Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 114

Maharashtra News : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दे सकते हैं इस्तीफा

0

मुंबई: Maharashtra News  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दे सकते हैं इस्तीफा सोमवार को ट्वीट कर कहा कि वह राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुख्त होना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना बाकी बचे जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की है।”

MP Nagar Nikay Chunav Result : 19 नगरीय निकायों की मतगणना जारी

सभी प्रकार की राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की जताई इच्छा

उन्होंने कहा, “संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।” उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल साल से अधिक समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से जो प्यार और स्नेह मिला है मैं उसको कभी नहीं भूल सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा पीएम मोदी से प्यार और स्नेह मिला है और इस बारे में भी मुझे इसी प्रकार की उम्मीद है। मालूम हो कि पीएम मोदी 19 जनवरी को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुंबई में थे।

राज्यपाल बनने के बाद नाखुश- कोश्यारी (Maharashtra News)

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह राज्यपाल बनने के बाद नाखुश हैं और उन्हें लगता है कि वह सही जगह पर नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें खुशी तभी महसूस होती है, जब संन्यासी राजभवन में आते हैं। मामलूम हो कि कोश्यारी को सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Parakram Diwas : PM ने 21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं पर द्वीपों के रखे नाम

MP Nagar Nikay Chunav Result : 19 नगरीय निकायों की मतगणना जारी

0

भोपाल। MP Nagar Nikay Chunav Result  मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला आज आ जाएगा। जिसके समर्थित पार्षद ज्यादा जीतेंगे उसकी संभावना रहेगी। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। बता दें कि 20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए वोट डाले गए थे।

Parakram Diwas : PM ने 21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं पर द्वीपों के रखे नाम

MP Nagar Nikay Chunav Result :

राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका से भाजपा ने चार सीट जीती

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के रुठियाई क्षेत्र में चार वार्ड शामिल हैं। यहां भाजपा ने चार में से तीन सीट जीती हैं, तो कांग्रेस को एक वार्ड से संतोष करना पड़ा है। वहीं राघौगढ़ में इस बार भाजपा ने पांच वार्ड जीतकर कांग्रेस के जनाधार को खिसकाने का काम कर दिया है।

19 निकायों के लिए हुए चुनाव में 11 पर भारतीय जनता पार्टी और आठ पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा ने चार नगर पालिका और सात नगर परिषद में जीत हासिल की है।

नपा के 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा की जीत

गुना में राघौगढ़ नपा के 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। खास बात यह कि इस चुनाव में कांग्रेस ने जहां 4 सीट खोई हैं, वहीं भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए गत चुनाव के मुकाबले 4 सीटों की बढ़त बनाई है।

13 नगर परिषद में से सात पर भाजपा का कब्‍जा

13 नगर परिषद में से सात पर भाजपा का कब्‍जा, 6 नगर पालिका में चार पर बीजेपी को जीत मिली।

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- बड़वानी

बीजेपी – 14
कांग्रेस – 10
अन्य –

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- राजपुर

बीजेपी – 11
कांग्रेस – 4
अन्य –

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- खेतीया

बीजेपी – 10
कांग्रेस – 4
अन्य – 1

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पलसूद

बीजेपी – 4
कांग्रेस – 7
अन्य – 4

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- अंजड

बीजेपी – 11
कांग्रेस – 2
अन्य – 2

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पानसेमल
बीजेपी – 11
कांग्रेस – 2
अन्य – 2

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- सेंधवा

बीजेपी – 19
कांग्रेस – 4

धार में 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

मध्य प्रदेश के धार जिले के 9 नगरी निकाय में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा और 3 पर भाजपा का भारतीय जनता पार्टी के पास में धार मनावर और डही है। जबकि कांग्रेस के पास राजगढ़, सरदारपुर, धर्मपुरी, धामनोद, एवं कुक्षी नगर परिषद कांग्रेस की बनी है। वहीं नगर पालिका पीथमपुर कांग्रेस की बन रही है।

पीथमपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी, 31 सीटों में से 17 पर किया कब्जा

पीथमपुर नगर पालिका परिषद चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इस चुनाव में कांग्रेस ने पूरी बाजी मारी है। चुनाव में 17 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया। 13 सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की।

पीथमपुर के 31 वार्ड की स्तिथि

1- किरण चमन चोपड़ा – बीजेपी
2 – शहजाद b पप्पू पटेल – कांग्रेस
3 – लीला बाई कालू सिंह – बीजेपी
4 – प्रेम पाटीदार – कांग्रेस
5 – अशोक पटेल- बीजेपी
6 – धनंजय राव थोराट नानू – कांग्रेस
7 – सेवंतीबाई सुरेश पटेल – कांग्रेस
8 – पार्वती यादव – बीजेपी
9 – संजय वैष्णव – बीजेपी
10 – सुनीता महेश पटेल – बीजेपी
11 – बाला राम मीणा – बीजेपी
12 – ज्योति अतुल पटेल – बीजेपी
13 – लीला बाई महेश पथेरिया – कांग्रेस
14 – रेखा विजय रघुवंशी – बीजेपी
15 – पप्पू असोलिया – कांग्रेस
16 – डॉ राकेश असोलिया – कांग्रेस
17 – मनीषा लालू शर्मा – कांग्रेस
18 – गंगा बाई डाबर- कांग्रेस
19 – रामेश्वर गणावा – बीजेपी
20 – रीना सुरेश नीनामा – कांग्रेस
21 – अर्चना रंजीत भंडारी – बीजेपी
22 – भागू गोविंद परमार – कांग्रेस
23 – सोहन चौहान – कांग्रेस
24 – मुन्नी राय सिंह पटेल – बीजेपी
25 – सुधा राजेश चौधरी निर्दलीय (बीजेपी बागी)
26 – रेखा रूप सिंह छडोदी -कांग्रेस
27 – राधा सुरेश सिंह सुनेर – बीजेपी
28 – राजकुमारी राधेश्याम-कांग्रेस
29 – गौरव पोपसिंह कलमोदिया – कांग्रेस
30 – विनोद सिंह चौहान – कांग्रेस
31 – सुनील जगन्नाथ वर्मा- कांग्रेस

Joshimath Dismantle : बदरीनाथ हाईवे पर उभरी नई दरार

Parakram Diwas : PM ने 21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं पर द्वीपों के रखे नाम

0

नई दिल्ली। Parakram Diwas  पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि । पीएम ने इस अवसर पर वीर सावरकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने देश के लिए अपनी वीरता दिखाई।

Joshimath Dismantle : बदरीनाथ हाईवे पर उभरी नई दरार

नेताजी के योगदान को दबाने का हुआ प्रयास

पीएम ने आगे कहा कि अंडमान की धरती वो भूमि है, जहां पहली बार तिरंगा फहरा था। उन्होंने कहा कि अंडमान में ही पहली आजाद भारतीय सरकार का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि अंडमान की धरती पर वीर सावरकर और उनके जैसे अनगिनत वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया। पीएम ने इसी के साथ कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

नेताजी स्मृति के लिए किसी के मोहताज नहीं- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि नेताजी को भुलाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन जो वीर होते हैं वो अपनी स्मृति के लिए किसी के मोहताज नहीं होते हैं।

नेताजी पर राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावण

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए, रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में द्वीप की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के रूप में रखा गया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप भी थे नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया है।

इन परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं पर रखे गए नाम

द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है, जिनमें शामिल हैं- मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।

Parakram Diwas है आज

देशभर में आज पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंति पर भारत सरकार ने 2021 में इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद से हर साल नेताजी की जयंति को ही पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Breaking : सीएम ने अजेंद्र अजय क़ो जोशीमठ के लिए दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Joshimath Dismantle : बदरीनाथ हाईवे पर उभरी नई दरार

0

जोशीमठ : Joshimath Dismantle  सोमवार को मौसम खुलने के साथ जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। दो होटलों समेत 19 भवनों की डिस्मेंटलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ बदरीनाथ हाईवे पर एसबीआइ बैंक के सामने उभरी दरार को मिट्टी डालकर भरने का काम किया जा रहा है।

Breaking : सीएम ने अजेंद्र अजय क़ो जोशीमठ के लिए दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

छह चिह्नित दुकानों को खाली करने के आदेश

पहले चरण में छह ऐसी दुकानें चिह्नित की गई हैं, जिनमें दरारें आ गई थीं। जिन्हें प्रशासन ने खाली करने के आदेश दिए हैं। दुकानों को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य असुरक्षित दुकानों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर नई दरार उभरी

बदरीनाथ हाईवे पर एसबीआइ के सामने नई दरार उभरी है, जिसे मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। साथ ही, मलारी हाईवे पर चौड़ी हुई दरारों में भी मिट्टी भरकर उन्हें चलने लायक बनाया जा रहा है। उधर, जेपी कालोनी में फूटी जलधारा का प्रवाह भी घटकर 132 एलपीएम रह गया है।

बर्फबारी के चलते रोकना पड़ा था काम

शुक्रवार देर रात बर्फबारी के चलते जोशीमठ में (Joshimath Dismantle) राहत कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। साथ ही डिस्मेंटलिंग का काम पूरी तरह रोकना पड़ा था। वहीं विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन की चुनौतियां भी काफी बढ़ गई थी। शनिवार को मौसम साफ होने पर राहत समेत भवनों को तोड़ने का काम फिर शुरू हुआ। हालांकि बर्फ पिघलने के चलते कार्यों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। लेकिन, रविवार को चटख धूप खिलने के बाद कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली।

20 भवनों में से 19 को तोड़ने का काम जारी

आपदा प्रभावित जोशीमठ में डिस्मेंटलिंग के लिए चयनित 20 भवनों में से 19 को तोड़ने का काम चल रहा है। इनमें मलारी इन और माउंट व्यू दो होटलों समेत तीन आवासीय भवन, एक डाक बंगला और जेपी कालोनी के 14 भवन शामिल हैं। जबकि, बीती रोज एक भवन स्वामी ने मुआवजे की मांग करते हुए डिस्मेंटलिंग टीम को लौटा दिया था। होटलों को तोड़ने का काम पहले शुरू हो गया था, जिसके चलते पांच पंजिला मलारी इन और छह मंजिला माउंट व्यू के एक-एक तल (फ्लोर) तोड़े जा चुके हैं।

जेपी कालोनी में फूटी जलधारा का प्रवाह घटा

होटलों का मलबा ट्रक के जरिये बदरीनाथ हाईवे पर सेलंग के पास बने डंपिंग जोन में डाला जा रहा है। उधर, जेपी कालोनी में फूटी जलधारा में भी वर्षा और बर्फबारी के दौरान बढ़ा पानी कम हो गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि शुक्रवार को जहां पानी का डिस्चार्ज 250 एलपीएम था, वह शनिवार को घटकर 136 एलपीएम हो गया। रविवार को पानी का डिस्चार्ज और घटकर 132 एलपीएम हो गया।

एसबीआइ के महत्वपूर्ण दस्तावेज गोपेश्वर शिफ्ट

जोशीमठ में बिगड़ते हालात को देखते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गोपेश्वर शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि बैंक के कर्मचारी अभी भी जोशीमठ कार्यालय में ही काम कर रहे हैं। बैंक भवन में दरारें होने के चलते इसे भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ पहलवान हो रहे एकजुट

Breaking : सीएम ने अजेंद्र अजय क़ो जोशीमठ के लिए दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

0

देहरादून: Breaking  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन  तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ पहलवान हो रहे एकजुट

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री द्वारा मा० अध्यक्ष जी से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे समय-समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मा० मुख्यमंत्री जी के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। इस हेतु मा० अध्यक्ष जी को किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा।

Air India Urination Case : पेशाब कांड को लेकर DGCA ने की सख्त कार्रवाई

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ पहलवान हो रहे एकजुट

0

नई दिल्ली। Wrestlers Protest :  WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज दोपहर 4 बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में बृजभूषण शरण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बृजभूषण ने इस बीच पहलवानों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वे मुंह खोलेंगे तो सुनामी आ जाएगी। WFI के अध्यक्ष बृजभूषण पर देश की कई बड़ी महिला पहलवान द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मामला अब बढ़ता जा रहा है। पहलवानों के एक दल ने बीते दिन खेल मंत्रायल के अधिकारियों से मिल बृजभूषण को हटाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Air India Urination Case : पेशाब कांड को लेकर DGCA ने की सख्त कार्रवाई

बृजभूषण शरण बोले- राजनीतिक साजिश का करूंगा पर्दाफाश

बृजभूषण शरण आज दोपहर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बृजभूषण ने ट्वीट कर कहा है कि इस कॉन्फ्रेंस में वे उनके खिलाफ हो रही साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी अभी तक किसी से बात नहीं हुई है और न ही मैं कोई इस्तीफा देने वाला हूं। बता दें कि दिल्ली ओलिंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे। वे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को पत्र लिखा

प्रदर्शन में शामिल पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को रेसलिंग फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर लिखा है। उषा को लिखे पत्र में स्टार पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर यौन शोषण और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी प्रदर्शन में शामिल

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन (Wrestlers Protest)  में मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां पहलवानों से मिलने आया हूं और सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

सर्वाधिक आक्रोशित नजर आ रहीं ओलिंपियन विनेश फौगाट ने कहा कि बृजभूषण का त्यागपत्र लेंगे और जेल भी भिजवाएंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी जान चली जाए मंजूर है, लेकिन कुश्ती के भविष्य को संवारकर ही दम लेंगे। बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पहलवान बबीता फौगाट जंतर-मंतर पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने सरकार के प्रतिनिधियों से भेंट की।

समाधान नहीं निकला तो एफआइआर कराएंगेः विनेश

वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो प्रेस कान्फ्रेंस में पहलवानों ने नाराजगी जाहिर की। विनेश ने कहा कि हमने बृजभूषण शरण सिंह पर जो इल्जाम लगाए हैं वो पूरी तरह से सही हैं। कल तक हमारे साथ एक महिला पहलवान थी, लेकिन अब चार से पांच पहलवान हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। हमें सामने आने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। हम सम्मान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सबके सामने यह नहीं कहना चाहते कि हमारे साथ क्या-क्या हुआ है। हम कानूनी तरीके से आगे नहीं जाना चाहते, लेकिन समाधान नहीं निकला तो एफआइआर भी दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदुस्तान में एक भी लड़की का जन्म नहीं होना चाहिए।

कुश्ती संघ को किया जाए भंग

बजरंग पुनिया भी बीते दिन धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कुश्ती संघ को भंग किया जाए। अगर वह इस्तीफा दे भी देते हैं तो फिर अपने लोगों को वहां बिठा देंगे। वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि हमें केरल और महाराष्ट्र की महिला पहलवानों के फोन आ रहे हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाती हूं कि न्याय किया जाए। अंशु मलिक ने कहा कि पाप का घड़ा भर चुका है। कुश्ती संघ में सब भ्रष्ट हैं।

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं उत्‍तराखंड की वादियां

Air India Urination Case : पेशाब कांड को लेकर DGCA ने की सख्त कार्रवाई

0

नई दिल्ली। Air India Urination Case   26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए पेशाब कांड को लेकर DGCA ने अब कार्रवाई की है। DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीन माह के लिए पायलट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। साथ ही साथ एयर इंडिया के फ्लाइट सर्विसेस निदेशक पर भी 3 लाख का जुर्माना लगया गया है।

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं उत्‍तराखंड की वादियां

26 नवंबर को आरोपित मिश्रा ने की थी गंदी हरकत

एयर इंडिया के विमान में 26 नवंबर 2022 को एक बुजुर्ग महिला यात्री के सामने पेशाब (Air India Urination Case) करने के मामले में आरोपित शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित शंकर मिश्रा को पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के साथ शर्मनाक हरकत की थी। जिसके बाद इसके विरोध में कई राजनितिक नेता सामने आए और इस हरकत को शर्मनाक बताया।

शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने 4 महीनों के लिए बैन भी लगाया है। शंकर मिश्रा अब 4 महीनों तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि यह एक बहुत ही घटिया हरकत है। साथ ही उन्होंने कहा, ”घटनाओं का एक पूरा क्रम दिखाता है कि महिला, जो दावा कर रही है उसमें सच्चाई है।”

Mumbai Metro Rail : मुंबई मेट्रो की दो लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं उत्‍तराखंड की वादियां

0

देहरादून: Uttarakhand Snowfall उत्तराखंड में गुरुवार देर हुई बारिश और बर्फबारी से जहां एक ओर लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। वही दूसरी ओर बर्फबारी का ये नजारा देखने दूर दूर से पर्यटन देवभूमि आ रहे है और बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे है।

Mumbai Metro Rail : मुंबई मेट्रो की दो लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

मसूरी में चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई है। सुरकंडा, धनोल्टी, चकराता में बर्फबारी हुई है।

बर्फीली हवाओं से लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall) की खबर लगते ही उत्‍तराखंड के प्रमुख हिल स्‍टेशनों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। चारधाम में भी बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रप्रयाग, चोपता, में बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित आसपास की चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान माइनस में पहुंच गया है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे की ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश गांवों का संपर्क भी कट गया है।

उत्तरकाशी श्रीनगर केदारनाथ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी चौरंगी के पास बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। वहीं बीती रात को जौनसार बावर के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से यातायात संचालन ठप हो गया। लोखंडी समेत आसपास क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात होने से मसूरी-चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

हाईवे पर चकराता से आगे धारनाधार-जाड़ी, लोखंडी-कोटी कनासर के बीच 15 किलोमीटर हिस्से में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। बर्फबारी के चलते हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के करीब 100 गांवों का सड़क संपर्क तहसील, ब्लाक व जिला मुख्यालय से कट गया है।

केदारनाथ धाम में बारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में चल रहा पुनर्निर्माण कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

वहीं, जनपद के तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीशिला, पंवालीकांठा, चन्द्रशिला समेत कई ऊंची चोटियों पर भी बर्फ जम चुकी है। ठंड से बचने के लिए नगर निकाय रुद्रप्रयाग के साथ तिलवाडा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ समेत कई स्थानों पर अलाव भी जलाए हैं।

Joshimath In Landslide : जोशीमठ के राहत कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा

Mumbai Metro Rail : मुंबई मेट्रो की दो लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

0

नई दिल्ली। Mumbai Metro Rail  पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक का दौरा किया। मोदी ने इस दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। मोदी ने कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी अब महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पीएम वहां 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम के हाथों मुंबई में मेट्रो रेल लाइन (Mumbai Metro Rail) का उद्घाटन भी होगा। मेट्रो रेल लाइन (Mumbai Metro Rail) का शिलान्यास पीएम मोदी ने ही साल 2015 में किया था। इसके अलावा पीएम का मुंबई में एक रोड शो भी होगा। साथ ही वह बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे।

Joshimath In Landslide : जोशीमठ के राहत कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा

बीजेपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया

मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ये हमारी सरकार है जिसने ऑल इंडिया मेडिकल कोटे में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया। ये हमारी सरकार है जिसने केंद्र सरकार की ग्रुप-सी, ग्रुप-डी भर्तियों में इंटरव्यू की बाध्यता खत्म की।

भगवान बस्वेश्वरा ने दिया सुशासन और सद्भाव का रास्ता

पीएम ने कहा, “कर्नाटक सरकार ने सुशासन और सद्भाव का वो रास्त चुना है जो सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था। भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया। समाज के हर भेद-भाव से ऊपर उठकर सबके सशक्तिकरण का मार्ग उन्होंने हमें दिखाया था।”

PM Modi ने कलबुर्गी में किया संबोधित

मोदी ने कहा कि पहले की सरकार कुछ ही वन उपजों पर MSP देती थी जबकि हमारी सरकार 90 से अधिक वन उपजों पर MSP दे रही है। कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद अब इसका लाभ भी तांडा में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा।

लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बड़ा दिन

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है, अभी 50,000 से अधिक परिवारों को पहली बार उनको हक्कू पत्र मिला है।

शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर शिवसेना ने हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए मुंबई आ रहे हैं।

कर्नाटक में क्या बोले PM Modi

मोदी ने कहा कि आपका प्यार और आपका आर्शीवाद हम सबकी बहुत बड़ी ताकत है। यादगिर क्षेत्र एक समृद्ध इतिहास को संजोए हुए है। रट्टीहल्ली का प्राचीन किला, हमारे अतीत और हमारे पूर्वजों के सामर्थ्य का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित

पीएम ने कहा कि हर घर जल अभियान डबल इंजन सरकार के डबल बेनिफिट का भी उदाहरण है। डबल इंजन यानि डबल वेलफेयर, डबल तेज़ी से विकास: आज छोटा किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कई जिलों में सुशासन पर बल दिया- PM Modi

हमारी सरकार ने यादगीर सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया। विकास के हर पैमाने पर काम शुरु किया। भारत को विकसित होना है तो सीमा सुरक्षा, तटीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा की तरह ही जल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को भी समाप्त करना ही होगा।

संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा भारत

देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है, प्रत्येक राज्य के लिए अमृतकाल है। अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है, जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े भारत विकसित तब हो सकता है, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक, सभी का जीवन बेहतर हो। जिन जिलों को पहले की सरकार ने पिछड़ा घोषित किया, उन जिलों में हमने विकास की आकांक्षा को प्रोत्साहित किया।

पीएम ने बताई परियोजनाओं की बातें

मोदी ने बताया कि नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है।

PM Modi का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स आपको सौंपने और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने आया हूं। अभी यहां पानी और सड़क से जुड़े बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।”

PM Modi ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने कर्नाटक के यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया।

Wrestlers Protest : कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी

Joshimath In Landslide : जोशीमठ के राहत कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा

0

देहरादून: Joshimath In Landslide   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धसांव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए।  जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र के अध्ययन की फाइनल रिपोर्ट के बाद ट्रीटमेंट के कार्य तेजी से सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं। जिलाधिकारी चमोली स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें।

Joshimath Case : जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 100 एल.पी.एम हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ (Joshimath In Landslide) के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनको सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के जिन शहरों में समुचित ड्रेनेज प्लान एवं सीवर सिस्टम नहीं हैं, उनमें ड्रेनेज एवं सीवर सिस्टम के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य योजना बनाई जाए। शहरों को श्रेणी वार चिन्हित किया जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जल विज्ञान (एनआईएच) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में जोशीमठ में रिस रहा पानी और एनटीपीसी परियोजना के टनल का पानी अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि अन्य केन्द्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट एवं एनआईएच की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के 258 परिवारों को राहत शिविरों में ठहराया गया है, उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में पानी का डिस्चार्ज एवं सिल्ट दोनों काफी तेजी से कम हुआ है।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव श्री सविन बंसल, श्री आनन्द श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Joshimath Case : जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 100 एल.पी.एम हुआ

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors