Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 32

परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

206

परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीबीएसई द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेन्डेंट की परीक्षा में अभियुक्तों द्वारा ब्लू टूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों को सॉल्व कराया जा रहा था पेपर

अभियुक्तों द्वारा परीक्षा में पास कराने के एवज में प्रति अभ्यर्थि 07 लाख रू0 में किया था सौदा

एडवांस के तौर पर सभी अभ्यर्थियों से ले चुके थे 01- 01 लाख की रकम

सभी अभ्यर्थियों को हेयरिंग बड्स व इलेक्ट्रानिक डिवाइस कराई थी उपलब्ध

नकल प्रकरण में गिरफ्तार सभी 20 अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

थाना डालनवाला

दिनांक 18/05/2025 को दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला देहरादून में केन्द्रीय ऐजेन्सी (सीबीएसई) द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेंन्डेन्ट की परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा थाना डालनवाला को सूचित किया गया, जिस पर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिनके द्वारा परीक्षा केन्द में इलेक्ट्रानिक डिवाइस व हेयरिंग बड्स से नकल कर रहे 09 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनसे विवेक सिंह पुत्र समन्दर सिंह नि0 ग्राम करटीन थाना जुलाना जिला जींद हरियाणा व श्रीकान्त पुत्र राम दिया ग्रा0 व पो0 ओ0 मदीना थाना महम जिला रोहतक हरियाणा द्वारा उक्त परीक्षा में पास कराने के एवज में प्रति अभ्यर्थी 7-7 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था तथा उनसे एडवांस के रूप में 1-1 लाख रुपये लिये गये थे। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त हियरिंग बड्स व डिवाइस दी गई थी, जिसके माध्यम से परीक्षा के दौरान उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा उन्हें परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर बताये जा रहे थे।

उक्त सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से उक्त दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आज दिनांक: 19-05-25 को उक्त दोनों अभियुक्तो विवेक सिंह व श्रीकान्त को डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-

1- विवेक सिंह पुत्र समन्दर सिंह नि0 ग्राम करटीन थाना जुलाना, जिला जींद, हरियाणा, उम्र 27 वर्ष
2- श्रीकान्त पुत्र राम दिया ग्रा0 व पो0ओ0 – मदीना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा, उम्र – 32 वर्ष

अभियुक्त गण से बरामद माल-

1- अभियुक्त विवेक सिंह से प्राप्त 02 मोबाइल फोन,
2- अभियुक्त श्रीकान्त से प्राप्त 03 अदद मोबाइल फोन,
3- अभियुक्त के द्वारा प्रयोग किया जा रहा वाहन सं0- एचआर-31-एस-8759 स्विफ्ट कार रंग सफेद

पुलिस द्वारा नकल प्रकरण में गिरफ्तार किए गए सभी 20 अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार सभी अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।*

समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

88


समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

कहा, शासन के पास सिर्फ पोर्टल की मॉनिटिरिंग की रहेगी जिम्मेदारी

राजकीय विश्वविद्यालय मिलकर तय करेंगे अपना शैक्षणिक कैलेण्डर

देहरादून, 19 मई 2025
सूबे में समर्थ पोर्टल का संचालन अब राजकीय विश्वविद्यालय खुद करेंगे। शासन स्तर पर सिर्फ पोर्टल की मॉनिटिरिंग की जायेगी। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। राजकीय विश्वविद्यालयों को समय पर वर्षिक शैक्षिक कैलेण्डर तैयार कर जारी करने को कहा गया है ताकि छात्र-छात्राएं समय पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश ले सकें।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने समर्थ पोर्टल के संचालन की जिम्मेदारी शासन से हटाकर राजकीय विश्वविद्यालयों को सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे ताकि राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से लेकर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सके। डॉ. रावत ने कहा कि शासन का कार्य सिर्फ पोर्टल की मॉनिटिरिंग करना है न कि पोर्टल का संचालन। जिसके अंतर्गत शासन समर्थ पोर्टल को खोले जाने और बंद करने की तिथि निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष समर्थ पोर्टल को लेकर कई दिक्कते समाने आई, जिसे देखते हुये यह निर्णय लिया गया। बैठक में विभागीय मंत्री ने निदेशक उच्च शिक्षा को राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर डीपीसी कराने के निर्देश दिये, ताकि जिन महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं वहां प्राचार्य भेजे जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों की रिपोर्ट विषयवार तीन दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा रणजीत सिन्हा, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रो. एन.के. जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, रूसा सलाहकार प्रो. के.डी. पुरोहित, उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. ए.एस. उनियाल, उप निदेशक डॉ. दीपक पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि एस.एस.जे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. बिष्ट एवं निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. कमल किशोर पाण्डे ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

बॉक्स-
विश्वविद्यालय मिलकर तय करेंगे अपना शैक्षणिक कैलेण्डर
बैठक में डॉ. रावत ने राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को एक समान वार्षिक शैक्षिक कैलेण्डर जारी करने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आपस में समन्वय कर शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिये शैक्षिक कैलेण्डर जरूरी है ताकि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्याल परिसरों में एक साथ प्रवेश, परीक्षा और परीक्षा परिणाम घोषित किये जा सके। उन्होंने शैक्षणिक कैलेण्डर में तमाम गतिविधियों को शामिल कर महाविद्यालयों में अनिवार्य रूप से 180 दिवस कक्षाएं संचालित करने व 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिये प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी बैठक में दिये।
माननीय उच्च शिक्षा मंत्री।

दिखावे के खेल में चल गई गोली, एक की मौत

182

कोतवाली पटेलनगरदेहरादून

आज दिनांक 18/05/2025 की रात्रि को अमन पुत्र किशन लाल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणगढ़ी के निकट, मेंहूंवाला माफी थाना पटेल नगर अपने 04 अन्य दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर बैठकर पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान अमन द्वारा .32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली गई व दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा, पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था व पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्तौल का ट्रिगर दब गया व चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्तौल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर को लगी, जिसे तत्काल उसके मित्रों द्वारा इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया।

*मृतक का नाम–*

सागर पुत्र राजेश कुमार गिरी निवासी 76/75 गांधी ग्राम निकट गुरु टैग बहादुर गुरुद्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
उम्र – 30 वर्ष

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची दून, सीएम की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

100

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

त्रिस्तरीय पंचायत, नगर निकाय प्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के साथ भी होगी बैठक

DEHRADUN: 16वें वित्त आयोग की टीम, आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में रविवार को देहरादून पहुंच गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राज्य सरकार की ओर से आयोग के सामने अपना प्रस्ताव रखा जाएगा। टीम दोपहर बाद नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाले इस दल में आयोग सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, श्री सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक सुश्री पी अमरूथावर्षिनी शामिल हैं। रविवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी पहुंचने पर टीम का ढोल दमाऊ की थाप पर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। टीम सोमवार को विभिन्न स्तर पर राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से विचार विमर्श करेगी।

इसी क्रम में आयोग की टीम सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें राज्य सरकार द्वारा अपनी तैयारियों को रखा जाएगा। इसके बाद आयोग की टीम मसूरी रोड स्थित होटल में नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी।

सावधान!! आपके आसपास भी तो नहीं बांग्लादेशी, पुलिस ने किया खुलासा

187

देर रात हुआ cornation अस्पताल में बच्चों का मेडिकल

देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 05 बांग्लादेशी नागरिकों व 01 भारतीय महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 04 नाबालिक बच्चो को लिया पुलिस संरक्षण में

बांग्लादेशी नागरिको में 04 पुरूष, 01 महिला व 04 बच्चे है शामिल

बांग्लादेशी नागरिको से बरामद हुये 02 बांग्लादेशी आई0डी0 व 02 फर्जी भारतीय आधार कार्ड

DEHRADUN: एक गोपनीय सूचना के आधार पर कल क्लेमन्टाउन क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने का खुलासा हुआ। प्राप्त सूचना पर एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा एस0ओ0जी0 देहरादून, एल0आई0यू0 देहरादून व थाना क्लेमन्टाउन की एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वही कल देर रात संरक्षण में लिए गए चारों बच्चों का मेडिकल कराया गया।

गठित पुलिस टीम को क्लेमन्टाउन क्षेत्र मे सत्यापन की कार्यवाही के दौरान लेन नं0 11 पोस्ट आफिस रोड, क्लेमन्टाउन से 05 बांग्लादेशी नागरिक निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय, कृष्णा उर्फ सन्तोष, मुनीर चन्द्र राय तथा 04 नाबालिक बांग्लादेशी बच्चो तथा उनके साथ निवास कर रही 01 भारतीय महिला पूजा रानी व एक भारतीय नाबालिक बालक मिले। बांग्लादेशी नागरिको से पूछताछ कर वैध दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी बांग्लादेशी नागरिक कोई वैध दस्तावेज पासपोर्ट/वीजा प्रस्तुत नही कर पाया। इस दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मुनीर चन्द्र राय से पटना बिहार व पश्चिम बंगाल के 02 अवैध आधार कार्ड बरामद हुये तथा कृष्णा उर्फ सन्तोष व निर्मल राय से बांग्लादेश की आई0डी0 बरामद हुयी।

सभी बांग्लादेशी नागरिको को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर निवास करने के अपराध में तथा भारतीय महिला को षडयंत्र के तहत बांग्लादेशी नागरिको की सहायता करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। 04 बांग्लादेशी नाबालिक बालको को पुलिस संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर धारा 338, 336 (3) , 340(2), 318(4), 61(2) BNS तथा धारा 3/12/14 पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त गणो से पूछताछ का विवरण –

अभियुक्त मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल पुत्र झुलु चंद्र राय निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर बांग्लादेश उम्र 30 वर्ष ने पूछताछ मे बताया कि वह 16 वर्ष की आयु में राधिका पुर बॉर्डर कल्याणगंज पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर धनकल कल्यानगंज आया था, जहां वह दो वर्ष तक रहा। उसके बाद अभियुक्त मुनीर ने नोएडा में 02 साल तक काम किया, पुनः अपने मामा के पास वापस लौट गया। मुनीर ने वर्ष 2016 में पूजा रानी उर्फ रोसना निवासी ग्राम अलोकझारी पोस्ट पेटला थाना दिन हटा जिला कुंज बिहार सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल, जो एक मुस्लिम महिला है, से फरीदाबाद में विवाह किया गया। पूजा रानी उर्फ रोसना का यह दूसरा विवाह है, जिसके पूर्व पति शमशुर का देहांत हो चुका है। पहले पति से महिला के 02 लड़के है, जिनमें से एक लडका राजस्थान में रहता है, दूसरा महिला के साथ देहरादून में रहता है। मुनीर से महिला की 02 लडकिया है। वर्ष 2016 में झज्जर राजस्थान में अभियुक्त मुनीर द्वारा ईट भट्टे पर काम किया था, जिसके बाद मुनीर वापस बंगाल अपने मामा के वहां चले गया था। वर्ष 2023 में मुनीर की अलाउद्दीन उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र एमडी नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया (स्थायी पतारू छतौनी चैक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार) ठेकेदार ने बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर हर्रावाला देहरादून आया। मुनीर ने हर्रावाला देहरादून में निर्मित कैंसर हॉस्पिटल में कार्य किया, इसके बाद मुनीर वापस चला गया, उसके पश्चात नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली निवासी पूर्बा रामपुर, उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ( ठेकेदार ) ने मुनीर की बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर देहरादून आया तथा अलग- अलग जगह कार्य करता रहा। वर्तमान में मुनीरं क्लेमन्टाउन क्षेत्र में अपनी पत्नी पूजा रानी व अन्य बांग्लादेशी 04 व्यक्तियों के साथ मजदूरी कर रहा था। वर्तमान में मुनीर के साथ इसकी बीवी पूजा रानी उर्फ रेशमा व दो बेटियां निवास कर रही थी।
06 माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर बांग्लादेश से 03 व्यक्ति निर्मल राय , शेम राय तथा लिपि राय पत्नी शेम राय अपने 02 बच्चो के साथ मजदूरी करने देहरादून आये थे तथा 03 माह पूर्व मुनीर की पत्नी पूजा रानी अपने 03 बच्चो के साथ व भांजा कृष्णा उर्फ संतोष मजदूरी करने देहरादून आये थे। इन सभी की भारत आने में नूर इस्लाम ने सहायता की थी।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण

1- निर्मल राय पुत्र रोतेन चंद्र राय निवासी भारा डोंगी, पोस्ट बितुरा थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश उम्र करीब 35 वर्ष
2- शेम राय पुत्र परिमल चंद्र शोरकर निवासी दोखीन गोविंदपुर पोस्ट कालिया गोनस थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश, उम्र 33 वर्ष
3- लिपि राय पत्नी श्याम राय निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष
4- कृष्णा उर्फ संतोष पुत्र उखिल चंद्र राय निवासी मो पोस्ट फुलवारी थाना बीरूल, जिला दोखीन, बांग्लादेश, उम्र 28 वर्ष
5- मुनीर चंद्र राय पुत्र झुलु चंद्र राय निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर, बांग्लादेश, उम्र 30 वर्ष
6- पूजा रानी पत्नी मुनीर चंद्र राय निवासी कूच विहार, पश्चिम बंगाल, उम्र 28 वर्ष

वाछित अभियुक्त गणो का विवरण

1- नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली
निवासी पूर्बा रामपुरए उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ।
2- मोहम्मद आलम पुत्र एम०डी० नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया, स्थायी पता- छतौनी चौक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार

बरामदगी

1- अभियुक्त निर्मल चंद्र राय से बरामद बांग्लादेश का id कार्ड – 01
2- अभियुक्त कृष्णा चंद्र राय से बरामद बांग्लादेश का id कार्ड- 01
3- अभियुक्त मुनीर से बरामद बिहार व पश्चिम बंगाल का बना फर्जी आधार कार्ड
4- विभिन्न कंपनी के मोबाइल फ़ोन- 04
5- मुनीर का बिहार का बना फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र – 01

 

दून पुलिस का दावा, इनामी मित्तल से संबंधित खबर भ्रामक और तथ्यहीन

0

भ्रामक खबर पर दून पुलिस को करनापड़ा खंडन

प्रवर्तन निदेशालय ने भी बताया असत्य समाचार

DEHRADUN: एक प्रकाशित खबर, जिसमें 50 हज़ार के ईनामी अभियुक्त दीपक मित्तल के देहरादून आने तथा पुलिस को उसकी कोई जानकारी न होने के संबंध में खबर प्रसारित की गई है। उक्त संबंध में अवगत कराना है कि प्रकाशित/प्रचारित/प्रसारित खबर पूर्णत: भ्रामक व तथ्यहीन है। उक्त संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा ED के अधिकारियों से भी संपर्क करने पर उनके द्वारा भी उक्त खबर का खंडन किया गया तथा पुलिस द्वारा की गई गोपनीय जांच में भी इस प्रकार के कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आए।

अभियुक्त दीपक मित्तल के विरुद्ध ED द्वारा मनी लांड्रिंग(PMLA) एक्ट के तहत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, जो भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रभावी है, जिसके तहत अभियुक्त दीपक मित्तल के भारत अथवा किसी अन्य देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यात्रा हेतु आने पर उसे तत्काल संबंधित अथॉरिटीज द्वारा वहीं उस देश की सीमा में गिरफ्तार किया जाएगा तथा इसकी सूचना ED तथा अन्य केंद्रीय एजेंसीज को दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत धोखाधड़ी के अभियोगों में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके तहत भारत के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से अभियुक्त के भारत आने पर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। अभियुक्त के विरुद्ध जारी रेड कॉर्नर नोटिस तथा लुक आउट सर्कुलर के प्रभावी रहते यह संभव नहीं कि अभियुक्त किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक देश से दूसरे देश की यात्रा कर सके। देहरादून पुलिस उक्त प्रकाशित/प्रचारित/प्रसारित खबर का पूर्णत: खंडन करती है।

सूत्रों के अनुसार इस भ्रामक समाचार पर विभाग द्वारा उचित कारवाई भी की जा रही है

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई में सक्षम है भारत: धामी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

HALDWANI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया।

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी से शहीद पार्क तक आयोजित की गई । जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने फिर से यह सिद्ध किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया। भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहाँ का लगभग हर परिवार देश सेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है। आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में, वो सभी वीर जवानों का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि भारत के खिलाफ उठी दुश्मनों की आंख को हम मिट्टी में मिला देंगे। और यही हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी नहीं करेगा। प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के कारण आज आतंकवाद के खिलाफ हम निर्णायक वार करने में सफल रहे हैं। उन्होंने शौर्य सम्मान यात्रा को भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करने, उनको प्रोत्साहित करने की यात्रा बताया। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा इस बात का प्रतीक है कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गोली का जवाब गोलों से देना जानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब सीधा एक्शन लेता है। भारत के सैनिकों की गोलियां अब आतंक, आतंकवाद और उनके आकाओं को नष्ट करने का कार्य करती है। हमारी सेनाएं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा जिस तरह से भारत के नागरिग जन-गण-मन यात्रा में शामिल हो रहे हैं वह इस बात का प्रतीक है कि पूरा भारत एकता के साथ आतंकवाद को जवाब देने के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में जो गुस्सा आतंकियों को लेकर था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे आतंक की जड़ पर वार करने का फैसला लिया। जिसके लिए भारत की सेना को खुली छूट दी गई। भारतीय सेना ने बिना पाकिस्तान की सीमा में घुसे ही पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को ऐसा सबक सिखाया जिसे देख पाकिस्तान भी सहम गया। भारत की सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही, आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तान सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने सीधा निशाना बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। साल 2014 के बाद से भारतीय सेना को और मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सेना की मजबूती के लिए जो मेड इन इंडिया हथियार बनाने पर जोर दिया है उसी का परिणाम आज दुनिया देख रही है। आतंकियों पर मेड इन इंडिया हथियारों ने जो कहर बरपाया है उससे दुनिया भारत की सैन्य ताकत को समझ चुकी है। भारत के सैन्य अभियान ने साबित कर दिया कि रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में निर्मित नवीनतम तकनीकी से युक्त स्वदेशी हथियार और अन्य संसाधन अन्य किसी भी देश के हथियारों और संसाधनों से कई हजार गुना अधिक कारगर है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विश्व को यह बताया कि हम किसी से कम नहीं है। भारतीय सेना ने मात्र चार दिनों के अंदर ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान को घुटनों के बल आकर संघर्ष विराम के लिए झुकना पड़ा। पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत से विनती करनी पड़ी।

तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नज़र आए। उन्होंने देवभूमि के वीर शहीदों और सैनिकों को याद करते हुए कहा कि सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे जवानों में हर पांचवे जवान का संबंध वीरभूमि उत्तराखंड से है। हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन-बान-शान के लिए खुद को न्यौछावर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संबंध भी सैन्य परिवार से है। उन्होंने कहा वो एक सैनिक पुत्र होने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा जब भी वो शहीदों के बारे में सोचते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

 

प्रदीप पंत होंगे अब कोतवाल, चंद्रभान को पटेलनगर

0

  1. DEHRADUN: आज दिनांक 17/05/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निम्न निरीक्षकों के स्थानांतरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किये गए।

1- निरी0 चंद्रभान सिंह अधिकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर

2- निरी0 प्रदीप पंत प्रभारी AHTU से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

सीएम धामी सौगातें लेकर पहुंचे कुमायूं, तिरंगा शौर्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

0

मुख्यमंत्री ने जनपद विकास हेतु 18 योजनाओं (लागत 11365.11 लाख) का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास*

शौर्य, सम्मान और संकल्प की एक साथ झलक—ऑपरेशन सिन्दूर के बाद तिरंगा शौर्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

सीएम ने किया मुख्यमंत्री कैंप, टनकपुर कार्यालय में जनपद के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों से किया जन संवाद तथा सुनी उनकी समस्याएं

आदर्श जनपद की परिकल्पना होगी तभी साकार जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें होंगे सांझा : मुख्यमंत्री

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा शौर्य यात्रा में किया प्रतिभाग

DEHRADUN: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास हेतु 18 योजनाओं (लागत 11365.11 लाख) का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद के विकास हेतु विधानसभा चंपावत के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर (चंपावत) में आयोजित कार्यक्रम में *कुल लागत 11365.11 लाख की कुल 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 05 योजनाओं (लागत 6578.86 लाख) का शिलान्यास तथा 13 योजनाओं (लागत 4786.25 लाख) का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड होमस्टे क्लस्टर योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनकटिया (श्यामलाताल) में हार्ट मार्केट क्राफ्ट केंद्र की स्थापना (लागत 90.28 लाख),
उत्तराखंड जल संस्थान चंपावत की बागडोराखास पंपिंग पेयजल योजना (लागत 43.08 लाख) नायाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य (लागत 114.00 लाख),
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा क्षेत्र ग्राम फागपुर अंतर्गत शहीद द्वार के समीप से कैनाल तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 113.35 लाख),

राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर अंतर्गत ग्राम सभा बस्तियां के आंतरिक संपर्क मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 57.77 लाख)

राज्य योजना अंतर्गत मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरी मंदिर हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का उदारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत राज्य मार्ग संख्या- 109 सूखीढांग- धूरा- रीठासाहिब के बृजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या- 110 सुखीढांग- श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52 लाख) का लोकार्पण किया गया।

इसके अतिरिक्त ब्रिडकुल चंपावत की चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत कारागार में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण (लागत 5567.77लाख),

प्रांतीय लोक निर्माण विभाग चंपावत की मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत बनबसा कैनाल गेट से देवीपुरा- धनुष पुल तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य (लागत 180.51 लाख) तथा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत टनकपुर के आंतरिक मार्ग का हॉट मिक्स (डी.बी.एम/ बी.सी) द्वारा सुधारीकरण कार्य किया जाएगा (लागत 597.5 लाख),

पर्यटन विभाग की आदर्श चंपावत अंतर्गत पर्यटक आवास गृह टनकपुर की अवशेष कक्ष एवं हाल का उच्चीकरण का कार्य (लागत 86.18लाख),
तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर की माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत पंचमुखी गौशाला निर्माण का कार्य (लागत 146.86 लाख) का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। फिर कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से बात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इस कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भारतीय सेना के आभार प्रकट करने तथा आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य यात्रा मा० कैंप कार्यालय टनकपुर से पीलीभीत चुंगी तक निकाली गई। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

प्रोफेसर की घिनौनी करतूत, कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ पर हंगामा

0

साक्षात्कार के नाम पर दर्जन भर छात्राओं से छेड़छाड़

स्वयं छात्राओं ने जुटाई हिम्मत पुलिस को दी सूचना

HARIDWAR: कोतवाली गंगनहर स्थित केएल डीएवी डिग्री कॉलेज की BSC की छात्रा द्वारा अपनी क़रीब एक दर्जन सहयोगी छात्राओं (हिंदू तथा मुस्लिम) तथा कॉलेज के शिक्षकों के साथ कोतवाली गंगनहर पर उपस्थित आकर शिकायत दी कि चूड़ीयाला डिग्री कॉलेज के एसोसियेट प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी द्वारा फिजिक्स के मौखिक साक्षात्कार परीक्षा के दौरान बंद कमरे छात्राओं (हिंदू तथा मुस्लिम) को बुलाकर परीक्षा के नाम पर शारीरिक स्पर्श कर छेड़छाड़ की गई।

शिकायत की संवेदनशीलता के दृष्टिगत दी गई शिकायत के आधार पर तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 196/ 2025 धारा 75(2) BNS में पंजीकृत किया गया तथा आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विवरण आरोपित-
अब्दुल अलीम अंसारी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज निवासी ग्राम पुडकावाला कुआं थाना डोईवाला जिला देहरादून

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors