसे सप्लाई सिस्टम से बाहर निकाला गया। इसके बाद बड़ी मात्रा में गेहूं को अलग-अलग जगहों पर जमा किया गया। घोटाले को छिपाने के लिए एफसीआई और राज्य सरकार के निशान वाले बोरों को बदल दिया गया या हटा दिया गया, ताकि गेहूं की पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद इसे खुले बाजार या निर्यात के जरिए बेच दिया गया। फिलहाल इस मामले में ईडी की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

क्या है मामला?

यह मामला कोविड-19 लॉकडाउन के समय का है। उस दौरान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेश को गेहूं और चावल की तस्करी के आरोप में कई ट्रक जब्त किए गए थे। उस समय नुसरत जहां बशीरहाट से सांसद थीं। जांच के दौरान राशन तस्करी में कई नाम सामने आए हैं और ईडी अधिकारी अब बांग्लादेश को होने वाली गेहूं की तस्करी के बारे में नुसरत से सवाल-जवाब करना चाहते हैं।

कुछ दिन पहले नुसरत जहां अपने साथी और अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई थीं। अभी यह साफ नहीं है कि वह कोलकाता लौट आई हैं या नहीं। इससे पहले भी ईडी ने फ्लैट धोखाधड़ी के एक मामले में नुसरत से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। उन पर आरोप था कि उनकी कंपनी ने 400 से ज्यादा बुजुर्गों से फ्लैट देने के नाम पर 5.5-5.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो फ्लैट दिए गए और न ही पैसे लौटाए गए। नुसरत ने इन आरोपों को हमेशा नकारा है।

MAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया दुर्योधन, दुशासन से की अखिलेश की तुलना

UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA : केदारनाथ यात्रा के बड़े फैसले, ड्रोन उड़ाने पर बैन; 10 मिनट में शिकायत समाधान

0

रुद्रप्रयाग: UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA  केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद कमान संभाल ली है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लगातार दूसरी बार धाम पहुंचकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि केदारनाथ यात्रा में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

MAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया दुर्योधन, दुशासन से की अखिलेश की तुलना

केदारनाथ धाम पहुंचते ही डीएम ने यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया. अधिकारियों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, तेज और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए गए.

सबसे अहम निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यूट्यूबर व ब्लॉगर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही यात्रा के खिलाफ किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो, ब्लॉग या रील प्रसारित करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. जिला सूचना अधिकारी को 24×7 निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को 24×7 अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है. किसी भी शिकायत की स्थिति में संबंधित विभाग को सिर्फ 10 मिनट के भीतर संपर्क कर समाधान करना अनिवार्य किया गया है. लापरवाही पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर, संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा यात्रा की छवि और श्रद्धालुओं का अनुभव सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है.

Raghav Chaddha : AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा ने की भाजपा में शामिल होने की घोषणा

MAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया दुर्योधन, दुशासन से की अखिलेश की तुलना

0

देहरादून: MAHILA JAN AAKOSH RALLY  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बीजेपी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके समर्थित पार्टियों का विरोध जताया. इस जन आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही राहुल गांधी को दुर्योधन और अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी. मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला.

Raghav Chaddha : AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा ने की भाजपा में शामिल होने की घोषणा

सीएम धामी ने कहा जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था. उन्होंने कहा विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वो अपनी जीत मान रहे हों. सीएम ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कांग्रेस को कौरवों की सेना करार दिया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुर्योधन जैसी मानसिकता वाला बताया, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी. सीएम धामी यहीं नहीं रुके, बल्कि, कांग्रेस के परिवारवाद पर भी करारा प्रहार किया.

सीएम ने कहा कांग्रेस में महिला सशक्तिकरण केवल एक परिवार तक सीमित है. अगर इंदिरा गांधी नेहरू परिवार से न होतीं तो उन्हें वो अवसर शायद ही मिलता. उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस सामान्य परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के बजाय केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे लाने की राजनीति करती रही है.

सीएम ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसे अभियानों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन जब संसद में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समय आया तो कांग्रेस ने पीछे हटकर अपनी असल सोच उजागर कर दिया है.

Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

Raghav Chaddha : AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा ने की भाजपा में शामिल होने की घोषणा

0

चंडीगढ़। Raghav Chaddha :  पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है। राघव चड्ढा सहित दो और सांसद बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।”

सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्र के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी लाभ के लिए काम करती है… पिछले कुछ वर्षों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम घोषणा करते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूँ और जनता के करीब आ रहा हूं।”

पहले में चार्टर्ड अकाउंटेंट था: राघव चड्ढा

राघव चड्डा ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) था। मेरे साथ इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे, जिनमें कुछ वैज्ञानिक और कुछ शिक्षाविद भी थे। आज आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वालों में एक विश्व स्तरीय क्रिकेटर, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने सब कुछ त्याग दिया और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ इस पार्टी की स्थापना की।

आगे सांसद ने कहा कि मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था और शायद ही कोई इसे मुझसे बेहतर जानता हो। पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हमने मिलकर दिल्ली में पार्टी का निर्माण किया। पंजाब में इसे बनाया और अन्य राज्यों में इसका विस्तार करने का प्रयास किया।

लेकिन आज, बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकल्प के साथ गठित यह पार्टी अब भ्रष्ट और समझौतावादी व्यक्तियों के हाथों में बुरी तरह फंसी हुई है। यही कारण है कि राष्ट्र की सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाला प्रत्येक देशभक्त या तो पार्टी छोड़ चुका है या एक-एक करके छोड़ रहा है।”

Tehri Accident : चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

0

Chardham Yatra 2026 :  बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची।

Tehri Accident : चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

25 कुंतल फूलों व फलों से सजा मंदिर

मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों तक को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है।

दस हजार श्रद्धालु पहुंचे (Chardham Yatra 2026)

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में रौनक लौट आई है। बदरीनाथ में अब तक करीब साढ़े पांच सौ वाहन पहुंच चुके हैं। अखंड ज्योति के दर्शन के लिए दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के धाम में होने का अनुमान है। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठाते हैं।

कपाट उदघाटन से पहले हुई ये परंपराएं होंगी पूरी

सुबह 4 बजे- बदरीविशाल के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी का प्रवेश।
सुबह 4 बजकर 15 मिनट-मंदिर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात।
तड़के 5.30 बजे- रावल जी, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश।
तड़के 5.40 बजे- रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन।
सुबह 6 बजकर 15 मिनट- श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।
पूर्वाह्न ग्यारह बजे से गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजाएं शुरु।

VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Tehri Accident : चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

0

Tehri Accident :  चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, दो लोग अभी घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे, जो किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल (Tehri Accident) के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए  है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

0

ऋषिकेश: VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN  देश के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज उत्तराखंड दौरे पर आए हैं. वो एम्स ऋषिकेश के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति पास आउट हुए छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे. उनको दौरे को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया

West Bengal Polls : बंगाल में 152 सीटों पर TMC और BJP के बीच महामुकाबला, पढ़ें 10 बड़ी बातें

उपराष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के मद्देनजर एम्स परिसर तक क्षेत्र तीन सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है. पुलिस महकमे ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है. उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

उपराष्ट्रपति (VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN) के दौरे को लेकर तीन विशेष सुरक्षा जोन बनाए गए: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. वहां पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. वहां से लेकर एम्स परिसर ऋषिकेश तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है. इन तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसपी स्तर के अफसरों को दी गई है. सभी अफसरों और पुलिसकर्मियों से 3 घंटे पहले ही ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया था.

उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए तीन सुरक्षा जोन

पहला जोन- जौलीग्रांट एयरपोर्ट
दूसरा जोन- एम्स हेलीपैड
तीसरा जोन- मुख्य कार्यक्रम स्थल

राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का विशिष्ट अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन उत्तराखंडी पारंपरिक टोपी पहने नजर आए.

Badrinath : सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

Badrinath : सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

0

Badrinath : बदरीनाथ धाम के कपाट कल 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पहले आज केदारनाथ में दर्शन के बाद सीएम धामी बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह कपाट खुलने के दौरान पूजा में शामिल होंगे।

US- Iran Tension : ट्रंप ने युद्धविराम आगे बढ़ाने का किया ऐलान, ईरान को कहा बंटा हुआ

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर (Badrinath) समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गुरुवार प्रात: 4.30 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी। कपाट खुलने अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

शंकराचार्य की गद्दी, गाड़ू घड़ा बदरीनाथ रवाना

कपाट खुलने से पहले पांडुकेश्वर से भगवान उद्वव, कुबेर, शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान धाम जय बदरी विशाल के जयकारों के गूंज उठा।

25 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर

बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से बदरीनाथ मंदिर को 25 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है। देव डोलियों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल , वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्य राग नंबूदरी,कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

Pahalgam attack Anniversary : ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी

US- Iran Tension : ट्रंप ने युद्धविराम आगे बढ़ाने का किया ऐलान, ईरान को कहा बंटा हुआ

0

US- Iran Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम आगे बढ़ाने का ऐलान किया है . ट्रंप ने यह कदम मौजूदा सीजफायर के खत्म होने से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया है . उन्होंने कहा कि वे ईरान की तरफ से कोई प्रपोजल मिलने तक जंगबंदी को आगे बढ़ा रहे हैं . इससे जंग फिलहाल के लिए टल गई है और मध्यस्थ पाकिस्तान को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का नया दौर आयोजित करने के लिए समय मिल गया है

Pahalgam attack Anniversary : ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी .

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हमने इस बात को समझा है कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है . पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ ने मुझसे सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया . हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर तब तक हमले ना किए जाएं, जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि एकमत से कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते हैं .

फिलहाल युद्ध का खतरा टला

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि पाकिस्तान की गुजारिश पर मैं युद्धविराम को तब तक के लिए बढ़ा रहा हूं जब तक कि ईरान की ओर से प्रपोजल पेश नहीं कर दिया जाता और चर्चाएं पूरी नहीं हो जातीं, चाहे वह किसी भी नतीजे पर पहुंचें. मैंने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि वह नाकेबंदी जारी रखे और बाकी सभी मामलों के लिए तैयार रहे .

डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान से फिलहाल के लिए लड़ाई के फिर से शुरू होने का खतरा टल गया है. हालांकि अभी भी दोनों पक्षों के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं. अमेरिकी बातचीत टीम का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान की प्रस्तावित यात्रा टाल दी गई है . होर्मुज स्ट्रेट में ईरान पर अमेरिका की नाकेबंदी भी अभी जारी है.

पाकिस्तानी पीएम ने कहा धन्यवाद

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने पाकिस्तानी की युद्धविराम को आगे बढ़ाने की गुजारिश को मान लिया ताकि चल रही कूटनीतिक कोशिशें आगे बढ़ सकें. पाकिस्तान इस संघर्ष के बातचीत के जरिए हल के लिए अपनी पूरी कोशिशें जारी रखेगा.

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले करते हुए युद्ध शुरू किया, जो करीब छह हफ्ते तक चला . आखिरकार 8 अप्रैल को ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच जंगबंदी हुई. इस बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत हुई लेकिन बेनतीजा रही. फिलहाल इस सीजफायर को आगे बढ़ाया गया है.

KEDARNATH YATRA 2026 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors