Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 12

Pahalgam attack Anniversary : ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी

0

नई दिल्ली। Pahalgam attack Anniversary : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

KEDARNATH YATRA 2026 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले (Pahalgam attack ) में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद (Pahalgam attack Anniversary) के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा।

भारत के खिलाफ कार्रवाई का जवाब निश्चित

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश लिखकर कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब निश्चित और सख्त होगा। सेना ने कहा कि न्याय हमेशा मिलेगा और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

KEDARNATH YATRA 2026 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा

0

KEDARNATH YATRA 2026 :  केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

बाबा केदार के धाम को को करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे और कपाट खुलने के इस अद्भुत क्षण साक्षी बने।इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रवाना हुई यह डोली 17 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप से होकर केदारपुरी पहुंची।

धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात रहे।

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा केदार की भक्ति में डूबे नजर आए। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Delhi Terror Alert : दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार

KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

0

रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड) : KEDARNATH YATRA  आस्था के विश्वविख्यात केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. इसी के साथ बहुप्रतीक्षित केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा. कपाट उद्घाटन के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचेंगे. पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे.

Delhi Terror Alert : दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार

कपाट खुलने को लेकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं. बाबा के दर्शन के लिए उत्सुक हैं. कपाट खुलने से पूर्व बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के धाम पहुंचने के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर पहुंच गया है.

फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर

कपाट खुलने से पहले धाम में उत्साह, आस्था साफ नजर आ रही है. मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है. मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है. केदारनाथ मंदिर (KEDARNATH YATRA) को 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया है.

व्यापक तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. यात्रा मार्गों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल, भोजन और आवास की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. साथ ही विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था भी की गई है. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए प्रत्येक दो किलोमीटर पर चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं. वहीं, स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक शौचालयों के साथ गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

कड़े सुरक्षा इंतजाम

यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं. यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की सराहना

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है. उन्होंने स्वच्छता, सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए यात्रा अनुभव को सुखद बताया. कुल मिलाकर, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है.

Gujarat cyber fraud : गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार

Delhi Terror Alert : दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार

0

Delhi Terror Alert :  राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़े हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आईएसआई के कथित प्रॉक्सी शाहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

Gujarat cyber fraud : गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार

स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के अन्य गुर्गे, भारत में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की एक आपराधिक साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। स्पेशल सेल ने इन्हें एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ा। पुलिस ने आरोपी राजवीर के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट्स मिले हैं।

पूछताछ में पता चला कि राजवीर अपने हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना था।

Germany Gurdwara Clash : जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल; कृपाण और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल

Gujarat cyber fraud : गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार

0

नई दिल्ली। Gujarat cyber fraud : गुजरात के राजकोट में 2500 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ है। इस साइबर फ्रॉड में प्राइवेट बैंकों के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई है।

Germany Gurdwara Clash : जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल; कृपाण और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल

राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विजय गुर्जर ने बताया कि पाधाधरी स्थित यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कामानी, जामनगर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर कल्पेश डांगरिया डांगरियाऔर एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बाल्धा को कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी तरीके से काम करते थे अधिकारी

कामानी पर आरोप है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपियों को संदिग्ध खाते खोलने और उन्हें मैनेज करने में मदद की। उसने कई डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर अकाउंट्स को एक्टिव बनाए रखा, जिससे बड़ी रकम के लेन-देन पर बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले अलर्ट को बाइपास किया जा सके।

डांगरिया ने नकली पहचान (Gujarat cyber fraud) का इस्तेमाल करके खाते खुलवाने में मदद की। वहीं बाल्धा ने वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए खाते खोले। ये तीनों अधिकारी अकाउंट से कैश निकालने में भी मदद करते थे, जिसे हवाला चैनलों के जरिए आगे भेजा जाता था।

तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Surya Devbhoomi Challenge 2.0 : का समापन समारोह आज, कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

Germany Gurdwara Clash : जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल; कृपाण और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल

0

Germany Gurdwara Clash :  ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि एक पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया।

Surya Devbhoomi Challenge 2.0 : का समापन समारोह आज, कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झड़प का वीडियो

बताया जा रहा है कि करीब 40 लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई से होते हुए हिंसा में बदल गया। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

हथियारों का इस्तेमाल, दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की, जबकि कई लोगों के पास चाकू और किरपान जैसे धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई असली पिस्टल नहीं मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक ब्लैंक-फायरिंग पिस्टल हो सकती है (जो असली गोली नहीं चलाती, लेकिन आवाज और धमाका करती है)।

क्या थी झगड़े की वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे की कमेटी के चुनाव और फंड (पैसों) को लेकर था। पुराने और नए प्रबंधन के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था, दोनों गुट गुरुद्वारे के नियंत्रण और फैसले लेने के अधिकार को लेकर भिड़े हुए थे। एक अधेड़ के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमला पहले से प्लान किया हुआ लग रहा था।

वारदात की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्पेशल टैक्टिकल यूनिट भी तैनात की गई। सभी घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया। वहीं, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किसने किस पर हमला किया

UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date)

Surya Devbhoomi Challenge 2.0 : का समापन समारोह आज, कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

0

टिहरी/देहरादून : Surya Devbhoomi Challenge 2.0  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date)

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भी अभूतपर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष अपने हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन प्रवास के दौरान कई साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया था। राज्य सरकार, राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में एंगलिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, साइक्लिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में तेज गति से बहने वाली गंगा नदी की धारा तक, मुनस्यारी की ऊँचाइयों से लेकर टिहरी झील के विशाल विस्तार तक उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र साहसिक पर्यटन का एक सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे न केवल सीमांत क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और सामरिक विकास को भी नई मजबूती मिली है ।
इस अवसर पर विधायक श्री विनोद कण्डारी, मध्यकमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनिवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, कीर्तिनगर अंचला खण्डेवाल,  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, कुलपति प्रकाश सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date)

0

2026 का यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 में आने की पूरी संभावना है
ताज़ा अपडेट के अनुसार:

रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी हो सकता है
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 25 अप्रैल के बाद भी आ सकता है
अभी तक official date घोषित नहीं हुई है, लेकिन रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है।

परीक्षा कब हुई थी?

परीक्षा: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुई
लगभग 50+ लाख छात्र शामिल हुए

रिजल्ट कहाँ चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप यहाँ चेक कर सकते हैं:

1. Official वेबसाइट

#upmsp.edu.in
#upresults.nic.in

2. अन्य तरीके

DigiLocker
UMANG App
SMS

UP Board Result 2026 कैसे देखें? (Step-by-step)

1. वेबसाइट खोलें (upresults.nic.in)
2.“UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
3. अपना Roll Number डालें
4.Submit करें
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

पास होने के नियम (Passing Marks)

हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी
कुल मिलाकर भी 33% होना चाहिए

मार्कशीट कैसे मिलेगी?

Online: Provisional marksheet डाउनलोड करें
Original: कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से मिलेगी

अगर वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

रिजल्ट के दिन साइट स्लो हो सकती है, तब:

DigiLocker से देखें
UMANG App इस्तेमाल करें
SMS से भी चेक कर सकते हैं

महत्वपूर्ण बातें

रिजल्ट आने के बाद:
Rechecking / Scrutiny का option मिलेगा
Compartment exam (fail होने पर) जुलाई–अगस्त 2026 में हो सकता है

Udhampur Bus Accident : उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 12 लोगों की मौत, कई घायल

0

Udhampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां खगोट क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

SEXUAL EXPLOITATION CASES : ‘HR हेड को गले लगाया-चूमा’, महाराष्ट्र में TCS जैसा एक और कांड; NGO चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के रामनगर में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बचाव कार्यों की जानकारी साझा की है. उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त (DC) ऊधमपुर से बात की है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

हादसे में हताहतों की संख्या अधिक होने की आशंका है. सभी संभावित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए स्थानांतरित किया जाएगा और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने (विमान से भेजने) की व्यवस्था भी की जा रही है. मैं स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं.”

स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ है. पुलिस ने आसपास के इलाके में यातायात को डायवर्ट कर दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग बस हादसों को रोकने के लिए सड़क सुधार और बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग कर रहे हैं.

National Herald Case : दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, सोनिया-राहुल को ट्रायल कोर्ट से राहत के खिलाफ ED की अपील

SEXUAL EXPLOITATION CASES : ‘HR हेड को गले लगाया-चूमा’, महाराष्ट्र में TCS जैसा एक और कांड; NGO चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

0

नई दिल्ली। SEXUAL EXPLOITATION CASES : नागपुर के उत्तर-पश्चिम इलाके में बच्चों के लिए काम करने वाला एक NGO सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, NGO के चीफ पर कई युवतियों ने यौन शोषण और धार्मिक दबाव सहित कई आरोप गंभीर लगाए है। इसको लेकर शनिवार की रात को मनकापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी रियाज फाजिल काजी को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया।

National Herald Case : दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, सोनिया-राहुल को ट्रायल कोर्ट से राहत के खिलाफ ED की अपील

यह केस, TCS नासिक यूनिट में कथित यौन और धार्मिक उत्पीड़न के मामले और अमरावती जिले के परतवाड़ा में हुए यौन शोषण के ठीक बाद सामने आया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, राज्य की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने NGO के बैकग्राउंड, उसके वित्तीय लेन-देन और गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के अपने घोषित मकसद से परे उसके संभावित संपर्कों की समानांतर जांच शुरू कर दी है।

दो साल से आरोपी कर रहा था परेशान

जानकारी के अनुसार, मुख्य शिकायतकर्ता एक 23 साल की महिला है, जो सितंबर 2023 से NGO में एडमिनिस्ट्रेशन और HR हेड के तौर पर काम कर रही थी। FIR के अनुसार, 18 जुलाई 2024 को उसके जन्मदिन पर, दोपहर करीब 1 बजे ऑफिस में हुए जश्न के बाद, काजी ने उसे अपने केबिन में बुलाया। वहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसे गले लगाया, उसके माथे पर चूमा और कहा, “मैं आज तुम्हें जाने नहीं देना चाहता।”

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि नौकरी खोने के डर से वह विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि उसे बार-बार गले लगाने की कोशिशें की गई, जिसमें एक घटना ऐसी भी शामिल है जब आरोपी ने कथित तौर पर उसे गले लगाने की कोशिश करने से पहले CCTV का प्लग निकाल दिया था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की इन हरकतों का विरोध किया, तो उसने उसके साथ बदतमीजी से पेश आना शुरू कर दिया।

फेक सोशल मीडिया अकाउंट से रखता था नजर

उसने यह भी दावा किया कि जब वह अकेली होती थी, तो आरोपी उसे छूता था और दूसरों से उसके बारे में जानकारी जुटाता था। उसने काजी पर यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला स्टाफ और वॉलंटियर्स की हरकतों पर नजर रखने के लिए, अपने और उसके नाम के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, FIR के मुताबिक, पीड़ित की बड़ी बहन, जो नवंबर 2025 में NGO में असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर शामिल हुई थी। उस पर भी आरोपी ने जोर डाला कि, वह फील्ड विजिट के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए किसी खास धर्म की प्रार्थनाएं करे, पूरे शरीर को ढकने वाले खास कपड़े भी पहने।

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि काजी के बर्ताव की वजह से दूसरे कर्मचारियों ने भी नौकरी छोड़ दी, जिनमें 2024 में NGO के साथ काम करने वाली 24 साल की एक टीचर भी शामिल थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ लोगों ने घूरने या धार्मिक रीति-रिवाजों को थोपने की कोशिशों का जिक्र किया, जबकि काजी को पता था कि वे दूसरे धर्म के हैं। एक खास तौर पर गंभीर आरोप 13 अप्रैल को एक पूर्व कर्मचारी की मां को किए गए फोन कॉल से जुड़ा है। जिसमें काजी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Hormuz Tension : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors