Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 112

karnataka election : धर्मेंद्र प्रधान को किया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी नियुक्त

0

नई दिल्ली। karnataka election भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही चुनाव सह-प्रभारी के तौर पर तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई को जिम्मेदारी सौंपी है।

NCC cadets Honored : गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सीएम ने किया सम्मानित

पार्टी ने जारी किया बयान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को प्रभारी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के दिग्गज धर्मेंद्र प्रधान को पूर्व में कई चुनावों को संभालने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं सत्तारूढ़ दल और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों के लिए गहन सार्वजनिक आउटरीच शुरू की है।

11 फरवरी को दौरा अमित शाह करेंगे राज्य का दौरा

पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा किया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। वहीं माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कार्यक्रम में भी अमित शाह शामिल होंगे।

कर्नाटक में होंगे विधानसभा चुनाव (karnataka election 2023)

सूत्रों के अनुसार अमित शाह सहकारी सम्मेलन के अलावा संकल्प अभियान में भी शामिल होंगे। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भाजपा अभी प्रदेशभर में संकल्प अभियान चला रही है।

Budget Session 2023 : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर संसद में फिर हंगामे के आसार

NCC cadets Honored : गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सीएम ने किया सम्मानित

0

देहरादून: NCC cadets Honored  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट् यश पाण्डेय (बैण्ड मास्टर), कैडे्ट मनोज सिंह बिष्ट (घुड़सवारी में कांस्य पदक), शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये फलाईग कैडे्ट अविनाश, कैडेट मंयक काला, कैडेट् गिरीश जोशी, कैडेट् तन्वी, कैडे्ट अदिति कौशिक और कैडे्ट प्रियंका पनेरू को सम्मानित किया।

Budget Session 2023 : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर संसद में फिर हंगामे के आसार

एनसीसी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस (NCC cadets Honored) पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे एनसीसी कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम स्थान मिलना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिये गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एनसीसी जैसे गौरवशाली संगठन से जुड़ना प्रत्येक युवा के लिए गर्व का विषय है।  एनसीसी संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की भावना को मजबूत करना है। देश के किसी भी हिस्से में जब भी कभी कोई संकट या आपदा आई,एनसीसी के कैडेट्स ने हमेशा पूर्ण समर्पण भाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी दोनों ही दक्ष एनसीसी कैडेट्स रहे हैं। एनसीसी वो नर्सरी है, जहां भविष्य के वीर सैनिक तैयार होते हैं, इसलिए वर्तमान में एनसीसी के विस्तार और आधुनिकीकरण पर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में केंद्र सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी की योजना है कि आने वाले समय में 1 लाख नए कैडेट्स तैयार किए जाएं, जिनमें से करीब एक तिहाई महिलाएं होंगी। सरकार की योजना सीमावर्ती इलाकों में एनसीसी के कार्यक्षेत्र को और अधिक बढ़ाने की भी है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यार्थी जीवन के दौरान वह भी एनसीसी का कैडेट रहे हैं। एनसीसी के माध्यम से जिस अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को उन्होंने अंगीकार किया वह आज प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्य करते हुए उनके  सबसे अधिक काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारे देश की पहचान एक युवा देश के रूप में होती है, देश ही नहीं बल्कि हमारा प्रदेश भी एक युवा प्रदेश है। देश में आज युवा सोच है और देश का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जिस देश के युवाओं में अनुशासन हो, दृढ़ इच्छाशक्ति हो, निष्ठा हो और लगन हो, उस देश का तेज गति से विकास कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को स्वयं में लीडरशिप का विकास करना होगा। युवा जिस भी क्षेत्र में जाए, वहां नेतृत्व करें। प्रधानमंत्री जी “सबका साथ“ लेकर, “सबका विकास“ करते हुए, “सबका विश्वास“ हासिल कर रहे हैं, अब यह हम “सबका प्रयास“ होना चाहिए कि हम इस भावना को देश के प्रत्येक युवा तक पहुंचा सके।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भारत को विश्व के जी-20, की अध्यक्षता मिलना अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश के सामर्थ्य का परिचय देता है। कोरोना काल में जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था अव्यवस्थित रही वही भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रूप में उभरी।  प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर पूरे विश्व में योग को मान्यता मिली। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, एडीजी उत्तराखण्ड एनसीसी निदेशालय मेजर जरनल पी.एस.दहिया, कंटीजेंट कमांडर आरडीसी 2023 लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिंह समेत एनसीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

Budget Session 2023 : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर संसद में फिर हंगामे के आसार

0

नई दिल्ली। Budget Session 2023 : संसद में अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर शुक्रवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल मामले की जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता कि इससे पहले आज सुबह 10 बजे विपक्षी दलों ने बैठक की थी। बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।

BBC Documentary Ban : डॉक्युमेंट्री पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Budget Session 2023 update

लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही 6 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई।

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को कार्यवाही में मौजूद रहने को लेकर व्हिप जारी किया है।

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर भाजपा सांसदों को ब्रीफ करेंगी। इस दौरान पार्टी के राज्यसभा और लोकसभा के सांसद मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

अदाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया।
जेपीसी जांच की मांग

विपक्षी दलों ने गुरुवार को भी अदाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्ष इस पर जांच की मांग कर रहा है। विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से मामले की जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस 6 फरवरी को देशभर में एलआईसी और एसबीआई के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेगी।

बजट सत्र के दौरान खरगे ने प्रेस वार्ता भी की। खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों ने मिलकर निर्णय किया है कि देश में आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जो भी घटनाएं हो रही हैं, उन्हें सदन में उठाना है। अदाणी मामले पर भी चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया।

निराधार दावे न करें: ओम बिरला

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा विपक्ष से कहा कि वह निराधार दावे न करें और सदन को चलने दें। प्रश्नकाल संसदीय कार्यवाही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

आरबीआई ने मांगी रिपोर्ट

इस बीच, आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि उनकी तरफ से अदाणी समूह की विभिन्न कंपनियों को कितना कर्ज दिया गया है, इसका पूरा लेखाजोखा उसके समक्ष रखें। आरबीआई यह जानना चाहता है कि एक कॉरपोरेट हाउस में वित्तीय कंपनियों की तरफ से किए जाने वाले निवेश या कर्ज आवंटन में नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है। सेबी भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

Mughal Garden Renamed : अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा मुगल गार्डन

BBC Documentary Ban : डॉक्युमेंट्री पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

0

नई दिल्ली। BBC Documentary Ban : बीबीसी की विवादास्पद डॉक्युमेंट्री को लेकर विवाद थमने क नाम नही रहे है,गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्युमेंट्री पर लगे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही साथ न्यायालय ने केंद्र से 3 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ में पीएम मोदी को एक क्रूर नेता के रूप में दिखाया गया है, साथ ही इस डॉक्युमेंट्री में गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ कई दावे किए गए हैं, जिसके कारण केंद्र ने इसको सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैनलों पर बैन कर दिया था।

Mughal Garden Renamed : अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा मुगल गार्डन

बैन हटाने की मांग (BBC Documentary Ban in india)

केंद्र सरकार के बैन के बाद देशभर में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसके बाद, बैन के खिलाफ कई नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) की डॉक्युमेंट्री में दिखाई गई सच्चाई से सरकार डर गई है। याचिका में कहा गया कि ये बैन द्वेषपूर्ण और मनमाना होने के साथ-साथ असंवैधानिक है।

कई यूनिवर्सिटी में की गई स्क्रीनिंग

देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के परिसरों में बीबीसी की विवादास्पद डॉक्युमेंट्री को बैन के बावजूद स्क्रीनिंग की है। बैन लगाने के कारण कई जगह हिंसा भी देखी गई और स्क्रीनिंग को रोकने के लिए दिल्ली के अंबेडकर यूनिवर्सिटी में बिजली भी काट दी गई।

पूर्ण प्रतिबंध को लेकर भी डाली गई है याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बीबीसी की डॉक्युमेंट्री पर भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए फिर से उल्लेख करने को कहा। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से शुक्रवार को मामले का उल्लेख करने को कहा।बता दें कि शीर्ष अदालत हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बीबीसी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ जांच की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी डॉक्युमेंट्री में भारत और प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक उदय के खिलाफ गहरी साजिश रची गई है।

Baba Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड भ्रमण पर, जा सकते है बागेश्वर

Mughal Garden Renamed : अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा मुगल गार्डन

0

नई दिल्ली। Mughal Garden Renamed  राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन (Rashtrapati Bhawan Mughal Garden) का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान (Amrit Udyan) कर दिया गया है। बात दे कि अमृत महोत्सव के तहत गार्डन का नाम बदला गया है। हर साल की तरह इस बार भी उद्यान आम लोगों के लिए खुलने वाला है, जहां लोग ट्यूलिप और गुलाब के फूलों का दीदार कर सकेंगे। अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 12 किस्म के ट्यूलिप के फूल होते हैं।

Baba Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड भ्रमण पर, जा सकते है बागेश्वर

31 जनवरी से खुलेगा गार्डन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर साल अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खोला जाता है, जो अब 31 जनवरी को खुलेगा और 26 मार्च तक दो माह तक के लिए खुला रहेगा। गार्डन खुलने का समय 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 को दिव्यांगों के लिए, 30 पुलिस और सेना के लिए यह खुलेगा।

जानें कैसे मिलेगा प्रवेश (Mughal Garden Renamed)

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए टिकट मिलेगा। उसके बाद 12 से चार बजे तक 10 हजार लोगों को प्रवेश मिलेगा। यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा। उद्यान में 12 तरह के विशेष किस्म के ट्यूलिप के फूल लगाए हैं। गार्डन में सेल्फी प्वांइट भी हैं, साथ ही यहां फूड कोर्ट भी चालू रहेगा। लोग क्यूआर कोड से पौधों के किस्मों की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यहां 120 प्रकार गुलाब हैं और 40 खुशबू वाले गुलाब हैं।

PM Modi in Rajasthan : पीएम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में जनसभा को किया संबोधित

Baba Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड भ्रमण पर, जा सकते है बागेश्वर

0

बागेश्वर: Baba Bageshwar Dham विवादों के बीच बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण इन दिनों उत्तराखंड भ्रमण पर हैं। इसी बीच महाराज धीरेंद्र कृष्ण के बागेश्वर जिले में आने की चर्चाएं होने लगी हैं। वहीं कई हिंदूवादी संगठन उन्हें बागेश्वर आने के लिए संपर्क कर चुके हैं और स्वागत के लिए तैयार हैं।

PM Modi in Rajasthan : पीएम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में जनसभा को किया संबोधित

देश-विदेश में ख्याति बागेश्वर धाम के नाम

मध्य प्रदेश के धीरेंद्र शास्त्री का नाम आम जनता की जुबान पर हैं। बागेश्वर धाम का नाम देश-विदेश में ख्याति है। उनके करोड़ों भक्त चैनलों पर आस्था व्यक्त करते देखे जाते हैं। और उनके दर्शन के लिए दूर दूर से आते है इसी प्रकार जिले में भी उनके कई भक्त हैं।

इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री के उत्तराखंड में होने और इंटरनेट मीडिया में डाली पोस्ट में कहा है कि वह हिमालय की गोद में पहुंच चुके हैं। उनकी हिमालय यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और वह अभी आगे की ओर रवाना होंगे। इस बात को बल मिल रहा है कि वह बागेश्वर आ सकते हैं। भक्तों का मानना है कि हो न हो बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का यहां से कोई लिंक है। राज्य में बागेश्वर में बाबा बागनाथ का मंदिर व सरयू गोमती का संगम है। कई हिंदूवादी संगठन इसके लिए उनसे संपर्क करके उन्हें बागेश्वर आने का आमंत्रण दे चुके हैं। वहीं, इस संभावना को देखते हुए प्रशासन का सूचना तंत्र भी सक्रिय दिख रहा है।

कई लोग पहुंच चुके हैं बागेश्वर

चैनलों में धीरेंद्र शास्त्री और बागेश्वर धाम (Baba Bageshwar Dham) के नाम चर्चा में होने के कारण कई भक्त मध्य प्रदेश के बजाय बागेश्वर पहुंच चुके हैं। विगत माह व्यापारी भूपेंद्र बबलू जोशी के पास राजस्थान से एक परिवार बागेश्वर धाम के नाम पर बागेश्वर पहुंचा था।

साथ ही बागनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पुजारी नंदन रावल भी बताते हैं कि कई लोग बागेश्वर धाम के नाम पर यहां आ रहे हैं। बागनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए कई संत महात्मा व भक्त आते हैं। यदि धीरेंद्र शास्त्री भी यहां आएं तो उनका भी भक्तों की तरह स्वागत किया जाएगा। बागेश्वर धाम के नाम पर उनके पास भी कई फोन आते हैं। जिसमें वह जानकारी प्राप्त करते हैं। हमारा भी प्रयास है कि धीरेंद्र शास्त्री जी यहां आएं और भक्तों की परेशानियां दूर करें। इसके लिए उनसे संपर्क करके आमंत्रण दिया जा रहा है।

Pariksha Pe Charcha : कार्यक्रम में CM ने स्कूली बच्चों के साथ किया प्रतिभाग

PM Modi in Rajasthan : पीएम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में जनसभा को किया संबोधित

0

नई दिल्ली। PM Modi in Rajasthan  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के मलसेरी डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के लोक देवता भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती के लिए जिले के आसींद में पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे को सियासी ढंग से भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

Pariksha Pe Charcha : कार्यक्रम में CM ने स्कूली बच्चों के साथ किया प्रतिभाग

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भगवान देवनारायण और जनता जनार्दन, दोनों के दर्शन करके मैं धन्य हो गया हूं। देशभर से यहां पधारे सभी श्रद्धालुओं की भांति मैं भगवान देवनारायण से अनवरत राष्ट्रसेवा के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।’

आगे पीएम ने कहा भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया है, वो सबके साथ से सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है।’पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैंने लाल किले से पंच प्राणों पर चलने का आग्रह किया था। उद्देशय यही है कि हम सभी अपनी विरासत पर गर्व करें, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और देश के लिए अपने कर्तव्यों को याद रखें।’

आध्यामिक मंच से गुर्जर समाज को बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आध्यामिक मंच से गुर्जर समाज को बड़ा संदेश देंगे। सूत्रों के मुताबिक गुर्जर समाज के प्रदेशभर से कई संतों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। बीजेपी संगठन के कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के सामाजिक कार्यकर्ता संयुक्त रूप से कार्यक्रम को बड़ा बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

PM मोदी के इस दौरे के जरिए भाजपा राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सचिन पायलट का गुर्जर समाज पर प्रभाव कम करने की कोशिश भी की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान के लगातार चौथे दौरे को सियासी ढंग से देखा जा रहा है।

पीएम का राजस्थान में यह पिछले 4 महीने में तीसरा दौरा

इससे पहले मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आए थे और जनसभा को संबोधित किया था। इससे पिछले दौरे में 30 सितम्बर 2022 को मोदी राजस्थान में आबू रोड आए थे। वह गुजरात के अम्बा माता से लौटते समय आबू रोड हेलीपैड पहुंचे और कार्यक्रम के मंच से ही राजस्थान की धरती और जनसमूह को 3 बार झुककर प्रणाम किया था। पीएम के दौरों के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

8 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भीलवाड़ा में लगभग 8 फीट एक बड़ा पंडाल बनाया गया है, स्टेज की लंबाई 28 फीट और 56 फीट चौड़ाई है। इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस पंडाल में लगभग 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, मुख्य पंडाल के साथ-साथ अन्य पंडाल भी बनाए जा रहे हैं, जहां ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सके।

प्रधानमंत्री मोदी के भीलवाड़ा में हो रहे कार्यक्रम (PM Modi in Rajasthan) को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी की धर्मसभा में आने के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर पार्किंग स्थल की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। पार्किंग स्थल पर लोग अपनी चार पहिया और दो पहिया वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी ने किया 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ

Pariksha Pe Charcha : कार्यक्रम में CM ने स्कूली बच्चों के साथ किया प्रतिभाग

0

देहरादून: Pariksha Pe Charcha   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पे चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘परीक्षा पर चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री भूपाल राम टम्टा उपस्थित थे।

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी ने किया 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ

Pariksha Pe Charcha 2023 (‘परीक्षा पे चर्चा- 2023’ कार्यक्रम)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के छठवें संस्कंरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, समय प्रबंधन, कार्य दक्षता बढ़ाने, जीवन में विभिन्न चुनौतियों को पार करने के लिए गुरू मंत्र दिये। प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर  उनको जो प्रेरणा दी गई है, उनका अनुसरण करते हुए हमारे ये बच्चे भविष्य में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हम आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। आगामी 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो, इसकी हमारे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भी हम बेहतर कार्य कर ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। परमात्मा ने हमें जो स्वतंत्र अस्तित्व एवं व्यक्तिव दिया है, इसका हमें सही तरीके से उपयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें आगामी परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरणा दी कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूरे मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि मेहनत ही जीवन में रंग लायेगी। इसके लिए अपने भीतर की ताकत जानना जरूरी है। जब हम किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिए तनाव लेने के बजाय, उन चुनौतियों को पार पाने के प्रयास करने चाहिए। यदि हमने जीवन में तनाव मुक्ति और समय प्रबंधन करना सीख लिया, तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं है।
प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न स्कूलों से वर्चुअल माध्यम से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, मेयर, अन्य जनप्रतिनिधगण, स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं उनके अभिभावक जुड़े थे।
CM DHAMI

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी ने किया 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ

0

देहरादून: Uttarakhand News  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं।

BBC Documentary : अंबेडकर कॉलेज में स्क्रीनिंग से पहले काटी बिजली

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand News) ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर संभव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व श्री चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड श्री भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त श्री के.के. डिमरी उपस्थित थे।
CM dhami

BBC Documentary : अंबेडकर कॉलेज में स्क्रीनिंग से पहले काटी बिजली

0

नई दिल्ली। BBC Documentary  बीबीसी की डॉक्युमेंट्री को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज में बीबीसी की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग करने से रोकने के लिए प्रशासन ने बिजली कटवा दी है, जिसके विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉलेज के छात्र लैपटॉप में डाउनलोड करके डॉक्युमेंट्री देख रहे हैं। साथ ही प्रशासन ने विवाद को बढ़ता देख कॉलेज के गेट भी बंद कर दिए है।

Pariksha Pe Charcha 2023 : उत्तराखंड से जुड़े 10 लाख छात्र, CM ने भी सुना संवाद

हिंदू कॉलेज में भी हुई थी स्क्रीनिंग

एसएफआई यूनिट ने बीती शाम बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग (BBC Documentary) की थी। कालेज प्रशासन ने डॉक्युमेंट्री की कालेज परिसर में स्क्रीनिंग की अनुमति से इनकार कर दिया था, जिसके बाद लगभग 50 छात्रों ने परिसर के बाहर स्थित एक फ्लैट की छत पर स्क्रीनिंग की।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एसएफआई के छात्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें लगभग एक दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, जब उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ (BBC Documentary screening) को दिखाने की कोशिश की। ”एसएफआई की हिंदू कॉलेज इकाई की सचिव रूशम ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों से हम अपने परिसरों में जो डॉक्युमेंट्री देख रहे हैं वह मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक और निरंकुश खोज है।

साथ ही उन्होंने कहा, ”जेएनयू में बिजली काटी गई और एबीवीपी के गुंडों ने डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला किया। इसी तरह के हमले पांडिचेरी विश्वविद्यालय में भी हुए। यह तीव्र राजकीय आतंक के संदर्भ में है। एसएफआई की हिंदू कॉलेज इकाई ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों को शामिल करके सफलतापूर्वक डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया है। एसएफआई की हिंदू कॉलेज यूनिट देश के उन सभी छात्रों के प्रति एकजुटता का विस्तार करता है, जो इस फासीवाद के खिलाफ बीबीसी की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors