Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 28

RBI MPC Announcements : आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा

141

RBI MPC Announcements : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति और मौद्रिक नरमी से आर्थिक वृद्धि की संभावना मजबूत बनी हुई है।

ED Raid : रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी

आरबीआई गवर्नर बोले- जीएसटी में सुधारों से महंगाई पर पड़ेगा असर

आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसलों का एलान करते हुए कहा कि जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से महंगाई पर मजबूत असर पड़ेगा। इसके साथ ही साथ ही उपभोग और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि एमपीसी ने मौद्रिक नीति रुख को ‘तटस्थ’ पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

टैरिफ के कारण दूसरी छमाही में थम सकती है विकास दर

अक्तूबर महीने की एमपीसी बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियां गतिमान बनी रहेंगी। हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि टैरिफ संबंधी घटनाक्रम से इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में विकास दर में कमी आ सकती है। मल्होत्रा ने बताया कि जीएसटी और अन्य सुधार आर्थिक विकास पर बाहरी कारकों के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देंगे। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मजबूत रेमिटेंस के कारण जारी वित्त वर्ष में चालू खाता घाटा टिकाऊ रहने की उम्मीद है।

नीतिगत दरों में फरवरी 2025 से 100 आधार अंकों की हुई कटौती

फरवरी 2025 से आरबीआई नीतिगत दरों में 100 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। जून में अपनी पिछली नीति समीक्षा में, उसने रेपो दर को 50 आधार अंकों की कटौती करके 5.5 प्रतिशत कर दिया था। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।

एमपीसी की सिफारिश के आधार पर, आरबीआई ने खुदरा मुद्रास्फीति में कमी के बीच फरवरी और अप्रैल में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की तथा जून में 50 आधार अंकों की कटौती की। इस साल फरवरी से खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे चल रही है। खाद्य कीमतों में कमी और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण अगस्त में यह छह साल के निचले स्तर 2.07 प्रतिशत पर आ गई।

Bihar Polls 2025: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

Leh Violance : लेह में तनावपूर्ण रहा माहौल; जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

234

लेह। Leh Violance :  लद्दाख में गुरुवार को लेह जिला व साथ सटे क्षेत्रों में कर्फ्यू और कारगिल व आसपास के इलाकों में पूर्ण बंद से सामान्य जनजीवन ठप रहा। लेह में हिंसा के अगले दिन शांति के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 48 लोगों को हिरासत में लिया है।

Chamoli Cloudburst : चमोली नंदानगर में पहुंचे सीएम, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट

कांग्रेस नेता और पार्षद फुंतसोग स्टैंजिन सेपाग को भी हिरासत में लेने की सूचना है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि कांग्रेस नेता के एक भाषण के बाद हिंसा फैली थी। लद्दाख में विभिन्न संगठन लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

इस आंदोलन का लेह अपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) मिलकर नेतृत्व कर रहे हैं। एलएबी ने इसी क्रम में भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसका नेतृत्व सोनम वांगचुक कर रहे थे।

हिंसा में हुई थी 4 लोगों की मौत

बुधवार को लेह में आंदोलन के दौरान हिंसा फैल गई। हिंसा में चार लोगों की मौत और 89 घायल हो गए थे। गुरुवार को कारगिल में बंद का आह्वान केडीए ने लेह में हुई हिंसा व उसमें चार लोगों की मौत और लेह निवासियों के साथ अपना समर्थन जताने के लिए किया था।

लेह के इन इलाकों में लगा कर्फ्यू

लेह से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और उसके साथ सटे इलाकों में बुधवार शाम से ही कर्फ्यू जारी है। पूरे इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। उधर, कारगिल में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहे। केडीए के नेता सज्जाद करगिली ने कहा कि हम लेह में अपने भाइयों के साथ एकजुट हैं।

Heavy Rain : मुंबई, हैदराबाद में भारी बारिश से हाल बेहाल, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Chamoli Cloudburst : चमोली नंदानगर में पहुंचे सीएम, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट

93

देहरादून: Chamoli Cloudburst  प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद आपदा जैसे हालाता हैं. चमोली जिले के नंदानगर में बादल फटने की घटना हुई है. इस घटना के बाद से ही 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं. कई घर जमीदोंज हुये हैं. सीएम धामी खुद चमोली नंदानगर मामले में अपडेट ले रहे हैं. इसके लिए सीएम धामी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे. आपदा कंट्रोल रूम से सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

Heavy Rain : मुंबई, हैदराबाद में भारी बारिश से हाल बेहाल, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

इससे पहले सीएम धामी ने चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की घटना पर दुख जाताया. उन्होंने कहा स्थानीय प्रशास, नपुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूं. स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं.

इसके बाद सीएम धामी ने शासकीय आवास पर बैठक ली. जिसमें सीएम धामी ने चमोली जनपद के नंदानगर घाट क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से फोन पर भी बात की.

इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है आपदा प्रबंधन विभाग को अतिशीघ्र प्रभावित क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं.

चमोली जिले के धुर्मा क्षेत्र में आपदा के बाद से जिला और तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. चमोली जिले के नंदानगर तहसील में अति वृष्टि से प्रभावित गांवों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है. जिसकी लिस्ट यह है.

नंदानगर आपदा को लेकर चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा नंदानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेसक्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पंहुच गयी हैं. नंदानगर क्षेत्रान्तर्गत कुंतरी एवं धूर्मा गांव में आई आपदा के पश्चात पुलिस एवं प्रशासन लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. आपदा के कारण मार्ग अनेक स्थानों पर अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है.

ऐसी विषम परिस्थितियों में भी जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार पैदल ही मार्ग पार करते हुए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का गहन जायज़ा लिया. चमोली पुलिस एवं प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित करने के लिए निरंतर कार्यरत है.

India vs Pakistan cricket : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द? सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

Heavy Rain : मुंबई, हैदराबाद में भारी बारिश से हाल बेहाल, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

0

मुंबई: Heavy Rain  मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रात भर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी मुंबई के अनुसार मुंबई और आसपास के ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

India vs Pakistan cricket : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द? सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

इस दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में यातायात की आवाजाही को बाधित कर दिया. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार तड़के अंधेरी सबवे पर एक से डेढ़ फीट जमा बारिश के पानी के कारण यातायात बंद करने की घोषणा की.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अंधेरी सबवे (अंधेरी पश्चिम) में एक से डेढ़ फीट बारिश का पानी जमा होने के कारण वहां यातायात बंद कर दिया गया. ट्रैफिक को गोखले ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया. इस बीच, पुणे के नागरिकों ने भी सोमवार सुबह भारी बारिश का अनुभव किया.

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया, ’16 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है. वहीं सोमवार को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है.

हैदराबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव (Heavy Rain)

हैदराबाद में रविवार शाम हुई भारी बारिश के कारण कम से कम दो लोगों के एक नाले में बह जाने की आशंका है. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब 8.30 बजे अफजलसागर में भारी बारिश के कारण पानी के बढ़ने के कारण हुई.

सहायक पुलिस आयुक्त (आसिफ नगर संभाग) बी किशन कुमार ने पीटीआई वीडियोज को बताया, ‘भारी बारिश के कारण दो लोग नाले में बह गए. तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है.’

तेलंगाना विकास योजना सोसाइटी ने बताया कि मुशीराबाद के बौद्ध नगर सामुदायिक भवन में सबसे अधिक 124 मिमी बारिश हुई. इसके बाद एमसीएच कॉलोनी, लाइब्रेरी बिल्डिंग में 118.5 मिमी और जवाहर नगर सामुदायिक भवन में 114.3 मिमी बारिश हुई. दोनों ही मुशीराबाद में सुबह 8.30 बजे से रात 11 बजे के बीच हुई.

तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे सप्ताह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार (16 सितंबर) को इरोड, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सलेम और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून की गतिविधि मजबूत होने के कारण हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. बुधवार को, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में भारी वर्षा के साथ बारिश की संभावना है.

Maharashtra : मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

India vs Pakistan cricket : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द? सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

0

नई दिल्ली: India vs Pakistan cricket एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है. इस 8 टीमों के टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 2 मैच खेले गए हैं. जहां पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को हराया तो वहीं दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 14 सितंबर यानी रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है.

Maharashtra : मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

एशिया कप 2025 के 6वें मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेला जाने वाला है. उससे पहले इस मैच में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आपसी रिश्ते ठीक नहीं हैं. ऐसे में अब भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने के लिए लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की गई है.

किसने दायर की याचिका?

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. ये याचिका 4 लॉ के छात्रों के द्वारा दायर की गई है, जिसका नेतृत्व उर्वशी जैन कर रही हैं. इस याचिका में भारत पाकिस्तान के बीच रिश्तों और पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले रवैये को देखते हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की गई है.

याचिका में कहा गया है, ‘देशों के बीच क्रिकेट का उद्देश्य सद्भाव और मित्रता दिखाना है लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब हमारे लोग शहीद हुए और हमारे सैनिकों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, तो पाकिस्तान के साथ खेलने से विपरीत संदेश गया कि जहां हमारे सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी. वहीं हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मना रहे हैं जो आतंकवादियों को पनाह दे रहा है. एशिया कप में क्रिकेट मैच राष्ट्रीय हितों, सशस्त्र बलों और समग्र रूप से राष्ट्र के मनोबल के लिए हानिकारक है’.

याचिका में कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेलना दर्शाता है कि मनोरंजन और राजस्व सृजन हमारे वीर सैनिकों और नागरिकों के जीवन से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. यह निर्धारित मैच भारत के सभी नागरिकों की भावनाओं का मजाक उड़ाने के अलावा और कुछ नहीं है. बीसीसीआई को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के नियंत्रण/क्षेत्राधिकार में लाने के लिए कदम उठाने का समय आ गया है’.

सुप्रीम कोर्ट का याचिका पर आया जवाब

इस याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट का जवाब आ गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अब इस याचिका को खारिज कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आगामी एशिया कप क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. एक वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया. वकील ने पीठ से मामले को तत्काल सुनवाई के लिए भेजने का आग्रह किया. पीठ ने कहा, ‘इसमें इतनी जल्दी क्या है? यह एक मैच है, इसे होने दीजिए. मैच इसी रविवार को है. क्या किया जा सकता है?’

Hello Haldwani 91.2 FM : एप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

Maharashtra : मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

0

Maharashtra :  उत्तर प्रदेश के नोएडा से अश्विन कुमार सुप्रा (50) नाम के एक शख्स को मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन यह कार्रवाई की। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। धमकी देने में इस्तेमाल किया गया उसका फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है। उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है। आगे की जांच की जाएगी।

Hello Haldwani 91.2 FM : एप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिली थीं

इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पिछले महीने हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

इससे पहले पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने और महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच एक कॉल आई। फोन करने वालों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया था कि एक दूसरी कॉल में कहा गया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी, उनकी पहचान कर ली गई थी।

SCO Summit : एक मंच पर नजर आए PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग

Hello Haldwani 91.2 FM : एप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

0
देहरादून : Hello Haldwani 91.2 FM   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी एप देश और प्रदेश के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और अधिक सशक्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी सोच के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे, और यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थिपित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र न केवल शिक्षा एवं प्रशिक्षण का हब होगा, बल्कि शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विश्वविद्यसलय की ओर से 01 लाख 49 हजार का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय श्री खेमराज भट्ट और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

SCO Summit : एक मंच पर नजर आए PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग

0

SCO Summit :  शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंच से सोमवार को एक बेहद ताकतवर तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर ने एक ओर अमेरिका के मनमाने टैरिफ के रवैये को आईना दिखाया तो दूसरी ओर दुनिया को बताया कि भारत के पास डोनाल्ड ट्रंप की हर रणनीति का काट है।

Trump trade deals : अमेरिकी अदालत ने ट्रंप को दिया झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर किए सवाल खड़े

ग्रुप फोटो सेशन से पहले साथ नजर आए

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो सेशन से पहले साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ही नेता हसंते और ठहाके लगाते नजर आए। पीएम मोदी ने पुतिन का हाथ पकड़ रखा था और जिनपिंग दोनों से बातें कर रहे थे। इस दौरान तीनों ही नेता ठहाके लगाकर हंसते दिखाई दिए।

शिखर बैठक सोमवार को तियानजिन में शुरू

इससे पहले 10 सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक सोमवार को तियानजिन में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के अन्य नेताओं के साथ समूह की भावी दिशा तय करने के लिए एक दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेताओं का स्वागत किया। 25वें शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत रविवार रात शी जिनपिंग की ओर से आयोजित एक विशाल भोज के साथ हुई। इसमें अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए।

एससीओ समूह का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन

इस वर्ष के शिखर सम्मेलन को एससीओ समूह का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन बताया गया, क्योंकि इस वर्ष इस संगठन की अध्यक्षता कर रहे चीन ने एससीओ प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 20 विदेशी नेताओं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

PITHORAGARH : सीएम धामी पिथौरागढ़ दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Trump trade deals : अमेरिकी अदालत ने ट्रंप को दिया झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर किए सवाल खड़े

0

वाशिंगटन। Trump trade deals  विदेशी वस्तुओं पर मनमाने ढंग से टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी अदालत से तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका की कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अगर ट्रंप के टैरिफ को खत्म किया जाता है, तो इसका दुनिया पर क्या असर होगा?

अमेरिका की कोर्ट ने ट्रंप को 14 अक्तूबर तक का समय दिया है। तब तक टैरिफ लागू रहेगा और ट्रंप प्रशासन इसके लिए अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है। लेकिन, अगर सुप्रीम कोर्ट ने भी टैरिफ को खारिज कर दिया, तो इससे अमेरिका को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी अर्थव्यस्था को होगा नुकसान

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद कई देशों पर टैरिफ लगा दिया। ट्रंप का टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हुआ। इस दौरान ट्रंप ने कुछ देशों को टैरिफ में रियायत दी तो कई देशों का टैरिफ बढ़ा दिया।

जुलाई 2025 तक सिर्फ टैरिफ से अमेरिका ने 159 बिलियन डॉलर (लगभग 14 लाख करोड़) कमाए हैं। ऐसे में अगर टैरिफ हटाने का आदेश दिया जाएगा, तो अमेरिका को यह पैसे रिफंड करने पड़ सकते हैं, जिससे अमेरिकी खजाने पर बुरा असर पड़ेगा।

ट्रेड डील में लगेगा झटका

ट्रंप प्रशासन कई देशों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत कर रहा है। वहीं, टैरिफ के कारण यहां ट्रप का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, अगर सुप्रीम कोर्ट भी टैरिफ को गैरकानूनी करार देती है, तो इससे ट्रेड डील में भी ट्रंप को नुकसान हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अगर सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया तो यह अमेरिका को बर्बाद कर देगा। बता दें कि अमेरिका की एक संघीय अदालत ने टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए 14 अक्टूबर तक इसे हटाने का आदेश दिया है। इस बीच ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

 

PITHORAGARH : सीएम धामी पिथौरागढ़ दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

0

पिथौरागढ़: PITHORAGARH  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 28 अगस्त 2025 को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण (मोस्टमानु मंदिर प्रतिभाग) के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने 27 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

GOVERNOR GURMEET SINGH : राज्यपाल ने आपदाग्रस्त धराली और हर्षिल क्षेत्र का किया दौरा

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने देवतचौड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. हाल ही में लगातार वर्षा के कारण पहाड़ियों से चट्टानें खिसकने के खतरे के चलते प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है. अस्थायी रूप से प्रेशियस अकादमी भवन एवं बैंकेट हॉल में ठहराव की व्यवस्था की गई है, जहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया.

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोस्टमानु मेला परिसर, बनाए गए मंच और अल्प विश्राम कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति के अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र बोहरा, प्रसिद्ध सिने अभिनेता हेमंत पांडे और मेला समिति के पदाधिकारियों से भेंट कर तैयारियों की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही छाना पांडे के तमखानी मैदान में निर्मित हो रहे हेलीपैड का भी स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि के अभियंता एवं उपजिलाधिकारी सदर मंजीत सिंह को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया. मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित गांव देवत में आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे और दोपहर में मोस्टमानु मेले में शिरकत करेंगे.

बता दें कि पिथौरागढ़ के नैनी- सैनी क्षेत्र के देवत गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से ग्रामीणों दहशत व्याप्त हैं. यहां पर सीएम पुष्कर धामी आपदा प्रभावित से मुलाकात करेंगे. दो दिन पहले रात पहाड़ी से पत्थर आने से ग्रामीण अपने- अपने घरों से बाहर निकल आए थे. रात को ग्रामीणों को एक बारात घर में ठहराया गया था.

इसके बाद बीते सप्ताह देवतपुरचौड़ा गांव में रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार के घर के अंदर रात को भारी बोल्डर आ गया था, जिसके चपेट में आने से एक बालक 11वर्षीय की मौके पर मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे. दो दिन पूर्व से पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण ग्रामीण अभी भी भय व्याप्त हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने शासन – प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की थी. उस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था. भाजपा मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को सीएम मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही गांव का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित से मुलाकात करेंगे.

GOVERNOR GURMEET SINGH : राज्यपाल ने आपदाग्रस्त धराली और हर्षिल क्षेत्र का किया दौरा

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors