Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 13

National Herald Case : दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, सोनिया-राहुल को ट्रायल कोर्ट से राहत के खिलाफ ED की अपील

0

National Herald Case :  नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका ट्रायल कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इन्कार कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ करेगी। यह मामला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों से जुड़ा है।

Hormuz Tension : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर

ईडी ने आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित साजिश और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। ईडी का कहना है कि आरोपियों ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल किया। एजेंसी के अनुसार, यह काम यंग इंडियन नाम की कंपनी के जरिए किया गया, जिसमें गांधी परिवार की बहुमत हिस्सेदारी बताई गई है।

ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 के आदेश में कहा था कि ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेना कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि मामला किसी एफआईआर पर आधारित नहीं था। इसी आदेश को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ईडी का तर्क है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में सिर्फ एफआईआर होना जरूरी नहीं है और ट्रायल कोर्ट का फैसला गलत है।

ईडी का यह भी कहना है कि इस तरह के फैसले गंभीर आर्थिक अपराधों की जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन और अन्य को भी शामिल किया गया था।

UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड

Hormuz Tension : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर

0

Hormuz Tension : ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 फीसदी बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के कारण ईंधन लदे टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Tension) के रास्ते गुजर नहीं पा रहे। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर अमेरिका ने भी नाकाबंदी कर रखी है। इससे लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिनों से अधिक समय से बरकरार उम्मीदों और निराशाओं के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखी गई।

होर्मुज खुलने पर कच्चे तेल की कीमतें घटीं, तनाव बढ़ने पर जहाजों पर गोलीबारी

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ईरान ने वाणिज्यिक यातायात के लिए होर्मुज को पूरी तरह से खोलने की बात कही थी। इस सकारात्मक पहल के बाद कच्चे तेल की कीमतें 9 फीसदी से अधिक गिरी थीं। हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी तो ईरान की सेना- IRGC ने होर्मुज को दोबारा बंद करने का एलान कर दिया। शनिवार को तेहरान के इस फैसले के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कई जहाजों पर गोलीबारी भी की। इसमें भारत के भी दो जहाज शामिल रहे, जिस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता भी जताई। टकराव बढ़ने के बीच ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका ने नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी-झंडे वाले मालवाहक जहाज को जब्त किया है।

चेतावनी नजरअंदाज कर नाकाबंदी का उल्लंघन?

ईरानी ध्वज वाले पोत को जब्त किए जाने के संबंध में अमेरिकी सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक जहाज पर गोलीबारी के बाद उसे जब्त कर लिया गया। अमेरिका के मुताबिक कई बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जहाज नाकाबंदी रेखा पार कर गया। इस उल्लंघन के बाद सेना ने जहाज को जब्त कर लिया। खास बात ये है कि पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करने के बाद अमेरिका ने पहली बार जहाज को जब्त किया है।

Reservation Bill : राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका

 

UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड

0

UPPRPB क्या है?

UPPRPB (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती (Constable, SI, ASI आदि) और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड है।

लेटेस्ट अपडेट (2026)

1. UP Home Guard भर्ती 2026

आज (18 अप्रैल 2026) Exam City Slip जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार अब अपना एग्जाम शहर (district) देख सकते हैं।
Admit Card जल्द जारी होने वाला है।

2.  constable भर्ती 2026 (सबसे बड़ी भर्ती)

कुल 32,679 पद निकाले गए हैं।
आवेदन तिथि: 31 Dec 2025 – 30 Jan 2026
योग्यता: 12वीं पास
परीक्षा तिथि: 8, 9, 10 जून 2026

यह 2026 की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती मानी जा रही है।

3. Uttar Pradesh Police SI / ASI भर्ती 2026

लगभग 537 पद (SI + ASI) के लिए भर्ती निकली थी।
योग्यता: ग्रेजुएशन + टाइपिंग (कुछ पदों के लिए)

4. Sub-Inspector बड़ी भर्ती

लगभग- 4,500+ SI पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षा- मार्च 2026, में आयोजित की जा रही है।

5. फर्जी नोटिस से सावधान

UPPRPB ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती नोटिस फैल रहे हैं।
केवल official website (uppbpb.gov.in) पर ही भरोसा करें।

6. पुराने रिजल्ट अपडेट

Computer Operator (930 पद) का final result जारी हो चुका है।

आने वाले महत्वपूर्ण चरण

Home Guard: Admit card → Exam (अप्रैल 2026 अंत)
Constable: Written exam → PET/PST → DV
SI: Written exam → Physical → Final selection

अभी UPPRPB में सबसे ज़्यादा फोकस:

Home Guard exam (चल रहा है)
Constable exam (June 2026)
SI भर्ती (ongoing)

 

Reservation Bill : राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका

0

नई दिल्ली। Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया। कई वरिष्ठ भाजपा नेता और महिला सांसद समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर तक मार्च करते हुए पहुंचे।

Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस प्रदर्शन में हेमा मालिनी और बांसुरी स्वराज समेत कई सांसद शामिल थीं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मार्च में मौजूद रहे। पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘धोखेबाज’ लिखे पोस्टर साझा कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि देश की आधी आबादी इसे कभी माफ नहीं करेगी।

सड़क से सोशल मीडिया तक हमला (Reservation Bill)

भाजपा ने इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान चलाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने काले झंडे दिखाए और माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनके हाथों में ऐसे पोस्टर थे, जिनमें विपक्ष पर ‘नारी शक्ति’ का अपमान करने के आरोप लगाए गए।

इस प्रदर्शन में कमलजीत सहरावत, मंजू शर्मा, योगिता सिंह और लता गुप्ता जैसे नेता भी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में विपक्ष को महिला विरोधी बताया और बिल का विरोध करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस मार्च में शामिल हुईं। उन्होंने नारे लगाते हुए कहा, “फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं… महिलाओं का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।”

बिल क्यों नहीं हो पाया पास?

संविधान संशोधन (131वां) बिल 2026 में संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। इसके साथ लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की भी बात थी। लेकिन यह बिल लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका।

बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया। इस तरह यह संवैधानिक सीमा से कम रह गया और पास नहीं हो सका। सरकार का कहना है कि यह महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम था। वहीं विपक्ष का आरोप है कि इसे परिसीमन और राजनीतिक फायदे से जोड़ा गया, जिससे संघीय संतुलन और मंशा पर सवाल उठते हैं।

Russian Oil : भारत के लिए खुशखबरी, एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट

Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

देहरादून: Chardham Yatra-2026  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 (Chardham Yatra-2026) के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया।

Russian Oil : भारत के लिए खुशखबरी, एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट

 मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा – आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो। चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।

माँ गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है – CM

मुख्यमंत्री ने कहा माँ गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है। हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियाँ अपने साथ लेकर जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आवाहन किया।

केदारनाथ में तैयार हो गया मेडिकल अस्पताल

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार, यात्रियों की सुविधा, सुगमता और स्वास्थ्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अवलोकन अवश्य करें। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही यात्रा में आए। उन्होंने बताया केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है। बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर श्री शंभू पासवान, अध्यक्ष हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट श्री नरेंद्रजीत बिंद्रा, श्री भास्करानंद भारद्वाज, श्री जितेंद्र नेगी, श्री अजय सिंह, श्री मनोज ध्यानी, श्री संजय शास्त्री, श्री भोपाल सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Russian Oil : भारत के लिए खुशखबरी, एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट

0

Russian Oil :  वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर लगी छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहले इस छूट को आगे न बढ़ाने के संकेत दिए गए थे। अब इस कदम को ट्रंप प्रशासन का बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है।

Cabinet : पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़े फैसलों की तैयारी

16 मई तक बढ़ाई गई छूट

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने देर रात नया लाइसेंस जारी कर बताया कि अब देशों को 16 मई तक समुद्री मार्ग से रूसी तेल को खरीदने की अनुमति होगी। इससे पहले यह छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी थी। हालांकि, इस लाइसेंस में ईरान, क्यूबा और उत्तर कोरिया से संबंधित किसी भी लेन-देन को शामिल नहीं किया गया है।

इस फैसले का मकसद वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करना है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इससे पहले अमेरिका ने 5 मार्च से भारत सहित कुछ देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी राहत दी थी। बाद में यह छूट अन्य देशों तक भी बढ़ाई गई थी, जिसकी अवधि 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

भारत को कैसे होगा फायदा?

इस फैसले से भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने में आसानी होगी। भारत पहले ही रूस से बड़े पैमाने पर तेल आयात कर रहा है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भरोसा दिलाया है कि रूस भारत को कच्चा तेल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई और बढ़ाएगा। उन्होंने भारत को एक विश्वसनीय साझेदार बताया।

एक यूरोपीय थिंक टैंक के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात तेजी से बढ़ा है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में भारत ने रूस से 5.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा, जो फरवरी के 1.54 अरब डॉलर की तुलना में तीन गुना से अधिक है। मार्च 2022 के बाद से, नई दिल्ली रूसी तेल के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरी है। 2024 में, भारत ने रूस से प्रतिदिन लगभग 20 लाख बैरल तेल खरीदा, जबकि पिछले साल यह आयात लगभग 44 अरब डॉलर का था।

अमेरिकी सांसदों की नाराजगी

हालांकि, अमेरिका के इस फैसले पर कुछ अमेरिकी सांसदों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने पहले कहा था कि अमेरिका रूसी तेल के लिए दी गई छूट को नवीनीकृत नहीं करेगा। सांसदों का तर्क था कि इस तरह की छूटों से ईरान और रूस जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाओं को फायदा पहुंच सकता है, खासकर जब रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल है।

TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Cabinet : पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़े फैसलों की तैयारी

0

Cabinet :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस ) देश की सुरक्षा से जुड़े हालात की समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री संसद में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का वैश्विक अर्थव्यवस्था (Cabinet) और विशेष रूप से भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी 1 अप्रैल को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं, जिसमें पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में आगे की पहलों पर चर्चा हुई थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत में पर्याप्त कोयला भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि बिजली और खाद्य सुरक्षा पर किसी तरह का संकट न आए।

पश्चिम एशिया संकट का असर

हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद, एलएनजी/एलपीजी और बिजली की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और आम जनता की जरूरतों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, खरीफ और रबी सीजन की तैयारियों, बिजली उत्पादन के लिए कोयला भंडार की स्थिति और किसानों की जरूरतों को पूरा करने से जुड़े उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

CM Helpline 1905 : सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण – मुख्यमंत्री

TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

0

पोल्लाची: TAMILNADU ROAD ACCIDENT तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोल्लाची में केरल के नौ लोगों की मौत हो गई. वे जिस वैन (टेम्पो ट्रैवलर) में सफर कर रहे थे, वह 800 फीट गहरी खाई में गिर गई.

CM Helpline 1905 : सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण – मुख्यमंत्री

पुलिस ने बताया कि वैन अथिरपिल्ली से पोल्लाची जा रही थी. वलपराई (TAMILNADU ROAD ACCIDENT)में 13वें मोड़ पर वह एक गार्डरेल से टकरा गई. वैन में केरल के मलप्पुरम जिले के पांग पल्लीपरम्बा स्कूल के छात्र और शिक्षक सवार थे. वैन में सवार कुछ शिक्षकों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे.

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है. अजिता (54), जो पुलमंथोल की रहने वाली थी और स्कूल की हेडमिस्ट्रेस थी. रामला (52); सुहारा (43), आशा (41), मजीद (43), सजिता (45), शकीला (37) और रुकिया (39). ये सभी शिक्षक थे और पांग के रहने वाले थे. इनके अलावा, मृतकों में वैन का ड्राइवर नौशाद (39) भी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि वैन में 16 यात्री सवार थे. वलपराई घूमने के बाद शुक्रवार शाम को यात्री पोल्लाची होते हुए केरल लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वलपराई हिल रोड पर 13वें कोंडाई आयु मोड़ पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया. गाड़ी गार्डरेल से टकराई और जंगल में 800 फीट गहरी खाई में गिर गई.’

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पोल्लाची सरकारी अस्पताल ले जाया गया. मृतकों के शव वालपराई पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बरामद किए. दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’ मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों.’

US Iran Ceasefire Talks : ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान’, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

CM Helpline 1905 : सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण – मुख्यमंत्री

0
देहरादून : CM Helpline 1905  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक दूरभाष संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए।
उन्होंने शासन के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों तथा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर उनके शीघ्र समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्राप्त प्रत्यक्ष शिकायत की तरह गंभीरता से लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिव स्तर पर प्रत्येक माह में कम से कम दो बार शिकायतों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सफलता का वास्तविक आकलन तभी संभव है, जब शिकायतकर्ता यह अनुभव करें कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उच्च स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री (सीएम) हेल्पलाइन (CM Helpline 1905) पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये ए.आई. डेटा संचालन एवं शिकायत प्रबन्धन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें शिकायतों का पूर्वानुमान एवं हॉट स्पॉट की पहचान कर प्राथमिकता के साथ मजबूत समाधान एवं निगरानी प्रणाली को विकसित करने में मदद मिली है। ए.आई. आधारित प्रक्रिया से विभिन्न मौसमों के अनुरूप प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान  में  मदद मिल रही है। ग्रीष्म कालीन शिकायत में प्रमुख रूप से पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास एवं गृह विभाग से शिकायतें शामिल रही हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। सी.एम. हेल्प लाइन के प्रति लोगों  में  जागरूकता बढ़ने के साथ कॉल वॉल्यूम  में  वृद्धि के साथ समाधान की राह भी प्रशस्त हुई है। सी.एम. हेल्प लाइन में जनपद वार जन शिकायतों के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि उत्तरकाशी और चम्पावत बेहत्तर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है।

 मुख्यमंत्री ने अधिकतम जन शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों से की वार्ता

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकतम शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों से वार्ता कर ऐसे अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें सभी के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग, उत्तरकाशी में कार्यरत अधिशासी अभियंता मनोज गुसाई और ऊर्जा विभाग, पौड़ी में कार्यरत अधिशासी अभियंता अभिनव रावत से वार्ता की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर की बात

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं (CM Helpline 1905) से भी वार्ता की। इसी क्रम में उन्होंने देहरादून की विना ढींगरा की समस्या सुनी। विना ढींगरा ने बताया कि वो मार्च 2023 में सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। जिसके बाद से उन्हें एनपीएस पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 2 दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। श्रीमती बीना ढींगरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् श्री विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन श्री विनय रुहेला, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री बृजेश कुमार संत, डॉ. पंकज कुमार पांडे, श्री चंद्रेश यादव, श्री एस एन पाण्डेय, श्री रंजीत सिन्हा, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री सी. रविशंकर, श्रीमती रंजना राजगुरू, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री आलोक पांडे, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली एवं अन्य अधिकारी तथा समस्त जनपदों से जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

US Iran Ceasefire Talks : ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान’, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

0

US Iran Ceasefire Talks : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने को तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो वे जल्द ही शांति वार्ता पर बात करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।

Sheopur Accident : भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत; 26 लोग घायल

‘ईरान संवर्धित यूरेनियम देने के लिए तैयार हुआ’

मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हो। अगर ऐसा होता है तो इससे काफी परेशानी होगी। ये बेहद अहम है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने के लिए तैयार भी हो गया है। वे इसके लिए मान गए हैं और उन्होंने परमाणु डस्ट को भी हमें सौंपने की सहमति दे दी है। हम ईरान के साथ कई समझौते करने जा रहे हैं और मुझे लगता है कि सबकुछ बहुत सकारात्मक होगा।’

‘समझौता नहीं हुआ तो फिर युद्ध शुरू होगा’

ईरान के साथ बातचीत पर ट्रंप ने कहा, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमें संघर्ष विराम को बढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ईरान सौदा करना चाहता है और हम भी बहुत अच्छे से उनके साथ बात कर रहे हैं। हम ये चाहते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार न रहें और ये एक अहम मुद्दा है। आज ईरान उन बातों को मानने के लिए तैयार है, जिन्हें वे दो महीने पहले नहीं मान रहा था। ट्रंप ने कहा, स्टॉक मार्केट बेहतर स्थिति में है। तेल के दाम गिर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही ईरान के साथ समझौता कर लेंगे। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हो सका तो युद्ध जारी रहेगा।

ईरान से समझौता हुआ तो पाकिस्तान जा सकते हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हो रही है और यदि कोई शांति समझौता होता है तो वे उसके हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि यह समझौता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होता है, तो वह वहां जाने पर विचार कर सकते हैं। इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की मध्यस्थ के रूप में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘फील्ड मार्शल बेहतरीन रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए मैं जा सकता हूं। वे चाहते हैं कि मैं आऊं।’

‘पीएम मोदी के साथ अच्छी बातचीत हुई’

ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ हालिया बातचीत का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया। ट्रंप ने कहा, ‘मेरी पीएम मोदी से अच्छी बातचीत हुई। वे मेरे दोस्त हैं और वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमारी बातचीत अच्छी रही।’ पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और समुद्री नौवहन की सुरक्षा के हालात पर हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी।

India Digital Empowerment Meet and Awards : समारोह के आयोजकों ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors