Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 30

Weather News : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार में IMD का अलर्ट

0

नई दिल्ली। Weather News :   देश के कई हिस्सों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बादलों ने आसमान को घेर लिया और तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

Dharali : धराली आपदा के सप्ताहभर बाद भी लापता लोगों से संपर्क नहीं, मलबे में तलाश जारी

वहीं, बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई हैं, जहां गंगा के किनारे बसे गांव पानी में डूब गए हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है, तो हिमाचल में बादल फटने से नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां कई जिले जलभराव और बाढ़ की चपेट में हैं। आइए, जानते हैं देश के मौसम का ताजा हाल।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। आलम ये था कि सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घना अंधेरा छा गया था।

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 24°C से 34°C के बीच रहेगा। नमी का स्तर 68% से 85% तक रहेगा और हवा की रफ्तार 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

बिहार में बाढ़ से परेशान लोग

बिहार में मानसूनी बारिश की वजह से बाढ़ आ गया है। गंगा नदी के किनारे बसे 10 जिलों में 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना, भोजपुर, वैशाली, मुंगेर, भागलपुर जैसे जिले सबसे ज्यादा चपेट में हैं।

गोपालपुर के इस्माइलपुर-सैदपुर बिंदटोली में रिंग बांध टूट गया, जिससे गांव के दर्जनों घर नदी में समा गए। करीब 3,400 लोग बेघर हो गए हैं और पांच लोगों की जान चली गई। राहत और बचाव का काम जारी है, लेकिन हालात चिंताजनक हैं।

मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Rain Today) में अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मानसून का असर और गहरा सकता है। खासकर 14 और 15 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है। लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की गई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Cloudburst) में बुधवार शाम को कुल्लू और शिमला में बादल फटने से नदियां और नाले उफान पर आ गए। शिमला के फाचा के नांटी गांव में आधा बाजार पानी में डूब गया। कुल्लू के श्रीखंड और तीर्थन वैली में भी भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो दिन सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड (Uttarakhand Rain) में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, और लोगों से पहाड़ी रास्तों पर यात्रा न करने को कहा गया है। 16 और 17 अगस्त को भी बागेश्वर, नैनीताल, और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।

यूपी में झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश (UP Weather News Today) में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बस्ती जैसे शहरों में बुधवार शाम से बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने 65 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, बरेली जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा है। 20 से ज्यादा जिले पहले ही बाढ़ की चपेट में हैं, और बारिश से नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है।

One nation one election : पर आज होगी जेपीसी की बैठक,इन बातों पर होगी चर्चा

 

 

Dharali : धराली आपदा के सप्ताहभर बाद भी लापता लोगों से संपर्क नहीं, मलबे में तलाश जारी

0

Dharali :  उत्तरकाशी जिले के धराली में आई भीषण आपदा के एक सप्ताह बाद लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ गया है। प्रशासन ने 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है, जबकि एक लापता का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक आकलन में आपदा से 40 होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट को नुकसान होने की बात सामने आई है।

One nation one election : पर आज होगी जेपीसी की बैठक,इन बातों पर होगी चर्चा

धराली आपदा को एक सप्ताह का समय बीत गया है। भीषण आपदा से मलबे में दफन धराली बाजार में सोमवार को भी लापता लोगों की तलाश जारी रही। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान बचाव व राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। शुरूआत में प्रशासन की ओर से आपदा में 15 लोग लापता होना बताया गया लेकिन अब 42 लापता लोगों की पुष्टि की है। इसमें सेना के नौ जवान, धराली गांव के आठ, निकटवर्ती गांव के पांच, टिहरी जिले के एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह लोग शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल मूल के 29 मजदूरों के लापता होने की भी सूचना है। इसमें धराली क्षेत्र में संचार सेवा बहाल होने के बाद पांच मजदूरों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के बारे में ठेकेदारों से जानकारी नहीं मिल पाई है।

आपदा ग्रस्त धराली में पुलिस हेल्प डेस्क ने स्थानीय स्तर पर लापता लोगों की सूची तैयार की है। इसमें 73 लापता लोगों के नाम हैं। पांच लापता नेपाली मजदूरों से संपर्क हो चुका है। अमर उजाला ने भी पहले दिन ही आपदा में लापता लोगों का आंकड़ा लगभग 70 बताया था। अब खोजबीन के बाद प्रशासन के आंकड़े भी इसके आसपास पहुंच रहे हैं। लापता लोगों में धराली गांव के एक चार वर्षीय मासूम के साथ ही आठ लोगों के नाम हैं। वहीं नेपाल के एक 18 वर्ष के मासूम के साथ ही नाबालिग का नाम भी दर्ज किया गया है।

फिर बढ़ा खीर गंगा का जलस्तर, दहशत में लोग

हर्षिल और आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश के कारण खीर गंगा का प्रवाह फिर बढ़ गया और उसका पानी पुराने धराली गांव के घरों की ओर बढ़ने लगा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और वे एक बार फिर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। वहीं, दूसरी ओर, हंत्यारी गाड का जलस्तर बढ़ने से भागीरथी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बारिश रुकने पर प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली।

आज भी भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मंगलवार भी कई जगह मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होगी।

सात जिलों में स्कूल बंद

प्रशासन ने बारिश के अलर्ट के मद्देनजर आज मंगलवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर, बागेश्वर, चंपावत जिले में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

UP Police Encounter : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों का एनकाउंटर

One nation one election : पर आज होगी जेपीसी की बैठक,इन बातों पर होगी चर्चा

0

नई दिल्ली। One nation one election : एक देश एक चुनाव विधेयक पर आज (11 अगस्त) संयुक्त संसदीय समिति की बैठक होगी। ये बैठक दोपहर 3 बजे होगी। इस दौरान समिति के सदस्य विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ बातचीत करेंगे।

UP Police Encounter : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों का एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, जेपीसी की ये बैठक संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष (एमसीआर) में होगी। इस जेपीसी की बैठक में अपने विचार साझा करने के लिए कई विशेषज्ञ पहुंचेंगे।

आज की जेपीसी की बैठक में किन मुद्दों पर होगी बात?

बताया जा रहा है कि इस आज की इस बैठक के दौरान दो विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के प्रो. जी गोपाल रेड्डी; हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. सुषमा यादव; पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे; राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद की प्रो. शीला राय; और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्रो. ननी गोपाल महंत शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज के सत्र के दौरान भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा जेपीसी 19 अगस्त को वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के साथ आगे बातचीत करेगी।

30 जुलाई को होगी जेपीसी की बैठक

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 जुलाई को जेपीसी की बैठक हुई थी। इसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारत के पंद्रवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और अशोका विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. प्राची मिश्रा ने एक प्रस्तुति दी थी।

उस दिन की बैठक को लेकर एक सूत्र ने दावा किया कि उनकी प्रस्तुति में एक साथ चुनावों के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें उच्च वास्तविक जीडीपी वृद्धि शामिल है। दावा किया गया कि एक साथ चुनाव कराने से वास्तविक जीडीपी वृद्धि में 1.5% की वृद्धि हो सकती है, जो वित्त वर्ष 2024 में 4.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है, जो कुल स्वास्थ्य बजट का लगभग आधा या शिक्षा बजट का एक तिहाई है।

Uttarkashi Dharali disaster : दूसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगोत्री एनएच लैंडस्लाइड से बंद

UP Police Encounter : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों का एनकाउंटर

0

UP Police Encounter :  सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मारे गए शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

Uttarkashi Dharali disaster : दूसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगोत्री एनएच लैंडस्लाइड से बंद

जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में वांछित और एक-एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश संजय तिवारी और राजू तिवारी की बृहस्पतिवार सुबह पिसावां में पुलिस से मुठभेड़ हुई।

पुलिस से मुठभेड़ में दोनों शूटर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शूटरों के मारे जाने के बाद राघवेंद्र के परिवार से भी प्रतिक्रिया आई है। राघवेंद्र की पत्नी इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिसावां महोली मार्ग पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम काम्बिंग कर रही थी। इसी दौरान शूटर संजय तिवारी और राजू तिवारी बाइक से जा रहे थे। पुलिज ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

मुठभेड़ में शूटरों को लगी गोली

पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। दोनों शूटरों को मुठभेड़ में गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दोनों वांछित थे। शूटरों की पहचान संजय तिवारी उर्फ अकील खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। दोनों मिश्रित के अटवा निवासी हैं। इन पर हत्या का प्रयास, हत्या और अन्य कई गंभीर मामले दर्ज थे।

आठ मार्च को हुई थी राघवेंद्र की हत्या

बता दें कि इसी वर्ष आठ मार्च को राघवेंद्र की हेमपुर ओवरब्रिज पर करीब दोपहर तीन बजे दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 34 दिनों के बाद हत्याकांड का खुलासा कर एक पुजारी और दो अन्य को जेल भेजा था। इस मामले में दोनों शूटर फरार चल रहे थे। इनकी तलाश में टीमें लगी थीं।

राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल थे पांच लोग

आठ मार्च को हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का 34 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया था। हत्याकांड में पांच लोग शामिल थे जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। साजिश में शामिल कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी को उनके दो परिचितों संग गिरफ्तार किया गया था। वहीं, गोली मारने वाले दो शूटरों को वांछित घोषित किया गया था। उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमों के अलावा एसटीएफ की सात टीमें लगी थीं।

RBI Monetary Policy : आरबीआई ने 5.5 फीसदी पर ही बरकरार रखी रेपो रेट

Uttarkashi Dharali disaster : दूसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगोत्री एनएच लैंडस्लाइड से बंद

0

उत्तरकाशी: Uttarkashi Dharali disaster  जिले के धराली में मंगलवार को आई प्राकृतिक आपदा के बाद आज बुधवार 6 अगस्त को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सेना के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी है. उत्तराखंड के पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. जिसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है. उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की वजह से बनी आपदा जैसी स्थिति शासन- प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. इन चुनौतियों से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं.आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की ड्यूटी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 11 डॉक्टर्स की टीम को भी रवाना कर दिया है. धराली आपदा में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोग लापता हैं. 20 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. इसके साथ ही आर्मी कैंप को भी नुकसान पहुंचा है. कई सैनिकों के लापता होने की खबर आ रही है. सेना के जनसम्पर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी है.

India Russia relationship : भारत का ट्रंप पर पलटवार, कहा- खुद रूस से कर रहा व्यापार, दूसरों को दे रहा नसीहत

उत्तरकाशी में कई जगह लैंडस्लाइड, गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद

आपदाग्रस्त उत्तरकाशी जिले में बारिश जारी है. जनपद में नेताला से लेकर भटवाड़ी के पापड़गाड़ तक दो स्थानों के पास सड़क धंसी है. गंगोत्री हाईवे पर नेताला और मनेरी-ओंगी के बीच नदी से सड़क पर कटाव हो रहा है. पापड़गाड़ में आज सड़क का खुलना मुश्किल.

मौसम विभाग बोला बादल नहीं फटा, जियोलॉजिस्ट ने किया ये दावा

उत्तराखंड का मौसम विभाग उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा को बादल फटने से हुई आपदा मानने से इनकार कर चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि बादल नहीं फटा था. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने यह साफ कहा है कि फिलहाल उत्तरकाशी में बादल फटने जैसी कोई भी घटना का डाटा रिकॉर्ड नहीं किया गया है. लिहाजा सीधे तौर पर इसे बादल फटना नहीं कहा जा सकता. इधर उत्तराखंड के उत्तरकाशी धराली में आई भीषण आपदा के कारणों की एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई हैं. भूटान में PHP-1 के वरिष्ठ जियोलॉजिस्ट इमरान खान ने उस ग्लेशियर डिपोजिट स्लाइड की तस्वीरें साझा की हैं.

जियोलॉजिस्ट इमरान खान ने बताया कि-

धराली गांव से लगभग 7 किमी ऊपर की ओर, समुद्र तल से लगभग 6,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, ग्लेशियर डिपाजिट डेबरी का एक बड़ा हिस्सा टूटने से मलबा तेजी से नीचे घाटी की ओर आया. सैटेलाइट इमेज के अनुसार ग्लेशियर मलबे की मोटाई 300 मीटर और क्षेत्रीय विस्तार तकरीबन 1.12 वर्ग किलोमीटर का बताया गया है. जिसके कारण निचले इलाकों में तबाही मची है.-इमरान खान, जियोलॉजिस्ट, भूटान में चल रहे PHPA-1 में सेवारत-

बीस करोड़ की धनराशि जारी, आज धराली जाएंगे सीएम धामी

राज्य आपदा मोचन निधि से धराली में आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए 20 करोड़ की धनराशि जारी की गई है. आज सीएम धामी उत्तरकाशी धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे. सीएम धामी मौके पर जाकर राहत बचाव कार्यों का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री आपदा पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे. इससे पहले मंगलवार को सीएम धामी अपना आंध्र प्रदेश का दौरा बीच में ही छोड़कर उत्तराखंड लौट आए.

देहरादून पहुंचते ही ही सीएम सीधे आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे. उन्होंने आपदा में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्यों का अपडेट लिया. इधर उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण दैवीय आपदा के बाद कांग्रेस ने चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को प्रभावितों की सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है. प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी मनीष राणा, अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल और पूर्व नगर अध्यक्ष उत्तरकाशी दिनेश गौड़ शामिल हैं.

Baba Ram Rahim : 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम

India Russia relationship : भारत का ट्रंप पर पलटवार, कहा- खुद रूस से कर रहा व्यापार, दूसरों को दे रहा नसीहत

0

नई दिल्ली: India Russia relationship   विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना के बाद रूस से तेल आयात करने के देश के फैसले का पुरजोर बचाव किया. विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस से भारत का आयात आवश्यकता से प्रेरित है और इसका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पूर्वानुमानित और सस्ती ऊर्जा लागत सुनिश्चित करना है.

Baba Ram Rahim : 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम

विदेश मंत्रालय ने रूस से तेल खरीदने को सही ठहराते हुए कहा भारत अपने हितों को साधेगा और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया कि यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने के बाद पारंपरिक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात किया.

विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का ऊर्जा आयात राष्ट्रीय हित और बाजार की वास्तविकताओं से प्रेरित एक निर्विवाद निर्णय है. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है. किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा.’

यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद रूस से तेल आयात करने के कारण भारत को अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा निशाना बनाया गया है. दरअसल, भारत ने रूस से आयात इसलिए शुरू किया क्योंकि संघर्ष छिड़ने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी. उस समय अमेरिका ने वैश्विक बाजार की स्थिति को देखते हुए भारत से इस आयात को जारी रखने के इशारे किए थे.

विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि यूरोपीय संघ का 2023 में रूस के साथ वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 67.5 अरब यूरो और सेवाओं का 17.2 अरब यूरो था जो रूस के साथ भारत के कुल व्यापार से काफी अधिक है. रूस से यूरोपीय संघ का एलएनजी आयात 2024 में रिकॉर्ड 16.5 मिलियन टन तक पहुँच गया था.

इसके अलावा अमेरिका अपने परमाणु उद्योग के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायनों का आयात रूस से जारी रखे हुए है, ऐसा विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है. भारत की ऊर्जा आयात रणनीति ऊर्जा सुरक्षा और सामर्थ्य को प्राथमिकता देती है. देश ने अपने ऊर्जा आयात में विविधता लाकर अपनी बढ़ती ऊर्जा माँगों को पूरा करने के लिए रूस जैसे देशों पर निर्भरता बढ़ा दी है.

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में भारत पर भारी मात्रा में रूसी तेल खरीदने और लाभ के लिए इसे फिर से बेचने का आरोप लगाने के बाद आई है. उन्होंने दावा किया कि इससे यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों को नुकसान पहुंचा है. इसके परिणामस्वरूप वह भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने बयान में इस बात पर जोर दिया कि ये आयात अपने नागरिकों के लिए पूर्वानुमानित और किफायती ऊर्जा मूल्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता से प्रेरित हैं. इससे भी अधिक दिलचस्प बात ये है कि मंत्रालय ने कहा कि आलोचना करने वाले पश्चिमी देश स्वयं ही रूस से व्यापार में जुटे हैं और भारत से कही अधिक बड़े पैमाने पर कारोबार को जारी रखे हुए हैं.

बयान में कहा गया, ‘भारत के आयात का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अनुमानित और किफायती ऊर्जा लागत सुनिश्चित करना है. वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण ये आयात जरूरी है. हालांकि, यह बात उजागर होती है कि भारत की आलोचना करने वाले देश खुद रूस के साथ व्यापार में लिप्त हैं. हमारे मामले के विपरीत, ऐसा व्यापार कोई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बाध्यता भी नहीं है.

PM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से कीं अलग-अलग मुलाकात

Baba Ram Rahim : 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम

0

Baba Ram Rahim : रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह सात बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए।

PM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से कीं अलग-अलग मुलाकात

15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

राम रहीम के लिए जेल से बाहर जाने की कोई नई बात नहीं है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में चुनावों के आसपास पैरोल और फरलो उसे मिलता रहा है। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था। जो सिरसा डेरे में ही काटी गई थी।

2025 में तीसरी बार तो कुल 14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल में एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैरोल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है, जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही 2017 से अब 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

PM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से कीं अलग-अलग मुलाकात

0

नई दिल्ली : PM MODI PRESIDENT MEETING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की. हालांकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की राष्ट्रपति के साथ हुई भेंट का कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन इन मुलाकातों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

इस बारे में राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

पीएम मोदी के राष्ट्रपति से मुलाकात के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुर्मू से भेंट की. इसको लेकर राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

वहीं गृह मंत्री ने मुर्मू के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की.”

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से अब तक कोई बयान नहीं आया है. मोदी की हाल में ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के बाद राष्ट्रपति के साथ ये पहली मुलाकात थी.

बिहार में SIR को लेकर गतिरोध जारी

ये मुलाकातें ऐसे वक्त हुई हैं जब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध जारी है.

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दोनों सदनों में चर्चा के अलावा, 21 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के बाद से संसद में बहुत कम कामकाज हुआ है.

इसके अलावा, लोकसभा ने पिछले हफ़्ते मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी, जबकि राज्यसभा में अभी इस प्रस्ताव पर चर्चा होनी बाकी है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद मुलाकात

इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की ये मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने और भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरणों व तेल खरीदने के कारण अनिर्दिष्ट जुर्माने की घोषणा किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है.

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

ये बैठकें जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लगभग दो सप्ताह बाद हुईं.

निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर को होगा. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य उप-राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान के पात्र होते हैं.

New Rules : आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

0

श्रीनगर। Kulgam Encounter :  जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी ढेर कर दिया।

Uttarakhand Panchayat Election Result : मतगणना शुरू…बनेगी गांव की सरकार

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है।

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी।

30 जुलाई को भी मारा गया था एक आतंकी

इससे पहले सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के जवानों द्वारा सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरत रहे जवानों ने पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की गतिविधि देखी। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर, संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर का आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास हमारे ही जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।

New Rules : आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब

New Rules : आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब

0

New Rules : हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। आज अगस्त माह की पहली तारीख से भी ऐसे ही कई नियमों में हुआ बदलाव लागू होगा। इनमें यूपीआई बैलेंस चेक, ऑटोपे लेनदेन की टाइमिंग, बैंकिंग संशोधन कानून, अमेरिकी टैरिफ के लागू होने सहित कई नियम शामिल हैं, जो आज से लागू हो रहे हैं।

Uttarakhand Panchayat Election Result : मतगणना शुरू…बनेगी गांव की सरकार

हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में यूपीआई में कई अहम बदलावों से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। ये बदलाव ऐसे हैं जो सीधे आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको समय रहते ही इन अहम बलावों के बारे में जान लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपनी योजना बनानी चाहिए।

अब एक दिन में सिर्फ 50 बार ही चेक कर पाएंगे बैलेंस

यूपीआई में एक अगस्त से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आप एक दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। बैंक खातों की सूची सिर्फ 25 बार ही देख पाएंगे।

ऑटोपे लेनदेन के समय में भी बदलाव

किस्त, म्यूचुअल फंड एसआईपी और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे बार-बार होने वाले यूपीआई ऑटोपे लेनदेन अब सिर्फ गैर व्यस्त समय में ही पूरे किए जाएंगे। ऑटोपे लेनदेन का समय सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद होगा। इसका मतलब है कि अगर आपका नेटफ्लिक्स का बिल सुबह 11 बजे कटता था तो अब वह पहले या बाद में कट सकता है। इसी तरह आपका यूपीआई भुगतान असफल हो जाता है तो उसका स्टेटस चेक करने के लिए सिर्फ तीन मौके मिलेंगे। हर कोशिश के बीच 90 सेकंड का इंतजार करना होगा।

बैंकिंग संशोधन कानून आज से लागू

बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधान एक अगस्त से लागू होंगे। संशोधित कानून का उद्देश्य बैंक प्रशासन को बेहतर बनाना व जमाकर्ताओं और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सरकारी बैंकों में लेखा-परीक्षा में सुधार करना और सहकारी बैंकों में निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाना है। अब सरकारी बैंकों को बिना दावे वाले शेयरों, ब्याज और बॉन्ड राशि को निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष में स्थानांतरित करने की मंजूरी होगी।

2 हजार रुपये से अधिक की UPI ट्रांजैक्शन पर कोई GST नहीं

यूपीआई यूजर के लिए अच्छी खबर भी है और वो ये है कि 2 हजार रुपये से अधिक की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हाल ही में इस तरह की कुछ खबरें सामने आईं थी, जिसके बाद 22 जुलाई को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में कहा कि जीएसटी काउंसिल ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की गई है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो जाएगी, जिसकी मौजूदा कीमत 1665.00 रुपये है।

हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा की जाती है। इस बार बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर पर सीमित रहा है।

Earthquake : रूस में 8.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप,जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors