Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 24

ED: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के अधिकारी को ईडी ने किया गिरफ्तार

1

ED:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह (अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप) के एक शीर्ष अधिकारी को धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।

Pithoragarh Airport : पिथौरागढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण को मिली मंजूरी

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, पाल 25 वर्षों से अधिक अनुभव वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और सात वर्षों से अधिक समय से रिलायंस पावर में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कथित वित्तीय अनियमितताओं और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आर इन्फ्रा) सहित उनकी कई समूह कंपनियों द्वारा 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण “डायवर्जन” से संबंधित है. पहला आरोप यस बैंक द्वारा 2017 और 2019 के बीच अनिल अंबानी की समूह कंपनियों को दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के “अवैध” ऋण डायवर्जन से संबंधित है.

दूसरा आरोप इसी प्रकार की धोखाधड़ी से संबंधित है – लेकिन यह धोखाधड़ी बहुत बड़ी है – जो कथित तौर पर रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की है.

बीते दिनों में ईडी (ED) ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था. एजेंसी ने 12 से 13 बैंकों से डिटेल मांगी है कि जब रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस को लोन दिया गया था तब किस तरह की ड्यू डिलिजेंस यानी जांच की गई थी.

US-China Tariff : अमेरिका-चीन में फिर शुरू हुआ ट्रेड वॉर; एक नवंबर से लागू

Pithoragarh Airport : पिथौरागढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण को मिली मंजूरी

48

पिथौरागढ़: Pithoragarh Airport  सीमांत जिला पिथौरागढ़ वासियों को जल्द ही एक नई खुशखबरी मिलने वाली है. अब नैनीसैनी एयरपोर्ट से जल्द ही 72 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. एयरपोर्ट के उच्चीकरण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है. एयरपोर्ट को थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा.

US-China Tariff : अमेरिका-चीन में फिर शुरू हुआ ट्रेड वॉर; एक नवंबर से लागू

पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमांत जिले में नैनी सैनी एयरपोर्ट को अब तक टू-सी श्रेणी हासिल थी. इस श्रेणी के तहत एयरपोर्ट से सिर्फ 72 सीटर विमान ही उड़ान भर सकते हैं. सम्मारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनी सैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उच्चीकरण के लिए सर्वे कर इसकी रिपोर्ट शासन में भेजी. जिसे अब सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है. विमानपत्तन प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने तकनीकी सर्वे भी पूरा कर लिया है. जल्द ही इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जायेगा. प्रस्ताव तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा. प्रशासन के मुताबिक, नैनीसैनी एयरपोर्ट के थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत होने पर यहां से 72 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे.

ग्रामीणों को मनाना बड़ी चुनौती: नैनीसैनी एयरपोर्ट के आसपास स्थानीय लोगों के उपजाऊ खेत हैं. यह क्षेत्र बासमती सहित धान की अन्य प्रजाति के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. इसी जमीन पर पूर्व में नैनीसैनी एयरपोर्ट को धरातल पर उतारा गया. क्षेत्र के लोग अब अन्य जमीन देने के खिलाफ हैं. ऐसे में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए स्थानीय लोगों को मनाना भी प्रशासन के लिए चुनौती होगा. पूर्व में भी भूमि के मुआवजा को लेकर बहुत आंदोलन भी हो चुका है.

भूमि का होगा फिर होगा अधिग्रहण: नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि की जरूरत होगी. प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी होगी. वहीं, एयरपोर्ट के आसपास कई भवन बने हुए हैं. विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों को भी हटाना होगा. शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसके सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण और विस्तारीकरण से सीमांत जिले के साथ ही हवाई सेवा का विस्तार होने से पर्यटन को गति मिलने के साथ ही सीमा की सुरक्षा मजबूत होगी. जिले पर्यटक स्थल मुनस्यारी, चौकोडी, पातालभुवनेश्वर, आदि कैलाश आदि खूबसूरत पर्यटक स्थल है. जहां पर पर्यटन बढ़ने रे साथ ही व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा.

Kantara Chapter 1 : कांतारा ने तोड़ डाला सैयारा का लाइफटाइम रिकॉर्ड

US-China Tariff : अमेरिका-चीन में फिर शुरू हुआ ट्रेड वॉर; एक नवंबर से लागू

43

US-China Tariff : अमेरिकी उद्योगों के लिए जरूरी दुर्लभ मृदा खनिजों के निर्यात पर चीन के प्रतिबंध के बाद दोनों देशों में तल्खी बढ़ती जा रही है। ट्रंप ने इसे चीन का आक्रामक रुख बताते हुए अब चीनी उत्पादों पर अधिक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ पहले से लागू शुल्क के ऊपर होगा। इसके अलावा, अमेरिका उसी दिन सभी महत्वपूर्ण (critical) सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण लागू करेगा।

Kantara Chapter 1 : कांतारा ने तोड़ डाला सैयारा का लाइफटाइम रिकॉर्ड

ट्रंप ने नए टैरिफ का एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए किया। इसमें उन्होंने लिखा कि 1 नवंबर 2025 से (या पहले, चीन की किसी भी नई कार्रवाई के आधार पर) अमेरिका चीन से सभी आयात पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान में भुगतान किए जा रहे किसी भी टैरिफ के ऊपर होगा।

अमेरिकी हितों के लिए कार्रवाई (US-China Tariff)

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, चीन की इस कार्रवाई ने अमेरिका को मजबूर किया कि वह कठोर उपाय करे और सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर तथा अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जाए। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यह कार्रवाई केवल अमेरिकी हितों के लिए है और अन्य देशों के लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में चीन से अमेरिका आयातित लगभग हर उत्पाद पर पहले से ही भारी टैरिफ लागू हैं। इस समय औसत प्रभावी टैरिफ दर लगभग 40% है, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50% और उपभोक्ता वस्तुओं पर 7.5% तक शुल्क शामिल है।

शी से मुलाकात से ट्रंप का इनकार

इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया की आगामी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब इस मुलाकात का कोई कारण नहीं दिखाई देता। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीन ने रेयर अर्थ पर प्रतिबंध जारी रखा तो और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा था कि, हम जिन नीतियों पर विचार कर रहे, उनमें से एक है- अमेरिका में आने वाले चीनी उत्पादों पर टैरिफ में भारी वृद्धि। कई अन्य प्रति-उपाय भी हैं, जिन पर गंभीरता से विचार हो रहा।

Hemkund Sahib : आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका

 

Kantara Chapter 1 : कांतारा ने तोड़ डाला सैयारा का लाइफटाइम रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। Kantara Chapter 1 120 करोड़ के बजट में बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म की तारीफ करनी बनती है, क्योंकि जो भी माइथोलॉजिकल फिल्म कांतारा चैप्टर 1 देखकर थिएटर से बाहर निकल रहा है, वह मूवी की तारीफ कर रहा है। प्रमोशन से ज्यादा इस मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का ज्यादा फायदा मिला है।

Hemkund Sahib : आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका

मूवी को इंडिया के अलावा ग्लोबली कितना ज्यादा ऑडियंस से प्यार मिल रहा है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि फिल्म ने महज 8 दिनों के अंदर साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘सैयारा’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। फिल्म अब तक इंडिया में कितने करोड़ रुपए कमा चुकी है, चलिए देखते हैं।

कांतारा चैप्टर 1 ने जलाया सैयारा का सिंहासन

डेब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी, वह काफी चौंकाने वाली थी। किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि डेब्यू स्टार्स की फिल्म इतनी कमाई कर सकेगी। उसके बाद बागी 4, जॉली एलएलबी 3, सन ऑफ सरदार 2 सहित कई बड़ी फिल्में आईं, लेकिन कोई सैयारा को सिंहासन से टस से मस नहीं कर पाया। हालांकि, जो कोई नहीं कर पाया, वह कांतारा ने कर दिखाया है।

कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर ही मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने 8 दिनों के अंदर तकरीबन 336.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि उसके सामने सैयारा 46 दिनों में सिर्फ 330 करोड़ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा पाई थी।

कांतारा चैप्टर 1 ने सभी भाषाओं में कितने करोड़ कमाए?

होम्बले फिल्म प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को टोटल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस मूवी को हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी काफी प्यार मिल रहा है। 8वें दिन ऋषभ शेट्टी की मूवी ने हिंदी में जहां 7 करोड़ कमाए, तो वहीं कन्नड़ में 7.5 करोड़ तक का कलेक्शन हुआ। इसके अलावा तमिल और तेलुगु में मूवी ने 2.5 (तेलुगु) और 1.5(तमिल) में कलेक्शन किया। मलयालम भाषा में भी मूवी की 8वें दिन की कमाई 1.5 करोड़ के आसपास है।

कन्नड़ में फिल्म का अब तक कलेक्शन 106.6 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि तमिल में फिल्म ने 31.25 करोड़ कमाए हैं। इसके अलावा तेलुगु में ‘कांतारा’ ने 63.4, हिंदी में 108.75 करोड़ और मलयालम में 26.5 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

Gaza: इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र; नेतन्याहू कैबिनेट ने दी मंजूरी

Hemkund Sahib : आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका

0

Hemkund Sahib : हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है।

Gaza: इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र; नेतन्याहू कैबिनेट ने दी मंजूरी

सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की जाएगी। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू होगी।

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सुखमणी साहिब के पाठ के बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कीर्तन के बाद गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित करने के बाद दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

वहीं लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा एक ही परिसर में विराजमान हैं। वहीं अभी तक हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

139 दिन चली यात्रा

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे और आज 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। इस तरह हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल 139 दिन चली।

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत आज, जानें कब निकलेगा चांद

Gaza: इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र; नेतन्याहू कैबिनेट ने दी मंजूरी

99

Gaza : बीते दो साल से इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग अब थमने वाली है। हमास और इस्राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित संघर्ष विराम के पहले चरण पर अपनी सहमति दे दी है। काहिरा में हुए वार्ता के दौरान दोनों पक्ष इसपर सहमत हुए। बता दें कि इस संघर्ष विराम के पहले चरण के तहत, हमास सात अक्तूबर 2023 के हमले के बाद बंदी बनाए गए इस्राइली नागरिकों को रिहा करेगा। इस बीच सामने आया है कि अमेरिका गाजा में लागू युद्ध विराम समझौते की निगरानी और सहायता के लिए 200 सैनिकों को इस्राइल भेज रहा है। ये सैनिक वहां स्थापित सिविल-मिलिट्री समन्वय केंद्र में अमेरिकी सेना राहत और सुरक्षा सहायता का समन्वय करेगी।

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत आज, जानें कब निकलेगा चांद

गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 200 सैनिकों को इज़राइल भेज रहा है ताकि गाजा में लागू युद्ध विराम समझौते की निगरानी और सहायता की जा सके। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये सैनिक सिविल-मिलिट्री समन्वय केंद्र में कार्य करेंगे, जो मानवतावादी सहायता, लॉजिस्टिक और सुरक्षा समर्थन को सुचारू बनाने में मदद करेगा। अमेरिकी सेना के साथ साझेदार देशों, गैर-सरकारी संगठनों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि भी इस पहल में शामिल होंगे। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी अमेरिकी सैनिक गाजा में प्रवेश नहीं करेगा, वे केवल इस्राइल से ही सहायता कार्यों की निगरानी करेंगे।

इस्राइली कैबिनेट ने हमास के बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की रूपरेखा मंजूर की

इस्राइली कैबिनेट ने गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह हमास के कब्जे में बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की रूपरेखा को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस फैसले की पुष्टि की।

अब एक नजर गाजा युद्ध पर

गौरतलब है कि गाजा में संघर्ष की शुरुआत दो साल पहले सात अक्तूबर 2023 को हमास का इस्राइल पर हमला करने के साथ हुई थी, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की जान गई और 250 को बंधक बना लिया गया था।इसके बाद क्या, जब इस्राइल ने हमले करने शुरू किए तब गाजा में तबाही सातवें आसमान पर पहुंत गई।

इस्राइल ने पहले तो गाजा पर पूर्ण घेराबंदी और युद्ध की घोषणा की। उसके बाद हमले करने शुरू कर दिए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो अब तक के संघर्ष में कुल 67,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में मानवीय संकट और भुखमरी की स्थिति की पुष्टि की है।समझौते का यह कदम युद्ध विराम लागू करने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मध्यस्थता किए गए बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों के आदान-प्रदान की दिशा में अहम माना जा रहा है। जारी बयान में केवल बंधकों की रिहाई का जिक्र किया गया और ट्रंप की युद्ध समाप्ति योजना के अन्य हिस्सों का उल्लेख नहीं किया गया।

मैंने अब आठ युद्ध रुकवाए, रूस-यूक्रेन संघर्ष भी बंद होगा : ट्रंप

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल हमास संघर्ष रुकवाने के बारे में कहा कि उन्होंने अब आठ युद्ध रुकवाए हैं। व्हाइट हाउस में मीडिया के सामने उन्होंने कहा, हमने सात युद्ध या बड़े संघर्ष रुकवाए थे। यह आठवां है। लेकिन जिस एक के बारे में मेरा ख्याल था कि सबसे तेजी से खत्म हो जाएगा वह रूस यूक्रेन युद्ध था। मुझे लगता है कि यह भी बंद होने जा रहा है लेकिन इस बीच हर हफ्ते वे 7000 जानें गवां रहे हैं। यह बेहद बुरा है क्योंकि इनमें अधिकांश युवा सैनिक हैं। यह युद्ध होना ही नहीं चाहिए था। मैं अगर तब अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता।

Assam: असम में भाजपा को लगा झटका,वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत आज, जानें कब निकलेगा चांद

0

Karwa Chauth 2025 : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस वर्ष यह पावन पर्व 10 अक्तूबर यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन व्रत रखती हैं और करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य, दांपत्य सुख और पारिवारिक समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा करवा चौथ में चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। दरअसल, व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है और बिना इसके व्रत अधूरा होता है।

Assam: असम में भाजपा को लगा झटका,वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

करवा चौथ 2025

पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट से हो चुका है।
इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा।
तिथि के अनुसार 10 अक्तूबर यानी की आज करवा चौथ का व्रत मान्य होगा।
करवा चौथ पर शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र बना हुआ है, जो शाम 5 बजकर 31 मिनट तक है।

करवा चौथ पर शुभ योग 2025

करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र बना हुआ है, जो शाम 5 बजकर 31 मिनट तक है।
इसपर सिद्ध योग का संयोग है, जो शाम 5:41 मिनट तक है और इसके बाद ही व्यतीपात योग प्रारंभ होगा।
चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:30 तक रहने वाला है।

पूजा विधि

करवा चौथ पर पूजा के लिए एक साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर रखें।
चौकी के पास कलश में साफ जल भरकर रखें।
साफ थाली में सिंदूर, दीपक, गंगाजल, अक्षत और हल्दी रखें।
थाली में फूल और गुड़ भी अवश्य रखें।
दीपक और धूपबत्ती जलाएं।
माता करवा को फूल माला पहनाएं और देवी को फूल अर्पित भी करें।
इस दौरान कुछ पैसे, हल्दी, मिठाई, अक्षत और ताजे फल भी रखें।
करवा चौथ के व्रत की कथा सुनें और दान के लिए जरूर सामग्रियों को निकाल के रखे दें।
रात को चंद्रमा के निकलने के बाद फिर चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें जल से अर्घ्य दें।
फिर छलनी से चंद्रमा देखें।
इसी छलनी से फिर पति की ओर देखें और उनके हाथों से जल ग्रहण करें।
अब पित के पैर छूकर आशीर्वाद लें और व्रत का पारण करें।

करवा चौथ पूजा सामग्री

मिट्टी का एक कलश, चंदन और तांबे का लोटा रख लें।
फूल, फूल माला, दीपक ,धूप रोली, चावल, मिठाई, फल।
मेवे, करवा चौथ की कथा की पुस्तक।
छलनी शुद्ध जल, दूध और दान का सामान।

करवा चौथ व्रत के 5 खास नियम

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी ग्रहण करना शुभ होता है, इसके बाद किसी भी चीज का सेवन न करें।
करवा चौथ के व्रत की कथा का पाठ हमेशा 16 श्रृंगार और लाल जोड़े में करना चाहिए।
चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत का पारण करें अन्यथा व्रत अधूर माना जाता है।
इस दिन निर्जला उपवास रखें।
व्रत में तामसिक चीजों का सेवन करें और नुकीली चीजों का उपयोग न करें।

पूजन मंत्र (Karwa Chauth 2025)

श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः

करवा चौथ उपाय

करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा करें और उनकी कथा का पाठ करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को सुहाग की चीजों का दान करें। यह शुभ होता है।
इस तिथि पर भगवान गणेश और गौरी शंकर की पूजा-अर्चना करें। इससे व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।
करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रदेव की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
7 सुहागिन महिलाओं का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारण करने से जीवन सुखमय बनता है।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…

शहर (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing) समय
दिल्ली Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 08:13
नोएडा Karwa Chauth Moon Time Noida रात 08:13
मुंबई Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:55
कोलकाता Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:41
चंडीगढ़ Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 08:08
पंजाब Karwa Chauth Moon Time Punjab रात 08:10
जम्मू Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 08:11
लुधियाना Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 08:11
देहरादून Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 08:04
शिमला Karwa Chauth Moon Time Simla रात 08:06
पटना Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:48
लखनऊ Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 08:02
कानपुर Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 08:06
प्रयागराज Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 08:02
इंदौर Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:33
भोपाल Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:26
अहमदाबाद Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:47
चेन्नई Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:37
बंगलूरू Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:48
जयपुर Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:22
रायपुर Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43

Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका

Assam: असम में भाजपा को लगा झटका,वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

47

Assam : असम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से अपना त्यागपत्र सौंपा। राजेन गोहेन ने यह फैसला राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया को लिखे पत्र में बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से तुरंत प्रभाव से हट रहे हैं।

Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका

इस वजह से भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा (Assam)

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने वाले अधिकांश सदस्य ऊपरी और मध्य असम से हैं। राजेन गोहेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि पार्टी ने ‘असम के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और स्थानीय समुदायों को धोखा दिया, जबकि बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति दी।’

1999 से 2019 तक नागांव से सांसद रहे हैं गोहेन

बता दें कि, राजेन गोहेन ने 1999 से 2019 तक नागांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2016 से 2019 तक रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रहे। भाजपा में रहते हुए वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे पेशे से चाय बागान के मालिक भी है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में उनका काफी प्रभाव है। उनके जाने से भाजपा को राज्य में नुकसान हो सकता है।

जीत का हैट्रिक लगाना चाहती है भाजपा

असम में फिलहाल मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नीत सरकार सत्ता में काबिज है। जबकि पूर्वोत्तर राज्य असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है।

Cough Syrup Case : कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका

0

Kanpur Blast : कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट होने का पता चलते ही आसपास की दुकानें बंद हो गईं। क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।

Cough Syrup Case : कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे (Kanpur Blast)

विस्फोट में घायल हुए लोगों को आसपास के लोग अस्पताल की ओर भागे। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नमन जायसवाल का कहना है कि वह बड़े चौराहे पर थे। उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि शायद एलपीजी सिलिंडर फट गया है। मरकज मस्जिद के नजदीक पहुंचने पर उन्हें स्कूटी में विस्फोट का पता चला। बिसातखाना की बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे। एक चार पहिया वाहन और कई दोपहिया वाहन भी खड़े हुए थे। विस्फोट होने के बाद जल्द से जल्द वाहनों को हटवाया गया।

धुएं और धूल का गुबार, चीख-पुकार के बीच मची भगदड़

घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण अतिसंवेदनशील इलाके में हुई घटना से पुलिस और इंटेलीजेंस के होश उड़ गए। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।

पहले हो चुकी हैं ये घटनाएं

28 जनवरी 2025 को रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज के गोरा कब्रिस्तान के पास कबाड़ी मोहम्मद रऊफ के घर में विस्फोट से चीथड़े उड़ गए थे।
31 अक्तूबर 2024 को सीसामऊ थानाक्षेत्र के गांधी नगर में मकान के बाहर विस्फोट से पति-पत्नी की मौत।
22 जनवरी 2023 को बजरिया थानाक्षेत्र के कंघी मोहाल में मकान में बारूद से विस्फोट में एक की मौत, दो घायल।
9 मई 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा इलाके विस्फोट छत उड़ी, महिला की मौत।
9 अगस्त 2023 में कल्याणपुर खुर्द में आयकर अधिकारी के घर में विस्फोट में एक महिला घायल हुई थी।
27 अक्तूबर 2022 में काकादेव में एक गाय के मुंह में बम फटा था जिसमें उसका जबड़ा उड़ गया था।
25 अगस्त 2020 में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही भट्ठा में विस्फोट।
21 अक्तूबर 2019 नौबस्ता द्विवेदी नगर में धमाका, दो घायल।
20 फरवरी 2019 कालिंद्री एक्सप्रेस में धमाका कोई घायल नहीं।
अप्रैल 2019 ओएमसी में धमाका तीन की मौत, आठ घायल।
4 अक्तूबर 2017 सरसौल में 100 वर्ष पुराने मकान में धमाका, चार मकान गिरे, दो की मौत।
23 जनवरी 2015 को कल्याणपुर के न्यू अशोकनगर में बम विस्फोट।
14 अक्तूबर 2008 में बजरिया में साइकिल पर लदे विस्फोटक में धमाका, दो घायल।
20 जून 1997 की रात घंटाघर पर भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें पांच राहगीर घायल हुए थे।

ये था पूरा मामला (Kanpur Blast)

मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए।

दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोग गिरफ्तार

चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू (किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। घटना की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

UK PM in India : आज होगी पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात

Cough Syrup Case : कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

0

नई दिल्ली। Cough Syrup Case : तमिलनाडु की एक फार्मास्युटिकल कंपनी स्रसेन फार्मा की ओर से निर्मित जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सीरप ने मध्य प्रदेश में कम से कम 20 बच्चों की जान ले ली। इस भयावह त्रासदी के बाद कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। इस सिरप के कारण कई राज्यों में बच्चों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसने स्वास्थ्य और नियामक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

UK PM in India : आज होगी पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, कोल्ड्रिफ सीरप में मिलावट की पुष्टि हुई है। यही बच्चों के लिए घातक साबित हुई। मध्य प्रदेश में यह सीरप बड़े पैमाने पर वितरित किया गया था और इसके सेवन के बाद कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। पीड़ित परिवारों का गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया।

छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने एएनआई को बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा।

हिरासत और जांच की शुरुआत

रंगनाथन की हिरासत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने स्रसेन फार्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीरप के निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। इसके परिणामस्वरूप यह जानलेवा उत्पाद बाजार में पहुंचा। मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई में कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की और कई दस्तावेज जब्त किए।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही, सीरप के वितरण नेटवर्क और उन दवा दुकानों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने इस उत्पाद को बेचा। लोगों से अपील की गई है कि वे कोल्ड्रिफ सिरप का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और अपने बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

नियामक तंत्र पर उठते सवाल

इस घटना ने फार्मा इंडस्ट्री में नियामक प्रक्रियाओं की खामियों को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए कड़े गुणवत्ता नियंत्रण और नियमित निरीक्षण की जरूरत है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का वादा किया है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।

स्रसेन फार्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और रंगनाथन से पूछताछ में मिलावट के स्रोत और कंपनी की लापरवाही के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ANKITA BHANDARI MURDER CASE : पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors