Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 118

Latest uttarakhand News : 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से मिली स्वीकृति

0

देहरादून: Latest uttarakhand News  उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से स्वीकृति मिल गई है। यह विधेयक राजभवन में विचाराधीन था। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीती 30 नवंबर को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में विधेयक पारित किया था।

Fisheries department : की CM ने की समीक्षा, मत्स्य पालन को बढ़ाने के दिये निर्देश

Latest uttarakhand News  हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था शासनादेश

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था शासनादेश के माध्यम से की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था।

इसके बाद सरकार की ओर से उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया था। इस विधेयक को विपक्ष का भी समर्थन मिला और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

क्या है महिला आरक्षण बिल

उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 के तहत राज्य में महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 20 से 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। यह प्रावधान उन महिलाओं के लिए किया जा रहा है। राज्य गठन के दौरान तत्कालीन सरकार ने 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण शुरू किया था। जुलाई 2006 में इसे 30 प्रतिशत कर दिया था।

Gurugram Fire : भीषण आग से 200 झुग्गियां जलकर राख, 150 सिलेंडर फटे

Fisheries department : की CM ने की समीक्षा, मत्स्य पालन को बढ़ाने के दिये निर्देश

0
देहरादून: Fisheries department  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मत्स्य विभाग (Fisheries department) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था भी की जाए। लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में राज्य में प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। राज्य में मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 05 लक्ष्य तय किये जाएं, उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। राज्य में मछली की खपत के अनुरूप उत्पादन हो इस दिशा में भी तेजी से प्रयास किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभाग (Fisheries department) यह सुनिश्चित करें कि विज्ञान और तकनीक के आधार पर कार्य किये जाएं। कार्यों में आधुनिकतम तकनीक को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य का अंश 90 एवं 10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि उधमसिंहनगर में राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वापार्क के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाए। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से भी अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्माण से उनमें  मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है, वहीं जल संरक्षण की दिशा में भी यह सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए। मत्स्य पालन के क्षेत्र में जिन राज्यों में अच्छा कार्य हो रहा है, उनमें से कुछ कार्य बैस्ट प्रैक्टिस के रूप में किये जाएं।
मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिथौरागढ़ के डुंगरी ग्राम में कलस्टर के आधार पर तालाबों का निर्माण कराया गया है, जो मॉडल काफी सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा एंग्लिंग टूरिज्म पर भी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को मार्केट लिंकेज एवं कोल्ड चैन के विकास की ओर अधिक ध्यान दिये जाने की जरूरत है। राज्य में ट्राउट फार्मिंग को तेजी से बढ़ावा दिया गया है। ट्राउट फार्मिंग के लिए राज्य में 40 से अधिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी के क्षेत्र में क्या बेहतर हो सकता है, इसके लिए उन्होंने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड एवं सिंगापुर का अध्ययन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान न्यू साउथ वेल्स, राज्य कृषि मंत्री आस्ट्रेलिया के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आस्ट्रेलिया में भेड़ पालकों द्वारा अपनाई जा रही तकनीक तथा आधुनिक भेड़ पालन विधि को उत्तराखण्ड में अपनाने एवं राज्य के पशुपालकों को प्रशिक्षण व कौशल विकास के लिए उनसे सहयोग का अनुरोध किया गया। वेलिंगटन न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त सुश्री नीता भूषण एवं सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त श्री पी. कुमारन के साथ बैठक हुई। उनके साथ राज्य के युवाओं को रोजगार तथा व्यवसाय की संभावनाएं तलाशने पर चर्चा हुई।
सचिव मत्स्य श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने कहा कि राज्य में 02 हजार लोग प्रत्यक्ष रूप से मत्स्य पालन से जुड़े हैं। राज्य में 40 एग्लिंग साइड पर कार्य करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 71.03 करोड़ रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 48.79 करोड़ के प्रोजक्ट स्वीकृत हुए हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव श्री अरूणेन्द्र चौहान, श्री योगेन्द्र यादव उपस्थित थे।

Gurugram Fire : भीषण आग से 200 झुग्गियां जलकर राख, 150 सिलेंडर फटे

0

गुरुग्राम। Gurugram Fire  शहर के सेक्टर 49 के समीप गांव घसौला में सोमवार को 200 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गई। शहर के चार दमकल केंद्रों से आग बुझाने के लिए 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि धुआं और लपटें दूर तक दिखाई दी। आग से झुग्गियों में रखा सामान जल गया। गांव में झुग्गियां बनाकर लोगों ने से किराया वसूला जा रहा था।

Joshimath Sinking : भूधंसाव से प्रभावित डेंजर जोन को खाली कराने का अभियान शुरू

लगभग दो वर्ष पहले भी इसी जगह पर झुग्गियों में आग लगने से नुकसान हुआ था। इन झुग्गियों के आसपास कई एकड़ में लगभग एक हजार झुग्गियां बनी हुई है। दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पा लेने से अन्य झुग्गियों का बचाव हो गया। खाना बनाते समय किसी एक झुग्गी में आग लगने और फैलने का अंदेशा है।

एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि झुग्गियों में आग लगने की सूचना 11 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। आग बुझाने के लिए सेक्टर 29, उद्योग विहार, सेक्टर 37 और भीमनगर दमकल केंद्र से दमकल की बीस गाड़ियां रवाना की गई। झुग्गियों में आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में 200 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। आग फैलते ही झुग्गियों में खाना आदि बनाने के लिए रखे गए सिलेंडर फटने लगे। आसपास के लोगों की मदद से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक झुग्गियों में रखे 150 से ज्यादा सिलेंडर फटे और इनके धमाके दूर तक सुनाई दिए। डर के मारे झुग्गियों में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई और बचाव के लिए दौड़ने लगे।

क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा झुग्गियां बनी है

घसौला में जिस जगह झुग्गियों में आग लगी थी, वहां पर एक हजार से ज्यादा झुग्गियां बसी हुई है। टीन शेड में झुग्गियां बनाकर लोगों से किराया वसूला जा रहा है। गनीमत ये रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। झुग्गियों के आसपास सेक्टर 49 का बड़ा रिहायशी क्षेत्र है। आग भीषण होने और सिलेंडर में धमाके होने से लोग दहशत में आ गए।

Pravasi Bharatiya Divas 2023 : में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया हिस्सा

 

 

Joshimath Sinking : भूधंसाव से प्रभावित डेंजर जोन को खाली कराने का अभियान शुरू

0

चमोली: Joshimath Sinking  भूधंसाव से प्रभावित जोशीमठ के डेंजर जोन को खाली कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ ने खतरे वाले भवनों के स्वामियों को घर खाली करने का तीन दिन का नोटिस दिया है।

Pravasi Bharatiya Divas 2023 : में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया हिस्सा

वहीं घर खाली करने में मदद करने के लिए एसडीआरएफ की 60 जवानों की टीम लगाई गई है। यहां करीब 500 घरों को खाली किया जाना है। हालांकि लोग घरों को छोड़ने को राजी नहीं है, इससे जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ी है।

घर खाली नहीं करने वालों को जबरन हटाया जाएगा

जिला प्रशासन के अनुसार तीन दिन में डेंजर जोन से घर खाली नहीं करने वालों को जबरन हटाया जाएगा। उनके पुनर्वास के लिए भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन अब तक 129 परिवारों को डेंजर जोन से हटाकर पुनर्वासित कर चुका है।

46 परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए

खतरे के बाद भी आपदा प्रभावितों को राहत शिविर में भेजना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थिति यह है कि खतरे के बाद भी भवन स्वामी घरों में ही जमे हैं।

रविवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में लोगों से अपील की कि वह असुरक्षित घरों में ना रहें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

रविवार को दो और परिवारों को गुरुद्वारा जोशीमठ व आठ परिवारों को होटल द्रोणगिरी में शिफ्ट किया गया। बीते शनिवार तक 42 परिवारों को राहत कैंप में भेजा जा चुका है। अब तक कुल 52 परिवारों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित 46 परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये प्रति परिवार की दर से घरेलू सामान व राशन के लिए दो लाख 30 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

Sinking Joshimath : विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए मिलेंगे चार हजार

 

Pravasi Bharatiya Divas 2023 : में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया हिस्सा

0

नई दिल्ली। Pravasi Bharatiya Divas 2023  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। वहीं, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। बता दें कि हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है।

Sinking Joshimath : विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए मिलेंगे चार हजार

वैश्विक मंच पर सुनी जा रही है भारत की आवाज- पीएम मोदी

17वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत को आशा और जिज्ञासा की दृष्टि से देखा जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सुनी जा रही है, भारत इस साल के जी20 का मेजबान भी है। हम इसे केवल एक कूटनीतिक घटना नहीं बनाना चाहते, बल्कि लोगों की भागीदारी का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं।

17वें प्रवासी भारतीय दिवस में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं। दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है।

हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशो भुवनत्रयम् अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा स्वदेश है, मनुष्य मात्र ही हमारा बंधु-बांधव है। इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था। उन्होंने आगे कहा कि हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की असाधारण परंपरा शुरू की थी। हम असीम लगने वाले समंदरों के पार गए। अलग-अलग देशों, अलग-अलग सभ्यताओं के बीच व्यावसायिक संबंध कैसे साझी समृद्धि के रास्ते खोल सकती है, भारत ने करके दिखाया।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Divas 2023) में पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी भारतीय प्रवासियों को भारत का ब्रांड एंबेसडर कहता हूं। भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आपकी भूमिका विविध है। आप मेक इन इंडिया, योग, हस्तशिल्प उद्योग और साथ ही भारत के बाजरा के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इंदौर एक शहर नहीं, एक दौर है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है, फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है।

यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है, अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं। यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। हम भारत के ग्लोबल विजन को और मजबूत करेंगे।

देश के हृदय क्षेत्र में हो रहा सम्मेलन का आयोजन- पीएम मोदी

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है।

पीएम मोदी ने कमेमोरेटिव स्टांप जारी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कमेमोरेटिव स्टांप जारी किया।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं।

Uttaranchal Press Club के कार्यकारणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

 

Sinking Joshimath : विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए मिलेंगे चार हजार

0

देहरादून, Sinking Joshimath :  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है। जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भूधसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिवासन योग्य नहीं है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए ₹4000 प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र ) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।

Uttaranchal Press Club के कार्यकारणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

 

 

 

 

Joshimath Sinking: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जोशीमठ भूधंसाव का मामला

Joshimath Sinking: जोशीमठ भूधंसाव का मामला अब सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज ने शनिवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में पीआइएल दाखिल की है। उक्त जानकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के मीडिया प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने दी है। शनिवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रभावित जोशीमठ का दौरा किया और प्रभावितों से मुलाकात भी की। बता दें कि जोशीमठ में हो रहे भूधंंसाव के कारण 800 से ज्‍यादा भवनों में दरारें आ चुकी हैं। जिसे लेकर राज्‍य सरकार अलर्ट मोड पर है।

भूधंसाव और घरों में दरारें आने का क्रम जारी

जोशीमठ शहर और उसके आसपास के इलाकों में भूधंसाव और घरों में दरारें आने का क्रम जारी है। कुछ अन्य घरों में भी दरारें उभर आई हैं। इससे समूचे क्षेत्र में दहशत है। जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में भूधंसाव बढ़ता जा रहा है। जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के कारण ज्योर्तिमठ और भगवान बदरीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल को भारी नुकसान पहुंचा है  प्रभावित क्षेत्र से अब तक 109 परिवार शिफ्ट हो चुके हैं। इनमें 49 परिवारों को प्रशासन ने राहत शिविरों में ठहराया है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

जगह-जगह फट रही है जमीन भी

दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं। जमीन भी जगह-जगह फट रही है। सरकार ने जोशीमठ में हालातों का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की आठ सदस्यीय टीम अध्ययन के लिए भेजी है। भूधंसाव के कारणों की जांच की जा रही है। समाधान के लिए हर कोण से समस्या का आकलन किया जा रहा है।

Punjab Cabinet : मंत्री फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

 

Uttaranchal Press Club के कार्यकारणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

0

देहरादून: Uttaranchal Press Club  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब (Uttaranchal Press Club) कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यवाही जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को आजीवन स्थाई मान्यता दिये जाने के संबंध में कमेटी का गठन किया जायेगा। पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे।
Punjab Cabinet : मंत्री फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य पहलुओं के साथ ही आम जन की समस्याओं को आगे लाने का कार्य अपनी लेखनी के माध्यम से आगे लाने का सराहनीय कार्य पत्रकारों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को हर संभव सहयोग दिये जाने के प्रयास किये गये हैं। पिछले वर्ष पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की गई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत भी पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई, जिसके चलते आश्रित पत्रकारों और गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बड़े संकट के समय पत्रकार वीर जवानों की भांति सरकार एवं जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करते हैं। कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने में भी मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी उत्तराखण्ड वासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। राज्य के समग्र विकास के लिए मीडिया की भी अहम भूमिका रहेगी। सभी पत्रकारगणों को अपनी कलम की ताकत से राज्य के विकास में योगदान देना होगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, कोषाध्यक्ष श्री मनीष चन्द्र भट्ट, महामंत्री श्री विकास गुसाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दरबान सिंह, सम्प्रेक्षक श्री मनोज जायड़ा, कार्यकारणी सदस्य श्री दयाशंकर पांडे, श्री प्रवीन बहुगुणा, श्री भगवती प्रसाद कुकरेती, श्री बी.एस. तोपवाल, मो. फहीम तन्हा, श्री मंगेश कुमार, श्री राम अनुज, सुश्री लक्ष्मी बिष्ट, श्री विनोद पुण्डीर, पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष श्री जितेन्द्र अंथवाल एवं निवर्तमान महामंत्री श्री ओपी बेंजवाल एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित थे।

Joshimath Land Sinking : मुख्यमंत्री ने जोशीमठ पहुंचकर किया भूधंसाव का निरीक्षण

Punjab Cabinet : मंत्री फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

0

चंडीगढ़: Punjab Cabinet  पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जिसमें आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कैबिनेट के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सारारी ने अपने निजी कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार हूं और आगे भी रहूंगा। मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही हैं। नए चहरों को भी इस इस्तीफे के बाद मौके मिल सकता हैं।

Joshimath Land Sinking : मुख्यमंत्री ने जोशीमठ पहुंचकर किया भूधंसाव का निरीक्षण

मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री बनाए जा सकते

राजभवन के सूत्रों के अनुसार पंजाब मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet) में आज एक नए मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, यह नहीं बताया जा रहा है कि यह मंत्री बनाने के लिए किसी एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा या फिर कैबिनेट का विस्तार ही किया जाएगा। काबिले गौर है कि इस समय मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं, क्योंकि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे दिए जाने की भी खबरें चल रही है इसलिए अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि फौजा सिंह सरारी की जगह नया मंत्री शामिल किया जा रहा है।

सरारी की जगह विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है. भगवंत मान कैबिनेट में अब कुल 4 पद रक्ति हैं. सूत्रों की मानें तो बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर खुद को कैबिनेट में मौका देने के लिए उनका धन्यवाद किया है. पिछले साल 11 सितंबर को फौजा सिंह सरारी के कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था. इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था. इसके बाद से ही सरारी को लेकर आम आदमी पार्टी सवालों के कठघरे में थी. विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था

Chief Minister Village Road Scheme : ग्रामीण क्षेत्रों में की जायेगी शुरू

 

Joshimath Land Sinking : मुख्यमंत्री ने जोशीमठ पहुंचकर किया भूधंसाव का निरीक्षण

0

चमोली: Joshimath Land Sinking  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर को चमोली जिले के जोशीमठ पहुंचे। उन्‍होंने यहां भूधंसाव का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्‍मंत्री ने कहा कि जोशीमठ हमारा पौराणिक शहर है। उत्‍तराखंड सरकार इस मामले पर अलर्ट है। हमारा मकसद सबको बचाना है। प्रभावितों के विस्‍थापन के लिए वैल्पिक जगह तलाशी जा रहा है। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से संकटग्रस्त (Joshimath Land Sinking) परिवारों को बचाने और राहत देने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर को चमोली जिले के जोशीमठ पहुंचे। यहां उन्‍होंने भूधंसाव का निरीक्षण किया।

Chief Minister Village Road Scheme : ग्रामीण क्षेत्रों में की जायेगी शुरू

मुख्‍यमंत्री के बात कर भर आईंं प्रभावितों की आंखें

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सीएम से बात करते-करते प्रभावितों की आंखें भर आईंं। मुख्‍यमंत्री धामी ने जोशीमठ का हवाई निरीक्षण भी किया। इसके अलावा सीएम धामी अधिकारियों के साथ जोशीमठ में बैठक भी करेंगे।

दो दिन से जोशीमठ में आठ सदस्यीय विशेषज्ञ दल

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से संकटग्रस्त परिवारों को बचाने और राहत देने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। आठ सदस्यीय विशेषज्ञ दल आपदा प्रबंधन सचिव के नेतृत्व में दो दिन से जोशीमठ में है।

Kanjhawala Case Dehli : निधि की झूठी गिरफ्तारी की खबर का पुलिस ने किया खंडन

 

Chief Minister Village Road Scheme : ग्रामीण क्षेत्रों में की जायेगी शुरू

0

देहरादून: Chief Minister Village Road Scheme   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग (Chief Minister Village Road Scheme) की बैठक लेते हुए कहा कि जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग की व्यवस्था के लिए 130 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना होगी शुरू। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की भांति राज्य में मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के तहत नेपाल बॉर्डर के कुछ गांवों को चिन्हित कर विकसित किया जायेगा। पीएम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत राज्य के चीन की सीमा से लगे चार ग्राम नीति, माणा, मलारी एवं गूंजी चिन्हित हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आजीविका दर्पण त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया।

Kanjhawala Case Dehli : निधि की झूठी गिरफ्तारी की खबर का पुलिस ने किया खंडन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अमृत सरोवर योजना के तहत अब 1200 और अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला है, इनसे लोगों की आजीविका को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस पर भी ध्यान दिया जाए। इनको मत्स्य पालन से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पशुबाड़ के तहत लाभार्थियों को जो 48 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है, उसे बढ़ाने के लिए जल्द प्रस्ताव लाया जाए। कृषि, बागवानी एवं पशुपालन को राज्य में और तेजी से बढ़ावा दिया जाए। सेब एवं कीवी पर मिशन मोड में कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री प्रत्येक 15 दिन में इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बागवानी को बढ़ावा देकर लोगों की आर्थिकी में तेजी से बढ़ाने के प्रयास किये जाए। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी उचित ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था के भी निर्देश उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवास निर्माण कार्यों में तेजी से कार्य हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2025 तक समूहों की 1.25 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर भी उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जो भवन बनाये जा रहे हैं, उनको पर्वतीय शैली में बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अभी तक जिनका मुआवजा भुगतान नहीं हुआ है, वह शीघ्र किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्र पोषित योजनाओं में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर योजना, आधार सीडिंग में उत्तराखण्ड राष्ट्रीय स्तर पर पहले एवं ससमय भुगतान में तृतीय स्थान पर है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्तराखण्ड बजट आवंटन/स्वीकृति, रिवाल्विंग फंड तथा सामुदायिक निवेश निधि ( RF & CIF ) में प्रथम स्थान एवं लखपति दीदी सर्वे में द्वितीय स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत भी उत्तराखण्ड देश में पांचवे स्थान पर है।

बैठक में जानकारी दी गई कि विगत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 5838 करोड़ की लगात से 11621 किमी. मार्गो का निर्माण किया गया एवं 875 बसावटें संयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना से 2017 तक राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3994 करोड़ रूपये की लागत से 10243 किमी के कुल 1310 कार्य स्वीकृत हुए एवं 955 बसावटें संयोजित की गई। जबकि 2017 से अब तक राज्य में 6375 करोड़ रूपये की लागत से 10034 किमी के कुल 1468 कार्य स्वीकृत हुए हैं एवं 875 बसावटें संयोजित की गई हैं। विगत 05 वर्षों में राज्य में मनरेगा के तहत प्रतिवर्ष 5.5 लाख परिवारों को रोजगार से जोड़ा गया। 56 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिया गया। आजीविका पैकेज के अन्तर्गत 13500 परिवारों को आजीविका संसाधनों से जोड़ा गया। दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विगत 05 वर्षों में 3.49 लाख परिवारों के 52613 समूहों में संगठित किया गया। 38882 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड, 23952 समूहों को सी.आई.एफ की धनराशि वितरित की गई। 29289 समूह सदस्यों को लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया।

बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री आनन्द स्वरूप, अपर सचिव श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, श्री उदयराज, श्री अरूणेन्द्र चौहान, श्री योगेन्द्र यादव एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Air India Incident : एयर इंडिया प्लेन में महिला पर किया था पेशाब, FIR में ये बड़ा खुलासा

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors