Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 117

Joshimath : जोशीमठ संकट पर शाह ने की बैठक, उपाय कार्य के दिए निर्देश

0

नई दिल्ली। Joshimath : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड के जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर हुए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत, गृह सचिव अजय भल्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

PM Modi Security : पीएम की सुरक्षा में चूक? हाथ में माला लेकर पहुंचा युवक

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोशीमठ में भूधंसाव के मद्देनजर सड़कों, बिजली आपूर्ति, पानी की कमी और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री के आवास पर करीब 40 मिनट तक बैठक चली।

भूधंसाव की वजह से मकानों में पड़ी दरारें

जोशीमठ में भूधंसाव की वजह से 720 से अधिक मकानों पर दरारें पड़ गई हैं। इन सभी मकानों की पहचान की जा चुकी है। जबकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। इसी बीच अमित शाह ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और बैठक में राहत और उपाय कार्य के निर्देश दिए।

बैठक में विशेषज्ञ भी हुए शामिल

मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा वाली बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG), आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

इस बैठक में गृह मंत्री को जानकारी दी गई कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए भोजन, आश्रय और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था के साथ काम कर रहा है।

निर्माण परियोजनाओं को रोका गया

भूधंसाव की घटना के बाद अधिकारियों ने इलाके में निर्माण परियोजनाओं को रोक दिया है। इसके अलावा अचानक पैदा हुई इस स्थिति के आंकलन के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। उत्तराखंड सरकार ने भी अधिकारियों को बुनियादी ढांचे का सर्वेक्षण और निराकरण शुरू करने का आदेश दिया है जो आसपास की इमारतों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के परिवारों के लिए 45 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी राज्य में भूधंसाव से प्रभावित लगभग 3,000 परिवारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।

Joshimath Crisis : सेना और आईटीबीपी के अफसरों संग की सीएम ने बैठक

PM Modi Security : पीएम की सुरक्षा में चूक? हाथ में माला लेकर पहुंचा युवक

0

हुबली। PM Modi Security :   कर्नाटक में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी रोड शो कर रहे थे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बाहर निकाल दिया, लेकिन इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।

Joshimath Crisis : सेना और आईटीबीपी के अफसरों संग की सीएम ने बैठक

रोड शो में पहुंचे थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले रोड शो किया। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, पीएम मोदी ने भी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया और धन्यवाद किया। इसके साथ ही लोग ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखे गए।

पीएम की कार तक पहुंचा युवक

इसी दौरान, भीड़ से निकलकर एक युवक पीएम की कार तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में चूक (PM Modi Security) माना जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की बारिश की। मालूम हो कि पीएम मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए हैं।

Paper leak case : पटवारी परीक्षा के दौरान लीक हुआ था पेपर?

Joshimath Crisis : सेना और आईटीबीपी के अफसरों संग की सीएम ने बैठक

0

Joshimath Crisis : भू-धंसाव के संकट से घिरे जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार ग्राउंड जीरो पर पहुंचे हैं। आज बृहस्पतिवार को वह नृसिंह मंदिर पहुंचे और यहां पूजा की। भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में दरारें आ गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में विराजमान रहती है। सीएम आज यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं।

Paper leak case : पटवारी परीक्षा के दौरान लीक हुआ था पेपर?

नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम धामी सेना, आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों, प्रभावितों और पार्टी कार्यकर्ताओं मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ (Joshimath Crisis) में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने हेतु गठित समिति के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जाएगी। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को मानसिक रूप से भी सबल बनाना है। सरकार की ओर से अधिकतम जो हो सकता है, वह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में औली में गेम्स होने है। कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। हमें यह भी देखना होगा की जोशीमठ से बाहर कोई गलत संदेश न जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। इसका हम सबको ध्यान में रखते हुए काम करना है।

मुख्यमंत्री ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, और भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से भी वार्ता की और जोशीमठ में भूधंंसाव कारणों में चल रहे अध्ययन और शोध के बारे में जानकारी ली। जिसमें वैज्ञानिकों ने अब तक की जांच के बारे में अवगत कराया।

सीएम ने सभी को आपदा की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनकी जान माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है।

National Youth Day 2023 : राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा

 

Paper leak case : पटवारी परीक्षा के दौरान लीक हुआ था पेपर?

0

देहरादून: Paper leak case  उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई है। जिस से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कनखल थाने में दोपहर तक एफआईआर कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले (Paper leak case) में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

National Youth Day 2023 : राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा

लोक सेवा आयोग परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही हैं और अध्यक्ष राकेश कुमार और सचिव गिरधारी सिंह रावत फोन पर बात नहीं कर रहे हैं। पूरे लोक सेवा आयोग में हड़कंप मचा हुआ है, कोई कुछ बोलने या बताने को तैयार नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – psc.uk.gov.in पर जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

Buxar Ruckus : जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर विरोध, डेढ़ घंटे में मचा तांडव

National Youth Day 2023 : राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा

0

National Youth Day 2023 : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है।

Buxar Ruckus : जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर विरोध, डेढ़ घंटे में मचा तांडव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ठाकुर ने कहा कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।

1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित

भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है।

National Youth Day 2023 Theme विकसित युवा – विकसित भारत

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा।

Delhi High Court : का बड़ा फैसला, CAPF को मिलेगी पुरानी पेंशन

 

 

Buxar Ruckus : जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर विरोध, डेढ़ घंटे में मचा तांडव

0

बक्सर। Buxar Ruckus  बक्‍सर में मंगलवार की रात को पुलिस की बर्बर कार्रवाई से भड़के किसान बुधवार सुबह उग्र हो गए, जिसके बाद किसानों ने पुलिस और उसके वाहनों पर हमला कर दिया। नाराज किसान यहीं नहीं रुके और प्लांट के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ आगजनी कर दी।

Delhi High Court : का बड़ा फैसला, CAPF को मिलेगी पुरानी पेंशन

दरअसल, बक्सर जिले (Buxar Ruckus) के चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसान विरोध कर रहे थे। मंगलवार की रात घरों में घुसकर पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए और उपद्रव करने लगे।

नाराज किसान बुधवार की सुबह जत्था बनाकर गांवों से निकले। सुबह नौ बजे के आसपास करीब 500 किसानों ने अखौरीपुर गोला के पास कुछ पुलिस वालों को पीट दिया। इसके बाद सीधे पावर प्लांट (Buxar Ruckus) पर पहुंचे और अंदर दाखिल होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां 9.30 से करीब 11 बजे तक उपद्रव चला, जहां कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस की ओर से की गई हवाई फायरिंग

बचाव में प्लांट के सुरक्षा गार्ड और पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई। हालांकि, इस दौरान बाहर से कोई पुलिस बल नहीं पहुंच सका। किसानों के पावर प्लांट से बाहर निकलने के घंटे से डेढ़ घंटे बाद बाहर से पुलिस बल का पहुंचना शुरू हुआ। डीएम अमन समीर, एसपी मनीष कुमार सहित बक्सर जिले के सभी बड़े पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद पौने तीन बजे डीआईजी नवीन चंद्र झा भी प्लांट में पहुंचे। जिले के सभी थानों से पुलिस को यहां बुलाकर तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन से भी फोर्स बुलाई गई है। पूरे जिले की दमकलों को आग बुझाने में लगाया गया है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी कई जगह धुआं उठ रहा है। किसानों का उपद्रव प्लांट के बाहरी हिस्से तक सीमित रहा। अंदर कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। इधर, प्लांट के अंदर काम कर रहे कामगार डर की वजह से भाग गए हैं। अब मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन अगल बगल के गांवों के लोग पुलिस कार्रवाई की आशंका से सहमे हुए हैं। चौसा बाजार की ज्यादातर दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।

पुलिस ने घर में घुसकर किसानों को पीटा

दरअसल, किसान चौसा के पास बन रहे थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी जलापूर्ति पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मसले पर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध में किसानों ने निर्माणाधीन बिजलीघर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था। इसका तब तो प्रशासन ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन रात होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रभावित गांवों में पहुंच गया। इस दौरान कई किसानों के घर में घुसकर पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की। किसानों ने पुलिस वैन में भी आग लगा दी है।

किसानों की पिटाई के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। किसानों का दावा है कि पुलिस आधी रात के बाद बनारपुर और अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिसवालों ने जबरदस्ती घरों में दाखिल होकर किसानों की पिटाई की।

Global Investors Summit 2023 : इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज

Delhi High Court : का बड़ा फैसला, CAPF को मिलेगी पुरानी पेंशन

0

Delhi High Court : केंद्र सरकार, कई मामलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सशस्त्र बल मानने को तैयार नहीं थी। पुरानी पेंशन का मुद्दा भी इसी चक्कर में फंसा हुआ था। पहली जनवरी 2004 के बाद केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती हुए सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन के दायरे से बाहर कर दिया गया था…

Global Investors Summit 2023 : इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) में पुरानी पेंशन व्यवस्था (Old pension Scheme) लागू करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। श्रीनिवास शर्मा बनाम भारत सरकार केस में अदालत ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को ‘भारत संघ के सशस्त्र बल’ माना है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में एनपीएस को स्ट्राइक डाउन करने की बात कही गई है। इन बलों में चाहे कोई आज भर्ती हुआ हो, पहले कभी भर्ती हुआ हो या आने वाले समय में भर्ती होगा, सभी जवान और अधिकारी, पुरानी पेंशन के दायरे में आएंगे।

केंद्र सरकार, कई मामलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सशस्त्र बल मानने को तैयार नहीं थी। पुरानी पेंशन का मुद्दा भी इसी चक्कर में फंसा हुआ था। पहली जनवरी 2004 के बाद केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती हुए सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन के दायरे से बाहर कर दिया गया था। उन्हें एनपीएस में शामिल कर दिया गया। सीएपीएफ को भी सिविल कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन से बाहर कर दिया। उस वक्त सरकार का मानना था कि देश में सेना, नेवी और वायु सेना ही सशस्त्र बल हैं।

बीएसएफ एक्ट 1968 में कहा गया है कि इस बल का गठन भारत संघ के सशस्त्र बल के रूप में किया गया था। इसी तरह सीएपीएफ के बाकी बलों का गठन भी भारत संघ के सशस्त्र बलों के रूप में हुआ है। कोर्ट ने माना है कि सीएपीएफ भी भारत के सशस्त्र बलों में शामिल हैं। इस लिहाज से उन पर भी एनपीएस लागू नहीं होता। सीएपीएफ में कोई व्यक्ति चाहे आज भर्ती हुआ हो, पहले हुआ हो या भविष्य में हो, वह पुरानी पेंशन का पात्र रहेगा।

पुरानी पेंशन योजना को लेकर ‘स्टाफ साइड’ की राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में सात जनवरी को नई दिल्ली में हुई एक बैठक में ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह भी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ है कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर जो आंदोलन होगा, वह केवल दिल्ली में नहीं, बल्कि राज्यों की राजधानियों और जिला स्तर तक किया जाएगा। 21 जनवरी को नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्सन (एनजेसीए) की नेशनल कन्वेंशन की बैठक होगी।

Joshimath Demolition : जोशीमठ में लोगों का जबरदस्त प्रदर्शन

Global Investors Summit 2023 : इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज

0

नई दिल्ली। Global Investors Summit 2023 : पीएम मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट क्नेंशन सेंटर में हो रहा है। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी-20 ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

Joshimath Demolition : जोशीमठ में लोगों का जबरदस्त प्रदर्शन

एमपी अजब, गजब और सजग: PM Modi

मोदी ने आगे कहा, “मध्य प्रदेश इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit 2023) के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।”

डिफेंस, माइनिंग को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोला

मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि हमने कॉर्पोरेट टैक्स और अन्य कई परेशानियों को व्यवसाय से हटाया है। हमने डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे कई क्षेत्रों को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोल दिया है। कंप्लायंस के बोझ को कम किया गया है। 44 हजार कंप्लायंस को हटाया जा चुका है। हाल ही में नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इससे मध्य प्रदेश भी जुड़ा है।

IMF ने की भारत की तारीफ

पीएम ने आगे कहा कि आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखता है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। यह भारत के मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल के कारण है। OECD ने कहा है कि भारत इस साल जी-20 समूहों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत अगले 4-5 वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

डेटा के इस्तेमाल, आईटी में नंबर-1 भारत

pm मोदी ने कहा कि भारत मोबाइल डेटा के उपयोग करने में नंबन वन है। आईटी में नंबर वन है। भारत देश का तीसरा ऑटो मार्केट है। भारत के डिजिटल इंफ्रा के लिए हर कोई विश्वास से भरा हुआ है। भारत एक तरफ गांव-गांव तक ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है। वह तेजी से 5 जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। हर व्यक्ति के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स और एआइ जो भी इंफ्रा बन रहे हैं वह भारत को गति देंगे। यह सब कोशिश भारत को ताकत देंगे।

देश-विदेश के निवेशक होंगे शामिल

11 और 12 जनवरी को होने वाले इस समिट में 84 देशों के 447 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, इसमें सभी जी-20 के प्रतिनिधि, 5 हजार से ज्यादा उद्योगपति और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा सत्र

समिट के पहले दिन दोपहर दो बजे से एग्रीकल्चर, फूड एंड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एंड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर सत्र आयोजित होंगे। दोपहर तीन बजे से टेक्सटाइल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। शाम चार से साढ़े 5 बजे तक आईटी, पर्यटन, लॉजिस्टिक एंड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इंफ्रा-स्ट्रक्चर डेवलपमेंट विषय पर सत्र होंगे।

समिट के दूसरे दिन का शेड्यूल

समिट के दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्य प्रदेश से निर्यात की संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता जैसे कई चीजों पर चर्चा होगी। भारत की पांच ट्रिलियन की इकनॉमी में मध्य प्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्य प्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी।

Sugar Department : की CM ने की समीक्षा, चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास

Joshimath Demolition : जोशीमठ में लोगों का जबरदस्त प्रदर्शन

0

Joshimath Demolition : जोशीमठ इस समय में बड़े संकट का सामना कर रहा है। भू-धंसाव से लगातार घरों में दरारें पड़ रही है। इस बीच जोशमीठ में प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की मुआवजे को लेकर चल रही बैठक में बात नहीं बनी। प्रशासन की ओर से प्रभावितों परिवारों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई, लेकिन प्रभावितों ने इससे इनकार कर दिया।

Sugar Department : की CM ने की समीक्षा, चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास

कम मुआवजे को लेकर बढ़ा लोगों में आक्रोश (Joshimath Demolition)

723 परिवारों को दिया मुआवजा जाएगा। सिर्फ दो होटल ही ढहाए जाएंगे। किसी अन्य भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होगी। दो होटलों के पास रहने वाले पांच परिवारों पर सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है। वहीं मलारी इन और माउंट व्यू होटल के बाहर व्यापारियों को धरना-प्रदर्शन जारी है। लोगों में सरकार द्वारा तय कम मुआवजे को लेकर आक्रोश है। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि सरकार राहत के नाम पर दर्द दे रही है।

कुछ व्यापारियों ने की सेटलमेंट की बात

प्रति परिवार डेढ़ लाख रुपये मुआवजे (Joshimath Crisis) देगी सरकार लेकिन प्रभावित इसके लिए नहीं तैयार। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ एक घंटे तक चली बैठक में व्यापारियों और प्रभावितों ने रखी अपनी बात। नुकसान के आकलन के अनुसार वास्तविक क्षति की पूर्ति के बराबर राशि दरकार। कुछ व्यापारियों ने की सेटलमेंट की बात।

धरने पर बैठे प्रभावित

प्रशासन के साथ बैठक में मुआवजे को लेकर बात नहीं बनने के बाद प्रभावित धरने पर बैठ गए। लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अभी तक सिर्फ दो होटल के डिस्मेंटल का आदेश जारी किया गया है। जबिक अन्य भवनों को नहीं तोड़ा जाएगा।

जिद पर अड़े होटल मालिक

जोशीमठ मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ की तर्ज़ पर मुआवजा नहीं मिलेगा, लेकिन मार्केट रेट पर होगा। हमने बोला कि मार्केट रेट बता दें लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बता सकते तो हमने कहा कि हम भी नहीं उठेंगे।

केंद्र से राहत पैकेज के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार

भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ से अलग-अलग जांच दलों की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही राज्य सरकार केंद्र को राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजेगी। तब तक सरकार रिपोर्ट आने का इंतजार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से अनुरोध किया गया है ताकि जल्द से जल्द भू धंसाव के कारण पता चल सकें।

चार सदस्यीय टीम भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र जाएगी (Joshimath Crisis)

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड की चार सदस्यीय टीम भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ का अध्ययन करने जाएगी। टीम जोशीमठ में जमीन धंसने के कारणों को ढूंढने के साथ ही समाधान के तरीके ढूंढेगी।
सरकार के निर्देश पर विभिन्न संस्थाओं की टीम जोशीमठ का सर्वेक्षण कर रही है। वहीं, एनआईटी उत्तराखंड अपने स्तर पर चार इंजीनियरों को जोशीमठ भेज रही है। टीम बुधवार को जोशीमठ के लिए रवाना होगी। टीम का नेतृत्व सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. क्रांति जैन कर रहे हैं। उनके साथ ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग के डॉ. आदित्य कुमार अनुपम और जियोटेक्नीक इंजीनियरिंग के डॉ. विकास प्रताप सिंह व डॉ. शशांक बत्रा शामिल हैं।

723 परिवारों को डेढ़ लाख मुआवजा

प्रभावित 723 परिवारों को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह अंतरिम सहायता के रूप मे प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा। इसके अलावा दो होटल को ही डिसमेंटल किया जाएगा। ऐसे में अब अन्य मकानों को नहीं ढहाया जाएगा। प्रशासन के साथ बैठक का दौर जारी है।

कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश

जोशीमठ भू-धंसाव और वहां अभी तक के हालात की कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने समीक्षा की। राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनएमसी) की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु से राहत एवं बचाव के लिए चल रहे कार्यों का ब्योरा लिया। उन्होंने प्रभावित जगहों से लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

होटलों को तत्काल ध्वस्त करने का निर्णय

आपदा अधिनियम के तहत जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए होटलों को तत्काल ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो आसपास के आवासीय भवनों और हाईवे को क्षति पहुंच सकती है। साथ ही बिजली और पेयजल की लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है। – हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी, चमोली

मार्केट रेट से अधिक नहीं देंगे मुआवजा: मिनाक्षी सुंदरम

व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन की बैठक जारी है। मुआवजे को लेकर तकरार चल रही है। इस बीच सचिव मुख्यमंत्री मिनाक्षी सुंदरम ने कहा कि व्यापारी भरोसा रखें। पूरा प्रदेश है और सबको देखना है।

Latest uttarakhand News : 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से मिली स्वीकृति

 

Sugar Department : की CM ने की समीक्षा, चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास

0

देहरादून: Sugar Department  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए। गन्ने की हाई वैरायटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करें।

Latest uttarakhand News : 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चीनी मिलों (Sugar Department) के आधुनिकीकरण की दिशा में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर बॉयलर एवं टरबाइन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं। चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट की दिशा में भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

गन्ना विकास मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। गन्ना विकास कार्ययोजना के तहत अधिक परते वाली गन्ने की प्रजाति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि 2022-23 हेतु पेराई सत्र नवम्बर 2022 से शुरू हो चुका है। मिलों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पेराई क्षमता, चीनी परता एवं चीनी उत्पादन में वृद्धि हुई है।  प्रदेश में 2021-22 के सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की सभी मिलों का गन्ना भुगतान पूर्ण किया जा चुका है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन सचिव श्री विजय कुमार यादव, श्री एस.एन पाण्डेय, अपर सचिव श्री उदयराज, श्री अरूणेन्द्र चौहान एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Fisheries department : की CM ने की समीक्षा, मत्स्य पालन को बढ़ाने के दिये निर्देश

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors