Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 25

UK PM in India : आज होगी पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात

75

UK PM in India : प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले भारत दौरे पर आए स्टार्मर की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को मुंबई में मुलाकात होगी। पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे मुंबई में प्रधानमंत्री स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के साथ समयबद्ध कार्यक्रम विजन-2035 को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान स्टार्मर ने भारत-यूके विजन 2035 का समर्थन किया था। यह दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के संकल्प को दिखाता है। मुंबई में दोनों नेताओं की बैठक में इसको लेकर अहम चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने दो बजे ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद करीब 2:45 बजे दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठें संस्करण में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।

ANKITA BHANDARI MURDER CASE : पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

विजन-2035 के रोडमैप की करेंगे समीक्षा

पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विजन 2035 रोडमैप के तहत भारत–ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान दोनों दिग्गज भारत–ब्रिटेन कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) और अन्य वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विजन 2035 व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में 75 से अधिक देशों के लोग होंगे शामिल

तीन दिवसीय ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2025 में 75 से अधिक देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजन में लगभग 7500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय व विश्व स्तर के 70 प्रमुख नियामक संस्थान भाग लेंगे। इसमें सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण (मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर), जर्मनी का ड्यूश बुंडे बैंक जैसे प्रतिष्ठित नियामक शामिल है।

इससे पहले बीते दिन मुंबई में शीर्ष उद्यमियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात के दौरान ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने कहा कि हमने जुलाई में भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया है। यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद यह हमारा सबसे बड़ा समझौता है। साथ ही, यह किसी भी देश की ओर से किया गया सबसे बेहतर समझौता है। संभवत: भारत का भी यह अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। उन्होंने कहा, यह मात्र एक कागज का टुकड़ा नहीं है, यह विकास का लॉन्चपैड है। भारत के साथ व्यापार तेज एवं सस्ता होने वाला है। भारत में विकास का मतलब ब्रिटिश लोगों के लिए देश में अधिक विकल्प, स्थिरता और रोजगार है। ताज महल पैलेस में कारोबारियों के साथ बातचीत के दौरान एक हल्के-फुल्के पल में उन्हें सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। इससे पहले, 125 सदस्यीय भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे स्टार्मर का मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

व्यापार समझौते में वीजा की कोई भूमिका नहीं

भारत रवाना होने से पूर्व स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन भारत के लिए वीजा नियमों में कोई छूट नहीं देगा। दोनों देशों के बीच व्यापार व सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने के बड़े अवसर हैं, पर भारतीय कामगारों या छात्रों के लिए नए वीजा रास्ते खोलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते में वीजा की कोई भूमिका नहीं है।

पीएम स्टार्मर का स्वागत, बैठक की प्रतीक्षा है : मोदी

पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की पहली ऐतिहासिक यात्रा पर आए पीएम स्टार्मर का स्वागत है। मजबूत और पारस्परिक रूप से समृद्ध भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए हमारी बैठक की प्रतीक्षा है। ब्रिटेन ने कहा कि स्टार्मर की यात्रा का मकसद ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते से मिली गति को और आगे बढ़ाना है।

IMC 2025 : PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन

ANKITA BHANDARI MURDER CASE : पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

0

नैनीताल: ANKITA BHANDARI MURDER CASE  उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा दिये जाने के मामले पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ ने दायर याचिकाओं में आपत्ति पेश करने को कहा है.

IMC 2025 : PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन

अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषी पुलकित आर्या की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई: साथ में कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई के लिए जिन पक्षकारों को निचली अदालत के दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं, वे उन्हें दिये जाएं, ताकि आगामी तिथि को मामले की सुनवाई हो सके. पूर्व के आदेश पर सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया गया कि इस मामले के सारे दस्तावेज उच्च न्यायालय में आ चुके हैं. इस पर कोर्ट ने मामले की अंतिम सुनवाई हेतु 17 नवम्बर की तिथि नियत कर दी है. गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के अभियुक्तों ने उन्हें कोटद्वार कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के आदेश को चुनोती दी है.

पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को मिली है आजीवन कारावास की सजा: मामले के अनुसार आरोपियों को कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने दिनांक 30 मई 2025 को अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान 47 गवाह पेश किए गए थे. दोषियों के द्वारा इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी. हाईकोर्ट में हुई सुनवाई पर आरोपी की तरफ से कहा गया कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह पेश नहीं किया गया.

चीला नहर से मिला था अंकिता का शव

अंकिता भंडारी का शव चीला कैनाल से बरामद हुआ था. सरकार की तरफ से कहा गया कि आरोपी व उसके दो अन्य साथियों की लोकेशन घटना स्थल पर पाई गई थी. फोरेंसिक जांच में भी इनकी लोकेशन वहां पाई गई. यही नहीं अंकिता भंडारी ने अपने व्हाट्सएप चैट में भी इसका जिक्र किया था. आरोपियो ने रिसॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए और डीवीआर से भी छेड़ाखानी की.

अंकिता को न्याय के लिए पूरे उत्तराखंड में हुए थे आंदोलन

अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. वह पुलकित आर्या के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थी. पुलकित आर्या द्वारा अंकिता भंडारी पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाए जाने के आरोप लगे थे.

बता दें कि, मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में राज्य मंत्री रहे थे. वहीं, भाई अंकित आर्या को तीरथ सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा मिला था. ये प्रकरण सामने आने के बाद दोनों को तमाम पदों से हटाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया गया था. इस दौरान अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन हुए थे.

Keir Starmer India Visit : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे

IMC 2025 : PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन

85

IMC 2025 :  भारत और एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मेले के तौर पर पहचान रखने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का आज आगाज हो गया है। आईएमसी 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस इवेंट का उद्घाटन करते हुए लोगों को संबोधित किया।

Keir Starmer India Visit : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे

मोदी बोले- ‘तेजी से बदल रही है टेक्नोलॉजी’

पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी टेक क्रांति में अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले फ्यूचर का मतलब अगला शतक या अगले 10-20 साल होते थे, लेकिन टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि अब हम कहते हैं, “द फ्यूचर इज हेयर एंड नाऊ।”

मोदी ने कहा,”मैंने प्रदर्शनी में लगे कुछ स्टॉल्स देखे जिसमें मुझे भविष्य की झलक दिखी। टेलीकॉम कनेक्टिविटी, 6जी टेक्नोलॉजी, एआई, साइबर सिक्योरिटी सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन-स्पेस टेक्नोलॉजी, डीप-सी और ग्रीन-टेक आदि समेत अन्य टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में आने वाला समय बिलकुल ही अलग होने जा रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 6जी टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड करेगा। मोदी ने इंटरनेट स्पीड का महत्व बताते हुए कहा कि इंटरनेट स्पीड केवल नंबर और रैंकिंग के लिए ही नहीं होते, बल्कि अच्छी इंटरनेट स्पीड “इज ऑफ लिविंग” को भी बढ़ा देते हैं। उन्होंने कहा, “इंटरनेट स्पीड बढ़ने से कनेक्टिविटी और आसान हो जाती है। टेक्नोलॉजी ने आम नागरिकों को वो अधिकार दिलाने में सहायता की है जो पहले मिलना मुश्किल थे और इसमें टेलीकॉम सेक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई है।”

2 लाख ग्राम पंचायतों में पहुंचा केबल इंटरनेट

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेट प्रोजेक्ट ने 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा है। मोदी ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब (ATL) मिशन में 10,000 लैब्स के जरिए 75 लाख बच्चों को कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है। पीएम ने आगे कहा कि आज तकनीकी संस्थानों में 100 यूज्ड केस लैब्स की शुरूआत से इसका ग्राफ बढ़ने वाला है।

Himachal accident : हिमाचल में बस पर गिरीं चट्टानें,मलबे में दबीं सवारियां; 15 की मौत

Keir Starmer India Visit : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे

0

मुंबई: Keir Starmer India Visit   ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का दो दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू हो रहा है. पीएम मोदी के निमंत्रण पर उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है. दो दिवसीय अपनी यात्रा के दौरान वह व्यापार, निवेश, तकनीकी समेत विभिन्न अहम मुद्दों पर पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे. वह कल मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल ही जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कीर स्टारमर लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे से रवाना होने से पहले अपने व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ खड़े दिखे.

Himachal accident : हिमाचल में बस पर गिरीं चट्टानें,मलबे में दबीं सवारियां; 15 की मौत

ब्रिटेन के पीएम स्टारमर मुंबई के छत्रपति अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Keir Starmer India Visit) आज सुबह भारत पहुँचने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए. वह कल मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल ही जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

ब्रिटेन के पीएम स्टारमर आज सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुँचे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया.

Shilpa Shetty : 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे की पूछताछ

Himachal accident : हिमाचल में बस पर गिरीं चट्टानें,मलबे में दबीं सवारियां; 15 की मौत

0

Himachal accident : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हीं बच्चों के परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है।

Shilpa Shetty : 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे की पूछताछ

हादसा बरठीं (Himachal accident) में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 6:30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मरोतन, बरठीं और बीच के स्टैंड से सवार हुए थे लोग

पुलिस और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मलबे से आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर उपचार के लिए बरठीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बस में मरोतन, बरठीं और बीच के स्टेशनों से लोग सवार हुए थे।

ज्यादातर नौकरी और काम से लौटने वाले लोग हैं। पुलिस प्रशासन (Himachal accident)  ने अभी रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया है। एनडीआरएफ भी मौके पर डटी रही। एसपी संदीप धवल, एसडीएम गौरव चौधरी, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने भी मौके पर दौरा किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू दशहरा के समापन को लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

घायल भाई-बहन की मां, दो चचेरे भाइयों और चाची की गई जान

फगोग गांव की घायल आरुषि (10) और शौर्य (8) की मां कमलेश कुमारी की भी मौत हो गई है। उनके साथ बस में जा रहे दो चचेरे भाई नक्श और आरव और उनकी मां अंजना कुमारी की भी जान चली गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हर कोई सन्न है। अंजना कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में है।

हादसे में इन 15 लोगों की गई जान

बख्शी राम (भल्लू), नरेंद्र (छत), कृष्णलाल (थापना नरली), रजनीश, चुन्नी (बरड़), सोनू (कच्युत), शरीफ खान (मलांगण), बिमला (देण), आरव, कमलेश, अंजना, नक्श (फगोग), प्रवीण (डोहग), कांता देवी (सियोथा), संजीव (मैड) की मौत हुई है।

पीएम, राष्ट्रपति, गृह मंत्री और सीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरठीं में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बिलासपुर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाले 15 शव

बिलासपुर के बरठीं के भल्लू में हुए हादसे में मलबे में दबे 15 शवों निकालने के लिए करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। रात 10 बजे तक 15 शव और दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

बारिश थमते ही भल्लू पुल की पहाड़ी बस पर आ गिरी और पूरी बस मलबे में दब गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बस पूरी तरह मलबे में दब चुकी थी। बस की छत उखड़कर नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

कुत्तों की सहायता से शवों को ढूंढा

अंधेरा और लगातार मिट्टी गिरने से रेस्क्यू कार्य में भारी परेशानी हुई। साढ़े तीन घंटे तक चले राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीम ने कुत्तों की सहायता से शवों को ढूंढ निकाला। देर रात तक जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम चलता रहा।

इलाके में शोक की लहर

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बस के मलबे से शव निकलते ही लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव दल पूरी रात घटनास्थल पर तैनात रहेगा ताकि कोई लापता व्यक्ति पीछे न छूट जाए।

TRUMP REPEATS FALSE CLAIM : ट्रंप ने भारत-पाक सीजफायर पर फिर किया दावा

Shilpa Shetty : 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे की पूछताछ

0

नई दिल्ली। Shilpa Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब 5 घंटों तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि ये पूछताछ कारोबारी से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में की गई।

TRUMP REPEATS FALSE CLAIM : ट्रंप ने भारत-पाक सीजफायर पर फिर किया दावा

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, इस मामले में उनके या उनके पति राज कुंद्रा के संबंध के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि अब तक राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

EOW ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर के महीने में EOW ने धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

इसी साल अगस्त के महीने में एक्ट्रेस शिल्पा सेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लोटस कैपिटल फाइलेंसियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेश और व्यावसायी दीपक कोठारी ने एक मामला शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराया। इस शिकायत में उन्होंने दावा किया कि धोखाधड़ी की ये घटनाएं 2015 और 2023 के बीच हुईं।

कोठारी का आरोप है कि दंपती ने अपने व्यवसाय के विस्तार के बहाने पैसे लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

‘व्यापार के विस्तार के लिए पैसा लिया, लेकिन वापस नहीं किया’

कोठारी के अनुसार, साल 2015 में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने व्यापार के विस्तार के लिए 75 करोड़ रुपये का ऋण मांगा। प्रस्तावित ब्याज दर 12 प्रतिशत थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कथित तौर पर उनसे ऋण के बजाय निवेश के रूप में धनराशि देने के लिए कहा, और उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन चुकाने का आश्वासन दिया।

वहीं, कोठारी ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सदस्यता समझौते के तहत 31.95 करोड़ रुपये औैर सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। कोठारी का दावा है कि अब धनराशि वापस पाने के बार-बार प्रयास विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने केस किया है।

शिल्पा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

गौरतलब है कि शिल्पा और रात के वकील प्रशांत पाटिल ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि वे जांच एजेंसियों के सामने अपना सच पेश करेंगे।

Madrassa : मदरसे ही नहीं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी एक कानून होगा लागू

TRUMP REPEATS FALSE CLAIM : ट्रंप ने भारत-पाक सीजफायर पर फिर किया दावा

80

वाशिंगटन: TRUMP REPEATS FALSE CLAIM अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को फिर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संकट समाप्त होने का दावा किया. ट्रंप ने एक बार फिर गलत दावा किया कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से संघर्ष को समाप्त कर दिया, जबकि विदेश मंत्रालय ने कई मौकों पर उनके दावों को खारिज कर दिया था.

Madrassa : मदरसे ही नहीं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी एक कानून होगा लागू

ट्रंप ने कहा, ‘हम पुनः एक समृद्ध देश हैं, हम एक शक्तिशाली देश हैं, क्योंकि आप जानते हैं, मैंने सात युद्ध समाप्त किये हैं, उनमें से कम से कम आधे युद्ध मेरी व्यापार क्षमता और टैरिफ के कारण हुए. यदि मेरे पास टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं होती, तो सात में से कम से कम चार युद्ध चल रहे होते. यदि आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे इसके लिए तैयार थे.’

उन्होंने कहा,’ सात विमान मार गिराए गए. मैं ठीक-ठीक नहीं बताना चाहता कि मैंने क्या कहा, लेकिन जो मैंने कहा वह बहुत कारगर था. हमने न सिर्फ सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, बल्कि टैरिफ की वजह से हम शांति रक्षक भी हैं.’ इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की आगामी यात्रा की ओर मुड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह टैरिफ के बारे में बात करने के लिए आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह शायद टैरिफ के बारे में बात करने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि बहुत सारी कंपनियां कनाडा छोड़कर अमेरिका आ रही है और वे मेक्सिको छोड़कर आ रही है और वैसे, वे चीन छोड़कर आ रही है, वे पूरी दुनिया से अमेरिका आने के लिए आ रही है. वास्तव में किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा है.’

21 सितंबर को ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष मध्यस्थता के अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्हें सात युद्धों को समाप्त करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए. शनिवार को अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टीट्यूट के संस्थापक रात्रिभोज में ट्रंप ने कहा, ‘हम शांति समझौते कर रहे हैं और हम युद्ध रोक रहे हैं. इसलिए हमने भारत और पाकिस्तान, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रुकवाए.’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए और आप जानते हैं कि मैंने इसे कैसे रोका – व्यापार के जरिए. वे व्यापार करना चाहते हैं और मैं दोनों नेताओं का बहुत सम्मान करता हूँ लेकिन जब आप उन सभी युद्धों पर नजर डालेंगे जिन्हें हमने रोका है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अन्य संघर्षों को भी सूचीबद्ध किया जिनके बारे में उनका दावा है कि वे उनसे प्रभावित हैं, जिनमें आर्मेनिया, अजरबैजान, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, रवांडा और कांगो शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘जरा देखिए, भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, कंबोडिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, कोसोवो, सर्बिया, इजराइल, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, रवांडा और कांगो. हमने इन सभी को रोका और इनमें से 60 प्रतिशत को व्यापार के कारण रोका गया.’

Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश

Madrassa : मदरसे ही नहीं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी एक कानून होगा लागू

69

Madrassa : उत्तराखंड में अब मदरसे ही नहीं बल्कि अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक समान कानून लागू होगा। इसके लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। गजट नोटिफिकेशन होने के बाद यह कानून प्रदेशभर में लागू हो जाएगा।

Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2016 और उत्तराखंड गैर-सरकारी अरबी और फारसी मदरसा मान्यता नियम 2019 को एक जुलाई 2026 से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार से अल्पसंख्यक संस्थान होने का लाभ लेने के लिए सभी संस्थानों को प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी। मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों के शैक्षिक संस्थानों को मान्यता मिलेगी।

नए कानून के तहत, एक प्राधिकरण (उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण) का गठन किया जाएगा, जो अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा प्रदान करेगा। मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन या पारसी समुदाय की ओर से स्थापित किसी भी शैक्षिक संस्थान को अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा पाने के लिए प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

धामी सरकार ने अगस्त में कैबिनेट में इस विधेयक को मंजूरी देने के बाद भराड़ीसैंण विधानसभा मानसून सत्र में इसे पारित करके राजभवन भेज दिया था। राजभवन ने सोमवार को इसे मंजूरी दे दी। अब शासन के स्तर से इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद कानून लागू हो जाएगा।

प्राधिकरण में होंगे 11 सदस्य

कानून लागू होने के बाद उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी, जिसमें नामित अध्यक्ष के अलावा 11 सदस्य होंगे। अध्यक्ष अल्पसंख्यक समुदाय का शिक्षाविद् होगा, जिसके पास 15 वर्ष या इससे अधिक का शिक्षण अनुभव जरूरी होगा। उच्च शिक्षण संस्थान में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होगा। वहीं, 11 में से छह सदस्य अल्पसंख्यक समुदाय के होंगे। इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन या पारसी समुदाय से एक-एक सदस्य होगा, जो उस धर्म से संबंधित हो या जिसका संबंध उस भाषा से हो। अन्य पांच सदस्यों में एक राज्य सरकार का सेवानिवृत्त अधिकारी होगा, जो सचिव या समकक्ष सेवानिवृत्त हो। दूसरा विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में 10 वर्ष या इससे अधिक अनुभव रखने वाला सामाजिक कार्यकर्ता, तीसरा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, चौथा एससीईआरटी का निदेशक, पांचवां निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण होगा।

Haldwani : लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए – CM

Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश

78

Bihar Election : 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम नीतीश कुमार को बड़ा भाई बनाकर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ी थी। जनता दल यूनाईटेड को 43 सीट आने पर भी भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाया था। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हमेशा कहते हैं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ेगी। इस बात को भाजपा ने और पुख्ता कर दिया। एक नया नारा देकर। बिहार चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने नया 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश। यानी 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

Haldwani : लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए – CM

‘बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार’

भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसे ही नारे लिखे। जैसे, “बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार”। इसके अलावा भाजपा ने लिखा कि “जनता का विश्वास, फिर से NDA सरकार! बस 38 दिन का है इंतज़ार, थमेगी नहीं विकास की रफ्तार।” वहीं एक अन्य पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि “बिहार की जनता का मूड, मन-मिजाज सिर्फ एनडीए के साथ, 160 से अधिक सीटों पर जीतकर 14 नवंबर को फिर आ रही प्रचंड बहुमत की सरकार!”

‘NDA को अपना आशीर्वाद’, जेपी नड्डा ने जनता से की यह अपील

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बनी है। बिहार का यह चुनाव प्रदेश को विकास के रास्ते पर अनवरत ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करने और जंगलराज को फिर से आने से रोकने का चुनाव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र की जननी बिहार की पुण्यधरा की जनता इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं NDA को अपना आशीर्वाद और प्रचंड मतों से समर्थन प्रदान करेगी।

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान

Haldwani : लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए – CM

0

देहरादून: Haldwani  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समयबद्ध रूप से पुरस्कार, छात्रवृत्ति एवं बीमा सुरक्षा के लाभ सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा निजी क्षेत्र एवं कॉरपोरेट जगत की भागीदारी से खेल अवसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि खेल सुविधाओं का विस्तार जन-जन तक हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए तथा राज्य में विभिन्न खेल अकादमियों की स्थापना से संबंधित कार्यों में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है।

बैठक में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष श्री हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगोली, निदेशक खेल श्री आशीष चौहान तथा खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors