Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 36

सीएम धामी के सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सख्त तेवर, नैनीताल प्रकरण पर लिया आड़े हाथों

0

DEHRADUN मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिये कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी,वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बने हैं, उन पर की गई कार्रवाई की समस्त रिपोर्ट जिलाधिकारियों को तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

0

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी

सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न

हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी

आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति की विराटता का अदभुत संगम है बाबा केदारनाथ का धाम : मुख्यमंत्री, कपाट खुलने पर हेली से हुई पुष्प वर्षा

DEHRADUN: रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई। मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खुले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है। केदारनाथ धाम सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। हमारे राज्य के लिए यह उत्सव का समय है। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी यात्रियों के मंगलमयी यात्रा की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा केदार के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के सुव्यस्थित और सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता के लिए सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा हम सभी उत्तराखंडवासियों का कर्तव्य है कि हम देश और दुनिया से आने वाले अतिथियों का स्वागत आत्मीयता और सेवा भाव से करें।

108 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया गया बाबा केदार का धाम

कपाट उद्घाटन के लिए केदारनाथ मंदिर की भव्य सजावट की गई। मंदिर को 108 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया है। भव्य सजावट के बीच कपाट खुलते ही हेली से पुष्प वर्षा भी की गई, जिसे देख श्रद्धालु अभिभूत नज़र आए।

धार्मिक परम्परा अनुसार कपाट खुलते ही हुई विशेष पूजा अर्चना

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकाल गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से होते हुए गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड जैसे विभिन्न पड़ावों से श्री केदारनाथ धाम पहुंची। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हुई यद्यपि। 6 बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ के अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। देवी देवताओं का आव्हान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक प्रातः सात बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये। इसी समय मंदिर का मुख्य दक्षिण द्वार भी खुल गया।

 

कल खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची केदारनाथ धाम

0

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम

व्यवस्था चुस्त सड़के दुरुस्त: चार धाम यात्रा को तैयार देवभूमि।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ। गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि , हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की। पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के श्रद्धालु ने बताया कि पूरे ट्रैक में सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा पूरे ट्रैक साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपने कार्यों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है।

मथुरा से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश के विकास बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी उन्होंने व्यवस्था को अच्छा बताते परिसर में भंडारो की भी व्यवस्था अच्छी है।

आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के अमूल पुनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।

राजस्थान के दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़के पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए श्री राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है।

उधर स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस साल यात्रा बिजली , पानी , मार्गो, सड़कों की व्यवस्था और अधिक सुधार हुआ है और इस सरकार के प्रयासों से केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

होम स्टे में ऑनलाइन सट्टा, करोडो रुपये के ट्रान्जैक्शन, 6 दिल्ली वाले दबोचे

0

एसएसपी देहरादून की सूचना पर अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे में स्थित एक फ्लैट से आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 06 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

दुबई से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सटटा गिरोह,

आनलाइन सट्टा खिलवाने दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे सट्टेबाज,

आई0पी0एल0 की चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच हो रहे मैच में लगाया जा रहा था आनलाइन सट्टा,

अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, 05 लाख 33 हजार ₹ की नगदी व अन्य सामग्री हुई बरामद

प्रतिबन्धित एप का आनलाइन सट्टा हेतु किया जा रहा था प्रयोग,

अभियुक्त के खातो में करोडो रुपये के ट्रान्जैक्शन होने की पुलिस को मिली जानकारी,

ऑनलाइन सटटे में प्रयोग किये जा रहे बैंक खातो को किया गया सीज,

DEHRADUN: आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम (1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा (2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा (4)- निशांत पुत्र राजकुमार (5)- करण पुत्र अनिल कुमार (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5,33,500 रुपए नगद एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग आनलाइन सट्टा खिलाने दिल्ली से देहरादून आये थे, अभियुक्तांे द्वारा आई0पी0एल0 के चेन्नई सुपर किग्ंस तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में खिलाया जा रहा था सट्टा, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है ।

सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे व नगद रुपए के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹ 05 लाख 33 हजार रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मे करोडो रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

ऐसे होता है पैसा लगाने का काम
अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त दोनों ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है। जिन ग्राहकों को नगद धनराशि चाहिए होती है वह अभियुक्तों के पास आकर नगद धनराशि ले जाते हैं।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा निवासी जी 10 अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन जनपद नॉर्थ दिल्ली उम्र 34 वर्ष,
(2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान निवासी मकान नंबर 54 फर्स्ट फ्लोर बैंक साइड केवल पार्क एक्सटेंशन आजादपुर थाना आदर्श नगर नॉर्थ दिल्ली उम्र 35 वर्ष
(3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा निवासी डी 60 खजूरी खास जमुनापार थाना खजूरी जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली उम्र 29 वर्ष
(4)- निशांत पुत्र राजकुमार निवासी नवाड़ा हाउसिंग कंपलेक्स द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली उम्र 35 वर्ष
(5)- करण पुत्र अनिल कुमार निवासी 54 /11028 संत नगर करोल बाग थाना करोल बाग दिल्ली उम्र 29 वर्ष
(6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी विकासपुरी कृषि अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 618 थाना विकासपुरी दिल्ली उम्र 44 वर्ष

बरामद माल का विवरण –
1- 02 लैपटॉप
2- 17 मोबाइल फोन,
3- 02 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल
5- लैपटॉप चार्जर अलग-अलग कम्पनी
6- 03 कापी नोट पैड
7- 5,33,500/- रुपए नगद।

 

सरोवर नगरी में हालात सामान्य, घटना का आरोपी गिरफ्तार

0

NAINITAL: कल नैनीताल में नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज की है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार* कर लिया गया है।
SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि मैं समस्त नैनीताल वासियों एवं आगंतुकों से अपील करता हूँ कि कृपया शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी ऐसी गतिविधि में भागीदारी न करें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

प्रदेश में कल से सभी विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति

0

01 मई, 2025 से विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सचिव

प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करे गई एवं योजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश

जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार

DEHRADUN: मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण
एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf of projects)
तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि Plinth Area Rates के आधार पर उनकी अनुमानित लागत
का विवरण देते हुए, नियोजन विभाग को तथा उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध करायी जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर बैठक तभी प्रस्तावित की जाय, जब प्रकरण नीतिगत हों अथवा अन्तर्विभागीय हो अथवा प्रस्ताव As per rules of business हो अथवा कई विभागों से सम्बन्धित हो या इसका प्रभाव कई विभागों पर पड़ने की सम्भावना हो। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रकरणों पर विभाग के स्तर से ही निर्णय लिया जाय। मुख्य सचिव स्तर पर पत्रावली प्रेषित करते समय किन-किन बिन्दुओं पर निर्णय होना है तथा इनके विकल्प क्या-क्या हैं, आदि का भी अनिवार्य रूप से उल्लेख किया जाय। उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी विभागीय परिसम्पत्तियों की सूची Government Assets inventory पोर्टल पर अपलोड किये जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों, अपर सचिवों तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय भ्रमण पर जाने एवं अपने भ्रमण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी भ्रमण के दौरान जनपदों में गतिमान विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करें। भ्रमण कार्यक्रम पर जाते समय यह ध्यान रखा जाय कि सचिव एवं अपर सचिव में से तथा सचिव एवं विभागाध्यक्ष में से एक बार में केवल एक ही अधिकारी एक समय पर भ्रमण पर जाए तथा अन्य अधिकारी अपने मुख्यालय में उपस्थित रहे, ताकि राजकीय कार्यों के निर्वहन में असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ विभागों का Annual Work Calendar बनाये जाने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से बिना विलम्ब किये संपन्न कराया जाना सम्भव हो सके।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को निर्देश दिए कि जिन विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से अभी तक कार्य आरम्भ नहीं किया गया है, उन सभी विभागों को शीघ्र ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्वयं इसकी समीक्षा करते हुए अपने अधीनस्थ कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य लागू कराएं। कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से सक्षम स्तर से किसी भी शासनादेश पर अनुमति के उपरान्त सम्बन्धित पोर्टल पर उस शासनादेश को अपलोड किये जाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

प्रधानमंत्री के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध ।

106

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले।*

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा।

दोनों धामों में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना।

यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं धामी।

उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं- मुख्यमंत्री

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध ।

ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ने सबसे की सहयोग की अपील।

uttarkashi: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार बुधवार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये। मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची। धार्मिक विधि- विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनात्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन समारोहों में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉं गंगा एवं यमुना के मंदिरों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की । श्री धामी ने दोनों धामों में पहॅुची लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं और इन धामों की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त करने की आकांक्षा हर श्रद्धालु के मन में रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में व्यापक प्रबंध किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के आयोजन के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

 

अक्षय तृतीय पर आज खुल रहे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

202

🌤️ दिनांक – 30 अप्रैल 2025
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – तृतीया दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात चतुर्थी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी शाम 04:18 तक तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – शोभन दोपहर 12:02 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:09
🌤️ सूर्यास्त – 07:02
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- अक्षय तृतीया,(पूरा दिन शुभ मुहूर्त),आखा तीज,त्रेता युगादि तिथि
💥 विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 अक्षय तृतीया 🌷
➡️ 30 अप्रैल 2025 बुधवार को अक्षय तृतीया हो।
🙏🏻 ‘अक्षय’ शब्द का मतलब है- जिसका क्षय या नाश न हो। इस दिन किया हुआ जप, तप, ज्ञान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहते हैं। भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख है। इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है। इस दिन सभी देवताओं व पित्तरों का पूजन किया जाता है। पित्तरों का श्राद्ध कर धर्मघट दान किए जाने का उल्लेख शास्त्रों में है। वैशाख मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है अतः विशेषतः विष्णु जी की पूजा करें।
🙏🏻 स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य अक्षय तृतीया को सूर्योदय काल में प्रातः स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे मोक्ष के भागी होते हैं। जो उस दिन मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए दान करते हैं, उनका वह पुण्यकर्म भगवान की आज्ञा से अक्षय फल देता है।
🙏🏻 भविष्यपुराण के मध्यमपर्व में कहा गया है वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया में गंगाजी में स्नान करनेवाला सब पापों से मुक्त हो जाता है | वैशाख मास की तृतीया स्वाती नक्षत्र और माघ की तृतीया रोहिणीयुक्त हो तथा आश्विन तृतीया वृषराशि से युक्त हो तो उसमें जो भी दान दिया जाता है, वह अक्षय होता है | विशेषरूप से इनमें हविष्यान्न एवं मोदक देनेसे अधिक लाभ होता है तथा गुड़ और कर्पूर से युक्त जलदान करनेवाले की विद्वान् पुरुष अधिक प्रंशसा करते हैं, वह मनुष्य ब्रह्मलोक में पूजित होता है | यदि बुधवार और श्रवण से युक्त तृतीया हो तो उसमें स्नान और उपवास करनेसे अनंत फल प्राप्त होता हैं |
🌷 अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं ।
तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया ।
उद्दिश्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यै: ।
तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव ।।
🙏🏻 अर्थ : भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठरसे कहते हैं, हे राजन इस तिथि पर किए गए दान व हवन का क्षय नहीं होता है; इसलिए हमारे ऋषि-मुनियोंने इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहा है । इस तिथि पर भगवानकी कृपादृष्टि पाने एवं पितरोंकी गतिके लिए की गई विधियां अक्षय-अविनाशी होती हैं ।

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞अप्रैल 2025 में पंचक 23 अप्रैल, बुधवार को रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा.

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप घरेलू संबंधों अथवा कार्यो को लेकर अत्यंत लापरवाह रहेंगे घरेलू कार्य या तो भूल जाएंगे या याद रहने पर भी टालने से परिजनों से गरमा गरमी हो सकती है। संताने भी आज जिद्दी व्यवहार करेंगी जिनको पूरी करने पर खर्च करना पड़ेगा इसकारण यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आशा न होने पर भी अकस्मात धन लाभ होगा जिससे थोड़ी राहत मिलेगी ज्यादा दौड़ धूप करने से बचेंगे फिर भी किसी न किसी कारण से करनी ही पड़ेगी। घर मे छोटे भाई बहन अथवा मित्रो, नौकरों से भी बहस होगी लेकिन नतीजा कुछ नही निकलेगा। संध्या का समय शांतिदायक रहेगा एकांत में रहना पसंद करेंगे दिन की तुलना में संतोषि भी रहेगें। हाथ, कान संबंधित समस्या रह सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे आपका स्वभाव पल पल में बदलने से लोग आपके ऊपर विश्वास नही करेंगे एक पल में आध्यात्मिक बाते करेंगे अगले ही पल मौज शौक में रुचि दिखाने से लोगो के बीच हास्य के पात्र बनेंगे आपकी छवि भी आडम्बरी जैसी बनेगी। कार्य व्यवसाय में ले देकर लाभजनक स्थिति बना लेंगे लेकिन इसके लिये किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग की बातों को अनसुना करने पर फटकार लग सकती है। गृहस्थी में माता को छोड़ अन्य किसी से नही बनेगी पति पत्नी में धन अथवा खर्च के कारण बहस होगी। भूमि भवन वाहन सुख मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से। सेहत कुछ समय के लिये प्रतिकूल होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र पर कल जैसी अनुकूलता नही मिलेगी फिर भी छोटे मोटे कार्यो में सफलता मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। शरीर आलस्य में रहने के कारण आज ज्यादा उलझनों में पड़ने से बचेंगे घरलू कार्य भी चार बाते सुनने के बाद ही करेंगे। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी मित्र अथवा रिश्तेदारी में जाने के कारण अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। मध्यान बाद का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा खर्च करने के बाद सुख सुविधा और आनंद में वृद्धि होगी। महिलाओ में आज अन्य लोगो से तुलना करने पर हीं भावना आएगी। धार्मिक अथवा पर्यटन क्षेत्र की योजना बनते बनते अंत समय मे निरस्त करने पर घर मे उदासीनता छाएगी। सेहत आज संध्या बाद खराब हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा आप भी आज परोपकार में रुचि लेंगे धार्मिक क्षेत्र पर भी दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे परन्तु दिखावे की वृत्ति भी रहेगी। ठाठ-बाट की जीवनशैली रहने पर समाज मे आपकी पहचान धनी जैसी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आज समय कम देंगे फिर भी अल्प समय मे दिन भर की पूर्ति हो जाएगी। धन लाभ एक हाथ से होगा दूसरे हाथ से चला जायेगा। मध्यान बाद भी लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु किसी कारण स्थगित करने पड़ेंगे अगर करनी भी पड़े तो सामान और सेहत का अधिक ध्यान रखें। घरेलू वातावरण में विश्वास की कमी दिखेगी इसलिये बाहर समय बिताना अधिक भायेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको कामना पूर्ति के अवसर देगा लेकिन आलस्य और लापरवाही इसमे बाधक भी बनेगा इनसे बचने का प्रयास करे तो दिन से आशाजनक लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी सर उठाएंगे फिर भी आप अपने कार्यकुशलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के बल पर इनका शमन कर देंगे। व्यवसाय में आरम्भिक मशक्कत के बाद दोपहर बाद से लाभ मिलने लगेगा जो रात्रि तक रुक रुक कर चलता रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर किसी के वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। सरकारी उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा फल विपरीत भी हो सकते है। गृहस्थ में भी थोड़ा विरोध का सामना करना पड़ेगा लेकिन यहाँ विजय आपकी ही होगी। दूर के व्यवसाय अथवा संबंध से आकस्मिक लाभ होगा। ठंड से बचे जुखाम बुखार की समस्या हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन सुख शांति की चाह में रहेंगे लेकिन फल इसके विपरीत ही मिलेगा। आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ मध्यान बाद तक किसी न किस काम से भाग दौड़ लगी रहेगी। घर मे आज मन नही लगेगा लेकिन कई दिनों से लटके घरेलुकार्य आज एकसाथ सर पर आने से असहजता बनेगी फिर भी मध्यान तक धीरे धीरे काफी हद तक पूर्ण कर लेंगे। परिजनों का व्यवहार अत्यंत स्वार्थी रहेगा कामनापूर्ति करने पर ही चैन से बैठने देंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा धन लाभ की आशा ना रखे नाहाई ज्यादा समय देंगे जिससे सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संध्या के समय वरिष्ठ लोगो के टोकने के बाद भी किसी की नही सुनेंगे अपने मन की करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे पर अनैतिक कार्यो से बचे सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी सेहत का साथ कम मिलेगा लेकिन बीते कल की तुलना में सुधार भी आयेगा। मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे सोचने में ही समय खराब होगा मध्यान बाद व्यवसाय में अधूरे कार्य को पूर्ण करने की चिंता में रहेंगे प्रयास करने पर भी पूरे नही कर सकेंगे अधिकारी वर्ग से अनबन होगी। लेकिन थोड़ा बहुत धन लाभ जोड़ तोड़ कर कही न कही से अवश्य हो जाएगा। मध्यान बाद आरोग्य लाभ मिलेगा लेकिन कार्य करने की जगह मनोरंजन एवं व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि लेंगे। विवेक से काम ले आज भी कामोतेजना अधिक रहेगी रंगीन मिजाजी के कारण घर मे कलह हो सकती है। गृहस्थी के कार्यो मे रुचि नही लेंगे बल्कि आस पड़ोसियों की बाते सुनने में आनंद आएगा। छोटी यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभफलों की प्राप्ती कराएगा। कई दिनों से चल रही योजना अथवा मनोकामना के आज पूर्ण होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे लेकिन शरीर मे ठंड के कारण छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य को ज्यादा प्रभावित नही होने देंगे। नौकरिपेशाओ के लिये भी दिन विजय दिलाने वाला रहेगा आज सहयोग की कमी रहने के बाद भी अपने पराक्रम और भाग्य का साथ मिलने से जटिल कार्यो को हल करने पर अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा दोनो को ही नियमित आय से संतोष करना पड़ेगा अतिरिक्त आय बनाने के प्रलोभन से बचे अन्यथा परेशानी होगी। घर मे पति-पत्नी अथवा किसी अन्य से थोड़ी कलह के बाद ही शांति मिलेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये धूप छांव जैसी परिस्थिति बनाएगा एक पल में किसी शुभ समाचार से उत्साहित होंगे तो अगले ही पल किसी अन्य कारण से निराशा बनेगी। दिन के आरंभिक भाग में कम समय मे ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे आपकी कार्य शैली भी इसी के अनुसार ही रहेगी लेकिन मन मे हद से ज्यादा स्वार्थ सिद्धि की भावना पूर्ण सफल नही होने देगी उल्टे पुराने व्यवहारों में खटास बनेगी। नौकरी पेशा भी अनैतिक मार्ग से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे सफल भी होंगे लेकिन प्रलोभन बढ़ने पर बदनामी भी हो सकती है। आर्थिक लाभ आज अवश्य होगा पर जिस समय आशा नही होगी तब ही। घर मे छोटे मोटे सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। विद्युत उपकरणों से सतर्क रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अधिक स्वाभिमानी रहेंगे। बुद्धि विवेक का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे पराक्रम शक्ति भी प्रबल रहेगी किसी का सहयोग जल्दी से नही लेंगे लेकिन जिस समय सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी उस समय मिलेगा नही। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी चालाकी से खर्च योग्य आय बना ही लेंगे
विरोधी लोग भी आपकी कार्य कुशलता की पीठ पीछे प्रशंसा करेंगे जिससे मन मे अभिमान आएगा। मध्यान बाद किसी से आर्थिक मामलों को लेकर खींचतान हो सकती है यहाँ धैर्य का परिचय दे अन्यथा भविष्य के लिये नई समस्या खड़ी होगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा फिर भी पति-पत्नी अकड़ छोड़ एक दूसरे का सहयोग करे तो व्यर्थ की बहस से बचेंगे। आरोग्य कुछ पुराने रोग को छोड़ ठीक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको धैर्य से काम लेने की सलाह है मानसिक संतुलन कम रहेगा स्वयं कुछ भी कहेंगे करेंगे लेकिन किसी अन्य के करने पर लड़ाई पर उतारू हो जाएंगे। दिन के पूर्वार्ध में परिजन अथवा किसी अन्य से गलतफहमी बनेगी जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। महिलाए भी बोलने से पहले विचार करें बेतुकी बातो से अपना ही सम्मान घटेगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा किसी वस्तु के कारण झगड़ा हो सकता है यहाँ भी व्यवहारिकता से काम ले नही तो व्यवहार खराब होंगे। धन लाभ पाने के लिये आज बौद्धिक के साथ शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ेगा तब जाकर काम चलाऊ हो सकेगा। मन मे गुप्त योजनाए बनाएंगे इनसे लाभ भी उठाएंगे लेकिन ध्यान रहे इससे किसी का अहित ना हो। संध्या पश्चात का समय दिन की तुलना में आरामदायक रहेगा लेकिन पुरानी बातों को ना कुरेदे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके लिये कुछ न कुछ लाभ देकर जाएगा दिन के आरंभ में कामो की गति धीमी रहेगी दैनिक कार्य भी आलस्य में करेंगे लेकिन मध्यान से पहले बाहर घूमने की योजना बनने पर शरीर मे चुस्ती आ जायेगी दिन का अधिकांश समय यात्रा पर्यटन में बीतेगा उत्तम भोजन वाहन सुख मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा लेकिन सेहत में नरमी आने से रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र के प्रति आज उदासीन रहेंगे अन्य लोगो के भरोसे रहने के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे फिर भी धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। घरेलू सामान की आवश्यकता पड़ने पर भी कंजूस वृति के कारण खर्च करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों से कहासुनी होगी। संध्या के समय पेट की समस्या गैस कब्ज वमन की शिकायत रहेगी।

चारधाम यात्रा में ज़हर के कारोबार पर देहरादून पुलिस की सहारनपुर तक स्ट्राइक

100

चार धाम यात्रा में सप्लाई होने के लिये सहारनपुर से आये 720 किलो नकली पनीर को दून पुलिस ने किया बरामद

सहारनपुर से नकली पनीर की बडी खेप के देहरादून में सप्लाई होने की एसएसपी देहरादून को मिली थी गोपनीय सूचना

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकाश में आये 03 अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दी जा रही दबिश

एसएसपी देहरादून द्वारा मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग सहारनपुर से सम्पर्क कर नकली फैक्ट्री की दी जानकारी

सहारनपुर स्थित नकली पनीर फैक्ट्री में छापेमारी कर 16 क्विंटल नकली पनीर व अन्य सामग्री को किया बरामद

DEHRADUN: चार धाम यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही करते हुए चार धाम यात्रा में नकली पनीर की सप्लाई होने के लिये नकली पनीर की बडी खेप जो सहारनपुर से देहरादून आ रही थी पकड़ी गई है।

एसएसपी देहरादून को मिली सूचना के आधार पर द्वारा थाना रायपुर तथा एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रायपुर क्षेत्र के अपर ईश्वर विहार में स्थित एक दुकान में दबिश दी गई तो उक्त दुकान के बाहर एक पिकअप वैन के माध्यम से लाई गयी पनीर की खेप उतरती हुई दिखाई दी। मौके पर पुलिस द्वारा उक्त दुकान में बने गोदाम से लगभग 6 क्विंटल नकली पनीर तथा पिकअप वैन से लगभग 01 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर बरामद किया गया।

मौके पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम व उनकी टेस्टिंग वैन को बुलाया गया, जिनके द्वारा उक्त पनीर का परीक्षण करने के उपरान्त उसका नकली होना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान स्वामी अब्दुल मन्नान तथा वाहन चालक आरिफ को हिरासत में लेते हुए नकली पनीर को नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

दोनो अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ हेतु थाना रायपुर लाया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त नकली पनीर को मनोज, नरेन्द्र चौधरी तथा शाहरूख नाम के व्यक्तियों द्वारा उन्हें देहरादून में सप्लाई करने हेतु दिया गया था, जिन्हें उनके द्वारा सहारनपुर में बसेबाग से आगे कासमपुर में जंगलों के बीच स्थित एक प्लाट में बनी फैक्ट्री/गोदाम से लाया गया था।

उक्त फैक्ट्री मनोज, नरेन्द्र चौधरी तथा शाहरूख द्वारा पार्टनरशिप में चलाई जा रही है, जिस पर तत्काल थाना रायपुर पर अभियुक्त मनोज, नरेन्द्र चौधरी, शाहरूख तथा उक्त दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा: 123/125 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए प्रकाश में आये 03 मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया।

सहारनपुर स्थित फैक्ट्री से उक्त नकली पनीर के सप्लाई होने की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा सहारनपुर में मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग से सम्पर्क कर उक्त नकली पनीर फैक्ट्री के सम्बन्ध में उन्हें जानकारी दी गई।

प्राप्त सूचना पर मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, उप जिलाधिकारी बेहट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहारनपुर द्वारा मय टीम के उक्त नकली पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही की गई तो मौके से टीम को 16 क्विंटल नकली पनीर तथा नकली पनीर बनाने में प्रयोग किये जा रहे कैमीकल व अन्य उपकरण बरामद हुए। टीम द्वारा नकली पनीर को नष्ट करते हुए नकली पनीर फैक्ट्री को सीज किया गया।

बरामदगी:-*

1- 07 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर
2- नकली पनीर की सप्लाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन

 

कल अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

0

माँ गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना*
*कल अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

DEHRADUN: मां गंगा की उत्सव डोली आज मुखवा (मुखीमठ)* से सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की धुन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ “हर-हर गंगे, जय माँ गंगे” के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है, मां गंगा का रात्रि विश्राम आज भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा, कल प्रातः मां गंगा जी की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। *कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर गगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors