Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 119

Kanjhawala Case Dehli : निधि की झूठी गिरफ्तारी की खबर का पुलिस ने किया खंडन

0

नई दिल्ली। Kanjhawala Case Dehli   कंझावला केस को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंजलि की दोस्त निधि को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे जांच के लिए बुलया गया है। सुल्तानपुरी से कंझावाला (Kanjhawala Case Dehli) तक 12 किलोमीटर तक स्कूटर की टक्कर में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत हो गई। उसकी दोस्त निधि दुर्घटना के बाद फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने निधि का पता लगाया। निधि ने मंगलवार को पुलिस को अपना बयान भी दर्ज कराया था।

Air India Incident : एयर इंडिया प्लेन में महिला पर किया था पेशाब, FIR में ये बड़ा खुलासा

पुलिस ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है।

कौन है आशुतोष?

आशुतोष उन दो संदिग्धों में से एक है, जिसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से देख रही थी। अधिकारियों ने बताया कि वह और अंकुश खन्ना आरोपी को बचाने में कथित तौर पर शामिल थे। अंकित खन्ना आरोपी अमित खन्ना का भाई हैं।

दिल्ली के कंझावला कांड का आज छठा दिन है और इसकी जांच अभी तक किसी ऐसे बिंदु पर नहीं पहुंची है जिसे निर्णायक कहा जा सके। बीती रात इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आशुतोष से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे जबकि पुलिस अब तक पांच आरोपियों के कार में होने की बात कर रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने आज मामले की चश्मदीद गवाह निधि को भी थाने बुलाया है।

 

Air India Incident : एयर इंडिया प्लेन में महिला पर किया था पेशाब, FIR में ये बड़ा खुलासा

0

नई दिल्ली। Air India Incident   एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शख्स ने माफी मांगी थी। आरोपी शख्स ने महिला से पुलिस में शिकायत दर्ज ना करने की गुजारिश भी की थी। आरोपी ने कहा था कि केस दर्ज होने से उसके परिवार को तकलीफ होगी। हालांकि, बुधवार को दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Delhi Mayor Election : आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट, सदन स्थगित

गुमराह कर समझौता करवाने का आरोप

एफआईएर के मुताबिक, पीड़िता ने एयर इंडिया के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी इच्छा के बिना उसे आरोपी का विरोध करने से रोका गया। साथ ही उसे गुमराह करते हुए आरोपी के साथ समझौता भी करवाया गया।

पीड़िता ने बताई आपबीती (Air India Peeing Incident)

शिकायत में आगे लिखा है कि 26 नवंबर को एयर इंडिया एआई 102 में दोपहर के खाने के बाद लाइट्स बंद कर दी गई थी। तभी बिजनेस क्लास में सफर कर रहा एक व्यक्ति नशे की हालत में बुजुर्ग महिला की सीट के पास आया और उन पर यूरीन कर दी। वह तब तक वहीं खड़ा रहा जब तक महिला के बगल में बैठे व्यक्ति ने उसे जाने के लिए नहीं कहा।

यूरीन से भीगे कपड़े, जूते

पीड़िता ने बताया कि यूरीन से मेरे कपड़े, जूते और बैग भीग गया था। बैग में मेरा पासपोर्ट, यात्रा संबंधी दस्तावेज और पैसे थे। एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें हाथ लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने मेरे बैग और जूतों पर डिसइंफेक्टेंट डाला और मुझे बाथरूम में ले गए। उन्होंने मुझे एयरलाइन के पजामों और मोजों का सेट दिया। मैंने स्टाफ से सीट बदलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा दूसरी सीट उपलब्ध नहीं है।

आरोपी ने रोते हुए मांगी माफी

स्टाफ ने पीड़िता को बताया कि आरोपी उनसे मांफी मांगना चाहता है। इस पर उन्होंने कहा कि वे उससे बात करना तो दूर उसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं। वे चाहती हैं कि गंतव्य पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया जाए, हालांकि क्रू उसे मेरे सामने ले आया। उसने अचानक रोना शुरू किया तो मैं हैरान रह गई। वह मांफी मांगते हुए मुझसे शिकायत दर्ज न करवाने की गुहार कर रहा था।

UP Nikay Chunav : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत

 

Delhi Mayor Election : आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट, सदन स्थगित

0

नई दिल्ली। Delhi Mayor Election  राजधानी दिल्ली के मेयर चुनाव के लिए हो रहे चुनाव के बीच आप और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई और मारपीट के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा है। अब आगामी सदन की तारीख को दिल्ली महापौर (Delhi Mayor) का चुनाव होगा, जिसकी तारीख उपराज्पाल विनय कुमार सक्सेना तय करेंगे।

UP Nikay Chunav : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों में हुए हंगामे के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो। उन्होंने कहा कि चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना। अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

नैतिक रूप से हाई गई AAP- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्यों डर रही है। आप नैतिक रूप से हार चुकी है। क्या उसे लगता है कि उसके पार्षद उसकी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

भाजपा पर आप पार्षद ने लगाया आरोप

AAP पार्षद प्रवीन कुमार ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। चुने गए पार्षदों की बजाय मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ दिलाई जा रही है। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया।

मीनाक्षी लेखी ने आप पर लगाया आरोप

सिविक सेंटर में बरपे हंगामे पर भाजपा और आप एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप पार्षदों द्वारा हंगामा किया जा रहा है, क्योंकि नियमों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जब वो बहुमत में हैं, तो उन्हें किस बात का डर है। उन्होंने कहा कि आप के सांसद राज्यसभा में भी ऐसा ही करते हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में जीते पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ के साथ महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।

भाजपा की मेयर पद के लिए उम्मीदवार रेखा गुप्ता और आप की शैली ओबेरॉय।

उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव (Delhi Mayor Election)  की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सत्या शर्मा को नामित किया है। इसके लिए सिविक सेंटर में चौथी मंजिल पर स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में मेज, कुर्सियों की साफ सफाई व पालिश संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है।

पिछले माह संपन्न हुए 250 सीटों वाले नगर निगम के चुनाव में 15 सालों के भाजपा के किले को आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत से ढहा दिया है। उसे जहां 134 सीटें मिली हैं, वहीं, भाजपा के खाते में 104 सीटें ही आई हैं, जबकि चुनाव बाद एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी और भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जबकि स्थायी समिति के कुछ छह सदस्यों के लिए मतदान में से उसके दो सदस्य जीतने निश्चित हैं, लेकिन उसने तीसरे सदस्य पर भी दांव आजमाने के लिए तीसरा प्रत्याशी भी उतारा है।

तीन रंग में अलग-अलग मत पेटी

चुनाव के लिए एमसीडी ने तीन अलग-अलग मत पेटी तैयार की हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी व स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

शैली ओबराय हैं आप की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेराय को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उतारा है। इसी तरह आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को स्थायी समिति सदस्य के लिए मैदान में उतारा है।

रेखा गुप्ता के कंधे पर भाजपा का भार

भाजपा ने महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी बार पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के कंधों पर भाजपा को जीत दिलाने का दारोमदार है। वहीं, पार्टी ने उप महापौर के लिए कमल बागड़ी को उतारा है। तो कमलजीत सहरावत व गजेंद्र दराल समेत एक अन्य को स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए उतारा है।

State Level Youth Festival का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

UP Nikay Chunav : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत

0

नई दिल्ली: UP Nikay Chunav   उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को बड़ी राहत दी है। बुधवार को ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायलय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश को तीन महीने देरी से चुनाव कराने की अनुमति दी है। बताते चलें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को 31 जनवरी तक चुनाव कराने का आदेश दिया था।

State Level Youth Festival का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले (UP Nikay Chunav ) में दूसरे पक्षों को भी नोटिस जारी किया है और उन्हें तीन हफ्तों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ओबीसी कमीशन को 31 मार्च तक रिपोर्ट सौंपनी होगी, तब तक नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर कोई बड़ा फैसला नहीं लेंगे। हालांकि इस बीच वित्तीय दायित्वों को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है। इस फैसले के बाद तय हो गया कि अब 31 मार्च तक निकाय चुनाव नहीं होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आदेश जारी किया है। मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कमीशन का कार्यकाल 6 माह रखा गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि राज्य ने आरक्षण को लेकर ध्यान नहीं रखा है। कल यानी गुरुवार को भी इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी।

Ligament Injury : मुंबई में होगा रिषभ पंत के लिगामेंट टियर का इलाज

State Level Youth Festival का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

0

देहरादून: State Level Youth Festival   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को भारत सरकार की भांति राज्य एवं जनपद स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा। युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी।

Ligament Injury : मुंबई में होगा रिषभ पंत के लिगामेंट टियर का इलाज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिन तीन युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें युवक मंगल दल मनकटिया, विकासखण्ड मूनाकोट, पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को द्वितीय एवं युवक मंगल दल खेड़ाजट, विकासखण्ड नारसन, हरिद्वार को तृतीय पुरस्कार मिला। जिन महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें महिला मंगल दल, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को प्रथम, महिला मंगल दल किसमिला, विकासखण्ड कपकोट, बागेश्वर को द्वितीय एवं महिला मंगल दल बड़ोवाला, विकासखण्ड डोईवाला तथा महिला मंगल दल हसनपुर विकासखण्ड भगवानपुर को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवक एवं महिला मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं पंरपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव से चयनित होकर जो प्रतिभागी 12 जनवरी को धारवाड़, कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में राज्य की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, वे राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय करायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा, बोली एवं परिवेश से होती है। इनको बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ा सकें।  उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर गया है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे सामर्थ्य के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। आज वैश्विक स्तर पर भारत से भेजे गये प्रस्तावों पर फैसला होता है। इसका ही परिणाम है कि इस वर्ष भारत को जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य में भी लोगों को आत्मर्निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (State Level Youth Festival 2023) में लोक गीत, लोक नृत्य एवं हमारी सांस्कृतिक पंरपराओं से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन दर्शन से मिलती है। वे सभी युवाओं के आदर्श थे। युवाओं को उनकी जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जीवन के जो मंत्र दिये वो आज भी प्रासांगिक है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की युवाओं पर विशेष जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्री बृज भूषण गैरोला, निदेशक प्रान्तीय रक्षक दल श्री जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

cm dhami

Delhi girl death funeral : युवती का कुछ ही देर में होगा अंतिम संसकार

 

Ligament Injury : मुंबई में होगा रिषभ पंत के लिगामेंट टियर का इलाज

0

नई दिल्ली। Ligament Injury:  भारत के स्टार क्रिकेटर रिषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई ले जाया जा रहा है, जहां उनके घुटने और टखने की लिगामेंट टियर का इलाज किया जाएगा। आपको बता दें कि 25 साल के रिषभ पंत, एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, जब वे दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे, लेकिन NH-58 राजमार्ग पर कंट्रोल खो बैठने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

Delhi girl death funeral : युवती का कुछ ही देर में होगा अंतिम संसकार

दुर्घटना में रिषभ के सिर पर चोट आई, पीठ पर कई घाव हैं और साथ ही घुटने और टखने में फ्रेक्चर नहीं बल्कि लिगामेंट टियर हुआ है। आइए जानें लिगामेंट इंजरी आखिर क्या होती है।

Ligament Injury क्या होती है लिगामेंट इंजरी

लिगामेंट इंजरी या लिगामेंट टीयर एक तरह की चोट है। दरअसल, लिगामेंट फाइब्रस टिशू का एक कठोर बैंड होता है, जो दो हड्डियों को जोड़ता है। यह हड्डियों को कार्टिलेज से भी जोड़ता है। वैसे तो लिगामेंट काफी मजबूत होते हैं, लेकिन तेज़ झटके या दबाव की वजह से इनमें चोट आ सकती है जिसे टियर भी कहते हैं। खिलाड़ियों को अक्सर इस तरह की इंजरी का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर लिगामेंट इंजरी टखने, घुटने, अंगूठे, गर्दन या फिर पीठ पर होती है। आइए जानें लिगामेंट इंजरी कितनी तरह की होती है, इसके लक्षण और इलाज कैसे किया जाता है।

लिगामेंट इंजरी कितनी तरह की होती है?

लिगामेंट इंजरी का पता एक्सरे या एमआरआई से किया जाता है। यह तीन तरह की हो सकती है:

पहला ग्रेड: इसमें मोच हल्की होती है और लिगामेंट को ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा होता।

दूसरा ग्रेड: इस तरह की चोट में लिगामेंट टियर पार्शियल होता है।

तीसरा ग्रेड: यह एक गंभीर तरह की चोट होती है। जिसमें लिगामेंट पूरी तरह से टूट जाता है और काफी दर्द होता है।

लिगामेंट टीयर के लक्षण कैसे होते हैं?

लिगामेंट टीयर होने पर घाव वाली जगह पर छूने पर काफी दर्द होता है।
मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है।
इंजरी जहां भी हुई है, वहां सूजन भी आ सकती है।
चलने फिरने या फिर उस अंग को हिलाने पर काफी दिक्कत आती है।
लिगामेंट जोड़ों को सपोर्ट करने के साथ उन्हें मज़बूती देने का भी काम करता है, इसलिए इसमें चोट लगने से जॉइन्ट्स को मोड़ने पर भी काफी दर्द हो सकता है।

Ligament Injury: लिगामेंट टियर का इलाज क्या है?

इस तरह की चोट का इलाज उम्र, मोच की गंभीरता और व्यक्ति के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर चोट ज़्यादा गंभीर नहीं है, तो व्यक्ति को आराम, कोल्ड कंप्रेशन और पैर को एलिवेशन पर रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि लिगामेंट टियर में दर्द काफी होता है, इसलिए डॉक्टर आपको पेनकिलर दवाएं दे सकते हैं। अगर इंजरी घुटने पर है, तो ब्रेस पहनने की सलाह मिल सकती है। सूजन को कम करने के लिए बर्फ से सिकाई फायदेमंद होती है। गंभीर मामलों में सर्जरी भी की जा सकती है।

State Credit Seminar 2023-24 : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Delhi girl death funeral : युवती का कुछ ही देर में होगा अंतिम संसकार

0

नई दिल्ली। Delhi girl death funeral  कंझावला मौत मामले में मंगलवार शाम को युवती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा में शव को श्मशान ले जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में पुलिस बल के साथ लोगों की भारी भीड़ है। अंतिम संस्कार मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में किया जाएगा।

State Credit Seminar 2023-24 : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

न्याय की मांग

अंतिम यात्रा में शामिल वाहन पर पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें युवती को न्याय चाहिए लिखा हुआ है। अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ है। पुलिस बल भी साथ में है।

सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार, मंगलवार को आई रिपोर्ट

युवती के शव का पोस्टमार्टम सोमवार शाम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर आ गई। स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती की कार से घसीटने से मौत हुई है।

रिपोर्ट में मौत का कारण (Delhi Kanjhawala Death Case)

मौत का कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों पैर में चोट के कारण खून बहना और सदमे से बताया गया है। यह चोटें कार से युवती को टक्कर मारने और घसीटे जाने के बाद आई हैं। साथ ही बताया कि पीड़िता के शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं है, जिससे लगे कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ हो। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट बाद में आएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान

पीड़िता के घरवालों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कोई जरूरत हुई तो वह भी सरकार की ओर से पूरा किया जाएगा।

108 th India Science Congress : पीएम ने 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को किया संबोधित

 

State Credit Seminar 2023-24 : में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

0
देहरादून: State Credit Seminar 2023-24  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने  नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया।  नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु उत्तराखण्ड राज्य के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण व्यवस्था की सही प्रकार से निगरानी एवं पारदर्शिता की आवश्यकता होगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को ऋण लेने में कोई परेशानी न हो। आम जन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें। ऋण को सही, जरूरतमंद और योग्य लोगों तक सरलता से पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका बैंकों की है। बैंकों को ध्यान देना होगा कि जरूरतमंद और योग्य लोगों को ऋण सम्बन्धित औपचारिकताओं के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े। इसके लिए बैंकों को मिशन मोड पर काम करना होगा । नाबार्ड की इस ऋण योजना के आवंटन के लिए प्रत्येक बैंक ब्रांच को एक निश्चित टारगेट के साथ काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निवेश और लोन के द्वारा ही विकास और उन्नति संभव है। यह हमारे रिवर्स पलायन मिशन के लिए भी आवश्यक है। सरकार ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए नाबार्ड का भी लगातार सहयोग मिलता रहता है। पिछले वर्ष ही नाबार्ड ने उत्तराखण्ड को दस हजार करोड़ रूपये की 4515 परियोजनाओं की मंजूरी दी। इसके लिए उन्होंने नाबार्ड का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के इंफ्रास्टक्चर को मजबूत और आधुनिकतम बनाने पर लगातार कार्य कर रही है, ताकि राज्य के शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी निवेश बढ़े। उन्होंने कहा कि रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी ऋण की कमी वाले तीन जिलों में ऋण आवंटन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंको के अलावा राज्य सरकार आम लोगों के लिए भी सब्सिडी, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं और ब्याज अनुदान जैसे योजनाओं को लागू कर रही है। जिसके अंतर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग है। भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत द्वारा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गम्भीरता से फैसले भी लिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। जी 20 की 02 महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। भारत सरकार द्वारा मण्डुवा को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार (State Credit Seminar 2023-24) में जानकारी दी गई कि नाबार्ड ने महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनके लिए सतत आजीविका सृजित करने के 91 लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम व 23 आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के माध्यम से 5280 स्वयं सहायता समूह/जेएलजी को प्रशिक्षित कर उन्हें अपना व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड राज्य में एफपीओ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है अभी तक कुल 132 एफपीओ (31 सेंट्रल सेक्टर स्कीम सहित) बनाए गये हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुमन कुमार, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई श्रीमती लता विश्वनाथ, जनरल मैनेजर श्री सुनील कौशिक, डीजीएम श्री निर्मल कुमार, एसएलबीसी के संयोजक श्री नरेन्द्र रावत, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री बीवीआरसी पुरूषोत्तम, श्री दिलीप जावलकर एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
CM dhami

108 th India Science Congress : पीएम ने 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को किया संबोधित

0

नई दिल्ली। 108 th India Science Congress :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) को संबोधित किया है। पांच दिवसीय सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है।108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस इस वर्ष अपनी शताब्दी मना रहा है। ISC का पिछला संस्करण जनवरी 2020 में बेंगलुरु में हुआ था। तो वहीं यदि इसके पहले सत्र की बात करें तो आईएससी का पहला सत्र 1914 में आयोजित किया गया था।

Delhi Kanjhawala Case : पुलिस को मिली घटना की चश्मदीद गवाह

“महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी”

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के इस वर्ष के का विषय “महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” पर आधारित है। इस दौरान महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी के साथ सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करने और समग्र विकास, समीक्षा की गई अर्थव्यवस्थाओं और स्थायी लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ये नेता हुए शामिल

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (108 th India Science Congress) में कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे। जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल और महाराष्ट्र सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के चांसलर, भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री और आरटीएमएनयू शताब्दी समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, नितिन गडकरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे। इसके साथ ही राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभाष आर. चौधरी, भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए), कोलकाता के महासचिव डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना मौजूद रहे थे।

जानिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की 5 बड़ी बातें

  1. साल 2023 में आयोजित किए गए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की एक अनूठी पहचान ‘चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस’ है। इसका आयोजन बच्चों को उनके वैज्ञानिक स्वभाव और ज्ञान का उपयोग करने के लिए किया गया है। इसके साथ ही वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से उनकी रचनात्मकता को साकार करने का अवसर दिया जाता है।

  2. 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस सत्र में ‘किसान विज्ञान कांग्रेस‘ पर चर्चा होगी जो जैव-अर्थव्यवस्था में सुधार करने और युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

  3. 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस सत्र में ‘आदिवासी विज्ञान कांग्रेस’ भी शामिल किया गया है, जो आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके साथ ही स्वदेशी प्राचीन ज्ञान प्रणालियों और अभ्यास के वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए भी एक मंच प्रदान किया गया है।

  4. 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस सत्र में अंतरिक्ष, रक्षा, आईटी और चिकित्सा अनुसंधान सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रमुख भारतीय और विदेशी शोधकर्ता, विशेषज्ञ और टेक्नोक्रेट शामिल हुए हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के योगदान को दिखाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक लेक्चर देंगी।

  5. एक विशेष मेगा एक्सपो कार्यक्रम ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ देश भर से सरकार, कॉर्पोरेट, सार्वजनिक उपक्रमों, शैक्षणिक और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों और उद्यमियों की ताकत और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

Newly constructed building GGIC Kaulagarh : का CM ने किया लोकार्पण

Delhi Kanjhawala Case : पुलिस को मिली घटना की चश्मदीद गवाह

0

नई दिल्ली। Delhi Kanjhawala Case  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना घटी। राजधानी में हुए इस सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद सड़कों पर उसके शव के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली सहित देश भर में लोगों आक्रोश देखा जा रहा है।

Newly constructed building GGIC Kaulagarh : का CM ने किया लोकार्पण

एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को नहीं आई ज्यादा चोट

ताजा मामले में कंझावला हॉरर केस (Delhi Kanjhawala Case) को लेकर आज मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। जांच के लिए अब हमारे पास घटना का चश्मदीद गवाह है। उसका बयान 164 सीआरपीसीके तहत दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को पीड़िता का शव सौंपा जाएगा।

यह है पूरा मामला

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कंझावला इलाके में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर लगने से जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में उड़ गए युवती के शव के चिथड़े

इस दर्दनाक हादसे में युवती के शव के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं बचे। इतना ही नहीं हादसे में युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कार में पांच युवक सवार थे, सभी नशे में धुत थे और उन्होंने तेज आवाज में गाना बजा रखा था।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज मंगलवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने हादसे को लेकर दुख जताते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Commercial Cylinder Price : कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors