Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 35

सीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया

188

सीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया

सरकार उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने हेतु संकल्पबद्ध

 

सीएम धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण के दौरान कहा कि
यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है | यह आइस स्केटिंग रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2011 में बने इस आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स आयोजित हुए थे, जिसमें भारत के साथ ही भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका जैसे कई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बाद में इस रिंक पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण इसको बंद कर दिया गया था लेकिन हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के अपने मिशन के अंतर्गत इस रिंक को पुनः शुरु करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने दृढ़ संकल्प लिया था कि चाहे हमें विदेश से इंजीनियर्स ही क्यों न बुलाने पड़ें परंतु हम इस आइस स्केटिंग रिंक को पुनः शुरु करेंगे और हम ने इस दिशा में दृढ़ता से कार्य किया व सफल रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमने राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया था उसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इस आइस स्केटिंग रिंक को चलाने के लिए भी 1 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। यह आइस स्केटिंग रिंक एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का रिंक है, जो देश ही नहीं बल्कि, साउथ एशिया का भी शायद सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक है। इस रिंक में खेलों के आयोजन हेतु आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विभाग को प्रस्ताव भी प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमें इस रिंक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन देखने को मिलेगा।
देवभूमि उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के हमारे विकल्प रहित संकल्प की पूर्ति में यह आइस स्केटिंग रिंक भी अपना अहम योगदान देगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्री उमेश शर्मा काउ, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, अपर सचिव प्रशांत आर्य सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे |

पंचतत्व में विलीन हुईं मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी उमा

97

देहरादून 5 मई। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के आवास उनकी पत्नी स्वर्गीय उमा को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे।

इस दौरान बलबीर रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने  परिवारजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। वहीं मनवीर की धर्मपत्नी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पूर्व सीएम निशंक भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से हिम्मत रखने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, राजपुर विधायक खजान दास, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला ओम प्रकाश जमदग्नि, श्रीमती विनोद उनियाल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा रतूड़ी, कोटद्वार महापौर शैलेंद्र रावत, पूर्व दायित्वधारी अज्येंद्र अजेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।

हमेशा हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें ताकि गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो

0

बीआईएस ने ज्वैलर्स को किया जागरुक

– हमेशा हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें ताकि गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो – सौरभ तिवारी

कर्णप्रयाग: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा द्वारा सोमवार को ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों को हॉलमार्किंग प्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा नवीनतम नियामकीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून ने किया। उन्होंने बीआईएस प्रमाणन की आवश्यकता, हॉलमार्किंग की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में इसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सोने की शुद्धता की गारंटी हॉलमार्किंग के माध्यम से सुनिश्चित होती है। आभूषण खरीदते समय उपभोक्ताओं को एचयूआईडी नंबर, कैरेट मान और बीआईएस का लोगो अवश्य जांचना चाहिए।”

सौरभ चौरसिया ने उपस्थित सभी ज्वैलर्स एवं उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे बीआईएस केयर मोबाइल ऐप का उपयोग करें, जो गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है, ताकि वे बीआईएस-प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता आसानी से सत्यापित कर सकें।

 

चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहने वाले पहले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी

0

चारधाम यात्रा प्रबंधन में व्यक्तिगत तौर पर जुटे सीएम धामी

चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहने वाले पहले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी

DEHRADUN: उत्तराखंड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं।
चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंच, यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी दो मई को केदारनाथ और चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे। इस तरह राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे। इससे जहां यात्रा तैयारियों को गति मिली, वहीं यात्रियों को भी बेतहर सुविधाएं मिल पाई। इसी तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए, प्रबंधन अपने हाथ में लिए हुए हैं। सीएम लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए, फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन – प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए।

किन्नरों ने सड़क पर मचाया उत्पात, सड़क और थाने में भी की तोड़फोड़

0

सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा सरकारी संपति को नुकसान पहुँचाने पर 04 किन्नरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

अभियुक्तों द्वारा अपने वाहन से एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर किया था क्षतिग्रस्त

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोकने पर किन्नरों द्वारा पुलिस कर्मियों से की थी अभद्रता

मुख्य मार्ग पर हंगामा करते हुए अन्य वाहनों को रोककर राहगीरों से अभद्रता कर यातायात व्यवस्था को किया था बाधित

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के वाहन को सीज कर अभियोग किया पंजीकृत

देहरादून: कल रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डायवर्सन पर नियमित चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 के द्वारा कुछ वाहनों में टक्कर मार दी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उपरोक्त वाहन को रोका गया, ज़िस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया साथ ही अन्य वाहन सवार लोगो के साथ अभद्रता व मार पीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने पर उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया तथा पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया, जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा।

कुछ समय पश्चात उक्त सभी किन्नर थाना राजपुर पहुँचे तथा वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त किन्नरों अलीना खान, सना खान, खुशी, तथा एलेक्सा सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए

0

DEHRADUN: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं ।
हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “अध्यक्ष” के पद पर जबकि श्री ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “उपाध्यक्ष” के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

“श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

पौङी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

घर से निकलने पर भटकी “मां” को बच्चों से मिलाया “खाकी” ने

102

बिछडों को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य

सेलाकुई क्षेत्र में लावारिस अवस्था मे घूमती एक वृद्ध महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

घर से यात्रा हेतु निकली महिला रास्ता भटक कर पहुँच गयी थी सेलाकुई

बुजुर्ग महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार प्रकट

DEHRADUN: सेलाकुई पुलिस को थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था मे घूमते हुए मिली थी, जिन्हें पुलिस द्वारा सकुशल थाने लाया गया, वृद्ध महिला से जानकारी में उनके द्वारा यात्रा के लिए घर से आना तथा रास्ता भटक कर विकास नगर से होते हुए सेलाकुई में पहुँचना बताया गया, परन्तु उक्त बुजुर्ग महिला काफी वृद्ध होने के कारण अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी साथ ही परिजनों के विषय में जानकारी करने पर उनके विषय में भी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई।

पुलिस द्वारा वृद्ध महिला के परिजनों की तलाश हेतु जनपद के सभी थानों में व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से महिला की फोटों सर्कुलेट कर महिला के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया गया, साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से भी उक्त संबंध में सभी थानों को अवगत कराया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप महिला के परिजनों के पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर वृद्ध महिला के परिजनों से सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें थाना सेलाकुई पर बुलाया गया।

महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि बुजुर्ग महिला यात्रा हेतु घर से निकली थीं, जो सम्भवत: भटककर सेलाकुई क्षेत्र में पहुंच गई। दून पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग महिला  श्रीमती आशा भट्ट पत्नी श्री धर्मानंद भट्ट निवासी चंद्रबनी चोयला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 70 वर्ष सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

03 मई 2025: १०८ मोती की माला का गुरुमंत्र जप बदल देगा जीवन

215

🌤️ दिनांक – 03 मई 2025
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – षष्ठी सुबह 07:51 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – शूल 04 मई रात्रि 01:41 तक तत्पश्चात गण्ड
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 10:58 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:08
🌤️ सूर्यास्त – 07:03
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- श्री गंगा सप्तमी (श्री गंगा जयंती)
💥 विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 पुष्य नक्षत्र योग 🌷
04 मई 2025 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 12:53 तक रविपुष्यामृत योग है ।
🙏🏻 १०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
➡️ 04 मई 2025 रविवार को सूर्योदय से सुबह 07:18 तक रविवार सप्तमी है।
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌷 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
🙏🏻 (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 रविवार सप्तमी 🌷
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |
🌞 सूर्य भगवान पूजन विधि 🌞
🙏🏻 १) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |
🙏🏻 २) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |
🌞 सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र 🌞
🌷 1. ॐ मित्राय नमः।
🌷 2. ॐ रवये नमः।
🌷 3. ॐ सूर्याय नमः।
🌷 4. ॐ भानवे नमः।
🌷 5. ॐ खगाय नमः।
🌷 6. ॐ पूष्णे नमः।
🌷 7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
🌷 8. ॐ मरीचये नमः।
🌷 9. ॐ आदित्याय नमः।
🌷 10. ॐ सवित्रे नमः।
🌷 11. ॐ अर्काय नमः।
🌷 12. ॐ भास्कराय नमः।
🌷 13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।
🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप दिन भर ख्याली पुलाव पकाएंगे आपकी कल्पनाएं असामान्य रहेंगी असंभव कार्यो को भी संभव करने की सोचेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मेहनत करने के मूड में नही रहेंगे बैठे बिठाये लाभ कमाने की मानसिकता के चलते सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज आपको व्यवसाय विस्तार के मार्गदर्शन मिलेंगे लेकिन किसी अभाव के कारण सम्भव नही हो सकेगा। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जल्द ही इसका परिणाम सकारात्मक रूप में मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों में एक दूसरे से श्रेष्ठ बनने की होड़ लगने अथवा अन्य कारणों से नोक झोंक हो सकती है। कुछ समय के लिये शारीरक शिथिलता अनुभव होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही धन संबंधित कार्यो की जोड़ तोड़ में लग जाएंगे लेकिन सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज अतरिक्त आय के स्त्रोत्र भी बनेंगे लंबी यात्रा के योग भी बन रहे है जो कि अंत समय मे टल भी सकते है फिर भी यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें। घर मे आज आनंददाय वातावरण रहेगा परिजनों की खुशि के लिये बजट से ज्यादा खर्च करेंगे लेकिन धन लाभ भी साथ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। महिलाये मनपसंद वस्तु पाकर खुश रहेंगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपने दैनिक कार्यो से संतोष में रहेंगे। आय भी सोच के अनुसार रहेगी लेकिन आज हर जगह आलस्य प्रमाद फैलाएंगे कार्य क्षेत्र पर इस वजह से अव्यवस्था रहेगी सहकर्मि मनमानी करेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर परिजनों का सहयोग मिलने से कोई काम रुकेगा नही। घरेलू कार्यो के लिये बेमन से समय निकालना पड़ेगा महिलाये अधिक खर्चीली रहेंगी घर मे धार्मिक पूजा पाठ अथवा अन्य मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा हाथ पैर में अकड़न अथवा दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका स्वभाव का चंचल रहेगा किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर नही टिकेंगे इस वजह से घर मे आपकी उपेक्षा होगी। कार्य व्यवसाय में भी पल पल में निर्णय बदल कर सहकर्मियों का लिये परेशानी खड़ी करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने पर भी अपने हास्य व्यवहार से लोगो को आकर्षित कर लाभ कमाएंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। नौंकरी वाले जातक अनचाहे खर्च आने से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। गृहस्थ में आज कमाने वालो का बोलबाला रहेगा इसके विपरीत बेरोजगार लोग भाग्य को कोसेंगे। स्वास्थ्य में विकार आएगा ठंडी वस्तुओ से परहेज करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा आज आप दिनचार्य से असंतुष्ट रहेंगे। बचते बचते भी कुछ ना कुछ हानि अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ हाथ से निकल सकता है। चोरी की घटना भी होने की संभावना है सतर्कता बरतें। व्यवसाय में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी। वाहन भी सावधानी से प्रयोग करें चोटादि का भय है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अकस्मात बिगड़ने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मित्र रिश्तेदार भार लगेंगे व्यवहार में कुशलता रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको सभी क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। आपके विचार अन्य लोगो को शीघ्र ही प्रभावित करेंगे कार्य व्यवसाय भी आज आपके व्यक्तित्त्व के बल पर उन्नति करेगा। धन की आमाद आज सुनिश्चित रहेगी थोड़ा प्रयास अधिक करें ज्यादा लाभ के हकदार बन सकते है। मध्यान बाद धार्मिक कृत्यों में सम्मिलित होंगे इन पर खर्च भी होगा। गृहस्थी में कुछ ना कुछ खर्च लगा ही रहेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से ज्यादा भारी नही पड़ेगा। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। भाई बंधु बाहरी तौर पर स्नेह करेंगे जबकि अंदर से ईर्ष्या का भाव रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको पूर्व में किये गए सामाजिक एवं घरेलु कार्यो से मान-सम्मान मिलेगा। दिनचार्य आज थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी फिर भी संतुष्ट रहेंगे। कार्य व्यवसाय अपेक्षा से थोड़ा मंदा रहेगा धन की आमद परिश्रम के बाद ही होगी। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की शीघ्रता रहेगी। स्वभाव में गर्मी भी रहेगी फिर भी अकारण ही क्रोध नही करेंगे। नौकरी वालो का किसी से झगड़ा होने की संभावना है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे आपके ऊपर आरोप आये। पारिवारिक वातावरण संध्या बाद कि परिस्थिति दिन से बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य में रक्त पित्त संबंधित विकार आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा सेहत पूर्ण रूप से ठीक ना होने पर भी मजबूरी में कार्य करना पड़ेगा। आज आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी जिससे बनते हुए काम बिगड़ने की संभावना है। प्रत्येक कार्य को धैर्य से करें शीघ्र लाभ पाने के चक्कर मे लाभ की जगह हानि हो सकती है। मध्यान तक का समय लाभ की अपेक्षा ज्यादा मेहनत वाला रहेगा लेकिन निराश ना हो इसके बाद मेहनत फलती होगी आवश्यकता अनुसार धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति आस्था बढ़ेगी देवदर्शन के अवसर मिलेंगे। घर के अस्त-व्यस्त माहौल मे भी संध्या बाद सुधार आएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनर्गल कार्यो में व्यर्थ ना हो इसका विशेष ध्यान रखें दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण कार्यो से भटक सकते है। आज आप एक कार्य को करते हुए अन्य कार्यो के प्रति चिंतित रहेंगे जिससे किसी भी कार्य में सफलता मिलने में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आज भी नोकझोंक लगी रहेगी घरेलू समस्याओ का मिल बैठ कर समाधान करें अन्यथा आपसी संबंध खराब होने के पूर्ण आसार है। कार्य व्यवसाय में भी किसी ना किसी बात को लेकर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो से बहस होगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर बहस से बचें ख्याति में कमी आने से भविष्य के लिये हानिकारक रहेगा। संध्या बाद माहौल सुधरने से राहत मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी लाभदायक बना है परन्तु आपकी आलसी प्रवृति के कारण होने वाले लाभ में कमी भी आ सकती है। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य मे लापरवाही करेंगे जिस वजह से कार्य एक बार बिगड़ा तो आज सम्भलना मुश्किल होगा। मध्यान के समय परिस्थिति प्रतिकूल बनेगी लेकिन हिम्मत ना हारे आज नही तो कल मेहनत का फल आशाजनक मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी रहने से अधिकांश कार्यो में आत्मनिर्भर रहना पड़ेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा फिर भी कुछ कमी अखरेगी। परिजनों का प्रत्येक कार्यो में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े आशंकित रह सकते है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप दिन के आरंभ से ही किसी अधूरे कार्य को करने में जुट जाएंगे मध्यान तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन आपके कार्यो में विघ्न डालने वाले भी मिलेंगे हर किसी की बातों में ना आये अन्यथा लाभ से वंचित रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा धन की आमद मध्यम रहेगी आज अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य सरकारी अथवा कागजी कार्यो की रूपरेखा बना कर रखें निकट भविष्य में इनमे सफल होने की संभावना बनेगी। मित्र सहकर्मियों से वादा पूरा ना करने पर अनबन हो सकती है। परिवार में छूट-पुट कहासुनी के बाद शांति स्थापित होगी। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा होगी। आज थकान ज्यादा रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में पूर्व में कई गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह में रहेंगे। मध्यान तक लगभग सभी अधुरेकार्य पूर्ण हो जाएंगे बस आज जो काम ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगा वही अधूरा रहेगा। धन की आमद आशा से कम होगी। मध्यान बाद स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज होगी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है शारीरिक अकडन दर्द की शिकायत बनेगी। घर के सदस्य अपने मे ही मस्त रहेंगे कुछ काम बताने पर नाराज होंगे। लालच देकर ही काम निकाला जा सकता है। ज्यादा किसी झमेले में ना पड़े आराम करें।

तंत्र क्रिया की भेंट चढ़ने से बच गया एक करोड़ का दुर्लभ सांप

0

दून पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

दून पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह “लाडवा गैंग’ के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से एक जीवित सांप एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की Swift कार (Chassis No. MBHZCDESKSB278728 बरामद

बरामद संरक्षित प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये

गिरोह के सदस्यों द्वारा तांत्रिक क्रियाओं हेतु भारी क़ीमत पर बेचने के उद्देश्य से की जा रही तस्करी के सम्बंध में एस एस पी दून को मिली थी गोपनीय सूचना

Dehradun:  तांत्रिक क्रियाओं हेतु प्रयोग में आने वाले दुर्लभ प्रजाति के Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप को बेचने के उद्देश्य से हरियाणा के एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह “लाडवा गैंग’ के 03 सदस्यों के नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग विकासनगर पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंहा सांप लेकर बैठे होने के सम्बंध में गोपनीय सूचना पर विकासनगर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुल नंबर-2 के पास घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड कर वाहन की तलाशी गई तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप (Red Sand Boa) बरामद हुआ। तीनों द्वारा बताया गया कि यह सांप वो हरियाणा से लेकर देहरादून में ऊँचे दाम पर तांत्रिक क्रियाओं हेतु बेचने लाए थे। यह बहुत ऊंचे दामों पर बिकता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ है तथा स्वयं को लाडवा गैंग को होना स्वीकार किया गया।
मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिनके द्वारा बरामद सांप की पहचान Red Sand Boa (Eryx johnii) के रूप में की और बताया कि यह प्रजाति वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 की अनुसूची-1 के पार्ट सी सरीसर्प के क्रम संख्या 01 पर है तथा अधिनियम अंतर्गत संरक्षित है, इसका शिकार, व्यापार, संग्रहण व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। पकडे गये तीनो व्यक्तियों के पास से संरक्षित सांप बरामद होने पर तीनों अभियुक्तों को जुर्म धारा 2, 9, 39, 48, 49B व 51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अनिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

  2. अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा)

  3. संदीप कुमार पुत्र इन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)

बरामदगी विवरण:
01-एक जीवित Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप, संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972)
02- घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की Swift कार (Chassis No. MBHZCDESKSB278728)

 

सीएम धामी ने राज्य कर्मियों को दो प्रतिशत प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने का प्रस्ताव किया अनुमोदित

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों / सिविल / पारिवारिक / पेंशनरों / स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत कार्मिकों/ सिविल / पारिवारिक पेंशनरों को जिन्हें 7वें पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को 01 जनवरी, 2025 से उन्हें वर्तमान में अनुमन्य मूल वेतन में महंगाई भत्ते / महंगाई राहत की वर्तमान दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत प्रतिमाह (2 प्रतिशत की वृद्धि) किये जाने सम्बधी प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors