Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 116

PM Modi Road Show : दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

0

नई दिल्ली। PM Modi Road Show :  पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में दिल्ली में एक रोड शो करेंगे। पीएम का रोड शो संसद मार्ग से एनडीएमसी सेंटर तक होगा। रोड शो में पार्टी के कई नेता शामिल होंगे। रोड शो को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

Delhi Politics : टीचर्स की फिनलैंड ट्रेनिंग के मुद्दे पर बवाल, सड़क पर उतरे केजरीवाल

ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे लोग

रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं (PM Modi Road Show) में गजब का उत्साह दिख रहा है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ पटेल चौक पहुंचे हैं।

दिल्ली में शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

इससे पहले, सोमवार सुबह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सोमवार से दिल्ली में शुरू हुई। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये अहम बैठक हो रही है। भाजपा का फोकस उन मुद्दों पर होगा, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।

JP Nadda समेत कई नेता रहे मौजूद

कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत कई नेता मौजूद रहे। इस बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Congress का निशाना

उधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई है, इसलिए ये रोड शो निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान हैं।

Anti Copying Law : उत्तराखंड में नकेल कसने के लिए सरकार का बड़ा प्लान

Delhi Politics : टीचर्स की फिनलैंड ट्रेनिंग के मुद्दे पर बवाल, सड़क पर उतरे केजरीवाल

0

नई दिल्ली। Delhi Politics : राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उपराज्यपाल पर शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने से रोकने का आरोप लगाया है।

Anti Copying Law : उत्तराखंड में नकेल कसने के लिए सरकार का बड़ा प्लान

इस मुद्दे को लेकर लेकर उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य विधायकों के साथ विधानसभा से लेकर उपराज्यपाल निवास तक मार्च निकाला। इस दौरान सीएम केजरीवाल सभी विधायकों के साथ एलजी से मिलने की मांग पर अड़े रहे। ऐसा न होने पर वह एलजी आवास के पास से वापस लौट आए।

सड़क पर उतरे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों के साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग के मुद्दे को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एलजी शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलजी पर दिल्ली में योग कक्षाओं पर रोक लगाने का आरोप लगाया है।

“LG के पास नहीं शिक्षकों को ट्रेनिंग में जाने से रोकने का हक”

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को तानाशाही नहीं बल्कि संविधान और जनतंत्र चाहिए। जनता के हक के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाते हुए कहा, “दिल्ली की चुनी हुई सरकार, दिल्ली के लोगों का टैक्स, दिल्ली के बच्चों की शिक्षा… तो फिर एलजी साहब को क्या प्राब्लम है? गरीबों के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। हम सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेज रहे हैं।” वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी को शिक्षकों को ट्रेनिंग में जाने देने से रोकने का हक नहीं है।

इसी कड़ी में दिल्ली सरकार (Delhi Politics) के कैबिनेट मंत्री ने कहा, “दिल्ली के LG द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों की धज्जियां उड़ाकर सरकार के कामों को ठप करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से शिक्षकों को अब ट्रेनिंग पर जाने से भी रोका जा रहा है यह दर्शाता है कि इनकी मंशा ठीक नहीं है। हमारी LG साहब से विनती है चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दें।”

आरोपों के बीच एलजी ने रखी अपनी बात

दिल्ली सरकार के आरोपों के जवाब में उपराज्यपाल ने कहा, “फिनलैंड में प्राथमिक प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है। इसके विपरीत कोई भी बयान जानबूझकर भ्रामक और शरारत से प्रेरित है। सरकार को सलाह दी गई है कि प्रस्ताव का रूप से मूल्यांकन करें और छात्रों को प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रभाव के संदर्भ में कॉस्ट बेनिफिट विश्लेषण रिकॉर्ड करें, ताकि अतीत में शिक्षकों के लिए किए गए विभिन्न विदेशी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।”

इसके अलावा एलजी ने देश के भीतर उत्कृष्ट संस्थानों में समान प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जांच और पहचान करने की भी सलाह दी है, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग, वित्तीय विवेक और प्रशासनिक प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

Dehli Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Anti Copying Law : उत्तराखंड में नकेल कसने के लिए सरकार का बड़ा प्लान

0

देहरादून: Anti Copying Law भर्ती परीक्षाओं में नकल में संलिप्‍त अभ्‍यर्थी अब 10 साल तक कोई भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यह बात उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून में यह प्रावधान किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा में नकल (Anti Copying Law) करने वाले अभ्यर्थी 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Dehli Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की जांच में जुटी एसआइटी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक प्रकरण में एसआइटी जल्द आयोग जाकर जानकारी जुटाएगी। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की भी तैयारी की जा रही है। एसआइटी ने इसके लिए अपनी तैयारी आरंभ कर दी है।

इस मामले का पर्दाफाश करने वाली एसटीएफ से समन्वय स्थापित रखने को एसआइटी जांच टीम में शामिल एक इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है। उनका काम एसटीएफ के जांच अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अब तक हुई प्रगति और सामने आए नए तथ्यों की जानकारी हासिल करना है।

रविवार को पुलिस मीटिंग होने और सोमवार को पुलिस महानिदेशक के प्रस्तावित निरीक्षण के चलते एसआइटी ने जांच को लेकर अपने होमवर्क पर फोकस रखा। एसआइटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच आरंभ कर दी है।

कुछ नए लोगों से जल्द पूछताछ की तैयारी

इस मामले में सामने आए कुछ नए लोगों से जल्द पूछताछ की तैयारी है। आरोपितों से अब तक मिली जानकारी में आधा दर्जन नए नामों का भी पता चला है, जांच टीम उनकी भूमिका की जानकारी हासिल कर रही है। इनकी संलिप्तता के आधार पर इनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआइटी इस मामले में जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठानी चाह रही है, यही वजह है कि एसटीएफ की अब तक हुई जांच, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिली जानकारी का विस्तृत अध्ययन कर जांच की दशा और दिशा तय की जा रही है।

एसआइटी की ओर से जांच का नेतृत्व कर रही हरिद्वार एसपी क्राइम रेखा यादव ने पूछे जाने पर बताया कि अब तक हुई जांच में मिले निष्कर्षों का अध्ययन किया जा रहा है, इसके आधार पर आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

बताया कि जल्द ही एसआइटी राज्य लोक सेवा आयोग जाकर मामले से संबंधित जानकारी जुटाएगी। कहाकि नाम सामने आने पर प्रश्नपत्र हल कराने वाले आरोपितों से भी पूछताछ होगी, मामला साबित होने पर की कड़ी कार्रवाई जाएगी।

Dehli Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Dehli Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0

नई दिल्ली। Dehli Murder Case :  श्रद्धा हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में मिली श्रद्धा की हड्डियों की पोस्टमॉर्टम जांच हो गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि श्रद्धा के शव को आरी जैसे धारदार हथियार से काटा गया था। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दी है।

Uttrakhand Snowfall : उत्तराखंड में विगत चार दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

पुलिस ने बताया कि एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के अनुसार, हड्डियों के कोनों पर ‘बेहद पतली रेखाएं’ पाई गई है, जिससे पता चला कि श्रद्धा के शव को आरी जैसे हथियार से काटा गया था।

चार्जशीट दाखिल करने में मिलगी मदद

मामले में हालिया घटनाक्रम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पुलिस को आफताब के खिलाफ (Dehli Murder Case)  चार्जशीट दाखिल करने में मदद मिलेगी। पुलिस अब आरोपित आफताब के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है, जिसमें श्रद्धा के 50 दोस्तों सहित 164 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है।

पुलिस ने छत्तरपुर के जंगल से मिली करीब 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया था। एम्स ने दक्षिण जिला पुलिस को पोस्टमार्टम की बुधवार को सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि छत्तरपुर से मिली ज्यादातर हड्डियां श्रद्धा की हैं।

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

Uttrakhand Snowfall : उत्तराखंड में विगत चार दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

0

देहरादून: Uttrakhand Snowfall   उत्तराखंड में विगत चार दिनों से रुक-रुक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे राज्‍य के पहाड़ी और मैदानी इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं।  दिन ढलते ही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं शनिवार को धनोल्‍टी, मसूरी के नागटिब्‍बा में इस सीजन की पहली बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। शनिवार को चौथे दिन चारधाम सहित राज्‍य के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी का क्रम जारी है।

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

शनिवार को चारधाम सहित उत्‍तराखंड (Uttrakhand Snowfall) की ऊंची चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। जबकि, निचले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। धनोल्‍टी व आसपास के इलाकों में सीजन का पहला हिमपात भी हुआ। इससे सैलानियों के चेहरे खिल गए।

चारधाम समेत हेमकुंड साहिब, औली, हर्षिल व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। शनिवार को तड़के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री हर्षिल घाटी, सांकरी, जखोल, गंगाड, दयारा बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झाला से लेकर गंगोत्री के बीच बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है।

आपदा प्रभावित जोशीमठ में बादल छाए रहे और आसपास की चोटियों में बर्फबारी हुई। जिससे राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों को दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले कुछ दिन शुष्क मौसम के बीच मैदानों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को चकराता के लोखंडी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। नैनीताल की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।

Uttrakhand CM : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने CM धामी से की मुलाकात

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण

0

देहरादून: Rajnath Singh  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  आज देहरादून पहुंचे हैं। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी दून पहुंचे। सीडीएस बनने के बाद जनरल चौहान का यह पहला दून दौरा है।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे

एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे। यहां उन्‍होंने शौर्य स्थल का लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री शहीद जसवंत सिंह मैदान पहुंचे और वेटरन रैली में हिस्सा लिया।

हमारे सैनिकों ने देश की अखंडता को अक्षुण रखा है

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओतप्रोत हमारे सैनिकों ने देश की अखंडता को अक्षुण रखा है। भारत की वीर भूमि ने कई वीर दिए हैं। जिन्होंने ये दिखाया है कि शांति की ये भूमि वक्त आने पर दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देना जानती है। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है।

मेरा बचपन सैनिकों के बीच बीता है। एक वक्त था जब विषम परिस्थितियों में अपनी सेवा दे रहे सैनिकों को पर्याप्त साजो सामान भी नहीं मिलता था। आज सेना को अच्छा साजो सामान मिल रहा है। सेना में एक उच्च पदेन अफसर का सिपाही के साथ भी बहुत अच्छा और घनिष्ठ संबंध होता है। ये मार्मिक पक्ष हमारी सेना की पहचान है। दिसंबर तक सैन्य धाम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, टिहरी संसद माला राज्य लक्ष्मीव सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का भी उद्घाटन

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) इस दौरान सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का भी उद्घाटन करेंगे, जो भारतीय सेना और क्लाव ग्लोबल (विशेष बलों के दिग्गजों की ओर से संचालित एक संगठन) की अपनी तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स की संयुक्त पहल है।भारतीय सेना की सबसे पुरानी ब्रिगेड आइबेक्स और वेटरन का स्टार्ट अप क्लाव ग्लोबल वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। जो सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का आयोजन करने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के बैनर तले एक साथ आए हैं।

सेना जरूरत पडऩे पर पहुंच, अनुमति और आकस्मिक सहायता के संदर्भ में इसे सहायता प्रदान करेगी। क्लाव भारतीय सेना की निर्धारित शर्तों के अनुसार इस अभियान की योजना बनाएगा और उसे चलाएगा। एमओयू के अनुसार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को सरकार की मंजूरी के अधीन पूरी निगरानी के साथ अभियान में भाग लेने की अनुमति है।

सबसे पुरानी ब्रिगेड है आइबेक्स

भारतीय सेना की आइबेक्स ब्रिगेड 1905 में स्थापित सबसे पुरानी ब्रिगेड है जो कि एकमात्र इंडिपेंडेंट माउंटेन ब्रिगेड भी है। जोशीमठ में स्थित यह ब्रिगेड उत्तरी सीमाओं की रक्षा के लिए मुस्तैद है। स्टील एल्पाइन चैलेंच चार चरणों में आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी तीसरे चरण में इसमें प्रतिभाग करेंगे।

प्रतिभागी शनिवार को लांच होने वाली वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस साहसिक अभियान से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सोल आफ स्टील प्रतिभागियों को गढ़वाल हिमालय में पर्वतारोहण के लिए भी प्रशिक्षित करेगा। अभियान के अंतिम चरण में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छह सदस्यीय टीम को शारीरिक व मानसिक गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से चुना जाएगा।

देवभूमि की शौर्य गाथा समेटे है शौर्य स्थल

देश के सैन्य इतिहास में देवभूमि के रणबांकुरों के शौर्य के असंख्य किस्से दर्ज हैं। उनके इस अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक के रूप में पूर्व राज्य सभा सदस्य तरुण विजय की पहल पर युद्ध स्मारक की नींव रखी गई थी। उन्होंने अपनी निधि से इस काम के लिए दो करोड़ रुपये की मदद दी थी। यही नहीं उनकी अध्यक्षता में गठित उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से भी तमाम सुविधाएं यहां जुटाई गईं।

देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरभूमि उत्तराखंड के सैनिकों के नाम यहां दर्ज हैं। वहीं, वीर जवान की मुख्य मूर्ति के आधार के लिए बदरीनाथ क्षेत्र से छह फीट की करीब साढ़े नौ टन वजनी विशेष आधार शिला भी लाई गई।

युवा पीढ़ी को फौज के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से विजयंत टैंक, लड़ाकू विमान मिग-21 व नौसेना के युद्धपोत (विद्युत वर्ग) की प्रतिकृति भी यहां स्थापित है। उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट ने बीती नौ दिसंबर को शौर्य स्थल सेना को हस्तांतरित कर दिया है।

वीर बलिदानियों के स्वजन ने दी श्रद्धांजलि

देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के स्वजन ने शौर्य स्थल के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर बलिदानियों को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व राज्य सभा सदस्य और युद्ध स्मारक के संस्थापक अध्यक्ष तरुण विजय एवं छावनी परिषद देहरादून के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिनव सिंह ने उनकी अगवानी की।

बलिदानी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की मां सरोज ढौंडियाल, बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट की मां रेखा व पिता एसएस बिष्ट, राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के स्वजन ने थरथराते हाथों से उन पंक्तियों को स्पर्श किया जहां उनके बेटों व पुरखों के नाम शौर्य दीवार पर अंकित हैं।

Uttrakhand CM : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने CM धामी से की मुलाकात

Uttrakhand CM : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने CM धामी से की मुलाकात

0

देहरादून: Uttrakhand CM  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Uttarakhand Cabinet : जोशीमठ में 6 महीने तक पानी बिल माफ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Uttrakhand CM) ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

Anjali Death Case : में बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Uttarakhand Cabinet : जोशीमठ में 6 महीने तक पानी बिल माफ

0

देहरादून: Uttarakhand Cabinet  भूधंसाव से अस्तित्व संकट का सामना कर रहे जोशीमठ को बचाने और स्थानीय नागरिकों के पुनर्वास को सरकार ने रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

Anjali Death Case : में बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जोशीमठ प्रभावितों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

धंसाव के लिए अब तक बड़े कारण के रूप में अलकनंदा नदी से जोशीमठ की तलहटी में हो रहे कटाव (टो इरोजन) को आंका गया है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में जोशीमठ प्रभावितों के लिए और टो इरोजन रोकने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आज हुई बैठक में प्रभावितों को बड़ी राहत देते हुए प्रभावितों द्वारा सहकारिता से लिए गए ऋण की किस्त एक साल के लिए माफ कर दी गई है। वहीं राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक लोन की किस्त को एक साल माफ करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं सरकार ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने को पेपरलीक मामले में सख्त कानून लाएगी। इसे लेकर आज बैठक के दौरान चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट की बैठक (Uttarakhand Cabinet) में और भी कई महत्‍वूपर्ण लिए गए।

जोशीमठ भूधंसाव संबंध में लिए गए महत्‍वपूर्ण फैसले (Uttarakhand Cabinet)

बैठक में राहत शिविरों को लेकर मानक तय

वास्तविक रेंट या 950 रुपए प्रतिदिन अधिकतम तय

450 रुपए खाने के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन तय

पुनर्वास को लेकर कोटि फार्म, पीपलकोटी, गौचर, ढाक और एक अन्य स्थान चिन्हित

किराया राशि को 4000 से बढ़ाकर 5000 किया गया

भारत सरकार से एक सप्ताह के भीतर राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजा जाएगा

विस्थापित परिवारों को जिंदगी बसर के लिए एसडीआरएफ की गाइडलाइन के अनुसार परिवार के दो व्यक्ति को मनरेगा के नियमानुसार मजदूरी दी जाएगी

पशुओं के लिए 15000 रुपये विस्थापन और 80 रुपए प्रतिदिन चारे के लिए तय

बिजली पानी के बिल नवंबर माह से अगले 06 माह के लिए माफ

राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक लोन की किस्त को एक साल माफ करने के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

सहकारिता से लिए गए ऋण की किस्त एक साल के लिए माफ

आपदा प्रबंधन विभाग पहाड़ी शहरों की धारण क्षमता की करेगी जांच

पेपरलीक मामले में सरकार सख्त कानून लाएगी सरकार

मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार द्वारा शीघ्र ही एक सख्त नकल विरोधी कानून लाया जाएगा, जिसमें दोषी को उम्रकैद तक की सजा का प्रविधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा लेखपाल की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में इसके लिए आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। न ही इसके लिए कोई फीस देनी होगी।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को किराया नहीं देना होगा, अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र ही उनका बसों में टिकट माना जाएगा।

राज्य सरकार की मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में

जोशीमठ में बीती दो जनवरी से भूधंसाव की विकट स्थिति सामने आने के बाद राज्य सरकार की मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। शहर और शहरवासियों की सुरक्षा को विभिन्न स्तर पर फौरी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

साथ में राज्य सरकार के साथ ही केंद्रीय संस्थानों के स्तर से भूधंसाव के कारणों की पड़ताल भी की जा रही है। अभी तक प्रारंभिक तौर पर जो भी निष्कर्ष सामने आए हैं, उन पर अब मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी।

आपदा प्रबंधन सचिव डा रंजीत सिन्हा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि जोशीमठ की सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक (Uttarakhand Cabinet)  में अहम निर्णय लिए जाएंगे।

पुनर्वास के लिए चिह्नित किए जा रहे स्थलों का भी भूगर्भीय सर्वेक्षण होगा। जोशीमठ में ड्रेनेज संबंधित कार्यों और टो-इरोजन की रोकथाम को ईपीसी मोड में तत्काल कार्य प्रारंभ करने को सिंचाई विभाग से प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। इसमें प्रस्तावित एकल स्रोत की संस्था नामित करने को पत्रावली वित्त को भेजी गई है।

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग (आइआइआरएस) लैंड मूवमेंट के सेटेलाइट फोटो उपलब्ध कराए जाएंगे।

जीएसआइ प्रभावित क्षेत्र का भूमि सर्वेक्षण एवं पुनर्वास के लिए चयनित भूमि का भूगर्भीय अध्ययन किया जा रहा है।

वाडिया हिमालय भूवैज्ञानिक संस्थान क्षेत्र का भूकंपीय दृष्टि से अध्ययन कर रहा है। तीन भूकंपीय स्टेशन लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त भूमिगत उप सतही सर्वेक्षण के भू-भौतिकीय अन्वेषण शुरू किया गया है।

डा सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआइ) प्रभावित क्षेत्र का भू-भौतिकीय अध्ययन कर रहा है। इसका हाइड्रोलाजिकल मैप भी उपलब्ध कराया जाएगा।

एनजीआरआइ की टीम शुक्रवार को जोशीमठ पहुंच रही है। यह भूमिगत जल चैनल का अध्ययन करेगी।
जोखिम मूल्यांकन को सीबीआरआइ, वाडिया इंस्टीट्यूट, जीएसआइ, आइआइआरएस व एनजीआरआइ की समिति गठित की गई है।

सीबीआरआइ के साथ लोक निर्माण विभाग के 30 अभियंताओं की टीम भी लगाई है। सीबीआरआइ ध्वस्तीकरण से नुकसान का आकलन, ध्वस्त किए जाने वाले आवासों की निगरानी और अस्थायी पुनर्वास को प्री फैब हट की डिजायन तैयार किया जा रहा है। सीबीआरआइ की टीम जोशीमठ पहुंचकर क्षतिग्रस्त भवनों के सर्वेक्षण में जुट गई है।

जोशीमठ में प्रारंभ में जल रिसाव 540 एलपीएम था। यह अब घटकर 240 एलपीएम हो गया है।

धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सेना, आइटीबीपी के हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं।

एनडीआरएफ की दो टीम तैनात हैं, जबकि जोशीमठ के लिए और एक टुकड़ी रवाना की जा रही है। जोशीमठ में एसडीआरएफ की आठ टुकडिय़ां तैनात की गई हैं।

प्रभावितों को प्रति परिवार 5000 रुपये घरेलू राहत सामग्री के लिए दिए गए हैं।

अभी तक कुल 73 प्रभावितों को यह राशि दी गई है।

अधिक या पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के लिए 10 प्रभावितों को 13 लाख रुपये, 4000 रुपये प्रति परिवार की दर से तीन परिवारों को 12 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।

विस्थापित परिवारों की संख्या 169

आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापित परिवारों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। इनकी कुल सदस्य संख्या 589 है। अस्थायी शिविर के लिए जोशीमठ में चयनित 344 कक्षों में 1425 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है।

पीपलकोटी में 491 कक्षों में 2205 व्यक्ति ठहर सकेंगे। चार वार्डों गांधीनगर वार्ड संख्या-एक, सिंहधार वार्ड संख्या-चार, मनोहर बाग वार्ड संख्या-पांच और सुनील वार्ड संख्या-सात और उनके 128 भवन असुरक्षित घोषित किए गए हैं।

Uttrakhand Patwari Exam : UKPSC कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Anjali Death Case : में बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

नई दिल्ली। Anjali Death Case को लेकर 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Uttrakhand Patwari Exam : UKPSC कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें दो उप निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में से 6 पुलिसकर्मी पीसीआर ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, पांच पुलिसकर्मी घटना के दिन पिकेट पर थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक विस्तृत रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने तीन पीसीआर वैन और दो पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की थी। घटना के समय ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस के तीन पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) और दो पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी सिफारिश की है।

साथ ही गृह मंत्रालय ने सुझाव दिया कि जांच में लापरवाही को देखते हुए पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त कारण बताओ नोटिस जारी करें। इसके अलावा मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने और सभी जरूरी कदम उठाने का सुझाव दिया है। गृह मंत्रालय ने यह सुझाव दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मिलने के बाद दिए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल कमिश्नर की देख-रेख में यह रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तलब की गई थी।

आरोपितों पर चलेगा दर्ज होगा हत्या का केस

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कंझावला (Anjali Death Case) में नए साल की रात को अंजलि को कार के नीचे घसीटने के आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस चलाने के निर्देश गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए हैं। यह निर्देश भी दिल्ली की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट के बाद ही गृह मंत्रालय ने दिए हैं।

बता दें कि नववर्ष की रात को पार्टी में हिस्सा लेकर लौट रही अंजलि को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया था। अंजलि के साथ हुई इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश के लोग स्तब्ध थे। अंजलि की मौत के बाद इस केस को लेकर कई खुलासे हुए।

उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने

Uttrakhand Patwari Exam : UKPSC कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

0

हरिद्वार: Uttrakhand Patwari Exam  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लिखित परीक्षा में पर्चा लीक होने का मामला सामने आने के बाद अब युवाओं में गुस्‍सा है। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे हाथों हाथ लेते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने

देहरादून में राज्‍य सरकार का पुतला दहन

राजधानी देहरादून में पटवारी पेपर लीक प्रकरण (Uttrakhand Patwari Exam) के विरोध में लैंसडाउन चौक के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्‍य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर महानगर युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। हल्द्वानी बुद्धा पार्क में भी कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।

लोक सेवा आयोग के अंदर घुसकर हंगामा किया

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर के नेतृत्व में बैरियर तोड़ते हुए लोक सेवा आयोग के अंदर घुसकर हंगामा किया। लोक सेवा आयोग में कांग्रेसियों के घुसने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और मकर सक्रांति की ब्रीफिंग छोड़ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों के सपनों को निगलने का काम कर रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यहां तक कि एक पटवारी की परीक्षा भी सरकार पारदर्शिता के साथ संपन्न नहीं करा पा रही है। यह अपने आप में सवालिया निशान है।

Joshimath : जोशीमठ संकट पर शाह ने की बैठक, उपाय कार्य के दिए निर्देश

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors