Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 113

Pariksha Pe Charcha 2023 : उत्तराखंड से जुड़े 10 लाख छात्र, CM ने भी सुना संवाद

0

देहरादून: Pariksha Pe Charcha 2023  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के लिए उत्तराखंड से दो बच्चों का नामांकन हुआ था। उत्‍तराखंड में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में 5464 स्कूलों में पीएम नरेन्‍द्र मोदी की मास्टर क्लास का सजीव प्रसारण किया गया, इसके लिये बच्चों में एक अगल तरह का उत्साह देखा गया।

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त

श्रीगुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीगुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यहां वह पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री समित शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

छात्रों को मोटिवेट करना मुख्य उद्देश्‍य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्‍य बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्रों का तनाव कम करना और उनको मोटिवेट करना है परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रदेशभर के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये विगत 20 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है, पेंटिंग प्रतियोगिता प्रदेशभर के लाखों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पर चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha 2023) के आगामी संस्‍करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। जिसका प्रदेशभर के 5464 शासकीय, अशासकीय एवं निजी स्कूलों में सजीव प्रसारण किया गयर। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

डॉ रावत ने बताया कि इस देशव्यापी कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर प्रतिभाग किया। इसके अलावा क्षेत्र के अतिविशिष्ट पुरस्कार प्राप्त लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता की गई है आयोजित

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये 20 जनवरी से 24 जनवरी तक सूबे के 95 विकासखंडों एवं 8 नगर निगमों में स्थित स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिये अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी।

प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष,मेयर, ब्लॉक प्रमुख एवं नगर निकायों के अध्यक्षों ने प्रतिभाग कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने पौड़ी एवं अल्मोडा जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

BBC Documentary Row : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त

0

देहरादून: Uttarakhand  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव श्री भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

BBC Documentary Row : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

 

Book Release: आजादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी की प्रगति यात्रा’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून: Book Release  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साहित्यकार डा. मुनि राम सकलानी की पुस्तक ’आजादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी की प्रगति यात्रा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में आजादी से लेकर अब तक राजभाषा के विकास के लिए हुए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

’आजादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी की प्रगति यात्रा’ पुस्तक के लेखक डा. मुनि राम सकलानी ने कहा कि पुस्तक में आजादी से लेकर अब तक इन 75 वर्षों में राजभाषा हिन्दी की प्रगति यात्रा का विस्तृत वर्णन एवं भारत सरकार की राजभाषा नीति के तहत किये प्रयासों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक में देश के साथ -साथ वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की स्थिति पर प्रकाश डाला गया। हिन्दी के उद्भव व विकास से लेकर राजभाषा के व्यावहारिक व प्रयोजनमूलक पक्ष को अधिक उजागर किया गया है। कार्यालयीन हिन्दी को एक वृहद परिप्रेक्ष्य में रखने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय डा. सुधा पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार श्री शिवमोहन सिंह, डा. रंजिता सिंह, श्रीमती आशा,श्री जयकृष्ण सकलानी, डा. सत्यानंद बडोनी उपस्थित थे।
Book Release

BBC Documentary Row : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद

BBC Documentary Row : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद

0

नई दिल्ली। BBC Documentary Row  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का विवाद बढ़ता जा रहा है, ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग डॉक्यूमेंट्री जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से शुरू होकर अब दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पहुंच गया है। जामिया विश्वविद्यालय में बुधवार की शाम 6 बजे कथित तौर पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी।

Lucknow Apartment Tragedy : हादसे में सपा नेता हैदर की मां और पत्नी की मौत

4 छात्रों को हंगामा करने के आरोप में लिया हिरासत में

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर आज बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा करने के आरोप में चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने बुधवार को घोषणा की कि वह शाम 6 बजे जामिया विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होगी।

प्रशासन बोला स्क्रीनिंग के लिए नहीं मांगी गई अनुमति

इधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग (BBC Documentary Row) के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। एसएफआई की जामिया इकाई ने एक पोस्टर जारी कर सूचित किया है कि एमसीआरसी लॉन गेट नंबर 8 पर शाम 6 बजे डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। जामिया के एक अधिकारी ने इस मामले लेकर कहा, “उन्होंने स्क्रीनिंग के लिए अनुमति नहीं मांगी और हम स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगे। यदि छात्र कुछ करने के लिए बाहर जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

स्क्रीनिंग के दौरान हुई पत्थरबाजी

बता दें कि इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार की रात में छात्रों ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन तक पथराव की घटना के विरोध में मार्च निकाला। पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

Pathaan Flim : सिनेमाघरों के बाहर लोगों का ‘पठान’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

 

Lucknow Apartment Tragedy : हादसे में सपा नेता हैदर की मां और पत्नी की मौत

0

लखनऊ। Lucknow Apartment Tragedy वजीर हसन रोड स्‍थि‍त अलाया अपार्टमेंट हादसे में पहली मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल में अभी सपा प्रवक्‍ता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की मौत हुई है। सिविल अस्पताल के निदेशक ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया क‍ि महिला के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं थीं जिससे उनकी मौत हो गई जिसकी पुष्टि सिविल अस्पताल के निदेशक ने की। महिला को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सपा प्रवक्‍ता अब्‍बास हैदर की पत्‍नी उज्‍मा अब्‍बास का भी न‍िधन हो गया है। जिसकी जानकारी सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर दी।

Pathaan Flim : सिनेमाघरों के बाहर लोगों का ‘पठान’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अख‍िलेश यादव ने दी श्रद्धांजल‍ि

अख‍ि‍लेश यादव ने ट्वीट कर कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

अपार्टमेंट में चल रहा था मरम्‍मत का काम(Lucknow Apartment Tragedy)

आपकी जानकारी के लिए बता दें क‍ि अपार्टमेंट में कुछ दिन से मरम्मत और पाइप लाइन का काम चल रहा था। अपार्टमेंट अचानक जमींदोज कैसे हो गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बिल्डिंग का निर्माण यजदान बिल्डर्स ने किया था। अलाया अपार्टमेंट में कुल 14 परिवार रहता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक अपार्टमेंट भरभराकर गिर गया।

लखनऊ अपार्टमेंट हादसे की जांच के ल‍िए टीम गठ‍ित

कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं जिसकी जानकारी डीजीपी डीएस चौहान ने दी। फंसे हुए लोगो के लिए उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। हम दो लोगों के संपर्क में हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुरे मामले की उचित जांच की जाएगी। वहीं सीएम योगी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश द‍िए हैं। साथ ही शासन ने तीन सदस्‍यीय टीम का गठन कर एक सप्‍ताह में जांच र‍िपोर्ट मांगी है।

अलाया अपार्टमेंट के दो प‍िलर थे कमजोर

बताया जा रहा है की अपार्टमेंट के दो पिलर कमजोर थे। कुछ दिन से उसकी मरम्मत भी हो रही थी। ड्रिल मशीन चलाई जा रही थी, जिससे नींव पूरी तरह से हिल गई और ये हादसा हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में भूकंप के कारण बिल्डिंग पर असर हुआ। पड़ोस में रहने वाले दीपक कोहली ने बताया कि कई दिन से वहां काम चल रहा था। ड्रिल मशीन की तेज आवाजें भी आ रही थीं। इसको लेकर विरोध भी जताया था, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।

National Girl Child Day 2023 : ‘खेलों में महिलाओं की भागीदारी’ पर सेमिनार में CM ने किया प्रतिभाग

Pathaan Flim : सिनेमाघरों के बाहर लोगों का ‘पठान’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0

Pathaan Flim : शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का जब से पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ था, तभी से ही फिल्म विवादों में आ गई। दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की मोनोकिनी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। हालांकि इससे फिल्म को फायदा मिला और पठान की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही।

National Girl Child Day 2023 : ‘खेलों में महिलाओं की भागीदारी’ पर सेमिनार में CM ने किया प्रतिभाग

विवादों में होने के कारण फिल्म ने रिलीज से पहले ही 21 करोड़ के आसपास कमाई कर ली। 25 जनवरी 2023 को यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan Flim) फाइनली थिएटर्स में लग चुकी है, वहीं कई शहरों में स्पाय थ्रिलर फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है और पठान के विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है वहीं कई राजनेताओं ने भी फिल्म के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है ।

 Pathan Protest (इन शहरों में हो रहा है पठान पर विवाद)

आपको बता दें की पठान को दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। थिएटर से निकली ऑडियंस जहां इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तो वही इंदौर और मध्यप्रदेश के कई अन्य जिलों में जमकर शाह रुख खान की फिल्म पठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रही है। लोगो में फिल्म को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

साथ ही विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि अब वह पठान के खिलाफ कोई प्रदर्शन (Pathaan Flim) नहीं करेंगे, ये फिल्म लोगों को देखनी है या फिर नहीं, इसका फैसला वो देश के नागरिकों पर छोड़ते है । लेकिन इसके बावजूद कई छोटे-छोटे शहरों में पठान के पोस्टर जलाए जा रहे हैं और फिल्म की रिलीज पर प्रदर्शन हो रहा है। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक टॉकीज में जाकर पठान फिल्म के पोस्टर हटा कर उनमे आग लगा दी और जमकर प्रदर्शन किया ।

बजरंग दल कर रहा हैं फिल्म का विरोध

फिल्म के खिलाफ बजरंग दल के कुछ कार्यकता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीती रात सुपेला वेंकटेश्वरा टॉकीज के सामने पठान के पोस्टर को कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। वही सुपेला वेंकटेश्वरा पुलिस ने बताया कि इस फिल्म के खिलाफ कई लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए वहां पुलिस तैनात है।

मध्यप्रदेश के बड़वाना जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक टॉकीज में भी शाह रुख खान का पठान का पोस्टर जला दिया। इसके अलावा बिहार के भागलपुर, कर्नाटक और इंदौर और आगरा जैसे कई शहरों में विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म का विरोध किया।

 VHP Bajrang Dal protest (विरोध का मिला फिल्म को फायदा)

इस फिल्म को लेकर जो भी पब्लिसिटी हुई वह सोशल मीडिया पर ही हुई। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म का जगह-जगह प्रमोशन नहीं किया। शुरुआत से ही पठान का काफी विरोध किया गया।बेशरम रंग गाने पर आपत्ति जताने के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 10 कट देकर इसे यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी के अलावा फिल्म को कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

National Girl Child Day 2023 : ‘खेलों में महिलाओं की भागीदारी’ पर सेमिनार में CM ने किया प्रतिभाग

0

देहरादून: National Girl Child Day  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारी बेटियां हमारी शान, मान एवं अभिमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीलू रौतेली, टिंचरी माई, गौरा देवी, चन्द्रप्रभा ऐतवाल, गंगोत्री गर्ब्याल और बछेंद्री पाल, वंदना कटारिया जैसे अनेक नाम हैं जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए प्रदेश का मान और सम्मान बढ़ाया। आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षा से लेकर खेल के मैदान और वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर सेना के अभियान तक में हमारी बेटियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाएं हमारी बेटियों को और अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 80 हजार बालिकाओं को 323 करोड़ रुपये की धनराशि “नंदा गौरा योजना“ के अंतर्गत हस्तांतरित की गई थी। जो निश्चित ही हमारी बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव रखने में काम आएगी।

National Girl Child Day 2023 (राष्ट्रीय बालिका दिवस)

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों मे बेटियों के नामांकन में बढ़ोतरी हुई है और लिंगानुपात में सुधार हुआ है, इससे स्पष्ट है कि बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं सफल हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर राज्य सरकार ने भी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा,स्वास्थ और कौशल विकास तक के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनमें “महालक्ष्मी किट योजना“,“खुशियों की सवारी“ योजना, “नंदा गौरा“ योजना, “मुख्यमंत्री आंचल अमृत“ योजना,“मुख्यमंत्री महिला पोषण“ जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी बेटियों और मातृशक्ति की अहम भूमिका होगी।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा खेल को केंद्रित करते हुए बालिकाओं को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, यह सराहनीय पहल है। राज्य में बालिकाएं खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े इसके लिए राज्य में नई खेल नीति में हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए आर्थिक संकट से न गुजरना पड़े, इसके लिए नई खेल नीति में हर सुविधा देने के प्रयास किए गए है। खिलाड़ियों को भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि 150 रुपए से बढ़ाकर 175 रुपए की गई है। राज्य में लगभग 3900 बच्चों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 1500 रुपए प्रति बच्चे को छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिसमें 50 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं।

राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2025 तक राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी जा रही है। खुशियों की सवारी योजना के माध्यम से गर्भवती महिला को अस्पताल तक लाने की व्यवस्था एवं बच्चे के जन्म के बाद जच्चा एवं बच्चा को घर तक ले जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। नंदा गौरा योजना के तहत राज्य में गरीब कन्याओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही बालिका के जन्म के समय माता- पिता को 11 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत मां और नवजात शिशु की साफ-सफाई एवं पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा मौसम के हिसाब से अलग-अलग किट प्रदान की जा रही है। राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए गौरा शक्ति एप बनाया गया है। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल, खेल निदेशक श्री जितेन्द्र सोनकर एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाएं मौजूद थी।

Republic Day 2023 : भारत का 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास

Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

0

नई दिल्ली। Earthquake in Delhi NCR दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप के तेज झटकों के कारण कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है।

Republic Day 2023 : भारत का 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास

भूकंप की तीव्रता 5.8 रही

भूकंप के झटकों की तीव्रता इतनी थी कि ऑफिस में काम करने वाले लोग डर से सहम गए। वहीं कुछ लोग ऑफिस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे । भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। बता दें कि द‍िल्‍ली में भूकंप के झटकों के साथ यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए।

Earthquake in Delhi NCR (दिल्ली-एनसीआर में भूकंप)

भूकंप के झटकों के कारण लोग घरों से बाहर न‍िकने लगे। तो वहीं शाहजहांपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। साथ ही बरेली, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों में भी भूकंप के हल्के झटके आये हैं। भूकंप के असर वाले देशों में नेपाल, भारत और चीन हैं।

भूकंप का केन्‍द्र रहा नेपाल

भूकंप का केन्‍द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 5 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान लगभग 8 बजे दिल्ली और NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

नए साल के आगाज होते ही दूसरी बार दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किये गए है। इस बार भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। इस भूकंप का गहराई 5 किलोमीटर थी। बता दें की गुरुवार को आए भुकंप से पहले भी 29 नवंबर 2022 को दिल्ली में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सहे गए थे।

Ayush Camp : का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Republic Day 2023 : भारत का 74वां गणतंत्र दिवस होगा बेहद खास

0

नई दिल्ली। Republic Day 2023: 2023 में भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सभी भारतीयों के लिए ये दिन बेहद खास होता है क्योकि 26 जनवरी, 1950 को भारत ने संविधान अपनाया था । भारत में हर साल इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस मौक़े पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है। लेकिन 2023 के गणतंत्र दिवस पर कुछ चीजें खास होने वाली हैं, जो इससे पहले नहीं हुई है।

Ayush Camp : का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Republic Day in India 2023 ( गणतंत्र दिवस 2023 )

74वें गणतंत्र दिवस परेड 2023 की ख़ास बात यह कि प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। देसी 105एमएम इंडियन फील्ड गन्स से 21 तोपों की सलामी होगी। डियन फील्ड गन्स ब्रिटिश-युग की 25-पाउंडर तोपों की जगह लेंगी। द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश तोपों का इस्तेमाल किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तोपों का इस्तेमाल किया जा चुका है। लेकिन गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग होगा।

2023 की इस परेड में इजिप्ट की एक सैन्य टुकड़ी और नव-भर्ती अग्निवीर पहली बार शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान से लगती रेगिस्तानी सीमा की रक्षा करने वाली महिला सैनिक बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी का हिस्सा लेगी। रणनीतिक आधार पर तैनात महिला अधिकारी ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करने वाले नौसेना के 144 नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी।

नौसेना का आईएल-38 विमान परेड (republic day parade) के लिए अपने आखिरी उड़ान के साथ इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा। लगभग 42 वर्षों तक इस समुद्री टोही विमान ने नौसेना की सेवा की है।

चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने बताया है कि परेड सुबह 10.30 बजे ये परेड विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले तक मार्च करेगी। कोरोना के चलते पिछले कई सालों से लाल किले तक परेड के पारंपरिक मार्ग को बंद कर दिया गया था।

फ्लाई पास्ट में भाग लेने वाले नौ राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर सहित अन्य विमान शामिल होंगे।

इस बार परेड में 23 झांकियां दिखाई जाएंगी। जिनमें से छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी जबकि 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाएगा।

Martyr Durga Malla : CM ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की मूर्ति पर अर्पित की श्रद्धासुमन

Ayush Camp : का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

0

देहरादून: Ayush Camp  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कार्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

Martyr Durga Malla : CM ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की मूर्ति पर अर्पित की श्रद्धासुमन

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे आदि उपस्थित थे।
द्वितीय बाल-युवा समागम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग 
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा आयोजित ‘द्वितीय बाल-युवा समागम’ कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि के विकास के लिए यूसर्क द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्रों में एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनियों तथा स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रमों से जोड़ कर उनके सर्वांगीण विकास को पूर्णता प्रदान करने के प्रयासों को भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ये प्रयास, राज्य सरकार के ’’आत्मनिर्भर युवा- आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को पूर्ण करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व भारत की युवा शक्ति के सामर्थ्य से लाभान्वित होना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश को मिली राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हमारे युवाओं के लिए विशेष अवसरों का सृजन किया है। नई शिक्षा नीति हमारे युवा वर्ग के विकास के लिए नए अवसरों का सृजन कर रही है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति को प्रभावकारी ढंग से लागू करने का कार्य किया है। राज्य सरकार राज्य के विद्यार्थियों की अभिरुचि के अनुरूप हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विस्तृत योजना पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं तथा खेल, वैज्ञानिक अनुसंधान, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर ’’स्टेम लैब’’ का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे विद्यार्थियों को इस लैब के माध्यम से विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, यूसर्क निदेशक डा. अनिता रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी श्री ललित मोहन चमोला, प्राचार्य डायट श्री देवेन्द्र सिंह भण्डारी, कार्यक्रम समन्वयक एवं संचालक  डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल उपस्थित थे।

Martyr Durga Malla : CM ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की मूर्ति पर अर्पित की श्रद्धासुमन

0

देहरादून: Martyr Durga Malla  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांललि दी। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के समय शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना सम्मान की बात है।

Maharashtra News : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दे सकते हैं इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल (Martyr Durga Malla) द्वारा देश की आजादी के लिए दिया गया महत्वपूर्ण योगदान हमारी स्मृति में हमेशा रहेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे ऐसे महाननायकों के बारे में जान सके, इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव में ऐसे महानायकों की याद में देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारत की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे अमर सेनानियों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Uttrakhand: मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट 

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मैडम रजनी रावत ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।

cm dhami

MP Nagar Nikay Chunav Result : 19 नगरीय निकायों की मतगणना जारी

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors