Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 14

Sheopur Accident : भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत; 26 लोग घायल

0

Accident Sheopur :  श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

India Digital Empowerment Meet and Awards : समारोह के आयोजकों ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की

भात देने के लिए जा रहे थे लोग

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले (Accident Sheopur) के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Reservation Bill : ‘धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं… अखिलेश यादव मेरे दोस्त’; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी

 

India Digital Empowerment Meet and Awards : समारोह के आयोजकों ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की

0

देहरादून : India Digital Empowerment Meet and Awards  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Austria-India Ties : पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कांफ्रेंस से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। इसके साथ ही राज्य पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिवर्ष 06 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आते हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण अनेक आकर्षक डेस्टिनेशन उपलब्ध हैं। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है, जिससे फिल्म उद्योग के क्षेत्र में व्यापक बदलाव संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त औद्योगिक निवेश के लिए भी राज्य में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें और विकसित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सरकार इस दिशा में आवश्यक आधारभूत संरचना और सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस दौरान सचिव श्री नितेश झा, अपर सचिव श्री आलोक पांडे, एन.टी.टी. ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड श्री निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कन्ट्री हेड श्री कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेजीडेंट सुश्री ज्योति माल्दे, नेटफॉर चाईस डाटा सेंटर के फाउण्डर श्री समीर यादव एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Austria-India Ties : पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

Reservation Bill : ‘धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं… अखिलेश यादव मेरे दोस्त’; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी

0

नई दिल्ली। Reservation Bill : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक विपक्षी सांसदों के समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी इस बिल का विरोध करेगा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. जब पीएम मोदी सदन में बोल रहे थे तभी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके भाषण के बीच उन्हें टोका जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं, इसलिए कभी-कभी मदद कर देते हैं।’

Austria-India Ties : पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

विधेयक पर विपक्ष से मांगा समर्थन

पीएम मोदी महिला आरक्षण विधेयक का जोरदार समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को नीति-निर्माण में शामिल करना समय की मांग है। यह फैसला 25-30 साल पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि मुलायम सिंह यादव के समय से यह मुद्दा उठता रहा है। पीएम ने सभी दलों से अपील की कि वे विधेयक का समर्थन करें और इसे राजनीतिक रंग न दें।

पीएम ने पिछड़े समाज का किया जिक्र

सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने जब महिला विधेयक पर बोलते हुए पीएम को टोका, तो पीएम मोदी ने रुककर जवाब दिया, ‘मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो मदद कर देते हैं। मेरा दायित्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है और संविधान मेरे लिए सर्वोपरि है।’

इस पर अखिलेश यादव अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पीएम के सामने अपने हाथ जोड़ते दिखे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं, लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है। संविधान ने भी मुझे यही रास्ता दिखाया है और मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है। यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसा अत्यंत छोटे समाज का अति पिछड़े समाज का दायित्व देश ने दिया।

विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘जो इस विधेयक का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ उन्होंने 2024 के चुनावों का हवाला देते हुए बताया कि सभी दलों की सहमति से यह मुद्दा पारित हुआ था, इसलिए किसी का फायदा या नुकसान नहीं हुआ। पीएम ने जोर देकर कहा कि महिलाओं की ग्रासरूट लीडरशिप को मान्यता देना राजनीतिक समझदारी है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक पल है जो देश के लोकतंत्र को मजबूत धरोहर देगा। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर विधेयक पास करने की अपील की ताकि महिलाओं को उनका हक मिल सके।

Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज

Austria-India Ties : पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

0

Austria-India Ties :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान होगा। इसके बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज

इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। चांसलर स्टॉकर अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। साल 2025 में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत और एशिया यात्रा है।

इससे पहले, बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी चांसलर स्टॉकर से मुलाकात की थी। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली चर्चा से सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

चांसलर स्टॉकर जब बुधवार को भारत पहुंचे, तो हवाई अड्डे पर युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बहुत ही दोस्ताना संबंध हैं। इस यात्रा से ‘भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी’ को और अधिक गति मिलेगी।

चांसलर के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें कई बड़े कारोबारी, वरिष्ठ मंत्री और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देना है। दोनों देश मिलकर ग्रीन टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने की योजना बना रहे हैं।

दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। भारत और ऑस्ट्रिया के रिश्ते पुराने भरोसे और लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिके हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की 2024 की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान बनी सहमति को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

इससे पहले दिसंबर 2023 में वियना में दोनों देशों के बीच विदेश कार्यालय स्तर की चर्चा हुई थी। उस समय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और ऑस्ट्रियाई सचिव निकोलस मार्शिक ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की थी। उस बैठक ने ही इस उच्च स्तरीय यात्रा की नींव रखी थी।

IPL Orange Cap 2026 – के बारे में पूरी जानकारी

Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज

0

नई दिल्ली। Tamil Nadu Elections :  तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Table Tennis Championship : मुख्यमंत्री धामी ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

चुनाव पर्यवेक्षकों ने दर्ज कराई शिकायत

यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि, इस पार्टी ने बिना अनुमति लिए रोड शो किया, उसमें भी भारी संख्या में लोग जुटाए गए, और यातायात सहित आम जनता के लिए परेशानी पैदा की गई।

इसके साथ ही एक अलग घटना में, नुंगमबक्कम पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम के पास बिना अनुमति के रोड शो करने के आरोप में विजय और थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जेसीटी प्रभाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रचार नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है।

शर्तों के तहत मिली थी रोड शो की अनुमति

इसके अलावा, पश्चिम माम्बलम में, माम्बलम पुलिस ने विजय, टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एन आनंद और दक्षिण चेन्नई जिला पदाधिकारी अप्पुनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारी संतोष कुमार ने दर्ज कराई है। इसी तरह, वेपेरी पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रोड शो आयोजित करने के आरोप में विजय और एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार गतिविधियों के लिए विशिष्ट शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी, जिसमें भीड़ के आकार की सीमा, रोड शो पर प्रतिबंध और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि आम जनता की आवाजाही में कोई बाधा न आए। इन शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये मामले दर्ज किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Table Tennis Championship : मुख्यमंत्री धामी ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

IPL Orange Cap 2026 – के बारे में पूरी जानकारी

0

# Orange Cap क्या होती है? ( ipl orange cap )

IPL Orange Cap 2026 : Indian Premier League (IPL) में **Orange Cap** उस बल्लेबाज़ को दी जाती है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हों।

* मैच के दौरान जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन पर होता है, वही मैदान में Orange Cap पहनता है
* सीजन खत्म होने पर वही खिलाड़ी आधिकारिक विजेता बनता है ([Wikipedia][1])

# IPL 2026 Orange Cap (लेटेस्ट स्थिति)

अभी IPL 2026 चल रहा है, इसलिए Orange Cap की रेस लगातार बदल रही है।

# टॉप 5 बल्लेबाज़ (लेटेस्ट अपडेट)

1. Virat Kohli – 228 रन
2. Heinrich Klaasen – 224 रन
3. Rajat Patidar – 222 रन
4. Ishan Kishan – 213 रन
5. Vaibhav Sooryavanshi – 200 रन

👉 इस समय **Virat Kohli Orange Cap होल्डर हैं** और शानदार फॉर्म में हैं।

# Orange Cap रेस क्यों खास है?

* यह बल्लेबाज़ की **Consistency (लगातार अच्छा प्रदर्शन)** दिखाती है
* बड़े खिलाड़ी जैसे David Warner, Chris Gayle और Virat Kohli कई बार जीत चुके हैं
* IPL में यह सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत अवॉर्ड्स में से एक है

# Orange Cap से जुड़े रोचक तथ्य

* पहली बार 2008 में शुरू हुई
* पहला विजेता: Shaun Marsh
* एक सीजन में सबसे ज्यादा रन:
👉 Virat Kohli – 973 रन (2016)
* सबसे ज्यादा बार जीतने वाले:
👉 David Warner (3 बार) ([Wikipedia][1])

# IPL 2026 के बारे में संक्षेप में

* यह IPL का **19वां सीजन** है
* 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं
* टूर्नामेंट मार्च से मई 2026 तक खेला जा रहा है ([Wikipedia][3])

# निष्कर्ष

* IPL 2026 में Orange Cap की रेस बहुत कड़ी है
* अभी के समय में Virat Kohli सबसे आगे हैं
* लेकिन टूर्नामेंट जारी है, इसलिए यह लीड कभी भी बदल सकती है

 

Table Tennis Championship : मुख्यमंत्री धामी ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

0

देहरादून: Table Tennis Championship  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे जीवन-मूल्य विकसित होते हैं, जो युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे न केवल अपने-अपने राज्यों का बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेबल टेनिस ऐसा खेल है जिसमें गति, संतुलन, तकनीक और मानसिक दृढ़ता का समन्वय आवश्यक होता है। यह खेल खिलाड़ियों को त्वरित निर्णय क्षमता, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। ‘खेलो इंडिया’ एवं ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से भारत ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और आज देश वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों एवं कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री के खिलाड़ियों के प्रति विश्वास, प्रोत्साहन और बेहतर संसाधनों की उपलब्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में स्थापित किया गया है, जिसमें राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हार और जीत महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का जज्बा, अनुशासन और आत्मविश्वास ही उन्हें सच्चा विजेता बनाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, अध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद श्री कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद श्री हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा और उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चेतन गुरुंग मौजूद थे।

kedarnath helicopter booking 2026 : केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ

0

Bihar New CM : बिहार में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपना मुख्यमंत्री दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल से होकर जनता दल यूनाइटेड के रास्ते 2017 में भाजपा में आए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी (Bihar New CM) को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट के नाम पर मुहर लगी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अपनी विरासत सौंपी। आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे। आज सम्राट चौधरी समेत तीन लोग ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

kedarnath helicopter booking 2026 : केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम

2020 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो भाजपा ने दो डिप्टी सीएम दिए। इसमें रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को मौका मिला। इसके बाद दो बार फिर एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। इन दोनों बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया। अब चूंकि भाजपा बड़े भाई की भूमिका है, तो जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। लेकिन, वह नहीं माने। इसलिए जदयू ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय चौधरी और यादव जाति से आने वाले बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया। दोनों नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने हैं।

अब जानिए सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन में भाजपा ने मुझे सेवा के कई अवसर दिए हैं। मैं करीब 30 वर्षों से एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, लेकिन पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं 2015 से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला।

2025 में जब दोबारा NDA की सरकार (Bihar New CM) बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की विचारधारा देश को सर्वोपरि मानने और उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाते रहेंगे और पार्टी को प्राथमिकता देंगे। नीतीश कुमार ने बहुत सी बातें सिखाई हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है, बिहार में सुशासन कैसे स्थापित होता है और लोकतंत्र के लिए क्या अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साथ लेकर हम बिहार को समृद्ध बनाएंगे और देश को विकसित करने में अपना योगदान देंगे।

Fatehgarh Sahib bus accident : आनंदपुर साहिब से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

kedarnath helicopter booking 2026 : केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

0

kedarnath helicopter booking 2026 : चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम छह बजे खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

Fatehgarh Sahib bus accident : आनंदपुर साहिब से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से शटल संचालित होगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम छह बजे बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा।

पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा (kedarnath helicopter booking 2026) के लिए हेली टिकट बुकिंग होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर टिकट बुक का प्रलोभन देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें।

Bihar New Chief Minister : बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

Fatehgarh Sahib bus accident : आनंदपुर साहिब से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

0

फतेहगढ़ साहिब। Fatehgarh Sahib bus accident : बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस मंगलवार देर रात फतेहगढ़ साहिब के गांव भटेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Bihar New Chief Minister : बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी। संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे। गांव मैण माजरी से करीब 3 किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार रोपड़ जिले के मोरिंडा सिविल अस्पताल में 15 घायलों को भर्ती कराया गया।

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में 9 घायलों को लाया गया। फतेहगढ़ साहिब से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस्सी पठाना अस्पताल में भी कुछ घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

शिरोमणि अकाली दल की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की अरदास की।

Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors