Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 31

Uttarakhand Panchayat Election Result : मतगणना शुरू…बनेगी गांव की सरकार

0

Uttarakhand Panchayat Election Result :  प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव का आज परिणाम घोषित होगा। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Earthquake : रूस में 8.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप,जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में छह साल बाद फिर मतदान का आंकड़ा पहले जैसा ही रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

नौ विकासखंडों में 83 टेबलों पर होगी मतगणना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर चमोली जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ बजे से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले में सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना के लिए कुल 83 टेबल लगाई गई हैं। जबकि मतगणना के कार्य को सुचारु और शांतिपूर्ण रुप से संपादित करने के लिए 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विजयी जुलूस पर आयोग ने लगाया प्रतिबंध

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। जिलों को भेजे लिखित निर्देश में उम्मीदवारों के समर्थन में निकलने वाले जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है। मतगणना स्थल पर वरिष्ठ व अनुभवी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। बिना पोलिंग एजेंट कार्ड किसी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में हुआ था 69.16 प्रतिशत मतदान

मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 74.42 प्रतिशत महिला और 64.23 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। मतगणना शुरू हो गई है। 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था 8,926 जवानों के जिम्मे रहेगी।

89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। सभी विकासखंडों पर कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें संबंधित पद पर होने वाले कुल मतदान के साथ ही प्रत्याशीवार मतों की जानकारी भी मिल सकेगी। सचिव गोयल ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की भांति मतगणना भी पूरी पारदर्शिता से कराई जाएगी।

Khatima : 2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन

Earthquake : रूस में 8.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप,जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी

0

नई दिल्ली। Earthquake  रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप के तट पर बुधवार को 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में हलचल मचा दी।

Khatima : 2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन

यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिका, जापान, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, इक्वाडोर और हवाई जैसे क्षेत्रों में समुद्र तटों पर खतरे की घंटी बज रही है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे ताकतवर भूकंप है।

ट्रंप बोले- जापान भी खतरे में

सुनामी की आहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें।”

सुनामी की आहट से खौफ में कई देश

हवाई में सुनामी की चेतावनी के बाद होनोलूलू में सायरन बजाए गए और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें टकरा सकती हैं।

इक्वाडोर और अलास्का में भी खतरे की आहट

अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन, ब्रिटिश कोलंबिया, दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी सलाह जारी की गई है।

इंडोनेशिया में भी सुनामी की वॉर्निंग

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने रूस के पास आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने आगाह किया है कि बुधवार दोपहर को 0.5 मीटर से कम ऊंची लहरें इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती हैं। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पापुआ क्षेत्र, उत्तरी मालुकु और गोरोंटालो प्रांतों के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

सुनामी की चेतावनी के बाद कई देशों में लोग समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह का पालन कर रहे हैं। हवाई में लोग ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

जापान में भी टोक्यो खाड़ी और अन्य तटीय क्षेत्रों में लोग अलर्ट पर हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और लोगों से शांत रहकर सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Kalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे, दंपति भी अरेस्ट

Khatima : 2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन

0

देहरादून : Khatima  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

Kalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे, दंपति भी अरेस्ट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सभी के लिए हर्ष और गौरव के क्षण हैं। देश में शिक्षा के क्षेत्र में आई नई क्रांति के 5 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर खटीमा में भी ज्ञान और विज्ञान के नए युग का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने खटीमा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के सभी खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का  आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा हमारी सेना, अर्धसैनिक बलों तथा उन तमाम कार्मिकों के बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा यदि मेरे छात्र जीवन के दौरान खटीमा में केंद्रीय विद्यालय होता, तो वो स्वयं भी केन्द्रीय विद्यालय के छात्र होते। उन्होंने कहा खटीमा के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए यहां से पलायन न करना पड़े, इसके लिए उन्होंने विधायक रहते हुए खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए हर संभव प्रयास किए और आज उसी विद्यालय को अपना भवन भी मिल गया है। उन्होंने कहा खटीमा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से यहाँ के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने और उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिल रही है। इसमें शोध और अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। जिसके अंतर्गत हमने प्रदेश के 5600 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में बालवाटिका कक्षाओं की शुरुआत कर एक महत्वपूर्ण और दूरगामी शैक्षणिक पहल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनका घर है और वहां के निवासी उनके परिवार के सदस्य। उन्होंने कहा खटीमा से ही उन्होंने जनसेवा की यात्रा प्रारंभ की थी। खटीमा की माटी और लोगों से उन्हें हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। खटीमा में हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा 100 बेड के नए अस्पताल परिसर, राष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने हेतु गदरपुर और खटीमा बाईपास का निर्माण, नौसर में पुल निर्माण के साथ ही पूरे क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू करवाई हैं। जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरे देश में हमारा राज्य प्रथम स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता प्राप्त की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानून को लागू किया गया है। राज्य में साढ़े छह हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। 200 से अधिक अवैध मदरसों को सील करने के साथ 500 से अधिक अवैध संरचनाओं को भी हटाया है। प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि भी प्रारंभ किया है जिसके माध्यम से हम राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वाले पाखंडियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। इसके साथ राज्य के 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार रूपी दीमक को जड़ से समाप्त करने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है।  इसी का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में हमने भ्रष्टाचार में लिप्त आईएएस, पीसीएस सहित करीब 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर श्री विकास शर्मा, दर्जा मंत्री श्री अनिल कपूर डब्बू, श्री शंकर कोरंगा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, श्री राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एवं शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

Chhangur Case : ईडी को छांगुर व उसके सहयोगियों के 32 बैंक खातों की मिली जानकारी

Kalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे, दंपति भी अरेस्ट

0

देहरादून: Kalanemi mission  ऑपरेशन कालनेमि के तहत लोगों को ठगने वाले लोगों पर लगातार एक्शन जारी है. अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर राज्यों के 20 ढोंगी बाबाओं समेत 29 को गिरफ्तार किया है. साथ ही पिछले 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

Chhangur Case : ईडी को छांगुर व उसके सहयोगियों के 32 बैंक खातों की मिली जानकारी

बता दें कि अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है. जिनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 20 व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं. इस दौरान पुलिस द्वारा विकासनगर क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके द्वारा जादू- टोना, दैवीय प्रकोप का भय दिखा कर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी.

साथ ही प्रेमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने में छापेमारी की. जिसे रोशनाबाद हरिद्वार के रहने वाले दंपति द्वारा चलाया जा रहा था. दंपति द्वारा जड़ी-बूटी से लोगों की बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा किया जा रहा था. जिससे सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज दंपति उपलब्ध नहीं करा पाए. पुलिस ने दोनों दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने को बंद कराया गया.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत पिछले 4 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

Header Template – Default PRO

Chhangur Case : ईडी को छांगुर व उसके सहयोगियों के 32 बैंक खातों की मिली जानकारी

0

लखनऊ। Chhangur Case :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को छांगुर व उसके सहयोगियों के 32 और बैंक खातों की जानकारी मिली है। ईडी ने इस संदर्भ में संबंधित बैंकों से उक्त खातों के जरिए पिछले 10 वर्षों में किए गए लेन-देन की जानकारी मांगी है।

हरदा पर भट्ट का पलटवार, संसाधनों की लूट मचाकर लोकल फॉर वोकल का ज्ञान हास्यास्पद

इन बैंक खातों का इस्तेमाल विदेश से रकम मंगवाने के लिए किया जा रहा था। इनमें कितनी रकम भेजी गई है इसकी जानकारी एक-दो दिनों में ईडी को मिलेगी।

ईडी की अभी तक की जांच में मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके सहयोगियों के 40 से अधिक बैंक खातों के जरिए 100 करोड़ रुपये का लेन-देन होने की बात सामने आ चुकी है।

इन बैंक खातों में दुबई से काफी रकम भेजी गई थी, जिसका इस्तेमाल छांगुर ने मतांतरण व संपत्तियों की खरीद के लिए किया था। छांगुर के गिरोह ने जितनी भी संपत्तियां खरीदी हैं उसके लिए दुबई से नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के खातों में रकम भेजी गई थी।

दूसरी तरफ ईडी ने अभी तक नवीन रोहरा के खातों की जांच नहीं शुरू की है। नवीन के सभी बैंक खाते दुबई में होने की वजह से ईडी को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

नवीन के बैंक खातों की जांच के लिए ईडी विदेश मंत्रालय के जरिए दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहा है, लेकिन इस काम में समय लगेगा। जब तक दुबई सरकार बैंक खातों की जानकारी देने के लिए तैयार नहीं होगी तब तक यह जांच आगे नहीं बढ़ेगी।

वहीं, ईडी की टीम छांगुर और नीतू की पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कस्टडी में लेने के बाद ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे।

प्रसिद्ध रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान

हरदा पर भट्ट का पलटवार, संसाधनों की लूट मचाकर लोकल फॉर वोकल का ज्ञान हास्यास्पद

0

DEHRADUN:  भाजपा ने पूर्व सीएम हरदा की सोशल पार्टी के राजनैतिक आरोप पर तंज किया कि जिनके लिए लोकल फॉर वोकल का मतलब सिर्फ डेनिस होता था, उनका मजाक उड़ना तो तय था।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार में रहते जो राज्य के संसाधनों को लूटने का लाइसेंस देते रहे हों, उनका विकास पर ज्ञान बांटना समझ से परे है। जबकि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के नेतृत्व में लोकल फॉर वोकल के मंत्र पर राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए लोकल का वोकल के मूल मंत्र पर वृहद पैमाने पर शानदार कार्य कर रहा है। एक तरफ वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही, जिससे वहां के लोगों की स्थानीय कला, संस्कृति और परम्पराओं को नई पहचान मिल रही है। आज नीति, माणा, गूंजी, आदि कैलाश, हर्षिल नेलांग घाटी, समेत तमाम सीमावर्ती गांवों में पर्यटन के साथ स्थानीय स्वरोजगार को लेकर जबरदस्त बदलाव आया है। वहां के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। वहीं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश 3 लाख लखपति दीदी के लक्ष्य की तरफ तेजी से हम बढ़ रहे हैं। मिलेट के उत्पादन और उसके विपणन के साथ जैविक खेती और जड़ी बूटी प्रसंस्करण को लेकर केंद्र की मदद से राज्य सरकार नई नई सफल योजनाओं का संचालन कर रही है।

उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत की काफल पार्टी पर भी तंज किया कि कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजनैतिक रसूख और विश्वास समाप्त हो गया है। यही वजह है कि वे मीडिया की सुर्खियां बनने के लिए ही अपने कार्यक्रम बनाते हैं। उनका यह स्वीकारना कि अपनी सरकार में जब वे लोकल फॉर वोकल की बात करते थे तो लोग उनकी हंसी उड़ाते थे, बताता है कि तब उनकी जनता में कितनी विश्वसनीयता रही होगी। क्योंकि सत्य यही है कि उनके लिए तब लोकल फॉर वोकल का मतलब सिर्फ और सिर्फ डेनिस शराब को बढ़ावा देना था। उनके लिए इस नीति का अर्थ लोकल संसाधनों को मुफ्त में अपने लोगों को रेवड़ी की तरह बांटना था।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव में हरदा सरकार की गलतियों की माफी मांगते हैं और जनता उन्हें एक नहीं दो-दो बार भी माफ नहीं करती है। वहीं बहुत हैरानी और अफसोस होता है यह जानकर कि अब वो वर्तमान भाजपा सरकार के अच्छे कामों को अपनी सरकार की उपलब्धियों से जोड़ने का झूठा प्रयास कर रहे हैं। दअरसल सच तो यह कि विगत 8 वर्षों में राज्य में हुई अभूतपूर्व तरक्की का अहसास उनके सिर चढ़कर बोल रहा है।

प्रसिद्ध रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान

0

प्रसिद्ध रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य सम्राट सम्मान

देहरादून : गीता भवन में आयोजित सामरोह में रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित

देहरादून

मेघदूत नाट्य संस्था के संस्थापक और प्रसिद्ध रंगकर्मी एस.पी. ममगाईं को छह दशक से अधिक की रंगकर्म साधना और नाट्य निर्देशन, लेखन तथा अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन देहरादून ने बीती शाम नाट्य सम्राट अलंकरण से विभूषित किया। मौका था गीता भवन में चल रही रामकथा के समापन समारोह का। इस रामकथा में प्रसिद्ध रामकथा मर्मज्ञ रामकिंकर जी के शिष्य मैथिलीशरण प्रवचन कर रहे थे। श्री ममगाईं को यह सम्मान मानस मर्मज्ञ मैथिलीशरण के हाथों प्रदान किया गया। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय, सचिव विपिन नागलिया और गुलशन खुराना भी इस अवसर पर मौजूद थे।
श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय ने इससे पूर्व रंगकर्म के क्षेत्र में श्री ममगाईं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे पिछले छह दशक से अधिक लम्बे समय से रंगकर्म की साधना में संलग्न हैं और उत्कृष्ट नाट्य परम्परा के संवाहक के रूप में लोकरंजन के सिद्धहस्त निर्देशक और उच्च कोटि के कलाकार हैं। मेघदूत नाट्य संस्था के जरिए श्री ममगाईं ने सैकड़ों युवाओं को रंगकर्म में पारंगत कर बड़े मुकाम तक पहुंचाया है। इस अतुलनीय योगदान के मद्देनजर श्री ममगाईं को नाट्य सम्राट के सम्मान से अलंकृत कर श्री सनातन धर्म सभा स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने श्री ममगाईं के दीर्घजीवन की कामना करते हुए उनसे और अधिक योगदान की अपेक्षा की।
उल्लेखनीय है कि मेघदूत नाट्य संस्था द्वारा धार्मिक तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के तीन नाटकों की छह प्रस्तुतियां इसी गीता भवन परिसर के सभागार में अतीत में दी जा चुकी हैं और उन नाटकों का अन्यत्र भी मंचन हुआ है, जिन्हें दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहा।
मेघदूत नाट्य संस्था द्वारा अभी हाल में उत्तराखंड की अमर प्रेम कथा “अमर तिलोगा” का मंचन टाऊन हॉल में किया गया था और उससे पूर्व गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस के सुंदर कांड प्रसंग पर आधारित “भय बिनु होई न प्रीत” का मंचन भी किया गया था। इस दोनों नाटकों को दूरदर्शन ने भी प्रसारित किया था। श्री ममगाईं उत्तराखंड में रंगमंच के उन गिने चुने लोगों में से एक हैं जिन्होंने रंगकर्म को मिशन की तरह माना है और इस क्षेत्र में नई पीढ़ी को जोड़कर उन्हें अभिनय के क्षेत्र में ऊंचे पायदान तक पहुंचाया है। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा उन्हें नाट्य सम्राट सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मेघदूत नाट्य संस्था ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्हें सम्मानित किए जाने के अवसर पर मेघदूत के प्रसिद्ध कलाकार नंदकिशोर त्रिपाठी, विजय डबराल, सपना गुलाटी, सावित्री उनियाल तथा अनेक अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने श्री ममगाईं को इस सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

0

पहले चरण में अग्रिम चौकी माणा एवं मलारी के लिए रवाना की गई पोल्ट्री उत्पादों की खेप
– सीडीओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को किया रवाना

DEHRADUN: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के काश्तकारों एक किसानों की आजीविक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी। सोमवार को जनपद चमोली में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों माणा एवं मलारी के लिए आपूर्ति की पहली खेप रवाना की गई। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को रवाना किया।
पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत उत्तराखण्ड में सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है।
जोशीमठ से रवाना की गई प्रथम खेप में भारतीय सेना की माणा पोस्ट व मलारी पोस्ट को पोल्ट्री की आपूर्ति की गई ,जो स्थानीय पशुपालक श्री गुलशन सिंह राणा एवं श्री सौरभ नेगी द्वारा उपलब्ध करायी गई।
इसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था प्रदान करना है। इसके माध्यम से उनके उत्पादों का सही मूल्य एवं नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पशुपालन विभाग द्वारा आईटीबीपी के साथ पूर्व में एमओयू किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप, पशुपालकों को स्थानीय बाजार उपलब्ध हुआ है। ं इसी प्रकार सेना को जीवित भेड़ ,बकरी एवं कुक्कुट की आपूर्ति के नये बाजार की संभावना से वाईब्रेंट ग्रामों के पशुपालकों को अतिरिक्त आमदनी का साधन प्राप्त होगा और रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित हुई है। यह पहल वाइब्रेंट गांवों से पलायन की समस्या को समाप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ अशीम देब व उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी एवं जनपद चमोली के परियोजना समन्वयक डॉ पुनीत भट्ट की उपस्थित रहे।

_______________________
*चमोली जनपद से शुरू हुई यह ऐतिहासिक पहल जिसमें भारतीय सेना को स्थानीय किसानों और पशुपालकों द्वारा भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है — आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक मजबूत कदम है। हमारे सीमावर्ती गांवों के पशुपालकों को एक स्थायी और सुनिश्चित बाजार मिलेगा। यह पहल ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना को नई दिशा देने के साथ-साथ गांवों से हो रहे पलायन को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगी।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर सीएम ने रखा पक्ष

96

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की ’’ईको सर्विस लागत’’ को देखते हुए ‘‘इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया है। साथ ही ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान पर भी विचार किया जाना चाहिए।

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और राज्यों के मध्य बेहतर वित्तीय समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित विशिष्ट बैठक में उपस्थित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, आयोग के सदस्यगणों श्रीमती ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पाण्डा, डा. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा का उत्तराखंड राज्य स्थापना के इस रजत जयंती वर्ष में देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के पश्चात राज्य के आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए बाह्य ऋणों पर निर्भर रहना पड़ा। राज्य ने जहां एक ओर विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, वहीं बजट का आकार एक लाख करोड़ रूपए को पार कर गया है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखंड सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले राज्यों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 70 प्रतिशत से अधिक भाग वनों से आच्छादित होने के कारण प्रमुख रूप से दो चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जहां एक ओर वनों के संरक्षण हेतु अधिक व्यय करना पड़ता है, वहीं वन क्षेत्र में किसी अन्य विकास गतिविधि के निषेध के कारण ’’ईको सर्विस लागत’’ का वहन भी करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने ’’इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति दिये जाने, ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने और राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान दिये जाने का अनुरोध किया।

वर्ष 2010 में ’’इंडस्ट्रियल कन्सेसनल पैकेज’’ के खत्म होने के पश्चात हम ’’लोकेशनल डिस्एडवान्टेज’’ की पूर्ति करने में कठिनाई आ रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी अत्यंत सीमित है। इस कारण इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट प्राविधान करने पड़ते हैं। स्मार्ट क्लास, क्लस्टर स्कूल एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही टेली मेडिसन, विशेष एंबुलेंस सेवा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील राज्य है। इन आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य को सतत आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होती है। राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु स्थापित सारा और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ’’भागीरथ एप’’ की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के इन विशिष्ट प्रयासों के लिए विशेष अनुदान पर विचार किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के फलस्वरूप लागू होने वाले नियमों के कारण उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन की संभावनाएं सीमित हो गई हैं। जल विद्युत क्षेत्र, विभिन्न कारणों से आर्थिकी में अपेक्षित योगदान नहीं दे पा रहा है, जिससे राजस्व के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी भारी क्षति हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परियोजनाओं की क्षतिपूर्ति की राशि और संबंधित मैकेनिज्म निर्धारित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ स्थलों में आने वाली ’’फ्लोटिंग पाप्यूलेशन’’ के कारण परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन एवं अन्य सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना पड़ता है। जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राज्य में इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण में अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने ’’कर-हस्तांतरण’’ के अंतर्गत राज्यों के बीच हिस्सेदारी के मानदंडों में टैक्स प्रयास के साथ-साथ ’’राजकोषीय अनुशासन’’ को भी ’’डिवोल्यूशन’’ फॉर्मूले में एक घटक के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए। ’’रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट’’ के स्थान पर ’’रेवन्यू नीड ग्रान्ट’’ को लागू करना युक्तिसंगत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक संरचना की त्रिविमीयता (थ्री डाइमेनसियेलीटी) के कारण पूंजीगत व्यय तथा अनुरक्षण लागत दोनों ही अधिक होते हैं। राज्य में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात भी कम है।

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य हर क्षेत्र में तेजी विकास कर रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बेरोजगारी को कम करने की दिशा में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जिन चुनौतियों का सामना उत्तराखण्ड समेत अन्य पर्वतीय राज्य कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर ने राज्य की विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री एल. फैनई, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण और अपर सचिवगण उपस्थित थे।

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

181

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्तों के कब्जे से साढे 04 लाख रू0 मूल्य की 14.85 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

देहरादून: दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दिनांक 18-05-2025 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर शीतला विहार मोबाईल टावर के पास से 02 अभियुक्तों को 14.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0स0: 192/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं तथा उक्त स्मैक उन्होने एक स्थानीय नशे के आदि व्यक्ति से खरीदा था, जिसे वो महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्तो द्वारा बताये गये स्थानीय नशा तस्कर की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

01- अविनाश राठौर पुत्र ललता प्रसाद निवासी सी ब्लॉक रेसकोर्स, थाना नेहरु कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष
02- प्रशान्त भारद्वाज पुत्र ललन भारद्वाज निवासी सी ब्लॉक रेसकोर्स, थाना नेहरु कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष ।

बरामदगी:-

14.85 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत लगभग साढे 04 लाख रू0

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors