Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 29

US Tariff : भारत पर लागू हुआ ट्रंप का अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ

0

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ बुधवार से लागू हो गया, जिससे नई दिल्ली पर लगाए गए शुल्कों की कुल राशि 50 प्रतिशत हो गई।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने सोमवार को प्रकाशित एक मसौदा आदेश में कहा कि बढ़े हुए शुल्क उन भारतीय उत्पादों पर लागू होंगे जो “27 अगस्त, 2025 को पूर्वी डेलाइट समयानुसार रात 12:01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए प्रवेश किए गए हैं या उपभोग के लिए गोदाम से निकाले गए हैं।”

70 और देशों पर भी लागू हुआ ट्रंप टैरिफ

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी जो 7 अगस्त को लागू हुआ, जिसके बाद लगभग 70 अन्य देशों पर भी टैरिफ लागू हो गया। 7 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की ओर से रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की, लेकिन समझौते पर बातचीत के लिए 21 दिन का समय दिया।

‘दबाव के आगे झुकेंगे नहीं’

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि वह किसानों, पशुपालकों, लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने आगाह किया कि “हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे।”

भारत पर अतिरिक्त टैरिफ के बारे में टिप्पणी करते हुए वॉशिंगटन डीसी स्थित बिजनेस कंसल्टिंग और सलाहकार फर्म द एशिया ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार मार्क लिनस्कॉट ने कहा कि दुर्भाग्यवश, अमेरिका और भारत व्यापार के मामले में जो वास्तविक और अभूतपूर्व जीत-जीत की स्थिति प्रतीत हो रही थी, उसे उल्लेखनीय हार में बदलने में कामयाब रहे हैं।

इन सेक्टरों पर होगा असर

शुल्क में इस बेतहाशा बढ़ोतरी से भारतीय वस्तुएं अमेरिका के बाजार में काफी महंगी हो जाएंगी और इससे भारत का 30-35 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा। मुख्य रूप से समुद्री उत्पाद खासकर झींगा, आर्गेनिक केमिकल्स, अपैरल, टेक्सटाइल मेड-अप्स, हीरे व सोने के जेवरात, मशीनरी और मैकेनिकल उपकरण, फर्नीचर और बेड जैसे आइटम के निर्यात प्रभावित होंगे।

इन क्षेत्रों को टैरिफ से मुक्त रखा गया

फार्मा, स्मार्टफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक और पेट्रोलियम उत्पाद के निर्यात को 50 प्रतिशत के शुल्क से मुक्त रखा गया है। अमेरिका कृषि, डेयरी व मत्स्य जैसे सेक्टर में भारतीय बाजार को पूरी तरह शुल्क मुक्त करवाना चाहता है।

GOVERNOR GURMEET SINGH : राज्यपाल ने आपदाग्रस्त धराली और हर्षिल क्षेत्र का किया दौरा

86

उत्तरकाशी: GOVERNOR GURMEET SINGH राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीते दिन उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली हर्षिल और मुखबा का दौरा किया. इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रभावित परिवारों से भेंट की और राहत एवं सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया. राज्यपाल ने मुखबा में धराली हर्षिल से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Delhi Metro Fare : दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया

मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली. राज्यपाल ने मुखबा में धराली हर्षिल से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है. राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रभावित लोग शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौट सकें.

राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिली. विशेष रूप से राज्यपाल ने 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की सराहना की, जिन्होंने स्वयं आपदा से प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान दिया. उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया.

Nikki Murder Case : निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Delhi Metro Fare : दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया

169

Delhi Metro Fare : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सोमवार से मेट्रो के किराए में मामूली सी बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है। दिल्ली मेट्रो का किराया 25 अगस्त 2025 से संशोधित हो रहा है।

Nikki Murder Case : निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, किराए में एक रुपए से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट लाइन पर किराए में अधिकतम 5 रुपये तक की वृद्धि हो रही है। बढ़ा हुआ किराया आज से लागू होगा।

दूरी स्लैब पुराना नया किराया

0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 20 21
5-12 किमी 30 32
12-21 किमी 40 43
21-32 किमी 50 54
32 किमी 60 64
राष्ट्रीय अवकाश और रविवार का किराया
दूरी स्लैब पुराना नया किराया
0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 10 11
5-12 किमी 20 21
12-21 किमी 30 32
21-32 किमी 40 43
32 किमी 50 54

जानकारी के लिए बता दें कि अभी दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये (सोमवार से शनिवार) है, जबकि रविवार और राष्ट्रीय अवकाशों पर अधिकतम किराया 50 रुपये है। मेट्रो कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 फीसदी तक की छूट भी मिलती है।

Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घरों में मलबा घुसा; एक युवती लापता

Nikki Murder Case : निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

90

Nikki Murder Case : गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में हुए निक्की मौत मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है।

Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घरों में मलबा घुसा; एक युवती लापता

आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सास को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

वहीं, आरोपी ससुर सत्यवीर की तलाश की जा रही है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजा है।

आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच और पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को मुठभेड़ में लगी गोली, देखने पहुंची मां भी गिरफ्तार

इससे पहले, रविवार को पत्नी निक्की को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) बरामद करने के लिए उसे लेकर सिरसा गांव गई थी।

वहीं, घायल विपिन को देखने पहुंची उसकी मां और आरोपी दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रविवार दोपहर 12 बजे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी कराने के लिए उसे एक खेत पर लेकर पहुंची थी। तभी सिरसा चौराहे के पास आरोपी ने जिम्स चौकी इंचार्ज दरोगा वरुण की पिस्तौल निकालकर दो गोलियां दाग दीं और भाग निकला। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं गिर गया। पुलिस ने घायल विपिन को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया। मौके से ज्वलनशील पदार्थ की छोटी बोतल, दरोगा से छीनी पिस्तौल बरामद की गई है।

पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं

आरोपी विपिन ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।

आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला

दादरी के रूपवास गांव की निक्की (27) की दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जला दिया।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या करने का दावा किया गया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

Heavy Rain : आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घरों में मलबा घुसा; एक युवती लापता

78

देहरादून। Chamoli Cloudburst : प्रदेश में वर्षा से नुकसान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास और तहसील परिसर के साथ ही कई घरों में मलबा घुस गया। एक युवती के भी मलबे में दबे होने की सूचना है।

Heavy Rain : आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी

तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

एसडीएम थराली के आवास और तहसील परिसर में भी मलबा भरा

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे थराली कस्बे में भारी वर्षा के बीच बादल फटा। इससे तेज प्रवाह के साथ आया पानी और मलबा कस्बे के कई आवासीय भवनों में घुस गया। सड़कें तालाब बन गईं। एसडीएम थराली के आवास और तहसील परिसर में भी मलबा भर गया।

तहसील परिसर मे खड़े कुछ वाहन मलबे में दब गए

तहसील परिसर मे खड़े कुछ वाहन मलबे में दब गए। वहीं, कस्बे के पास स्थित सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घरों से लोग चीखते हुए बाहर की ओर भागे।

ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की घटना हुई है। नगर पंचायत थराली अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास 10 से 12 फीट मालबा भर गया है।

एसडीएम आवास की दीवार भी टूटी

एसडीएम आवास की दीवार भी टूटी है। थराली बाजार से 20 से 40 मीटर पहले काफी दुकानें बह गई हैं। जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

Parliament : संसद में PM-CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार

Heavy Rain : आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

0

नई दिल्ली। Heavy Rain : अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गुरुवार को चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र समेत देश के बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, और कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कुल मिलाकर, 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इससे प्रभावित हो सकते हैं।

Parliament : संसद में PM-CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार

महाराष्ट्र और गुजरात में आज होगी बारिश

पश्चिमी भारत में, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में आज से अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है, जबकि आने वाले दिनों में केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आईएमडी ने24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में भी इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश होगी बारिश

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर में, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विशेष रूप से 20 से 24 अगस्त के बीच तीव्र बारिश होने की संभावना है।

मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई में कई दिनों तक भारी बारिश के बाद शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जलभराव, यातायात और हवाई व रेल यातायात बाधित हुआ है। मुंबई के लिए येलो अलर्ट कई दिनों तक भारी बारिश के लिए और भी गंभीर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद आया है।

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर और उपनगरों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। कुल मिलाकर, लगातार छह दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद शहर को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी में आपदा, स्यानाचट्टी कस्बा डूबा

हर्षिल (गंगा) घाटी के बाद अब उत्तरकाशी में यमुना नदी में झील बनने से मुसीबत आ गई है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में कुपड़ा गदेरे में भारी मलबे के कारण यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है। इस स्थिति के चलते कई सरकारी भवन, होटल, होम स्टे और दुकानें जलमग्न हो गई हैं।

भवनों को खाली कराया

यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाला पुल भी जलमग्न होने से क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भवनों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा के कारण गदेरे में उफान आने की आशंका जताई जा रही है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा भी बाधित

प्रशासन का कहना है कि यमुना का प्रवाह सामान्य है, इसलिए अधिक खतरा नहीं है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के साथ उप जिलाधिकारी बड़कोट मौके पर मौजूद हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा भी बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों तीर्थ यात्री विभिन्न पड़ावों पर फंसे हुए हैं।

Manika Vishwakarma : मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

Parliament : संसद में PM-CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार

87

नई दिल्ली। Parliament सरकार बुधवार को संसद में तीन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी होने या हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का प्रावधान है।

Manika Vishwakarma : मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

पेश किए जा सकने वाले विधेयक हैं…

केंद्र शासित प्रदेश की सरकार (संशोधन) विधेयक 2025;
संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025;
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन तीनों विधेयकों को संसद की एक संयुक्त समिति को भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी पेश करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश की सरकार (संशोधन) विधेयक

केंद्र शासित प्रदेश की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के उद्देश्यों एवं कारणों के विवरण के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की सरकार अधिनियम, 1963 के तहत गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने पर मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का कोई प्रविधान नहीं है।

अत: ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की सरकार अधिनियम, 1963 की धारा-45 में संशोधन की आवश्यकता है।

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 के उद्देश्यों में कहा गया है कि गंभीर आपराधिक आरोपों के कारण गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए मंत्री को हटाने का संविधान में कोई प्रविधान नहीं है।

इसलिए ऐसे मामलों में प्रधानमंत्री या केंद्रीय मंत्री और राज्यों व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद-75, 164 और 239एए में संशोधन की आवश्यकता है।

जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक

जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 के उद्देश्यों के अनुसार; जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का कोई प्रविधान नहीं है। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा-54 में संशोधन की आवश्यकता है।

CP Radhakrishnan : उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP ने सीपी राधाकृष्णन को क्यों चुना

Manika Vishwakarma : मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

159

Manika Vishwakarma : मनिका विश्वकर्मा का सपना सच हो गया। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के आखिर में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट ने मनिका विश्वकर्मा का जीवन बदल दिया, उन्हें अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है।

CP Radhakrishnan : उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP ने सीपी राधाकृष्णन को क्यों चुना

जीत के बाद क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सिर पर सजने के बाद मनिका विश्वकर्मा कहती हैं, ‘मेरा सफर शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की तैयारी की। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन एक खास दुनिया है, यहां हमारे अलग ही पर्सनालिटी, कैरेक्टर डेवलप होता है। यह जिम्मेदारी एक साल भर की नहीं, जिंदगी भर के लिए मेरे साथ रहेगी।’

ज्यूरी मेंबर उर्वशी रौतेला ने जाहिर की खुशी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी मेंबर के तौर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इवेंट में मौजूद थीं। वह मनिका विश्वकर्मा की जीत पर खुश हैं। उर्वशी कहती हैं, ‘कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विनर हमारे साथ है। हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।

Trump Putin Meeting : यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का पहुंचे ट्रंप व पुतिन

CP Radhakrishnan : उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP ने सीपी राधाकृष्णन को क्यों चुना

0

CP Radhakrishnan :  महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाना भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसमें जटिल चुनावी गणित और गहरी क्षेत्रीय रणनीति समाहित है। सीपी राधाकृष्णन के नाम का एलान सिर्फ व्यक्तिगत रूप से उनकी वफादारी का इनाम नहीं है, बल्कि यह तमिलनाडु और दक्षिणी राज्यों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए भाजपा के नए प्रयास का संकेत है। यहां भाजपा को अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

Trump Putin Meeting : यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का पहुंचे ट्रंप व पुतिन

ऐसे में सवाल यह उठता है कि तमिलनाडु की द्रमुक का सीपी राधाकृष्णन को लेकर रुख क्या होगा? इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के नामों को लेकर विपक्ष में दरार पड़ चुकी है। द्रमुक के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने भी एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को एक अच्छा फैसला बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि द्रमुक विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है और वह गठबंधन के फैसले का पालन करेगी।

फिलहाल द्रमुक का रुख स्पष्ट नहीं

एलंगोवन ने एक सवाल पर कि क्या द्रमुक राधाकृष्णन का समर्थन करेगी? उन्होंने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। वह एक तमिल हैं। लंबे समय के बाद कोई तमिल भारत का उपराष्ट्रपति बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी पसंद है। डीएमके गठबंधन के फैसले के अनुसार काम करेगी।

पहले भी जब यूपीए ने राष्ट्रपति पद के लिए प्रतिभा पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया था, तब शिवसेना ने एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद उनका समर्थन किया था, क्योंकि वह महाराष्ट्र से थीं। इसी तरह जब यूपीए ने प्रणब मुखर्जी को नामित किया, तो एनडीए में होने के बावजूद शिवसेना और जदयू दोनों ने अपना समर्थन दिया। ऐसे ही जब एनडीए ने रामनाथ कोविंद का नाम प्रस्तावित किया तो जदयू ने विपक्ष में होने के बावजूद उनका समर्थन किया, क्योंकि वे बिहार के राज्यपाल थे।

Weather News : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार में IMD का अलर्ट

Trump Putin Meeting : यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का पहुंचे ट्रंप व पुतिन

85

वाशिंगटन। Trump Putin Meeting : अमेरिका के एंकरेज शहर में स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे शुरू वार्ता खत्म हो गई है।

Weather News : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार में IMD का अलर्ट

प्रेस क्रांफ्रेंस में क्या कुछ बोले ट्रंप और पुतिन

रूस और अमेरिका के बीच ढाई घंटे से ज्यादा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत काफी अच्छी रही। पुतिन ने कहा कि बैठक में यूक्रेन में शांति पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी- ट्रंप

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ उनके “शानदार” रिश्ते रहे हैं, लेकिन “रूस संबंधी धोखाधड़ी” के कारण इसमें बाधा आई है।

अगर ट्रंप 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो संघर्ष नहीं होता: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि यदि डोनाल्ड ट्रंप 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू नहीं होता। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि पुतिन यह बात बोली है, कई मौकों पर वह इस बात जिक्र कर चुके हैं। अलास्का में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद, पुतिन ने ट्रंप को उनके सहयोग और “दोस्ताना बातचीत” के लिए धन्यवाद दिया।

पुतिन बोले- यूक्रेन जंग की वजह को खत्म करना जरूरी

पुतिन ने कहा कि उनकी बातचीत का मुख्य मुद्दा यूक्रेन में चल रही जंग थी। स्थायी और लंबे समय तक चलने वाला समझौता करने के लिए जंग की अहम वजहों को खत्म करना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने साफ नहीं बताया कि वे किस वजहों की बात कर रहे हैं।

पुतिन बोले- रूस और अमेरिका पड़ोसी हैं

पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस भले ही महासागरों से अलग हैं, फिर भी बहुत करीब के पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच की दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर है, इसलिए वे सच में पड़ोसी हैं। पुतिन ने कहा कि आज सुबह उन्होंने हवाई अड्डे पर ट्रम्प से हाथ मिलाया, तो उन्होंने उनसे ‘नमस्ते पड़ोसी कहा।’

इसके बाद पुतिन ने अलास्का का इतिहास याद किया, जो 158 साल पहले रूस का हिस्सा था। उन्होंने अमेरिकी राज्य में अब भी मौजूद रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्चों का जिक्र करते हुए कहा कि यह साझा विरासत दोनों देशों के बीच बराबरी और आपसी फायदे वाले रिश्ते को फिर से मजबूत करने में मदद कर सकती है।

पुतिन बोले- टकराव छोड़ बातचीत करने का समय आया

पुतिन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से अमेरिका और रूस के बीच कोई समिट नहीं हुआ है, और दोनों देशों के रिश्ते शीत युद्ध के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब टकराव छोड़कर बातचीत की ओर बढ़ने का समय आ गया है।पुतिन ने यह भी कहा कि वह और ट्रम्प कई बार फोन पर खुलकर बात कर चुके हैं। इसके अलावा, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी इस दौरान बातचीत का सिलसिला जारी रखा है।

पुतिन ने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुक्षाव दिया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगली मुलाकात के लिए मास्को का सुझाव दिया। उन्होंने यह बात अंग्रेजी में कही। ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला लोगों को पसंद नहीं आएगा और कुछ आलोचना भी होगी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इसे नकारा नहीं। ट्रम्प ने कहा कि यह हो सकता है।

ट्रंप बोले- पुतिन के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका पुतिन के साथ हमेशा से अच्छा संबंध रहा है, लेकिन 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच के कारण इसमें रुकावट आई। ट्रंप ने बताया कि उनके बीच कई कठिन और कई अच्छे बैठकें हुईं। पुतिन से वार्ता के बाद ट्रंप बोले कि बातचीत सार्थक रही, जल्द ही वह नाटो और जेलेंस्की से संपर्क करेंगे।

ट्रंप बोले- जेलेंस्की को फोन कर जानकारी दूंगा

ट्रंप ने कहा कि अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के बाद उन्हें कई फोन कॉल करने हैं। इनमें नाटो, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और बाकी नेता शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं कुछ कॉल शुरू करने वाला हूं और उन्हें बताऊंगा कि क्या हुआ।”

पुतिन बोले- यूरोपीय नेता शांति वार्ता में हस्तक्षेप न करें

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति को लेकर हो रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपीय देश इसे समझेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे। वे इस प्रगति को रोकने के लिए पर्दे के पीछे साजिश की कोशिश नहीं करेंगे।”

ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोले- पुतिन की जीत हुई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में पुतिन जीत गए। उन्होंने बताया कि ट्रंप को इस मीटिंग से कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ।

बोल्टन ने कहा कि पुतिन ने संबंधों को फिर से स्थापित करने में काफी प्रगति की, जो उनका मकसद था। पुतिन ने अपने देश को प्रतिबंधों से बचा लिया और सीजफायर का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने यह भी बताया कि अगली बैठक तय नहीं है और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को इस बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया था। कुल मिलाकर पुतिन ने वह सब हासिल कर लिया जो वह चाहते थे।

Dharali : धराली आपदा के सप्ताहभर बाद भी लापता लोगों से संपर्क नहीं, मलबे में तलाश जारी

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors