Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 33

राष्ट्रपति का दून में “आशियाना”, आम लोग भी कर पाएंगे दीदार

0


आम नागरिकों के लिए खुलेगा देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को करेंगी लोगों के लिए राष्ट्रपति आशियाना का विधिवत उद्घाटन

राष्ट्रपति आगामी 20 जून को रखेगी 132 एकड़ आधुनिक पार्क की आधार शिला, जो तैयार होकर अगले वर्ष जनता के लिए खोला जायेगा

डीएम के ही आइडिया पर ही हुई थी पार्क की कवायद , डिजाइन, प्लानिंग शुरू

जनवरी बैठक में डीएम ने किया था राष्ट्रपति सचिव को प्रभावशाली आग्रह

अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने दिए निर्देश, मा0 राष्ट्रपति दौरे से पहले सभी तैयारिया पूर्ण करेंगे 

DEHRADUN:  उत्तराखंड देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना अगले माह जून से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को देहरादून स्थित आशियाना में राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए सम्बंधितो को समय पर अपने अपने कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट और 21 एकड़ भूमि पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना में संचालित नवनिर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा की और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सचिव डा0 गुप्ता ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना की।

जिलाधिकारी के आइडिया पर ही पार्क की कवायद , डिजाइन, प्लानिंग शुरू हुई थी। जनवरी बैठक में डीएम ने राष्ट्रपति सचिव से इसके लिए प्रभावशाली आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप यह आधुनिक पार्क के आइडिया को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था।

जानिए क्या होगा आशियाना में खास

अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना जहां पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा, वही आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को ग्रीन स्पेस (हरा-भरा स्थान) की बडी सौगात मिलेगी। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है। मा0 राष्ट्रपति आगामी 20 जून को इसकी आधार शिला रखेंगी। जो कि अगले वर्ष तक तैयार होकर जनता के लिए खोला जाएगा।

इस पार्क में विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ व्यवस्थाओं के साथ साथ हरियाली, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी प्रमुख केंद्र होगा।
राष्ट्रपति आशियाना भवन परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर, घोड़ों के अस्तबल के साथ काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा।

 

सीएम धामी के प्रयास लाए रंग, वन भूमि प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

0

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू

कैंची धाम बाईपास के लिये वन भूमि प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से किया था अनुरोध

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंची धाम के आस पास एन० एच० 109 ई० में वाहनों के अत्यधिक दवाव व जाम के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु वर्ष 2023 में कैंची बाईपास मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गयी थी। 19 की.मी. लम्बे कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर एक सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम 8 किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण हेतु रु 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

अवशेष 11.00 किमी0 मोटर मार्ग में वन भूमि आने के कारण वन भूमि प्रस्ताव ऑनलाइन गठित कर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार को वन भूमि हस्तान्तरण हेतु प्रेषित किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विशेष प्रयासों से गुरुवार को हुई REC की बैठक मे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन भूमि हस्तान्तरण की सहमति प्रदान कर दी गयी है। शीघ्र ही मार्ग निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिये मुख्यमंत्री द्वारा यहां बाईपास निर्माण की घोषणा की गई थी साथ ही वन भूमि हस्तान्तरण की स्वीकृति के लिये पिछले सप्ताह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भेट कर इनकी स्वीकृति का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम बाईपास के लिए वन भूमि प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद उक्त सड़क का तेजी से निर्माण किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों एवं पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी साथ ही कैंची धाम और भवाली के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

महादान: वीरा फाउंडेशन ने दान किया 33 यूनिट रक्त

0

रक्तदान शिविर का आयोजन, 33 यूनिट रक्त एकत्रित

देहरादून:  वीरा फाउंडेशन ने आज नेहरू कॉलोनी, देहरादून के सनातन धर्म मंदिर में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल में स्थानीय समुदाय की उत्साही भागीदारी देखी गई, जिसमें 60 से अधिक व्यक्तियों ने स्वयंसेवा की।

शिविर में प्रतिभागियों में से 33 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। एकत्रित रक्त यूनिटों को परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश द्वारा कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार किया गया, जिससे जरूरतमंदों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हुआ।

वीरा फाउंडेशन ने सनातन धर्म मंदिर के प्रबंधन को उनके समर्थन और इस जीवन रक्षक कार्यक्रम के लिए स्थल प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वीरा फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम देहरादून के लोगों द्वारा दिखाई गई सकारात्मक प्रतिक्रिया और दान की भावना से अभिभूत हैं।” “आज एकत्र किए गए 33 यूनिट रक्त रोगियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। हम सनातन धर्म मंदिर के प्रबंधन की उनके सहयोग के लिए अत्यधिक सराहना करते हैं और भविष्य में इस तरह के शिविरों के निरंतर आयोजन की पुरजोर सिफारिश करते हैं ताकि इस नेक कार्य के लिए अधिकतम लोगों तक पहुंचा जा सके।”

 

दरोगा रिश्वत प्रकरण के बाद कप्तान ने 11 पुलिसकर्मियों को हटाया

0

चौकी आइएसबीटी में नियुक्त 11 पुलिस कर्मियों को किया अन्यत्र स्थानांतरित

*एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पहुँचकर अधिकारियों/ कर्मचारियों के कार्यो की करी समीक्षा, किया ब्रीफ

कर्तव्यों में शिथिलता अथवा लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर कोतवाली में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही विवेचनाधीन अभियोगों तथा लम्बित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उन्हें पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कर्तव्यों के प्रति शिथिलता अथवा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।

पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी आई0एस0बी0टी0 में नियुक्त 11 पुलिसकर्मियों को जनपद के अन्य थानों में स्थानान्तरित किया गया।

रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी के बाद दरोगा पर गिरी एक और गाज

0

DEHRADUN: सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा दिनांक 14.5.2025 को चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को ₹100000 /- की रिश्वत लेने संबंधी आरोप में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर की रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

0

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहाँ का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को प्रत्येक वर्ष मनाए जाने का आह्वान किया।

 

रिश्वतखोर दरोगा ने दून पुलिस को किया शर्मसार: गैंगस्टर लगाने की धमकी देकर पांच लाख की मांग

0

एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी  देवेन्द्र खुगशाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई

धामी सरकार का 1064 विजिलेंस टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान

देहरादून: एक तरफ जहां पुलिस के तमाम वाला अधिकारी ठाणे चौकिया में तैनात प्रभारी पर अनुशासन कसने की कोशिश कर रहे हैं वही कई ऐसे मामले हैं जिनमें थाना और चौकी प्रभारी अपनी वर्दी का गलत प्रयोग करके गलत तरीके से पैसा कमा रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला जनपद देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईएसबीटी चौकी प्रभारी का है जिसमें रिश्वतखोर दरोगा भूमि विवाद में गैंगस्टर लगाने की धमकी देते हुए पांच रुपए की मांग की थी, जिसे एक की रिश्वत लेते हुए देहरादून की विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आज देहरादून स्थित पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प पर दृढ़ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

अब संदिग्ध डिलीवरी बॉयज पर भी पुलिस की नजर,

0

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर डिलीवरी बॉयज के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान

नियमो का उल्लंघन करने वाले 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में किये चालान

यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर 65 तथा ड्रंक एंड ड्राइव में 05 वाहनो को किया सीज

सत्यापन की कार्यवाही न कराने पर 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट तथा 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

रात्रि के समय तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थो/सामान की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त न रहने की दी सख्त हिदायत

डिलीवरी बॉयज के अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतों का संज्ञान 

DEHRADUN: रात्रि के समय फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर संपूर्ण जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए, जिनमें 48 चालान के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।

शराब का सुरूर और रील की सनक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

0

हवा में पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के दिये थे निर्देश

वायरल वीडियो के संबंध में किसी के द्वारा शिकायत न देने पर पुलिस द्वारा वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर अभियुक्त के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में पंजीकृत किया अभियोग

पुलिस जांच में वीडियो में दिख रही पिस्टल निकली टाय गन

DEHRADUN: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति बेस्ट ग्रीन वैली सोसाइटी मसूरी रोड के पास गाडी से उतरकर हाथ में अस्लहा लहराकर दबंगई दिखाते हुए दिख रहा है, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस टीम द्वारा सोसाइटी के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए फुटेज में दिख रहे वाहन के नम्बर का पता लगाते हुए वाहन स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पूछताछ में वीडियों में अस्लहा लहराते हुए दिख रहे व्यक्ति की पहचान रौनक पुत्र मांगेराम निवासी पनियाला, रूडकी, हरिद्वार के रूप में हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रौनक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्त रौनक को मुखबिर की सूचना पर राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा वीडियो में दिख रही पिस्टल, जो कि एक खिलौना पिस्टल थी, को बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा शराब के नशे में रील बनाने के मकसद से उक्त खिलौना पिस्टल को हवा में लहराया गया था। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

 

साइबर अपराधियों पर धामी सरकार का सबसे बड़ा “ऑपरेशन”

0

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : सीएम धामी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर करारा वार*

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड बना देश का मॉडल, 17 राज्यों में एक साथ कार्रवाई

गुड गवर्नेंस का दमदार उदाहरण: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देश भर में 290 साइबर अपराधी दबोचे गए

DEHRADUN: उत्तराखंड की शांत वादियों से एक तेज़ संदेश पूरे देश में गूंजा है, “अपराधी चाहे देश के किसी कोने में छिपा हो, उत्तराखंड पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐतिहासिक अभियान चलाकर यह सन्देश न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे राष्ट्र को दिया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’, साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार करने वाला यह अभियान अपने आप में एक मिसाल बन गया है। देश के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के निर्देशन में एक साथ 17 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा आदि में बड़ी छापेमारी की गई। इस सघन और रणनीतिक कार्रवाई में 290 से अधिक साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यह कोई सामान्य पुलिसिया कार्रवाई नहीं थी। यह उस दूरदर्शिता और साहसिक निर्णय का परिणाम है, जिसकी नींव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइबर हमले की एक बड़ी घटना के बाद रखी थी। कुछ माह पूर्व उत्तराखंड साइबर हमलों का शिकार बना था, तब मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया था साइबर अपराधी अब सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने पुलिस महकमे को टेक्नोलॉजिकल रूप से सशक्त करने के आदेश दिए, साइबर थानों की पुनर्रचना की और इंटेलिजेंस नेटवर्क को विस्तार दिया।

इसका प्रत्यक्ष परिणाम ‘ऑपरेशन प्रहार’ के रूप में सामने आया, जिसमें न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह दिखाया गया कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन और तीर्थाटन का केन्द्र ही नहीं, बल्कि साइबर क्राइम से लड़ने में भी एक मॉडल स्टेट बन चुका है। मुख्यमंत्री धामी का गुड गवर्नेंस मॉडल सिर्फ योजनाओं या घोषणाओं तक सीमित नहीं है, यह उनके हर एक्शन में भी साफ नजर आता है। उनके नेतृत्व में शासन की सक्रियता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी तीनों ही स्तरों पर परिलक्षित होती है। इस सफल कार्रवाई ने जहां उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है, वहीं मुख्यमंत्री धामी के मजबूत नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता को भी फिर से प्रमाणित किया है।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors