Uttarakhand Assembly : महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति – CM
Mira Road attack : नाम और धर्म पूछा, फिर कलमा पढ़ने को कहा… मुंबई में गार्ड्स पर चाकू से हमला
नई दिल्ली। Mira Road attack : मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे एक संभावित “लोन वुल्फ” (अकेले हमला करने वाले) आतंकी हमले के तौर पर देख रही हैं। मालूम हो कि आरोपी, जैब जुबेर अंसारी (31), ने वहां ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाया था।
धर्म पूछ कर गार्ड से की थी मारपीट
चश्मदीदों का दावा है कि, आरोपी ने पहले दोनों गार्डों से रास्ता पूछा था और फिर वापस आकर उनसे उनका धर्म पूछा। यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों गार्डों में से एक को इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो आरोपी ने उन पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल गार्ड फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
आरोपी के घर से मिले कई संदिग्ध नोट
वहीं, जब पुलिस ने अंसारी को गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली, तो जांच टीम को हाथ से लिखे कुछ नोट मिले, जिनमें उसने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के अनुसार, इन नोट में आरोपी ने इस हमले को किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया था।
इसके साथ ही जांच में पता चला कि आरोपी, जैब जुबेर अंसारी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। वह एक साइंस ग्रेजुएट है और साल 2010 से 2019 तक वह अमेरिका में था। अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने पर वह 2019 में भारत लौट आया और मीरा रोड पर अकेले रहता था।
जहां वह ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग देता था। माना जा रहा है कि अकेले रहने के दौरान, आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गया। एजेंसियां अब उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि, क्या वह सीमा पार बैठे किसी हैंडलर के सीधे संपर्क में था।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, अस्मिता क्लब के पास निर्माणाधीन इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने राजकुमार मिश्रा पर चाकू से कई वार कर दिए। उन्हें बचाने पहुंचे दूसरे गार्ड सुब्रोतो सेन भी हमले में जख्मी हो गए.
दरअसल, मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में वोकहार्ट अस्पताल के पीछे, एक निर्माणाधीन इमारत की सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात किए गए थे। इसी दौरान सोमवार की शाम को आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन से उनका धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा।
जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार मिश्रा और सुब्रोतो सेन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नयानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से डेढ़ घंटे के अंदर आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल दोनों गार्डों का इलाज वोकहार्ट अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे ATS और नयानगर पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।
IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
PM Modi Plays Football : हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच प्रधानमंत्री, गंगटोक में खेले फुटबॉल
PM Modi Plays Football : सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम मोदी युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।
IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ।
सिक्किम के 50 वर्ष पूरे: ₹4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक अवसर सिक्किम के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जहां विकास और उत्सव दोनों का संगम देखने को मिलेगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री करीब ₹4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को देंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमालयी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय कर सकता है।
र्किडेरियम का दौरा और आधुनिक पार्क की झलक
अपने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। यह पार्क एक विश्वस्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती और जैव विविधता का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।
ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई
IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
IND-NZ FTA : भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में सोमवार को एक नए युग की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो व्यापार, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाला है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष टॉड मैक्ले की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण समझौते को आधिकारिक रूप दिया गया। यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार में एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत मानी जा रही है।
ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई
रिकॉर्ड समय में समझौता और निर्यातकों को संजीवनी
इस एफटीए की सबसे खास बात इसकी गति रही है। 16 मार्च, 2025 को शुरू हुई बातचीत को रिकॉर्ड नौ महीनों के भीतर संपन्न कर लिया गया। इस समझौते के लागू होने से भारत को सभी टैरिफ उत्पादों पर तत्काल 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी। इसके परिणामस्वरूप, न्यूजीलैंड को होने वाले शत-प्रतिशत भारतीय निर्यात पर अब कोई टैरिफ (सीमा शुल्क) नहीं लगेगा।
वर्तमान में न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) द्वारा भारत से निर्यात किए जाने वाले लगभग 450 उत्पादों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता था। नए समझौते के तहत यह शुल्क खत्म हो जाएगा, जिससे भारतीय कपड़ा और परिधान, चमड़ा उद्योग, टोपी, चीनी मिट्टी के बर्तन (सिरेमिक्स), कालीन, और वाहन तथा उनके पुर्जों के निर्यात को भारी बढ़ावा मिलेगा। इसके एवज में, भारत ने भी न्यूजीलैंड से आने वाले 95 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ में छूट दी है या उसे कम कर दिया है।
विदेशी निवेश और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा
व्यापार सुगमता के साथ-साथ इस एफटीए का एक प्रमुख स्तंभ विदेशी निवेश है। समझौते के तहत, न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह निवेश यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) द्वारा भारत के साथ किए गए समझौते में प्रस्तावित 100 अरब डॉलर के निवेश ढांचे की तर्ज पर ही है।
वहीं, एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम के तहत, भारत ने अपने संवेदनशील घरेलू कृषि और डेयरी सेक्टर को इस एफटीए के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा है। दूध, क्रीम, मट्ठा, दही और पनीर जैसे सभी डेयरी उत्पादों के साथ-साथ अन्य कृषि उत्पादों पर आयात छूट नहीं दी गई है, जिससे भारतीय किसानों और स्थानीय डेयरी उद्योग के हितों की रक्षा सुनिश्चित हुई है।
छात्रों और पेशेवरों के लिए खुलेंगे नए दरवाजे
आर्थिक मोर्चे के अलावा, यह एफटीए वर्किंग प्रोफेशनल्स और छात्रों की आवाजाही (मोबिलिटी) के लिए गेम-चेंजर साबित होगा:
छात्रों को राहत: न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) ने वैश्विक स्तर पर पहली बार किसी देश के साथ छात्र आवाजाही और अध्ययन के बाद कार्य वीजा (पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा) से जुड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अब भारतीय छात्र पढ़ाई के दौरान प्रति सप्ताह 20 घंटे तक काम कर सकेंगे और उन्हें एक्सटेंडेड पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा का लाभ मिलेगा।
कुशल पेशेवरों को अवसर: उच्च वेतन वाले रोजगार चाहने वाले स्किल-युक्त भारतीय पेशेवरों के लिए 5,000 अस्थायी रोजगार वीजा का विशेष कोटा निर्धारित किया गया है। इसके जरिए पेशेवर तीन साल तक न्यूजीलैंड में रहकर नौकरी कर सकेंगे।
वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम: इस समझौते के तहत एक विशेष वर्किंग हॉलिडे वीजा कार्यक्रम भी लाया गया है, जिसमें प्रतिवर्ष 1,000 युवा भारतीय 12 महीने के लिए न्यूजीलैंड में मल्टीपल एंट्री कर सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) के बीच हुआ यह मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए अवसर पैदा करता है। एक ओर जहा भारत के निर्यातकों और कुशल कार्यबल को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं न्यूजीलैंड को एक विशाल और उभरते हुए बाजार तक आसान पहुंच मिलेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों (जैसे डेयरी) को सुरक्षित रखते हुए विदेशी निवेश आकर्षित करने की यह नीति, भविष्य में भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्थापित करेगी।
ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई
ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई
ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं।
Heat Wave Alert : लू से झुलस रहे दिल्ली-यूपी-बिहार, मंगलवार से राहत मिलने के आसार
अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग (ED Raid) से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों (predicate offences) के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं।
भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने अक्तूबर 2025 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था।
Jagaddal Violence : पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में भारी हिंसा, फेंके गए देसी बम
Heat Wave Alert : लू से झुलस रहे दिल्ली-यूपी-बिहार, मंगलवार से राहत मिलने के आसार
नई दिल्ली। Heat Wave Alert : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्य लू से झुलस रहे हैं। अलबत्ता, कुछ राज्यों में आंधी, बादल और छिटपुट बारिश ने राहत के संकेत भी दिए हैं। सबसे तीखा असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिखा, जहां पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया।
Jagaddal Violence : पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में भारी हिंसा, फेंके गए देसी बम
बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि राजस्थान के कोटा में 44.8 और चूरू में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचना बताता है कि गर्मी ने व्यापक दायरा ले लिया है।
यूपी में लू का कहर
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राहत सीमित रहने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा और प्रयागराज में लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। कानपुर में भी तापमान 45.7 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार तक लू जारी रहने और मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में भी हीट वेव
राजस्थान में भी हीट वेव (Heat Wave Alert) जैसे हालात बने हुए हैं, जहां पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तपिश का असर साफ दिख रहा है। उत्तराखंड में अप्रैल की गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। देहरादून में तापमान 39.2 डिग्री पहुंचने और मैदानी इलाकों में हीट वेव की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियातन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं, जो इस गर्मी से उपजे संकट की गंभीरता को रेखांकित करता है।
लू का अलर्ट जारी
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी और ऊधमपुर जिले में लू चलने से जनजीवन प्रभावित है। इन जिलों में अगले दो दिन तक लू जारी रहेगी। जम्मू में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा है। वहीं, कठुआ में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।
Jagaddal Violence : पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में भारी हिंसा, फेंके गए देसी बम
नई दिल्ली। Jagaddal Violence : रविवार रात जगद्दल पुलिस स्टेशन के पास तनाव उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले विरोधी राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच जमकर झड़पें हुईं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इलाके में रैली करने वाले हैं।
इस दौरान कथित तौर पर देसी बम फेंके गए और गोलीबारी की भी खबरें आईं। इसमें सीआईएसएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसका इलाज भटपारा स्टेट जनरल अस्पताल में चल रहा है।
कैसे भड़की हिंसा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार रात करीब 10 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, ताकि ममता बनर्जी के नाम पर कथित तौर पर दर्ज एक मामले की कॉपी ले सकें। लगभग उसी समय तृणूल कांग्रेस पार्षद मनोज पांडे भी पार्टी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए।
इसके तुरंत बाद भाजपा नेता अर्जुन सिंह भी पुलिस थाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले तनाव भड़क उठा और एक तीखी झड़प हुई जो जल्द ही हिंसा में बदल गई।
देसी बम फेंकने और गोलीबारी की भी खबरें (Jagaddal Violence)
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर पहले एक तृणूल कार्यकर्ता पर हमला किया गया था, जिसके बाद दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई। यह झड़प जल्द ही घोषपारा रोड तक फैल गई, जहां दोनों गुटों के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई। इलाके में देसी बम फेंके जाने और गोलीबारी की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है।
El Niño : मई-जुलाई में अल नीनो की स्थिति विकसित होने की संभावना, WMO का अलर्ट
El Niño : मई-जुलाई में अल नीनो की स्थिति विकसित होने की संभावना, WMO का अलर्ट
नई दिल्ली। El Niño : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी है कि एल नीनो की स्थिति मई से जुलाई के बीच विकसित हो सकती है, जिससे भारत समेत दक्षिण एशिया में मौसम पर बड़ा असर पड़ेगा। पहले अनुमान था कि यह स्थिति मानसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) में बनेगी, लेकिन अब इसके जल्दी आने की संभावना जताई गई है।
एल नीनो (El Niño) एक ऐसी जलवायु स्थिति है, जो हर 2 से 7 साल में आती है और करीब 9 से 12 महीने तक रहती है। इसके कारण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तापमान और बारिश के पैटर्न बदल जाते हैं और आमतौर पर वैश्विक तापमान बढ़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग पहले ही इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान दे चुका है।
डब्ल्यूएमओ के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे अगले महीने एल नीनो की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।
हर जगह बढ़ सकती है गर्मी
डब्ल्यूएमओ ने कहा है कि मई-जून-जुलाई के दौरान जमीन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। यानी लगभग हर जगह ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। संस्था का मानना है कि ऐसे मौसम पूर्वानुमान कृषि, जल प्रबंधन, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी होते हैं, ताकि समय रहते तैयारी की जा सके।
डब्ल्यूएमओ के जलवायु पूर्वानुमान प्रमुख विलफ्रान मौफूमा ओकिया ने कहा कि साल की शुरुआत में तटस्थ स्थिति थी, लेकिन अब सभी मॉडल एल नीनो बनने की पुष्टि कर रहे हैं और आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।
Uttarakhand Board Result 2026 : जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप
Raghav Chadha : राघव का पार्टी बदलना यूजर्स को नहीं आया पसंद, 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम
Raghav Chadha : राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों के भी भाजपा में शामिल होने से आप को बड़ा झटका लगा है और पार्टी नेतृत्व अब अपने बचे हुए सांसदों को एकजुट रखने में जुटा है।
Uttarakhand Board Result 2026 : जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप
राघव चड्ढा का यह कदम पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में था, खासकर तब जब उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। राजनीतिक गलियारों में इसे अरविंद केजरीवाल और चड्ढा के बीच बढ़ती दूरी के रूप में देखा जा रहा था।
हालांकि भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। खासतौर पर उनके समर्थकों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह कम नजर आया, जहां कई लोगों ने इसे अवसरवादी राजनीति करार दिया, जबकि समर्थकों ने इसे चड्ढा के नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बताया।
इंस्टा फॉलोअर्स में आई बड़ी गिरावट
भाजपा में शामिल होने के बाद चड्ढा को सोशल मीडिया पर भी झटका लगता दिख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी बदलने के 24 घंटे के भीतर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 10 लाख से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के इंस्टाग्राम पर 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर 2 बजे तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए। यानी एक दिन से भी कम समय में उनके फॉलोअर बेस में बड़ी कमी आई।
एनसीपी नेता का दावा
इस बीच एनसीपी नेता अनीश गावंडे ने दावा किया कि इंस्टाग्राम पर चलाए गए जेन जी अनफॉलो अभियान के कारण राघव चड्ढा के 24 घंटे के भीतर 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। उन्होंने कहा, इंटरनेट आपको रातोंरात हीरो बना सकता है और रातोंरात जीरो भी।
युवाओं के बीच राघव ने बनाई अलग पहचान
दरअसल, राघव चड्ढा ने पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने ऐसे मुद्दे उठाए जो सीधे आम लोगों और खासकर युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े थे, लेकिन पारंपरिक राजनीति में अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते थे।
इन मुद्दों में पितृत्व अवकाश, ट्रैफिक संकट, टेलीकॉम कंपनियों की डेली डेटा लिमिट, एयरपोर्ट पर महंगे समोसे और 10 मिनट डिलीवरी मॉडल के जरिए गिग वर्कर्स के शोषण जैसे विषय शामिल थे। गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझने के लिए उन्होंने एक दिन ब्लिंकइट डिलीवरी पार्टनर के तौर पर भी काम किया था।
