Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 34

रिश्वत लेते नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार, सिंचाई विभाग का अधीक्षण अभियंता निलंबित

102

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित*

रिश्वत लेते नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई जारी

देहरादून: प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर गतिमान है, इसी कड़ी में मंगलवार को तहसील धनोल्टी, जनपद टिहरी में नाजिर के पद पर नियुक्त वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून, में एक शिकायती पत्र दिया था कि, उसकी पत्नी द्वारा 31 जनवरी 2025 को ग्राम छनाड़, थत्यूड जौनपुर जिला टिहरी गढवाल में लगभग 1500 वर्ग मी0, भूमि क्रय की गयी है, जिसकी दाखिल खारिज पत्रावली में तहसील नाजिर बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा, द्वारा जानबूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगायी जा रही है, एवं सही रिपोर्ट एवं दाखिल खारिज में नाम चढाने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही हैं।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 13/05/2025 को अभियुक्त बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा, हाल नाजिर तहसील धनोल्टी, जनपद टिहरी गढवाल को शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, तहसील धनोल्टी स्थित अभियुक्त के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

दूसरी ओर, सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, आर०के० तिवारी को पंतदीप पार्किंग, हरिद्वार की नीलामी में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सी०बी०आई० द्वारा की गई जांच और शासन को सौंपी गई अन्वेषण रिपोर्ट में उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। निलंबन के साथ ही उन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता स्तर-2, अल्मोड़ा में सम्बद्ध किया गया है।

13 मई 2025: इस मंत्र से मिलेगी सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि

194

🌤️ दिनांक – 13 मई 2025
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – विशाखा सुबह 09:09 तक तत्पश्चात अनुराधा
🌤️ योग – परिघ पूर्ण रात्रि तक
🌤️ राहुकाल – शाम 03:52 से शाम 07:30 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:02
🌤️ सूर्यास्त – 07:07
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु 🌷
👩🏻 माताएँ-बहनें रोज स्नान के बाद पार्वती माता का स्मरण करते-करते उत्तर दिशा की ओर मुख करके तिलक करें और पार्वती माता को इस मंत्र से वंदन करें :
🌷 “ॐ ह्रीं गौर्यै नम: |”
👩🏻 इससे माताओं –बहनों के सौभाग्य की रक्षा होगी तथा घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 ज्येष्ठ मास 🌷
➡️ इस वर्ष 13 मई 2025 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से ज्येष्ठ का आरम्भ हो रहा है (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार 27 मई 2025 से ज्येष्ठ मास प्रारंभ होगा ।
🙏🏻 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” जो एक समय ही भोजन करके ज्येष्ठ मास को बिताता है वह स्त्री हो या पुरुष, अनुपम श्रेष्ठ एश्‍वर्य को प्राप्त होता है।
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार ज्येष्ठ में तिल का दान बलवर्धक और मृत्युनिवारक होता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन मूल नक्षत्र होने पर मथुरा में स्नान करके विधिवत् व्रत-उपवास करके भगवान कृष्ण की पूजा उपासना करते हुए श्री नारद पुराण का श्रवण करें तो भक्ति जन्म-जन्मान्तरों के पाप से मुक्त हो जाता है। माया के जाल से मुक्त होकर निरंजन हो जाता है। भगवान् विष्णु के चरणों में वृत्ति रखने वाला संसार के प्रति अनासक्त होकर फलस्वरूप जीव मुक्ति को प्राप्त करता हुआ वैकुंठ वासी हो जाता है।
🙏🏻 धर्मसिन्धु के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को तिलों के दान से अश्वमेध यज्ञ का फल होता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत किया जाता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शनि देव जी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।
🙏🏻 ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है।
🙏🏻 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 109 के अनुसार ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को दिन-रात उपवास करके जो भगवान त्रिविक्रम की पूजा करता है, वह गोमेध यज्ञ का फल पाता और अप्सराओं के साथ आनन्द भोगता है ।
🌷 विष्णुपुराण के अनुसार
यमुनासलिले स्त्रातः पुरुषो मुनिसत्तम!
ज्येष्ठामूलेऽमले पक्षे द्रादश्यामुपवासकृत् ।। ६-८-३३ ।।
तमभ्यर्च्च्याच्युतं संम्यङू मथुरायां समाहितः ।
अश्वमेधस्य यज्ञस्य प्राप्तोत्यविकलं फलम् ।। ६-८-३४ ।।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी को मथुरापुरी में उपवास करते हुए यमुना स्नान करके समाहितचित से श्रीअच्युत का भलीप्रकार पूजन करने से मनुष्य को अश्वमेध-यज्ञ का सम्पूर्ण फल मिलता है।

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार, प्रातः 07:35 बजे
पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे

जून पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जून 16, 2025, सोमवार, दोपहर 01:10 बजे
पंचक अंत: जून 20, 2025, शुक्रवार, रात्रि 09:45 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

 

मेष राशि : आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकते हैं। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।

वृष राशि : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं।

कर्क राशि : यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकतें हैं। गुप्त रोग जैसी समस्याएं आपको बीमार कर सकती हैं। आर्थिक सन्दर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि : आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आप एक आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर कर सकते हैं। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न सकतें हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि : आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में खुशी की भावना पैदा करेगा।

वृश्चिक राशि : आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना लाभदायक साबित होगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है।

धनु राशि : आज खुशियों के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि : यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से सम्बंधित हैं, तो आकस्मिक विदेशी यात्रा संभव हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के सन्दर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे।

कुम्भ राशि : व्यावसायिक सन्दर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।

मीन राशि : आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे।आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

भारत-पाक के बीच हुआ युद्ध विराम, विदेश मंत्रालय ने की घोषणा

99

शाम 5:00 बजे से सीज फायर हुआ प्रभावित 

भारत और पाकिस्तान दोनों दिशा निर्देशों का करेंगे पालन 

पाकिस्तान को दिखाई भारत ने उसकी हकीकत

आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए भारत के अभियान का एक बड़ा असर देखने को मिला है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने से जहां एक तरफ पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी गई तो वहीं पाकिस्तान को सबक भी सिखाया गया है।
इधर आज 5:00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज फायर की घोषणा कर दी गई है। दोनों ही देश इस ऐलान के बाद एक दूसरे पर हमले नहीं करेंगे। उधर भारत में स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि अब कभी भी भारत में आतंकी घटना या हमले किए गए तो भारत उसे सीधे तौर पर युद्ध के लिए उकसाने वाली घटना मानेगा।।
सीज फायर की घोषणा आज विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की। 12 मैं को अपना दोनों देशों के बीच वार्ता होगी।

लगभग 07 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी तथा नगदी हुई बरामद

0

ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 12 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी तथा नगदी हुई बरामद

DEHRADUN: दिल्ली निवासी सिद्धेश्वरी उर्फ शिवानी रावत पुत्री डब्बल सिंह रावत निवासी कम्यूनिटी हॉल वैशाली दिल्ली द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि वे एक विवाह समारोह के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने ऋषिकेश बस अड्डे गये थे, जहाँ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में उनकी कीमती ज्वैलरी व नगदी थी।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 09-05-25 को चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा नटराज चौक के पास जंगलात बैरियर से 02 अभियुक्तों 1- अनिल पुत्र ईश्वर तथा 2- दर्शन पुत्र श्री सोनी को घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 07 लाख रुपए) व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अनिल पुत्र ईश्वर निवासी म0न0 329 ब्लाक न0-3, ग्राम कनोह, थाना अगरवा, जिला – हिसार, हरियाणा, हाल पता-वार्ड नंबर 14 बरवाला, थाना बरवाला, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र 31 वर्ष ।

2- दर्शन पुत्र श्री सोनी निवासी ग्राम हांसी, थाना हांसी, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र – 42 वर्ष।

बरामदगी
01- घटना में चोरी की गई ज्वेलरी अनुमानित कीमत 07 लाख रुपये
02- 1100 रु0/- नगद

मुख्य कोषाधिकारी एवं एकाउन्टेन्ट कोषागार एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

0

मुख्य कोषाधिकारी, एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

पिछले तीन साल में विजिलेंस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सख्ती से 150+ आरोपी सलाखों के पीछे

NAINITAL: उत्तराखंड की धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल एवं एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इससे पहले भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में पूर्व IFS अधिकारी आर.बी.एस. रावत और IAS अधिकारी रामविलास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रमुख केस जिनमें त्वरित कार्रवाई की गई:

मुख्य कोषाधिकारी एवं एकाउंटेंट (नैनीताल): ₹1.20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

लोक निर्माण विभाग के AE (नैनीताल): ₹10,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

बिजली विभाग का JE (हरबर्टपुर): ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

एलआईयू कर्मी (रामनगर): उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी गिरफ्तार।

आरटीओ कर्मचारी (कोटद्वार): ₹3,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

रोडवेज AGM (काशीपुर): ₹90,000 रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।

खंड शिक्षा अधिकारी (खानपुर): ₹10,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर (देहरादून): ₹75,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।

जिला आबकारी अधिकारी (रुद्रपुर): ₹1 लाख रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।

कानूनगो (पौड़ी): भूमि सीमांकन के नाम पर ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

सीएम हेल्पलाइन कर्मचारी (हरिद्वार): शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।

 

अपने विनाश की राह पर पाकिस्तान, भारत में किए मिसाइल हमले

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान

भारत के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से किए हमले

वायु रक्षा प्रणाली ने किए सभी मिसाइल निष्क्रिय

भारत के धैर्य की परीक्षा न ले पाक, पाक कर रहा समझौते का उल्लंघन: विदेश मंत्रालय

“ऑपरेशन सिंदूर” से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमले करने का प्रयास किया है। हालांकि भारत की वायु रक्षा प्रणाली के तहत इन मिसाइलों को हवा में नष्ट कर दिया गया।
पहलगाम हमले के बाद जवाब में भारत द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है क्योंकि पाकिस्तान की नाकामी को उसकी धरती पर पलने वाले आतंकी संगठन भी पचा नहीं पा रहे हैं। इधर लाहौर में मिसाइल हमले को पाकिस्तान ने युद्ध की शुरुआत से जोड़ने की कोशिश की है लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि मिसाइल हमले के बाद भारत ने अपनी ओर से शुरुआत न करते हुए केवल जवाबी कार्रवाई की है। अपने आतंकी आकाओं को खुश करने के लिए पाकिस्तान ने देर रात मिसाइल से भारतीय सैनिक ठिकानों पर हमले करने का प्रयास किया था।
पाकिस्तान द्वारा छोड़ी गई मिसाइल के कुछ अवशेष अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिले हैं जिन्हें सेना ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। भारत द्वारा पहलगाम हमले के बाद आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया लेकिन पाकिस्तान ने इसे कहीं न कहीं युद्ध की शुरुआत मानते हुए युद्ध विराम के विपरीत चलते हुए भारत पर हमले किए हैं।
इधर मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव बताया गया है की सेना द्वारा केवल पहलगाम हमले का जवाब दिया गया है और जो भी परिस्थितियों सामने आई है वह पहलगाम प्रकरण के बाद ही शुरू हुई है, लेकिन पाकिस्तान सेना द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई भी करवाई ना करते हुए भारत से युद्ध लड़ने की परिस्थितियों पैदा की जा रही है।

इधर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन सिंदूर” में जो मारे गए वह सब आतंकवादी थे और पाकिस्तान चाहे तो पहलगाम हमले की जांच के लिए अपनी टीम को भारत भेज सकता है। मंत्रालय ने यह भी सवाल उठाए कि आतंकियों की जनाजे में पाक सेना की उपस्थिति के क्या मायने हैं?

गंगोत्री के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

UTTARKASHI: आज प्रातः करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 5 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 2 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

हेली ने सुबह यमुनोत्री हेलीपैड से take ऑफ किया था

 

सुसाइड प्वाइंट से खाई में कूदा छात्र, पेड़ में अटका

97

प्रेमनगर पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा चलाये गये रेस्क्यू अभियान तथा त्वरित कार्यवाही से बची छात्र की जान*

आत्महत्या के लिए एक छात्र के बिधोली स्थित सुसाइड पॉइंट से खाई में कूदने की पुलिस को मिली थी सूचना

DEHRADUN: थाना प्रेमनगर को मंगलवार रात एक कॉलेज के छात्र द्वारा बिधौली प्रेमनगर स्थित ‘सुसाइड पॉइंट’ से लगभग 600 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। मौके पर गहरी खाई, घने जंगल, वर्षा और अंधकार के कारण रेस्क्यू कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। छात्र के पास मोबाइल फोन सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से संभावित स्थान का पता लगाया गया।

सर्च अभियान के दौरान उक्त छात्र के खाई के मध्य एक पेड़ की डालियों के बीच फंसा हुआ पाया गया, जहाँ से उसका नीचे गिरना निश्चित रूप से जानलेवा हो सकता था। प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए (SDRF) की सहायता ली गई। समन्वित प्रयासों एवं उच्च जोखिम वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से थाना प्रेमनगर तथा SDRF की संयुक्त टीम द्वारा उक्त छात्र को खाई से सुरक्षित निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

06 मई 2025: व्यापार में वृद्धि का ये है खास उपाय

183

🌤️ दिनांक – 06 मई 2025
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – नवमी सुबह 08:38 तक तत्पश्चात दशमी
🌤️ नक्षत्र – मघा शाम 03:52 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
🌤️ योग – ध्रुव रात्रि 12:30 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल – शाम 03:51 से शाम 05:28 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:06
🌤️ सूर्यास्त – 07:04
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 व्यापार में वृद्धि हेतु 🌷
👉🏻 रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 करोडो गौ दान का फल 🌷
🙏🏻 सात धामों में द्वारका धाम । मोक्षदायी नगरियों में
🌷 अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवन्तिका। पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायका:||
🙏🏻 और पश्चिम की तरफ सिर करके जो द्वारका का सुमिरन करते हुये स्नान करता है तो उसे करोडो गोदान फल मिलता है |

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷
🏡 किचन में दवाईयां रखने की आदत वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत मानी जाती है। ऐसा करने से लोगों की सेहत में उतार-चढाव बना रहता हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026, 2027, 2031, 2042

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

केदार बाबा का अद्भुत दीदार, चार दिन में आंकड़ा एक लाख पार

95

बाबा केदार के दर्शनों को उमड़े भक्त, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार*

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG: 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया ह। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा में इसका असर नजर भी आ रहा है।

केदारनाथ धाम की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पांच हजार 879 पहुंच गई है। यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

श्री केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में साफ सफाई से लेकर पानी, शौचालय और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर खास फोकस किया गया है।
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors